कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत विशुनगढ़ पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी रामनिवास, निवासी ग्राम खबरिया को मुखबिर की सूचना पर सधुनगला रोड ग्राम बलरामपुर तिराहे से पकड़ा। घटना 13 जुलाई 2026 की है, जब ग्राम खबरिया की रहने वाली मोहिनी पत्नी अंशुल राजपूत के साथ बच्चों की बातों को लेकर विपक्षी रामनिवास ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की सरिया से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में विशुनगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। गंभीर रूप से घायल मोहिनी को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी अस्पताल छिबरामऊ से जिला अस्पताल कन्नौज और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज इटावा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 19 जुलाई 2026 को उसकी मृत्यु हो गई। साक्ष्यों के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 109 की बढ़ोतरी की गई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी रामनिवास की निशादेही पर पप्पू पुत्र कड़ोरी लाल की निर्माणाधीन दुकान के सामने झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक रंजीत सिंह, आरक्षी संजय कुमार, राजकिशोर और परमवीर राठी की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत विशुनगढ़ पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी रामनिवास, निवासी ग्राम खबरिया को मुखबिर की सूचना पर सधुनगला रोड ग्राम बलरामपुर तिराहे से पकड़ा। घटना 13 जुलाई 2026 की है, जब ग्राम खबरिया की रहने वाली मोहिनी पत्नी अंशुल राजपूत के साथ बच्चों की बातों को लेकर विपक्षी रामनिवास ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की सरिया से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में विशुनगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। गंभीर रूप से घायल मोहिनी को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी अस्पताल छिबरामऊ से जिला अस्पताल कन्नौज और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज इटावा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 19 जुलाई 2026 को उसकी मृत्यु हो गई। साक्ष्यों के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 109 की बढ़ोतरी की गई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी रामनिवास की निशादेही पर पप्पू पुत्र कड़ोरी लाल की निर्माणाधीन दुकान के सामने झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक रंजीत सिंह, आरक्षी संजय कुमार, राजकिशोर और परमवीर राठी की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
- कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र स्थित ग्राम लड़ैता में बना सामुदायिक शौचालय कई सालों से महज एक शोपीस बनकर रह गया है। शौचालय में लंबे समय से ताला लटका हुआ है और इसके आस-पास लोगों ने अपने जानवरों को बांध रखा है, जिससे ग्रामीणों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानों और सुविधाओं की इस बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अब तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं की गई है।1
- कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत विशुनगढ़ पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी रामनिवास, निवासी ग्राम खबरिया को मुखबिर की सूचना पर सधुनगला रोड ग्राम बलरामपुर तिराहे से पकड़ा। घटना 13 जुलाई 2026 की है, जब ग्राम खबरिया की रहने वाली मोहिनी पत्नी अंशुल राजपूत के साथ बच्चों की बातों को लेकर विपक्षी रामनिवास ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की सरिया से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में विशुनगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। गंभीर रूप से घायल मोहिनी को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी अस्पताल छिबरामऊ से जिला अस्पताल कन्नौज और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज इटावा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 19 जुलाई 2026 को उसकी मृत्यु हो गई। साक्ष्यों के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 109 की बढ़ोतरी की गई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी रामनिवास की निशादेही पर पप्पू पुत्र कड़ोरी लाल की निर्माणाधीन दुकान के सामने झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक रंजीत सिंह, आरक्षी संजय कुमार, राजकिशोर और परमवीर राठी की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।1
- CITY NEWS नगर पालिका की लापरवाही से फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा !1
