logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जंतर-मंतर पर 'शिक्षामंत्री V/S छात्र' प्रकरण के दौरान हुए घटनाक्रम में अखाड़े में आए राहुल और प्रियंका भी चोटिल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अपनी वैन में गिरफ्तार कर लिया। जंतर-मंतर के इस कांड में पुलिस की ओर से किसी को भी नहीं बख्शा गया। इसमें छात्र-छात्राओं, उनके माता-पिता, पत्रकारों से लेकर राहुल और प्रियंका सभी शामिल हैं। इस पूरे वाकये और कार्रवाई की तुलना 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड से की गई है।

12 hrs ago
user_Vimal Kashyap
Vimal Kashyap
Artist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
12 hrs ago

जंतर-मंतर पर 'शिक्षामंत्री V/S छात्र' प्रकरण के दौरान हुए घटनाक्रम में अखाड़े में आए राहुल और प्रियंका भी चोटिल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अपनी वैन में गिरफ्तार कर लिया। जंतर-मंतर के इस कांड में पुलिस की ओर से किसी को भी नहीं बख्शा गया। इसमें छात्र-छात्राओं, उनके माता-पिता, पत्रकारों से लेकर राहुल और प्रियंका सभी शामिल हैं। इस पूरे वाकये और कार्रवाई की तुलना 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड से की गई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जंतर-मंतर पर 'शिक्षामंत्री V/S छात्र' प्रकरण के दौरान हुए घटनाक्रम में अखाड़े में आए राहुल और प्रियंका भी चोटिल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अपनी वैन में गिरफ्तार कर लिया। जंतर-मंतर के इस कांड में पुलिस की ओर से किसी को भी नहीं बख्शा गया। इसमें छात्र-छात्राओं, उनके माता-पिता, पत्रकारों से लेकर राहुल और प्रियंका सभी शामिल हैं। इस पूरे वाकये और कार्रवाई की तुलना 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड से की गई है।
    1
    जंतर-मंतर पर 'शिक्षामंत्री V/S छात्र' प्रकरण के दौरान हुए घटनाक्रम में अखाड़े में आए राहुल और प्रियंका भी चोटिल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अपनी वैन में गिरफ्तार कर लिया।

जंतर-मंतर के इस कांड में पुलिस की ओर से किसी को भी नहीं बख्शा गया। इसमें छात्र-छात्राओं, उनके माता-पिता, पत्रकारों से लेकर राहुल और प्रियंका सभी शामिल हैं। इस पूरे वाकये और कार्रवाई की तुलना 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड से की गई है।
    user_Vimal Kashyap
    Vimal Kashyap
    Artist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी टडावली में 23 वर्षीय विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति अमन, सास सुंदरकांता और देवर आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। 12 जुलाई 2026 की रात हुई इस वारदात के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार चल रहे थे। पुलिस की बढ़ती सख्ती के बाद तीनों आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और मामले में शामिल अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद इसे फांसी का रूप देने का प्रयास किया था या नहीं। मृतका के भाई राघव (निवासी रेहसेना) द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मार्च 2023 में उसकी बहन की शादी अमन के साथ हुई थी। शादी में ₹6 लाख नकद, गृहस्थी का सामान और स्वर्ण आभूषण दिए गए थे। आरोप है कि पति अमन, देवर आशीष, सास सुंदरकांता, ननदेऊ हरिओम शर्मा, अभिषेक, ननद अर्चना उर्फ प्रियंका, ननद प्रिया और रामू अतिरिक्त ₹5 लाख दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार तंग और प्रताड़ित करते थे। पुत्री भूमि के जन्म के बाद अत्याचार और बढ़ गए और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। 12 जुलाई की रात अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
    1
    धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी टडावली में 23 वर्षीय विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति अमन, सास सुंदरकांता और देवर आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। 12 जुलाई 2026 की रात हुई इस वारदात के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार चल रहे थे। पुलिस की बढ़ती सख्ती के बाद तीनों आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और मामले में शामिल अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद इसे फांसी का रूप देने का प्रयास किया था या नहीं।

