गांव की पीड़ा कैमरे में कैद, अब प्रशासन की परीक्षा — प्रधान, सचिव और जिम्मेदार व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल* *पहली ही बारिश में डूबा विकास! जगदीशपुर का रास्ता बना दलदल, वीडियो ने खोली ज़मीनी हकीकत* *गांव की पीड़ा कैमरे में कैद, अब प्रशासन की परीक्षा — प्रधान, सचिव और जिम्मेदार व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल* जगदीशपुर,बारा/प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र की बारा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा जगदीशपुर से सामने आई तस्वीरें किसी प्राकृतिक आपदा की नहीं, बल्कि विकास के उन दावों की हकीकत बयां कर रही हैं जो पहली ही बरसात में पानी- पानी होते दिखाई दे रहे हैं। हल्की बारिश के बाद गांव का प्रमुख आवागमन मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। सड़क की पहचान तक मिट गई। चारों ओर कीचड़, पानी और फिसलन का ऐसा आलम है कि पैदल चलना भी किसी जोखिम से कम नहीं। बच्चे स्कूल जाएं तो कैसे, बुजुर्ग निकलें तो किस सहारे और रोजमर्रा के कामकाज के लिए ग्रामीण आखिर किस रास्ते से जाएं? यह सवाल अब पूरे गांव की जुबान पर है। मौके से सामने आया वीडियो स्वयं इस बात की गवाही दे रहा है कि बरसात की शुरुआत में ही हालात इतने भयावह हैं तो यदि लगातार मूसलाधार वर्षा हुई, तब इस गांव की तस्वीर कैसी होगी, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रास्ता जलभराव की चपेट में है और ग्रामीणों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो चुका है। यह केवल पानी भरने की घटना नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित समस्या की जीवंत तस्वीर है, जो हर बारिश में गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ा देती है। जब यह मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो प्रशासन का पक्ष जानने के लिए उपजिलाधिकारी बारा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी कारणवश उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद तहसीलदार बारा से वार्ता की गई। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शुक्रवार को स्वयं मौके का निरीक्षण कराया जाएगा और जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह नियमानुसार सुनिश्चित की जाएगी। इससे ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि अब उनकी वर्षों पुरानी समस्या केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि धरातल पर भी समाधान की दिशा में कदम बढ़ेंगे। इस पूरे घटनाक्रम ने ग्राम पंचायत व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। यदि यह समस्या वर्षों से चली आ रही है तो क्या ग्राम प्रधान ने समय रहते इसकी जानकारी संबंधित विभागों तक पहुंचाई? यदि किसी स्तर पर चूक हुई तो ग्राम पंचायत सचिव ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन क्यों नहीं किया। क्या विकास योजनाओं की समीक्षा केवल कागजों तक सीमित रह गई? आखिर वह कौन-सी कड़ी है जहां से व्यवस्था कमजोर पड़ जाती है और उसका खामियाजा हर साल ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है? अब गांव के लोगों की निगाहें शुक्रवार पर टिकी हैं। सभी को इंतजार है कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें, जिम्मेदारी तय करें और वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें। मीडिया भी इस पूरे प्रकरण की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। शुक्रवार को मौके पर जो दिखाई देगा, जो सुना जाएगा और जिस स्तर पर कार्रवाई होगी, वही बिना किसी लाग-लपेट के जनता के सामने रखा जाएगा। क्योंकि कैमरा कभी झूठ नहीं बोलता और पहली ही बरसात में सामने आई यह तस्वीरें अपने आप में बहुत कुछ कह रही हैं।

- सरंगापुर सब्जी मंडी के पास बीच सड़क पर खराब ट्रक से लगा लंबा जाम, घंटों थमा यातायात सरंगापुर सब्जी मंडी के पास बीच सड़क पर खराब ट्रक से लगा लंबा जाम, घंटों थमा यातायात प्रयागराज। सरंगापुर सब्जी मंडी के पास गुरुवार को बीच सड़क पर एक ट्रक अचानक खराब हो जाने से भीषण जाम लग गया। ट्रक के सड़क के बीचोंबीच खड़े हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के काफी देर बाद तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंच सकी, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए ट्रक चालक की मदद की। लोगों के सामूहिक प्रयास से ट्रक को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सरंगापुर सब्जी मंडी मार्ग पर प्रतिदिन भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यदि कोई वाहन बीच सड़क पर खराब हो जाए तो पूरा यातायात प्रभावित हो जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस व्यस्त मार्ग पर त्वरित राहत व्यवस्था, क्रेन की उपलब्धता तथा यातायात प्रबंधन को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं से आमजन को राहत मिल सके।4
