न्यूज़ चैनल के हवाले से सामने आए 'शिक्षामंत्री V/S छात्र-26' के तीन वीडियो में छात्र-छात्राओं का तीखा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसमें एक लड़की ने मोदी को मारने का ऐलान किया, तो दूसरी लड़की ने उन्हें जेबकतरा और चाय बेचने वाला बताते हुए कहा कि उनकी माँ बरतन मांजती थीं। वहीं एक लड़के का दावा है कि बड नगर में उनके चाचा की दुकान पर वे चाय बेचते नहीं बल्कि जेब काटते नजर आते थे और आज देश काट रहे हैं। इसके साथ ही बचपन में माँ के गहने लेकर भागने का ज़िक्र करते हुए मोदी जी के भाई की बात भी कही गई है। इन दावों में यह आरोप भी लगाया गया है कि वे अपने दोस्त गौतम अडाणी के बिज़नेस की तरक्की के लिए बार-बार विदेश जा रहे हैं और देश को विदेशियों के हाथ बेच रहे हैं। इसके अलावा अमेरिका में बंद अडाणी की रिहाई, अडाणी और उनके भतीजे सागर अडाणी पर चल रहे केस को अमेरिकी अदालत द्वारा खारिज किए जाने और भारतीय मंत्रालय से उस 'जेफरी एपस्टीन' फाइल के गायब होने पर भी सवाल उठाए गए हैं, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप का काला चिट्ठा दर्ज था।
न्यूज़ चैनल के हवाले से सामने आए 'शिक्षामंत्री V/S छात्र-26' के तीन वीडियो में छात्र-छात्राओं का तीखा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसमें एक लड़की ने मोदी को मारने का ऐलान किया, तो दूसरी लड़की ने उन्हें जेबकतरा और चाय बेचने वाला बताते हुए कहा कि उनकी माँ बरतन मांजती थीं। वहीं एक लड़के का दावा है कि बड नगर में उनके चाचा
की दुकान पर वे चाय बेचते नहीं बल्कि जेब काटते नजर आते थे और आज देश काट रहे हैं। इसके साथ ही बचपन में माँ के गहने लेकर भागने का ज़िक्र करते हुए मोदी जी के भाई की बात भी कही गई है। इन दावों में यह आरोप भी लगाया गया है कि वे अपने दोस्त गौतम अडाणी के बिज़नेस की तरक्की के लिए बार-बार
विदेश जा रहे हैं और देश को विदेशियों के हाथ बेच रहे हैं। इसके अलावा अमेरिका में बंद अडाणी की रिहाई, अडाणी और उनके भतीजे सागर अडाणी पर चल रहे केस को अमेरिकी अदालत द्वारा खारिज किए जाने और भारतीय मंत्रालय से उस 'जेफरी एपस्टीन' फाइल के गायब होने पर भी सवाल उठाए गए हैं, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप का काला चिट्ठा दर्ज था।
- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत धौलपुर के बसेड़ी स्थित हिंगोटा के देव पब्लिक स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एनएसयूआई ब्लॉक बसेड़ी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष यशु शर्मा ने की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव ध्रुवेंद्र सिंह खिड़ौरा मुख्य अतिथि रहे, जबकि ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता रामबली शर्मा, लोकेश पाराशर, अनूप गुर्जर और आरजीपीआरएस ब्लॉक अध्यक्ष अमित परमार नाहरपुरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ध्रुवेंद्र सिंह खिड़ौरा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली, महंगी शिक्षा और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर छात्रों व युवाओं की आवाज़ बुलंद करने का प्रयास है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता रामबली शर्मा ने बताया कि 25 जून से 9 अगस्त तक देश के 28 राज्यों के 28 शहरों में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से छात्रों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को उठाया जा रहा है। इस संगोष्ठी में प्रशांत मौर्य, गिर्राज परमार, अमित सेन, प्रवीण शाक्य, भानु कुशवाह, सोनू जगरिया सहित एनएसयूआई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।1
- अम्बाह में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद रोहित गुधैनियां के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नगर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच अतिथियों का जगह-जगह पुष्पमालाएं पहनाकर और फूल बरसाकर अभिनंदन किया गया। रट्टी एवं मनोज बैंड के साथ निकाली गई स्वागत यात्रा ने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया और शहर नारों की गूंज से गूंज उठा। इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में NSUI एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि NSUI छात्र हितों की आवाज़ है और संगठन छात्रों के अधिकारों तथा शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करता रहेगा। अंत में सभी कार्यकर्ताओं के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी टडावली में 23 वर्षीय विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति अमन, सास सुंदरकांता और देवर आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। 12 जुलाई 2026 की रात हुई इस वारदात के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार चल रहे थे। पुलिस की बढ़ती सख्ती के बाद तीनों आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और मामले में शामिल अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद इसे फांसी का रूप देने का प्रयास किया था या नहीं। मृतका के भाई राघव (निवासी रेहसेना) द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मार्च 2023 में उसकी बहन की शादी अमन के साथ हुई थी। शादी में ₹6 लाख नकद, गृहस्थी का सामान और स्वर्ण आभूषण दिए गए थे। आरोप है कि पति अमन, देवर आशीष, सास सुंदरकांता, ननदेऊ हरिओम शर्मा, अभिषेक, ननद अर्चना उर्फ प्रियंका, ननद प्रिया और रामू अतिरिक्त ₹5 लाख दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार तंग और प्रताड़ित करते थे। पुत्री भूमि के जन्म के बाद अत्याचार और बढ़ गए और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। 