🛡️ युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर 🏢 SIS (Security and Intelligence Services) 👉 सुरक्षा जवान / गार्ड पद के लिए भर्ती जारी 📋 योग्यता 🎓 8वीं / 10वीं / 12वीं पास 🎂 आयु: 19 से 36 वर्ष 💪 शारीरिक रूप से स्वस्थ उम्मीदवार को प्राथमिकता 💼 भर्ती विवरण 🔹 कुल पद: 700+ 🔹 भर्ती माध्यम: जिला रोजगार कार्यालय 📝 रजिस्ट्रेशन फीस: ₹350 🎓 ट्रेनिंग फीस: ₹10,500 (रहना + खाना शामिल) 📅 भर्ती शिविर (Camp Schedule) 📍 कोडरमा जिला – ब्लॉक स्तर कैंप 📌 डोमचांच ब्लॉक परिसर ➡️ 13.04.2026 & 14.04.2026 📌 जयनगर ब्लॉक ➡️ 16.04.2026 & 17.04.2026 📌 मरकच्चो ब्लॉक ➡️ 20.04.2026 & 21.04.2026 📌 चंदवारा ब्लॉक ➡️ 23.04.2026 & 24.04.2026 📌 कोडरमा ब्लॉक ➡️ 27.04.2026 & 28.04.2026 📌 सतगांव ब्लॉक ➡️ 29.04.2026 & 30.04.2026 🎯 चयन प्रक्रिया ✔️ कैंप में चयन ✔️ 1 महीने की ट्रेनिंग अनिवार्य ✔️ ट्रेनिंग के बाद पोस्टिंग #TrendingJobs #ViralPost #ShareNow #ApplyNow #JobUpdate #LatestJobs #jobsearchmalaysia

- Post by Sunil Kumar journalist1
- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज अपने गृह पंचायत चाराडीह के पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक डॉक्टर नीरा यादव, उपायुक्त ऋतुराज, डीडीसी रवि जैन समेत पंचायत की मुखिया, प्रखंड प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। चाराडीह पंचायत भवन को मॉडल पंचायत भवन के रूप में बनाया गया है, जहां अत्याधुनिक सभागार के साथ पंचायत सचिव, मुखिया के लिए अलग-अलग कार्यालय के अलावे ज्ञान कुंज के नाम से एक लाइब्रेरी भी बनाया गया है, जहां पंचायत के बच्चे आकर अध्ययन कर सकते हैं। चाराडीह पंचायत भवन एनएच 20 से सटा हुआ है, जहां लोगों को आवाजाही में भी काफी सुविधा मिलेगी। पंचायत भवन के उद्घाटन के मौके पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत अतिथियों ने पंचायत सभागार में कुछ समय बिताया और यहां आने वाले लोगों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश भी दिया। इस मौके पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि चाराडीह पंचायत उनका गृह पंचायत है और यहां के लिए अत्याधुनिक पंचायत भवन का उद्घाटन कर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनके अलावे इस सभागार में बैठे पंचायत के तमाम जनप्रतिनिधि और विधायक डॉ नीरा यादव महिला है। बिना महिला आरक्षण के ही यहां ज्यादातर प्रतिनिधि महिलाएं हैं और जब जब महिला आरक्षण पूरी तरह से लागू हो जाएगा तो यहां बैठी तमाम महिलाओं को भी सुखद अनुभूति मिलेगी। वही डॉक्टर नीरा यादव ने कहा कि अपने शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में उन्होंने राज्य के दूसरे जिलों में पंचायत भवनों में ठहरकर लोगों को यह बताया था, कि गांव और पंचायत के विकास के लिए पंचायत भवन कितना जरूरी है। बाइट :- अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री बाइट :- डॉ नीरा यादव, विधायक3
- डोमचांच घरबरियाबर में एक मासूम बच्चे को घर से चुरा कर हत्या कर शव को कुंवा में फेंका, पुलिस शव को निकाला, ग्रामीणों ने पुलिस को घेर कर कर रहे हंगामा1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Update news 241
- नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। उनके पद छोड़ने के पश्चात सम्राट चौधरी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया। आज उन्होंने राजभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि वे बिहार के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। उनके मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश की राजनीति में नई दिशा और ऊर्जा की उम्मीद जताई जा रही है। #News Of Nawada #bihar news #Patna News1
- गिरीडीह: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तीन ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दो ट्रकों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक ट्रक में सवार व्यक्ति की आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत घरबरियाबर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 7 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक दिया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात बच्चा अपनी मां के साथ घर में सोया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात लोग घर में घुसे और बच्चे को उठाकर ले गए। बाद में उसकी हत्या कर शव को गांव के एक कुएं में फेंक दिया गया। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से शव बरामद किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए शव को ले जाने से रोक दिया, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने घटना को लेकर स्वजनों पर ही संदेह जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चे की मां और फूफा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार समेत पुलिस बल मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी है। फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। इधर, घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बाइट :- मृतक बच्चे का मामा बाइट :- अनिल कुमार, एसडीपीओ3