युवासंगम मेले में 158 अभ्यर्थियों का प्रा. चयन, 3 का अप्रेन्टिसशिप हेतु चयन युवासंगम मेले में 158 अभ्यर्थियों का प्रा. चयन, 3 का अप्रेन्टिसशिप हेतु चयन टीकमगढ़। 25 अगस्त 2026 कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से शासकीय आई.टी.आई., शनि मंदिर के पास, जतारा रोड, टीकमगढ़ में जिला स्तरीय युवासंगम मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों के एच. आर. एवं प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया संपन्न की गई। युवासंगम मेले में ग्रेट ऑर्गेनिक डायमण्ड प्रा.लि., सागर, ग्रोफास्ट एग्रोटेक प्रा.लि., सागर, एस.आई.एस. सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, अनूपपुर, आई.पी.एस. ग्रुप, भोपाल, केस्पर माइक्रो क्रेडिट, टीकमगढ़, संसूर सृष्टि इंडिया प्रा.लि., छतरपुर, आईसेक्ट, छतरपुर तथा एनटीएम वर्ल्ड न्यू एज ट्रेड मिशन प्रा.लि., भोपाल सहित कुल 8 कंपनियों के एच.आर./प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। मेले में कुल 210 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 158 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। साथ ही 3 अभ्यर्थियों का अप्रेन्टिसशिप हेतु चयन किया गया। युवासंगम मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर मिला। कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी, शासकीय आई.टी.आई. के प्राचार्य विजय प्रताप सिंह, आई.टी.आई. अप्रेन्टिसशिप प्रभारी मनोज कुमार विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
युवासंगम मेले में 158 अभ्यर्थियों का प्रा. चयन, 3 का अप्रेन्टिसशिप हेतु चयन युवासंगम मेले में 158 अभ्यर्थियों का प्रा. चयन, 3 का अप्रेन्टिसशिप हेतु चयन टीकमगढ़। 25 अगस्त 2026 कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से शासकीय आई.टी.आई., शनि मंदिर के पास, जतारा रोड, टीकमगढ़ में जिला स्तरीय युवासंगम मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों के एच. आर. एवं प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया संपन्न की गई। युवासंगम मेले में ग्रेट ऑर्गेनिक डायमण्ड प्रा.लि., सागर, ग्रोफास्ट एग्रोटेक प्रा.लि., सागर, एस.आई.एस. सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, अनूपपुर, आई.पी.एस. ग्रुप, भोपाल, केस्पर माइक्रो क्रेडिट, टीकमगढ़, संसूर
सृष्टि इंडिया प्रा.लि., छतरपुर, आईसेक्ट, छतरपुर तथा एनटीएम वर्ल्ड न्यू एज ट्रेड मिशन प्रा.लि., भोपाल सहित कुल 8 कंपनियों के एच.आर./प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। मेले में कुल 210 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 158 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। साथ ही 3 अभ्यर्थियों का अप्रेन्टिसशिप हेतु चयन किया गया। युवासंगम मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर मिला। कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी, शासकीय आई.टी.आई. के प्राचार्य विजय प्रताप सिंह, आई.टी.आई. अप्रेन्टिसशिप प्रभारी मनोज कुमार विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- यथार्थ हॉस्पिटल के जीएम की अनुकरणीय पहल अनेक गरीब परिवारों को मिल रहा लाभ एवं रोजगार लोकेशन टीकमगढ़ मध्यप्रदेश रिपोर्टर अनिल मिश्रा यथार्थ हॉस्पिटल के जीएम की अनुकरणीय पहल अनेक गरीब परिवारों को मिल रहा लाभ एवं रोजगार टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश टीकमगढ़ जिले से लगे ओरछा प्रतापपुर तिगेंला पर स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के जी एम डॉक्टर सै शांडिल्य कि इस समय लोग बाग चर्चा करते हुए नहीं थक रहे । यहां हम बता दें कि उनके द्वारा पिछले कई दिनों से क्षेत्र के गरीब परिवारों को गौ माता दान में देकर उन्हें गौ सेवा के साथ-साथ दूध बेचकर आर्थिक मदद मिलने से परिवार चलाने में कुछ सहायता भी मिले ऐसे उनके विचार हैं यह पुण्य का कार्य उनके द्वारा पिछले लंबे समय से निरंतर किया जा रहा है जिसमें गरीब वर्ग के लोग अपना समग्र आईडी आधार कार्ड बीपीएल राशन कार्ड एवं क्षेत्रीय विधायक का पत्र जिसमें आर्थिक स्थिति का उल्लेख होना आवश्यक है उक्त कागज प्राप्त होने के बाद जनरल मैनेजर डॉक्टर शांडिल्य यथार्थ हॉस्पिटल के द्वारा अपनी टीम भेज कर दिए गए कागजों की जांच करते हुए वास्तविकता का पता लगाकर गौ माता दे दी जाती है जिससे परिवारजन गौ माता की सेवा करके एवं गौ माता का दूध बेचकर परिवार की बदहाली आर्थिक स्थिति में सहारा भी हो जाता है इसी संदर्भ में हमारे संवाददाता द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर डॉक्टर शांडिल्य से उनके अपने विचार उनके द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य के लिए जाने गए आप भी सुनिए क्या कुछ कहा ....3