मृतका के भाई राघव (निवासी रेहसेना) द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मार्च 2023 में उसकी बहन की शादी अमन के साथ हुई थी। शादी में ₹6 लाख नकद, गृहस्थी का सामान और स्वर्ण आभूषण दिए गए थे। आरोप है कि पति अमन, देवर आशीष, सास सुंदरकांता, ननदेऊ हरिओम शर्मा, अभिषेक, ननद अर्चना उर्फ प्रियंका, ननद प्रिया और रामू अतिरिक्त ₹5 लाख दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार तंग और प्रताड़ित करते थे। पुत्री भूमि के जन्म के बाद अत्याचार और बढ़ गए और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। 12 जुलाई की रात अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
    user_Jaypal Singh
    Jaypal Singh
    Lawyer राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के विरुद्ध की गई कार्रवाई के विरोध में मुरैना जिले के अंबाह स्थित नगर पालिका चौराहे पर मंगलवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। अंबाह और महुआ के संयुक्त कांग्रेस नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। धरना-प्रदर्शन के दौरान महुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व किसान नेता पवन सिंह "शेरा" ने कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक परंपराओं के बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे। इस रात्रिकालीन धरना-प्रदर्शन में अंबाह एवं महुआ क्षेत्र के कई कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
    1
    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के विरुद्ध की गई कार्रवाई के विरोध में मुरैना जिले के अंबाह स्थित नगर पालिका चौराहे पर मंगलवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। अंबाह और महुआ के संयुक्त कांग्रेस नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

धरना-प्रदर्शन के दौरान महुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व किसान नेता पवन सिंह "शेरा" ने कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक परंपराओं के बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे। इस रात्रिकालीन धरना-प्रदर्शन में अंबाह एवं महुआ क्षेत्र के कई कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
    user_User7480
    User7480
    Ambah, Morena•
    21 hrs ago
  • मुरैना जिले के अंबाह स्थित नगर पालिका चौराहे पर मंगलवार रात्रि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के विरुद्ध की गई कार्रवाई के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। अंबाह और महुआ के संयुक्त कांग्रेस नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। इस अवसर पर महुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व किसान नेता पवन सिंह "शेरा" ने कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे। इस रात्रिकालीन धरना-प्रदर्शन में अंबाह और महुआ क्षेत्र के कई कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
    1
    मुरैना जिले के अंबाह स्थित नगर पालिका चौराहे पर मंगलवार रात्रि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के विरुद्ध की गई कार्रवाई के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। अंबाह और महुआ के संयुक्त कांग्रेस नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

इस अवसर पर महुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व किसान नेता पवन सिंह "शेरा" ने कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे। इस रात्रिकालीन धरना-प्रदर्शन में अंबाह और महुआ क्षेत्र के कई कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
    user_Aditya Sarwan
    Aditya Sarwan
    Local News Reporter अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में धौलपुर जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन धौलपुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा को सौंपा गया, जिसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमन भार्गव ने ज्ञापन में कहा कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कथित रूप से बिना वर्दी में मौजूद कुछ लोगों द्वारा छात्रों के साथ मारपीट की गई, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों एवं अन्य संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही आंदोलनरत छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई करने और हिंसा भड़काने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने की बात कही गई है। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है। संगठन ने आग्रह किया है कि बार काउंसिल दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा करे और देशभर की बार एसोसिएशनों के माध्यम से इस संबंध में निंदा प्रस्ताव जारी करने पर विचार करे।
    2
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में धौलपुर जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन धौलपुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा को सौंपा गया, जिसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमन भार्गव ने ज्ञापन में कहा कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कथित रूप से बिना वर्दी में मौजूद कुछ लोगों द्वारा छात्रों के साथ मारपीट की गई, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों एवं अन्य संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही आंदोलनरत छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई करने और हिंसा भड़काने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने की बात कही गई है।

कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है। संगठन ने आग्रह किया है कि बार काउंसिल दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा करे और देशभर की बार एसोसिएशनों के माध्यम से इस संबंध में निंदा प्रस्ताव जारी करने पर विचार करे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय का घेराव किए जाने के दौरान पुलिस के साथ झड़प हो गई। इस दौरान माहौल गरमा गया और पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।
    1
    जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय का घेराव किए जाने के दौरान पुलिस के साथ झड़प हो गई। इस दौरान माहौल गरमा गया और पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।
    user_Public shuru app madhyapradesh
    Public shuru app madhyapradesh
    Media company मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.