रावतभाटा में पुराना बाजार व हाट चौक में चला विशेष सफाई अभियान, दुकानदारों को किया जागरूक रावतभाटा शहर के पुराने बाजार, हाट चौक एवं मुख्य मार्गों पर नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गलियों में बने नालों-नालियों की व्यापक साफ-सफाई की गई। साथ ही फायर वाहन, रोड स्वीपिंग मशीन एवं सीवरेज वाहन की सहायता से पूरे क्षेत्र में स्वच्छता कार्य संपन्न किया गया। स्वच्छता मित्रों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सफाई व्यवस्था को सुचारु रूप से अंजाम दिया। इस दौरान हाट चौक स्थित सभी दुकानदारों को गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें समझाइश दी गई कि कचरा इधर-उधर न फेंककर केवल कचरा वाहन या निर्धारित कचरा पात्र में ही डालें, जिससे क्षेत्र स्वच्छ बना रहे। सफाई अभियान के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर, सीएसआर सदस्य संजय कांडपाल ,सुरजीत सिंह, मजहर अली, हीरालाल, प्रहलाद कुमावत एवं टीम, भुवनेश नागर, पूर्व पार्षद दिनेश सेन, राजेश जयपाल, नरपत सिंह, जगदीश चंद्र, शिवचरण, सत्यनारायण बोयत, विजय परमार, अर्जुन कुमार सहित स्वच्छता मित्र उपस्थित रहे। नालियों में कचरा जमा होने से जल निकासी बाधित होती है, जिससे गंदगी, दुर्गंध, बीमारियाँ और जलभराव जैसी समस्याएँ पैदा होती हैं। “नाली में कचरा डालना बंद करें, स्वच्छ शहर बनाने में सहयोग करें।” “सूखा और गीला कचरा अलग रखें, नालियों में न डालें।” “घर का कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, नालियों में नहीं।” “प्लास्टिक, पॉलिथीन और ठोस कचरा नालियों में डालना जलभराव का मुख्य कारण है—इसे रोकें।” “नालियों की सफाई सिर्फ नगर पालिका का नहीं, हम सबका कर्तव्य है।” “आज की लापरवाही, कल की बीमारी—नालियों को साफ रखें।” “स्वच्छ नालियां, स्वस्थ जीवन—अपनी जिम्मेदारी निभाएं।” सुझाव (व्यवहार परिवर्तन के लिए) घरों में कूड़ेदान का उपयोग करें कचरा संग्रहण वाहन को ही कचरा दें प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें
रावतभाटा में पुराना बाजार व हाट चौक में चला विशेष सफाई अभियान, दुकानदारों को किया जागरूक रावतभाटा शहर के पुराने बाजार, हाट चौक एवं मुख्य मार्गों पर नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गलियों में बने नालों-नालियों की व्यापक साफ-सफाई की गई। साथ ही फायर वाहन, रोड स्वीपिंग मशीन एवं सीवरेज वाहन की सहायता से पूरे क्षेत्र में स्वच्छता कार्य संपन्न किया गया। स्वच्छता मित्रों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सफाई व्यवस्था को सुचारु रूप से अंजाम दिया। इस दौरान हाट चौक स्थित सभी दुकानदारों को गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें समझाइश दी गई कि कचरा इधर-उधर न फेंककर केवल कचरा वाहन या निर्धारित कचरा पात्र में ही डालें, जिससे क्षेत्र स्वच्छ बना रहे। सफाई अभियान के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर, सीएसआर सदस्य संजय कांडपाल ,सुरजीत सिंह, मजहर
अली, हीरालाल, प्रहलाद कुमावत एवं टीम, भुवनेश नागर, पूर्व पार्षद दिनेश सेन, राजेश जयपाल, नरपत सिंह, जगदीश चंद्र, शिवचरण, सत्यनारायण बोयत, विजय परमार, अर्जुन कुमार सहित स्वच्छता मित्र उपस्थित रहे। नालियों में कचरा जमा होने से जल निकासी बाधित होती है, जिससे गंदगी, दुर्गंध, बीमारियाँ और जलभराव जैसी समस्याएँ पैदा होती हैं। “नाली में कचरा डालना बंद करें, स्वच्छ शहर बनाने में सहयोग करें।” “सूखा और गीला कचरा अलग रखें, नालियों में न डालें।” “घर का कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, नालियों में नहीं।” “प्लास्टिक, पॉलिथीन और ठोस कचरा नालियों में डालना जलभराव का मुख्य कारण है—इसे रोकें।” “नालियों की सफाई सिर्फ नगर पालिका का नहीं, हम सबका कर्तव्य है।” “आज की लापरवाही, कल की बीमारी—नालियों को साफ रखें।” “स्वच्छ नालियां, स्वस्थ जीवन—अपनी जिम्मेदारी निभाएं।” सुझाव (व्यवहार परिवर्तन के लिए) घरों में कूड़ेदान का उपयोग करें कचरा संग्रहण वाहन को ही कचरा दें प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें
- रावतभाटा शहर के पुराने बाजार, हाट चौक एवं मुख्य मार्गों पर नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गलियों में बने नालों-नालियों की व्यापक साफ-सफाई की गई। साथ ही फायर वाहन, रोड स्वीपिंग मशीन एवं सीवरेज वाहन की सहायता से पूरे क्षेत्र में स्वच्छता कार्य संपन्न किया गया। स्वच्छता मित्रों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सफाई व्यवस्था को सुचारु रूप से अंजाम दिया। इस दौरान हाट चौक स्थित सभी दुकानदारों को गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें समझाइश दी गई कि कचरा इधर-उधर न फेंककर केवल कचरा वाहन या निर्धारित कचरा पात्र में ही डालें, जिससे क्षेत्र स्वच्छ बना रहे। सफाई अभियान के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर, सीएसआर सदस्य संजय कांडपाल ,सुरजीत सिंह, मजहर अली, हीरालाल, प्रहलाद कुमावत