- टीकमगढ़ जिले के विकास खंड जतारा के अंतर्गत आजादी के 80साल पूरे हुए लेकिन रोड आज भी जाहा के तहां आखिर क्यों1
- सांदीपनि विद्यालय में मनाया गया राखी मेकिंग एवं रक्षाबंधन उत्सव पलेरा (टीकमगढ़) नगर का सांदीपनि विद्यालय नवाचारी पहल के लिए जाना जाता है इसी तर्ज पर आज विद्यालय के बच्चों को भारतीय लोक त्योहारों की सांस्कृतिक विरासत समझाने के उद्देश्य से परिवेश की सामग्री से पर्यावरण की मित्रसंरक्ष इको फ्रेंड राखी निर्माण के उद्देश्य से राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही बच्चों को त्योहारों की परंपरा से अवगत कराते हुए भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश देने के लिए रक्षाबंधन का आयोजन किया गया. जिसमें सहपाठी छात्राओं नें अपने सहपाठी छात्रों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई. वहीं छात्रों नें भी अपनी बहनों को उपहार प्रदान कर उनके उनके प्रति अपने कर्तव्य एवं भाईचारे का संदेश दिया. इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को सांदीपनि विद्यालय के विजन एवं मिशन के तहत परंपराओं एवं भारतीय संस्कृति से अवगत कराना, भाईचारे एवं सहयोग की भावना को समर्थन देना है. इस अवसर पर प्राथमिक खण्ड लीडर रामकुमार नायक, दिनेश विश्वकर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, राजीव जैन, रवि पाठक, अल्का तिवारी, वंदना त्रिपाठी, रश्मि जैन, शारदा अहिरवार, प्रियंका खटीक , मुकेश, नरेंद्र गुप्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे. सांदीपनि विद्यालय में मनाया गया राखी मेकिंग एवं रक्षाबंधन उत्सव पलेरा (टीकमगढ़) नगर का सांदीपनि विद्यालय नवाचारी पहल के लिए जाना जाता है इसी तर्ज पर आज विद्यालय के बच्चों को भारतीय लोक त्योहारों की सांस्कृतिक विरासत समझाने के उद्देश्य से परिवेश की सामग्री से पर्यावरण की मित्रसंरक्ष इको फ्रेंड राखी निर्माण के उद्देश्य से राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही बच्चों को त्योहारों की परंपरा से अवगत कराते हुए भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश देने के लिए रक्षाबंधन का आयोजन किया गया. जिसमें सहपाठी छात्राओं नें अपने सहपाठी छात्रों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई. वहीं छात्रों नें भी अपनी बहनों को उपहार प्रदान कर उनके उनके प्रति अपने कर्तव्य एवं भाईचारे का संदेश दिया. इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को सांदीपनि विद्यालय के विजन एवं मिशन के तहत परंपराओं एवं भारतीय संस्कृति से अवगत कराना, भाईचारे एवं सहयोग की भावना को समर्थन देना है. इस अवसर पर प्राथमिक खण्ड लीडर रामकुमार नायक, दिनेश विश्वकर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, राजीव जैन, रवि पाठक, अल्का तिवारी, वंदना त्रिपाठी, रश्मि जैन, शारदा अहिरवार, प्रियंका खटीक , मुकेश, नरेंद्र गुप्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.3
- रक्षा बंधन पर बहनों को सम्मान और नशामुक्ति का संकल्प, गायत्री परिवार ने विद्यार्थियों को दिलाई शपथ रक्षा बंधन पर बहनों को सम्मान और नशामुक्ति का संकल्प, गायत्री परिवार ने विद्यार्थियों को दिलाई शपथ1
- हमारे यहां पर गांव में पानी के जलस्तर बढ़ने से ग्राम वासियों को एक तरफ से दूसरी तरफ निकलना मुश्किल हो गया है। ज्यादा जलस्तर बढ़ने से मचा हड़कंप1