12 जुलाई की रात अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस विरोध-प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं। भरतपुर जिले के रूपबास क्षेत्र से भी भारी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचे हैं और प्रदर्शन में शामिल होकर छात्रों को अपना समर्थन दिया है। मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र ने बताया कि जंतर-मंतर पर देशभर से लोग लगातार छात्रों के समर्थन में जुट रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा में गुरुवार को 13 वर्षीय बालक राज सविता के कथित अपहरण की खबर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्कूल जाने के लिए निकला मासूम घटना के करीब 7 घंटे बाद सही-सलामत अपने घर लौट आया। आर.एम. कृष्णा पैलेस के पास रहने वाला राज सविता, पिता संतोष सविता, सुबह करीब 8 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। जब दोपहर करीब 2:30 बजे तक वह वापस नहीं आया, तो चिंतित परिजन स्कूल पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि राज पूरे दिन स्कूल पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी खोजबीन शुरू की, तभी सूचना मिली कि बच्चा घर लौट आया है। घर लौटने पर राज ने परिजनों को बताया कि कुछ अज्ञात लोग उसका मुंह बांधकर उसे एक गाड़ी में बैठाकर ले गए थे, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से वापस अपने घर पहुंचा। बेटे के सकुशल लौटने पर मां की आंखों से आंसू नहीं थमे और घर का माहौल भावुक हो गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस मामले की शिकायत और बच्चे द्वारा बताए गए घटनाक्रम की सत्यता की जांच में जुटी है।1
- जंतर-मंतर कांड के बाद देश भर में सियासत पूरी तरह गरमा गई है। इस मुद्दे को लेकर कहीं समाजवादी पार्टी तो कहीं कांग्रेस पार्टी जुलूस निकालकर सड़कों पर उतर पड़ी है। प्रदर्शनों के दौरान 'इंसाफ दो' और 'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो' के नारे लगाए जा रहे हैं, वहीं छात्र प्रधानमंत्री से भी इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद सड़कों पर जुलूस लेकर मोर्चा संभालने उतर आए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए यह मांग की जा रही है कि 'पीएम मोदी माफी मांगो'।2
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में धौलपुर जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन धौलपुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा को सौंपा गया, जिसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमन भार्गव ने ज्ञापन में कहा कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कथित रूप से बिना वर्दी में मौजूद कुछ लोगों द्वारा छात्रों के साथ मारपीट की गई, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों एवं अन्य संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही आंदोलनरत छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई करने और हिंसा भड़काने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने की बात कही गई है। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है। संगठन ने आग्रह किया है कि बार काउंसिल दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा करे और देशभर की बार एसोसिएशनों के माध्यम से इस संबंध में निंदा प्रस्ताव जारी करने पर विचार करे।2
- मध्य प्रदेश शासन की कार्रवाई के तहत मुरैना जिले की तहसील अम्बाह के ग्राम लुधावली में 82 बीघा से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर वास्तविक पट्टाग्राहियों को सौंप दिया गया है। वर्ष 2001-2002 में शासन द्वारा ग्राम लुधावली में भूमिहीनों को पट्टे प्रदान किए गए थे, लेकिन 25 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भी उन्हें वास्तविक कब्जा प्राप्त नहीं हो सका था। इस अवधि में कुछ पट्टाग्राहियों की मृत्यु भी हो चुकी थी। मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन और तहसीलदार अम्बाह नरेश शर्मा के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। तहसीलदार नरेश शर्मा ने 25 पटवारियों और 50 कोटवारों के राजस्व दल के साथ पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में लगातार 6 घंटे तक सीमांकन और कब्जा देने की कार्रवाई की। इस दौरान ग्राम लुधावली के भूमि सर्वे क्रमांक 424, 426 और 430 में एक ही दिन में 14 सीमांकन करते हुए 14 पट्टों का वास्तविक कब्जा लाभार्थियों को सौंपा गया। इन पट्टों के लाभार्थियों में रामसेवक, जगन्नाथ, भीमसेन, भिखारी, रामहरि, गुड्डी, मुन्नी, कप्तान सिंह, भगीरथ सिंह, शयमवती, जगन्नाथ सिंह, सामंत, मोहश्री, शिवचरण, लालाराम, गुनाईया, रामस्वरूप, पान सिंह और नाथूराम शामिल हैं। 25 वर्ष बाद अपनी भूमि का वास्तविक कब्जा मिलने पर पट्टाग्राहियों के चेहरों पर खुशी नजर आई और उन्होंने प्रशासन का धन्यवाद दिया। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि तहसील अम्बाह क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों से भूमि मुक्त करवाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- अम्बाह में मुरैना रोड स्थित अग्रिम स्कूल के सामने बुधवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भिंड जिले के ग्राम बुडरा (पोस्ट भारौली, तहसील मेहगांव) निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गजेंद्र सिंह अपनी बहन से मिलकर मोटरसाइकिल से अपने घर जोरा लौट रहे थे। इसी दौरान अग्रिम स्कूल के पास आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गजेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और अम्बाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी कुलदीप यादव एवं अन्य स्टाफ ने तत्काल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अम्बाह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, जिसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।1