भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत धौलपुर के बसेड़ी स्थित हिंगोटा के देव पब्लिक स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एनएसयूआई ब्लॉक बसेड़ी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष यशु शर्मा ने की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव ध्रुवेंद्र सिंह खिड़ौरा मुख्य अतिथि रहे, जबकि ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता रामबली शर्मा, लोकेश पाराशर, अनूप गुर्जर और आरजीपीआरएस ब्लॉक अध्यक्ष अमित परमार नाहरपुरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ध्रुवेंद्र सिंह खिड़ौरा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली, महंगी शिक्षा और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर छात्रों व युवाओं की आवाज़ बुलंद करने का प्रयास है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता रामबली शर्मा ने बताया कि 25 जून से 9 अगस्त तक देश के 28 राज्यों के 28 शहरों में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से छात्रों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को उठाया जा रहा है। इस संगोष्ठी में प्रशांत मौर्य, गिर्राज परमार, अमित सेन, प्रवीण शाक्य, भानु कुशवाह, सोनू जगरिया सहित एनएसयूआई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत धौलपुर के बसेड़ी स्थित हिंगोटा के देव पब्लिक स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एनएसयूआई ब्लॉक बसेड़ी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष यशु शर्मा ने की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव ध्रुवेंद्र सिंह खिड़ौरा मुख्य अतिथि रहे, जबकि ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता रामबली शर्मा, लोकेश पाराशर, अनूप गुर्जर और आरजीपीआरएस ब्लॉक अध्यक्ष अमित परमार नाहरपुरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ध्रुवेंद्र सिंह खिड़ौरा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली, महंगी शिक्षा और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर छात्रों व युवाओं की आवाज़ बुलंद करने का प्रयास है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता रामबली शर्मा ने बताया कि 25 जून से 9 अगस्त तक देश के 28 राज्यों के 28 शहरों में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से छात्रों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को उठाया जा रहा है। इस संगोष्ठी में प्रशांत मौर्य, गिर्राज परमार, अमित सेन, प्रवीण शाक्य, भानु कुशवाह, सोनू जगरिया सहित एनएसयूआई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
- जंतर-मंतर पर 'शिक्षामंत्री V/S छात्र' प्रकरण के दौरान हुए घटनाक्रम में अखाड़े में आए राहुल और प्रियंका भी चोटिल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अपनी वैन में गिरफ्तार कर लिया। जंतर-मंतर के इस कांड में पुलिस की ओर से किसी को भी नहीं बख्शा गया। इसमें छात्र-छात्राओं, उनके माता-पिता, पत्रकारों से लेकर राहुल और प्रियंका सभी शामिल हैं। इस पूरे वाकये और कार्रवाई की तुलना 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड से की गई है।1
- अम्बाह में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद रोहित गुधैनियां के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नगर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच अतिथियों का जगह-जगह पुष्पमालाएं पहनाकर और फूल बरसाकर अभिनंदन किया गया। रट्टी एवं मनोज बैंड के साथ निकाली गई स्वागत यात्रा ने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया और शहर नारों की गूंज से गूंज उठा। इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में NSUI एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि NSUI छात्र हितों की आवाज़ है और संगठन छात्रों के अधिकारों तथा शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करता रहेगा। अंत में सभी कार्यकर्ताओं के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी टडावली में 23 वर्षीय विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति अमन, सास सुंदरकांता और देवर आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। 12 जुलाई 2026 की रात हुई इस वारदात के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार चल रहे थे। पुलिस की बढ़ती सख्ती के बाद तीनों आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और मामले में शामिल अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद इसे फांसी का रूप देने का प्रयास किया था या नहीं। मृतका के भाई राघव (निवासी रेहसेना) द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मार्च 2023 में उसकी बहन की शादी अमन के साथ हुई थी। शादी में ₹6 लाख नकद, गृहस्थी का सामान और स्वर्ण आभूषण दिए गए थे। आरोप है कि पति अमन, देवर आशीष, सास सुंदरकांता, ननदेऊ हरिओम शर्मा, अभिषेक, ननद अर्चना उर्फ प्रियंका, ननद प्रिया और रामू अतिरिक्त ₹5 लाख दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार तंग और प्रताड़ित करते थे। पुत्री भूमि के जन्म के बाद अत्याचार और बढ़ गए और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। 12 जुलाई की रात अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।1
- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के विरुद्ध की गई कार्रवाई के विरोध में मुरैना जिले के अंबाह स्थित नगर पालिका चौराहे पर मंगलवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। अंबाह और महुआ के संयुक्त कांग्रेस नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। धरना-प्रदर्शन के दौरान महुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व किसान नेता पवन सिंह "शेरा" ने कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक परंपराओं के बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे। इस रात्रिकालीन धरना-प्रदर्शन में अंबाह एवं महुआ क्षेत्र के कई कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में धौलपुर जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन धौलपुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा को सौंपा गया, जिसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमन भार्गव ने ज्ञापन में कहा कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कथित रूप से बिना वर्दी में मौजूद कुछ लोगों द्वारा छात्रों के साथ मारपीट की गई, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों एवं अन्य संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही आंदोलनरत छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई करने और हिंसा भड़काने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने की बात कही गई है। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है। संगठन ने आग्रह किया है कि बार काउंसिल दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा करे और देशभर की बार एसोसिएशनों के माध्यम से इस संबंध में निंदा प्रस्ताव जारी करने पर विचार करे।2
- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा में गुरुवार को 13 वर्षीय बालक राज सविता के कथित अपहरण की खबर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्कूल जाने के लिए निकला मासूम घटना के करीब 7 घंटे बाद सही-सलामत अपने घर लौट आया। आर.एम. कृष्णा पैलेस के पास रहने वाला राज सविता, पिता संतोष सविता, सुबह करीब 8 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। जब दोपहर करीब 2:30 बजे तक वह वापस नहीं आया, तो चिंतित परिजन स्कूल पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि राज पूरे दिन स्कूल पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी खोजबीन शुरू की, तभी सूचना मिली कि बच्चा घर लौट आया है। घर लौटने पर राज ने परिजनों को बताया कि कुछ अज्ञात लोग उसका मुंह बांधकर उसे एक गाड़ी में बैठाकर ले गए थे, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से वापस अपने घर पहुंचा। बेटे के सकुशल लौटने पर मां की आंखों से आंसू नहीं थमे और घर का माहौल भावुक हो गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस मामले की शिकायत और बच्चे द्वारा बताए गए घटनाक्रम की सत्यता की जांच में जुटी है।1
- जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय का घेराव किए जाने के दौरान पुलिस के साथ झड़प हो गई। इस दौरान माहौल गरमा गया और पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।1