- शराब के नशे में धुत स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरी कार्रवाई की जांच तत्काल निलंबित शराब के नशे में धुत्त स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरीं कार्रवाई की गाज, तत्काल निलंबन टीकमगढ़। बच्चों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और विद्यार्थियों व अभिभावकों से गाली-गलौज करने के आरोप जांच में सही पाए जाने के बाद कलेक्टर ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से शुरू हुआ मामला अब शिक्षक के निलंबन तक पहुंच गया है। मामला शासकीय प्राथमिक शाला ढड़कना, संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहर का है। जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ के प्रतिवेदन और विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ की जांच के आधार पर शिक्षक देवेन्द्र श्रीवास्तव के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट में ग्रामीणों के कथन एवं पंचनामा के आधार पर सामने आया कि शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और बच्चों के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि जब बच्चे अपने माता-पिता को लेकर स्कूल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने को शासकीय सेवक का अशोभनीय एवं नियमों के विपरीत कृत्य मानते हुए कलेक्टर ने सख्त कदम उठाया। आदेश में कहा गया कि शिक्षक का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-3(1)(2)(3) के प्रतिकूल होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार देवेन्द्र श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।1
- शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा शिक्षक! शिक्षक हुआ निलंबित शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा शिक्षक! बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम ढड़कना (अहार)के मिडिल स्कूल में शिक्षक के कथित रूप से शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने का वीडियो अभिभावकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। मामले में शिक्षा विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है।1
- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा का बड़ागांव धसान में भव्य स्वागत *संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा का बड़ागांव धसान में भव्य स्वागत* *टीकमगढ़,में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा जिले के विभिन्न ग्रामों से होते हुए बड़ागांव धसान पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा यात्रा का उत्साहपूर्वक एवं आत्मीय स्वागत किया गया। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक श्री मुकेश पालीवाल के निर्देशन तथा क्षेत्र संयोजक श्री आलोक कुमार गुप्ता के सहभागिता से जिले की विभिन्न पंचायतों में यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा रथ में विराजमान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के कलश का दर्शन एवं पूजन कर श्रद्धा व्यक्त की गई। सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक श्री अश्वनी चढ़ार भी यात्रा में सहभागी रहे। यात्रा का माडुमर, पठा, गुदनवारा, समर्रा, अजनौर, अमरपुर, अन्तोरा, ढूंढा एवं मिथिला खैरा सहित अनेक स्थानों पर ग्रामीणजनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा एवं पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के समता, सद्भाव, सामाजिक एकता एवं मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी महाराज के आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प भी दोहराया। संत रविदास जी महाराज की वाणी समाज में समानता, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती है। उनके विचार जाति-पंथ तथा ऊंच-नीच के भेदभाव से मुक्त ऐसे समरस समाज की स्थापना का संदेश देते हैं, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान एवं अवसर प्राप्त हो। यात्रा के बड़ागांव धसान पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात यात्रा का संत श्री रविदास जी मंदिर में रात्रि विश्राम हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी महाराज के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा सामाजिक समरसता, सद्भाव एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संत रविदास जी महाराज सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक श्री अश्वनी चढ़ार, श्री सुनील रैकवार, श्री जगजीवन प्रजापति, श्री कपिल नामदेव, श्री महेंद्र अहिरवार, श्री प्रवीण नामदेव, श्री आदित्य परमार, श्री भज्जू लोधी, श्री रामलाल प्रजापति सहित मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सामाजिक कार्यकर्ता, सुदर्शन फाउंडेशन के समन्वयक श्री शिवम नापित, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।3