एवं टीम, भुवनेश नागर, पूर्व पार्षद दिनेश सेन, राजेश जयपाल, नरपत सिंह, जगदीश चंद्र, शिवचरण, सत्यनारायण बोयत, विजय परमार, अर्जुन कुमार सहित स्वच्छता मित्र उपस्थित रहे। नालियों में कचरा जमा होने से जल निकासी बाधित होती है, जिससे गंदगी, दुर्गंध, बीमारियाँ और जलभराव जैसी समस्याएँ पैदा होती हैं। “नाली में कचरा डालना बंद करें, स्वच्छ शहर बनाने में सहयोग करें।” “सूखा और गीला कचरा अलग रखें, नालियों में न डालें।” “घर का कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, नालियों में नहीं।” “प्लास्टिक, पॉलिथीन और ठोस कचरा नालियों में डालना जलभराव का मुख्य कारण है—इसे रोकें।” “नालियों की सफाई सिर्फ नगर पालिका का नहीं, हम सबका कर्तव्य है।” “आज की लापरवाही, कल की बीमारी—नालियों को साफ रखें।” “स्वच्छ नालियां, स्वस्थ जीवन—अपनी जिम्मेदारी निभाएं।” सुझाव (व्यवहार परिवर्तन के लिए) घरों में कूड़ेदान का उपयोग करें कचरा संग्रहण वाहन को ही कचरा दें प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें2
- Post by Mahendar.merotha1
- कुण्डल कुण्डल तहसील मुख्यालय में शुभलक्ष्मी ज्वैलर्स एंड संस पर नकाबपोश बदमाशों द्वारा की गई लगभग 64 लाख की चोरी की वारदात के बाद मंगलवार देर शाम एडिशनल एसपी योगेन्द्र फौजदार,बांदीकुई सीओ रोहिताश देवनदा,बांदीकुई थानाप्रभारी जहीर अब्बास घटनास्थल पर पहुंचे। कोलवा थानाप्रभारी रामशरण गुर्जर द्वारा वारदात के बारे में जानकारी प्रदान की। पुलिस अधिकारियों ने नकाबपोश बदमाशों द्वारा अंजाम दी गई वारदात के सीसीटीवी फुटेज भी देखे। एडिशनल एसपी ने जल्द चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया। - चोरी की वारदात पर अंकुश नहीं लगा तो करेंगे जन आंदोलन - दौसा विधायक बैरवा विधायक दीनदयाल बैरवा भी बुधवार शाम कुण्डल स्थित ‘शुभ लक्ष्मी ज्वैलर्स एंड संस’ की दुकान पर पहुंचे और घटना का जायजा लेकर सीसीटीवी फुटेज भी देखे। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। विधायक ने कहा कि चोरियों की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन से वार्ता करेंगे। इसके बाद भी चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो वे एक बड़ा जन आंदोलन करेंगे। एवं चोरी की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से रोजान गश्त लगाने व गश्त बढ़ाने की भी मांग की1
- कोटा। शहर में किन्नर समाज से जुड़ा एक विवाद इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मनीषा किन्नर पिछले सात दिनों से लापता बताई जा रही थीं, जिनकी तलाश सोशल मीडिया पर लगातार की जा रही थी। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली से वापस कोटा पहुंचीं, जिसके बाद नैना किन्नर और उनके समर्थकों के साथ विवाद की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, मनीषा किन्नर पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार मनीषा किन्नर के जबरन घर में घुसकर करीब 20 से 25 मिनट तक नैना किन्नर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दबाव बनाने और धमकाने की कोशिश की। यह पूरी घटना रात के समय की बताई जा रही है और मनीषा किन्नर के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर भी मामले की जांच की गई। बताया जा रहा है कि किन्नर समाज के दो गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस विवाद की जड़ किसी क्षेत्रीय वर्चस्व और आपसी मनमुटाव को माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी तनातनी की स्थिति बनती रही है, लेकिन इस बार मामला ज्यादा गंभीर हो गया है। मनीषा किन्नर का यह भी कहना है कि उन्हें कुछ लोगों से जान का खतरा है और वे लंबे समय से मानसिक दबाव में थीं। वहीं दूसरी ओर, नैना किन्नर के समर्थकों का दावा है कि विवाद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद इलाके में हलचल मच गई है। घटना से जुड़े वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से चर्चा और तेज हो गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है और किन्नर समाज के वरिष्ठ लोग भी मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने नैना किन्नर को पाबंद किया है।1
- Post by VKH NEWS1
- जंग का आज 19 वां दिन: अली लारी जानी के अंतिम संस्कार में उमड़ी ईरानी अवाम की भीड़...1
- Post by Mayur times news1
- रावतभाटा उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा में आज कक्षा 9 में अध्ययनरत बालिकाओं को साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। साइकिल वितरण कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री शांति लाल मेहर की उपस्थिति में बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गईं। कार्यक्रम में अध्यापक मनीष कुमार, दिनेश कुमार, रामराज, रामावतार, मंजु वर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही SDMC सदस्य श्री गोविन्द रेबारी, पप्पू रेबारी एवं अन्य अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है।1