मध्य विद्यालय सिल्ली में बिना सीढ़ी के बन रहा साइंस लैब भवन मध्य विद्यालय सिल्ली में बिना सीढ़ी के छत पर बन रही लैब सिल्ली, /मध्य विद्यालय ग्राम विकास सिल्ली में झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत अतिरिक्त साइंस लैब भवन का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू होते ही कई सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भवन निर्माण में अनियमितता, घटिया सामग्री के उपयोग और तकनीकी खामियों का आरोप लगाया है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि स्कूल भवन की छत पर बन रही अतिरिक्त साइंस लैब तक पहुंचने के लिए सीढ़ी का निर्माण नहीं किया गया है। बिना सीढ़ी के ही लैब भवन का निर्माण लगभग पूरा होने की स्थिति में है। ऐसे में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए लैब तक पहुंचना बड़ी समस्या बन सकता है। इस निर्माण कार्य का शिलान्यास 4 दिसंबर 2025 को सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो की उपस्थिति में मीणा देवी के करकमलों द्वारा किया गया था। भवन निर्माण की कुल लागत 30 लाख रुपये बताई गई है। स्थानीय लोगों ने लगाया घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप: स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में सीमेंट की मात्रा कम दी जा रही है। साथ ही ईंट भी बेहतर गुणवत्ता की नहीं लगाई जा रही है। भवन निर्माण के दौरान नियमित पानी भी नहीं दिया जा रहा, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो भविष्य में भवन की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। छात्रों के लिए बन रही आधुनिक लैब: ज्ञात हो कि जिले के सरकारी स्कूलों में विज्ञान शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए 354 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की आधुनिक लैब स्थापित की जा रही है। इसका उद्देश्य छात्रों को प्रैक्टिकल शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे विज्ञान विषय को बेहतर ढंग से समझ सकें। अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला: विद्यालय प्राध्यापक सुधांशु रंजन प्रमाणिक ने कहा कि निर्माण कार्य जिला स्तर से कराया जा रहा है, इसलिए वे इस पर कुछ नहीं कह सकते। वहीं बीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि उन्हें भवन निर्माण की जानकारी नहीं है। इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता नंदलाल महतो से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। कांग्रेस ने डीसी से की जांच की मांग: निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोपों को लेकर रांची जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नागेंद्र गोस्वामी ने रांची उपायुक्त से जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस निर्माण कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

- Post by ARBIND KUMAR1
- Mumbai : मुंबई में Lenskart स्टोर पर विवाद : तिलक पर रोक के आरोप, कंपनी ने किया खंडन... National News : मुंबई के एक लेंसकार्ट स्टोर का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नाजिया इलाही खान कर्मचारियों से तिलक व कलावा को लेकर बातचीत करती दिखीं। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों को धार्मिक प्रतीकों से रोका गया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों को अपनी धार्मिक परंपराओं का पालन करने की पूर्ण स्वतंत्रता है। फिलहाल प्रशासनिक जांच की पुष्टि नहीं है और लोगों से सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की गई है। MumbaiNews | Lenskart | ReligiousFreedom1

- अभी अभी इटकी मोड़ के पास दो टेम्पो की भिड़ंत में कई लोग गंभीर रूप से घायलों को नगड़ी मिडिल स्कूल रोड स्थित आर्ची हॉस्पिटल में लाया गया है आप जो फोटो देख रहे हैं यह लड़का भी घायल है1
- Post by Nation24 news1
- Post by Niraj Kumar1
- लातेहार। एनएच 39 पर मनिका थाना क्षेत्र के दुमुहान नदी के आसपास के कई किलोमीटर तक जंगल में भीषण आग लगी है. पूरा इलाका धुंआ से भर गया है. अगर आग बुझाने का तत्काल प्रयास नहीं किया गया तो वन्य जीव व इमारती व जलावन की लकडि़यों का काफी नुकसान हो सकता है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन व वन विभाग से आग बुझाने के लिए पहल करने का आग्रह किया है.1
- Post by Niraj Kumar1
- #news #jharkhand1