कोटा: 46 जोड़ों ने साथ जीने मरने की खाईं कसमें -कोटा में लोहारान विकास समिति का सामूहिक निकाह समारोह सम्पन्न कोटा। लोहारान विकास समिति की ओर से सोमवार को रंगबाड़ी स्थित महर्षि गौतम सामुदायिक भवन, परशुराम वाटिका मैरिज गार्डन में रविवार को भव्य इज्तेमाई निकाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 46 जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक बंधन में बंधकर गृहस्थी की शुरुआत की। समिति के अध्यक्ष मोहम्मद रईस ने बताया कि पूरे आयोजन को डिस्पोजल फ्री रखा गया। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक और डिस्पोजेबल सामग्री के इस्तेमाल से पूरी तरह परहेज किया गया। नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान भी वितरित किए गए। सरकारी सहायता भी मिलेगी समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रत्येक जोड़े को 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों और आए हुए लोगों की भोजन व्यवस्था का पूरा खर्च स्थानीय समाजसेवी व जेके फैक्ट्री के मजदूरों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे कॉमरेड हबीब खान ने वहन किया। समाज में मिल रही सराहना इस सामूहिक निकाह कार्यक्रम को समाज में सराहना मिल रही है, क्योंकि इसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवक-युवतियों को सस्ते और सुव्यवस्थित तरीके से विवाह करने का अवसर मिला।

- कोटा: धरने के सवा साल बाद भी जेके फैक्ट्री के मजदूरों का जोश बरकरार बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से कोटा कलेक्ट्रेट पर चल रहे जेके फैक्ट्री के मजदूरों के धरने को लगभग सवा साल होने को है, फिर भी मजदूरों का जोश और जज्बा देखते ही बनता है, तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मजदूरों का हौसला टूटने के बजाय और बढ़ता ही जा रहा है...1
- सिलेंडर में लीकेज से आग,मां समेत दो बेटियां जिन्दा जली पाली जिले के रेलडा ग्राम पंचायत के काणेचा गांव में सिलेंडर में लीकेज होने से मां के साथ दो बेटियां जिंदा जल गयी। हृदय विदारक इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।1
- बोरखेड़ा में अवैध सब्जी मंडी से बढ़ी परेशानी, अवैध तरीके से सब्जी विक्रेताओं से किराया वसूला जा रहा है1
- कोटा सिर्फ एक शहर नहीं, लाखों सपनों की उम्मीद है। यहाँ दूर-दूर से बच्चे अपने माँ-बाप के सपने लेकर आते हैं। कोटा सिर्फ एक शहर नहीं, लाखों सपनों की उम्मीद है। यहाँ दूर-दूर से बच्चे अपने माँ-बाप के सपने लेकर आते हैं। लेकिन हर मुस्कुराते चेहरे के पीछे एक दबाव, अकेलापन और डर भी छुपा होता है… जिसे समझना बहुत ज़रूरी है। मैं डॉ. नितिन शर्मा (PT) आप सभी से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूँ कि इन बच्चों को सिर्फ “स्टूडेंट” मत समझिए… ये भी किसी के बेटे-बेटी हैं, किसी माँ की दुआ और किसी पिता की उम्मीद हैं। अगर आपके आसपास कोई बच्चा परेशान दिखे, चुप रहने लगा हो, तनाव में हो… तो उससे बस 5 मिनट प्यार से बात कर लीजिए। कभी-कभी एक अपनापन, एक मुस्कान, एक सहारा… किसी की जिंदगी बचा सकता है। आइए, हम सब मिलकर कोटा में ऐसा माहौल बनाएं जहाँ हर बच्चा खुद को अकेला नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा महसूस करे। “रैंक से पहले जिंदगी जरूरी है… और सपनों से पहले इंसानियत।”1
- राजस्थान के कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल में पिंकी महावर ने दम तोड़ दिया। दो दिन तक हालत बिगड़ने और कथित तौर पर किडनी फेल्योर छिपाने के आरोपों के बीच उनकी मौत हुई। इस घटना से अस्पताल प्रशासन पर फिर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।3
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की NNW दिशा प्रेम, आकर्षण और भावनात्मक जुड़ाव के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। यदि इस दिशा में गंदगी, अंधेरा या दोष हों, तो पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव और दूरियां आ सकती हैं। यह दिशा व्यवसाय में ग्राहकों को आकर्षित करने में भी अहम भूमिका निभाती है, इसलिए इसे संतुलित रखना फायदेमंद है।1
- बंगाल में 'तथाकथित दीदी' पर हिंदुओं के साथ 'अन्याय और अत्याचार की इंतिहा' करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन घटनाओं को बदलाव या बदले की कार्रवाई का नतीजा बताया जा रहा है, जिसे 'यह तो होना ही था' कहकर अभिव्यक्त किया गया है।1
- कोटा: बकाया भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जेके मजदूरों के धरने को डिस्टर्ब करने की कोशिश शुरू एक तरफ जहां जेके फैक्ट्री के मजदूर 30 साल से हक और इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं और बकाया भुगतान के लिए पिछले सवा साल से कोटा कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इस धरने को डिस्टर्ब करने की कोशिशें भी जारी हैं, वैसे ही जैसे दिल्ली में किसान आंदोलन के समय किया गया था...1