- फर्रुखाबाद के दरीबा पश्चिम में वाल्मीकि मंदिर के पास बने नवनिर्मित वाल्मीकि संस्कार समिति वृद्धाश्रम का अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुशील शाक्य ने बुजुर्गों को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि उनका सम्मान और देखभाल करना नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि "बुजुर्गों की सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है।" आश्रम के संस्थापक करतार सिंह वैष्णव वाल्मीकि ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य निराश्रित बुजुर्गों को सुरक्षित आश्रय, पारिवारिक माहौल, भोजन, आवास और चिकित्सा सुविधाएं देना है। आश्रम के लिए अब तक 10 आवेदन मिले हैं, जिनमें से 5 बुजुर्गों ने रहना शुरू भी कर दिया है। उद्घाटन के बाद विधायक ने आश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर अमरदीप, पवन कुमार, शानू, सुनील कुमार, राहुल कुमार, राज किशोर, विकास, प्रभात सिंह, करन सागर, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार, नरवीर, मनोज कुमार, फूल सिंह, राकेश चौधरी, कालीचरण, कुलदीप भगत, राजू और महेश ड्राइवर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत तक अतिथियों और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी चलता रहा।1
- फर्रुखाबाद के कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित राजीव गांधी नगर में बिना सूचना पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका द्वारा बुलडोजर चलाकर परचून की दुकान गिराने का मामला सामने आया है। दो दिन पहले अचानक दुकान में रखे सामान समेत पूरी दुकान ध्वस्त कर दी गई, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित महेंद्र दुबे और उनकी पत्नी ने सदर तहसील में तैनात लेखपाल संजीव दुबे, उनके परिजनों, नगर पालिका कर्मियों और राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से दुकान गिराने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आपसी जमीनी विवाद और पारिवारिक बंटवारे का मामला उच्च न्यायालय में लंबित है और अदालत के आदेश के बावजूद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में लूटपाट करते हुए दुकान को गिराया गया। इस कार्रवाई के खिलाफ पीड़ित परिजनों ने मुख्यमंत्री और कानपुर जोन के कमिश्नर से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। कमिश्नर के आदेश पर जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं और जांच की जिम्मेदारी एडीएम को सौंपी गई है।1
- फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई हैं। मऊदरवाजा क्षेत्र के निवासी मरीज अतुल तिवारी ने अस्पताल में तैनात एक संविदा चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही, गलत ऑपरेशन और निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है। शिकायतकर्ता अतुल तिवारी के अनुसार, बंदरों के हमले में पैर टूटने के बाद उनका इलाज लोहिया अस्पताल में कराया गया था। उनका आरोप है कि ऑपरेशन के बाद भी जब हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो दोबारा ऑपरेशन के नाम पर उनसे करीब 34 हजार रुपये लिए गए। इसके बावजूद उनके पैर में संक्रमण फैल गया और मवाद निकलने लगा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित चिकित्सक सरकारी अस्पताल के मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए प्रेरित करते हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शुभम तिवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अचानक लोहिया अस्पताल पहुंचकर वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों ने उनके सामने इलाज में देरी, जांच सुविधाओं की कमी और चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायतें रखीं। कांग्रेस नेता ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। मौके पर पहुंचे सीएमएस ने पीड़ित मरीज का निरीक्षण कर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करने की बात कही और स्पष्ट किया कि लिखित शिकायत मिलने पर जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों व आधुनिक संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि शासन को इस संबंध में पहले ही मांग भेजी जा चुकी है।1
- फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित बंधुआ गांव में सोमवार देर शाम 30 वर्षीय शैलेष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने परिवार के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि बीते 16 जुलाई को उनके बहनोई राजवीर के साथ परिवार के ही कुछ लोगों ने मारपीट की थी। अखिलेश जब इस बात का विरोध जताने और उलाहना देने आरोपितों के घर गए, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते सोमवार देर शाम जब शैलेष घर लौट रहा था, तभी रास्ते में परिवार के लोगों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा और घर के पीछे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। घटना के कुछ देर बाद मृतक की भतीजी की नजर शैलेष पर पड़ी और उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग उसे तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को सूचित किया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज स्थिति की खराब हालत देखकर भावुक हो गईं। वहां का नजारा देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए।1