- प्रयागराज के बारा तहसील के जगदीशपुर गांव ने खोल दी विकाश की पोल खोल दी प्रयागराज के बारा तहसील के जगदीशपुर गांव ने खोल दी विकाश की पोल खोल दी, पहली बारिश ने पांच साल की विकास की पोल खोलदी ,लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं, चाहे बड़े हो जाए छोटे बच्चे कितना पानी है आप लोग वीडियो में दे सकते हैं1
- बरसते पानी में सड़क निर्माण! एमपीआरटीसी और ठेकेदार की मनमानी से करोड़ों रुपये दांव पर, जिम्मेदारों पर उठे सवाल *बरसते पानी में सड़क निर्माण! एमपीआरटीसी और ठेकेदार की मनमानी से करोड़ों रुपये दांव पर, जिम्मेदारों पर उठे सवाल* मनगवां। नेशनल हाईवे-130 पर मनगवां से हनुमना मार्ग में लगातार बारिश के बीच सड़क निर्माण कार्य जारी रहने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एमपीआरटीसी के अधिकारी और संबंधित ठेकेदार बारिश में भी निर्माण कार्य कराकर सरकारी धन की खुली बर्बादी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों द्वारा इसे "टेंपरेरी कार्य" बताकर उच्च अधिकारियों और प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है, जबकि बरसात में किया गया निर्माण भविष्य में सड़क की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का कार्य तकनीकी मानकों की अनदेखी कर किया जा रहा है, जिससे सरकारी राशि पानी की तरह बहाई जा रही है क्षेत्रवासियों ने सवाल उठाया है कि आखिर एमपीआरटीसी और संबंधित ठेकेदार को बारिश के दौरान सड़क निर्माण की अनुमति किस आधार पर दी गई। यदि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है तो इसकी जिम्मेदारी कौन तय करेगा? स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा संबंधित विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच करवाने और दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले पर ध्यान नहीं दिया गया तो सार्वजनिक धन की हानि के साथ-साथ आम जनता को भी भविष्य में खराब सड़क का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।3
- Gandi nali sadak1
- ऐसे भी औलाद होते हैं, शिव चरण गुप्ता की कहानी कलियुग के रिश्तों की असली सच्चाई बताती है।1
- बारा बिजली विभाग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल बिजली विभाग अभी तक नहीं की पुष्टि बारा। प्रयागराज बारा बिजली विभाग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बिजली विभाग की लापरवाही और जमीनी हकीकत साफ दिख रही है, जो विभाग के 24 घंटे बिजली और शत-प्रतिशत मेंटेनेंस के दावों की पोल खोल रहा है। वही वीडियो में क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में जर्जर तार, आधे टूटे खंभे और लो वोल्टेज की समस्या दिखाई दे रही है। चिल्ला गौहानी पंचायत भवन के पास तार जमीन से कुछ ही फीट ऊपर लटक रहा हैं। स्थानीय लोग कैमरे पर बता रहे हैं कि शिकायत करने के बाद भी लाइनमैन और जेई नहीं आते। वीडियो में एक उपभोक्ता कहता सुनाई दे रहा है बिल टाइम से आता है, लेकिन बिजली 4-4 घंटे आती है। ट्रांसफार्मर फुंक जाए तो हफ्ते भर कोई पूछने नहीं आता। सोशल मीडिया पर आक्रोश वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कमेंट में बिजली विभाग को जमकर खरी-खोटी सुनाई। किसानों और गृहणियों ने कहा कि गर्मी में कटौती और फाल्ट से जीना मुश्किल हो गया है। विभाग का रुख अभी तक बारा बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। न ही यह बताया गया है कि वीडियो कहां का है और कब का है। स्थानीय लोगों की मांग है कि उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की जांच कराकर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए और क्षेत्र मेंटेनेंस का काम युद्धस्तर पर कराया जाए। नोट: `suru app इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो की सत्यता की जांच हो ज्ञ1