मौत के मुहाने पर बैठा बाकल बस स्टैंड, आखिर किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा विद्युत विभाग रहवासी मोहल्ले में मौत का सामान रखकर चैन की नींद सो रहा विद्युत विभाग बाकल। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही ने बाकल बस स्टैंड के हजारों लोगों की जान जोखिम में डाल दी है। भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड और रहवासी मोहल्ले के बीच सड़क किनारे लगा 200 केव्ही का ट्रांसफार्मर किसी भी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकता है, लेकिन विभाग मानो सब कुछ देखकर भी आंखें मूंदे बैठा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर में कई बार चिंगारी, शॉर्ट सर्किट और आग लगने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद न तो इसे सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। खुले जंपर, कटी-फटी और छिली हुई केबलें हर पल दुर्घटना को न्योता दे रही हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर समस्या की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, कार्रवाई नहीं। सवाल यह है कि क्या विभाग किसी मासूम की जान जाने के बाद ही जागेगा। बस स्टैंड पर प्रतिदिन सैकड़ों यात्री, स्कूली बच्चे, महिलाएं और व्यापारी आवाजाही करते हैं। ऐसे में यदि ट्रांसफार्मर में विस्फोट होता है या करंट फैलता है, तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता। यदि समय रहते इस ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया और कोई अप्रिय घटना घटती है, तो उसकी पूरी नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। अब सवाल यही है क्या विभाग हादसे रोकने के लिए काम करेगा, या फिर हादसे के बाद केवल जांच और मुआवजे की औपचारिकता निभाई जाएगी।

- 🔥 "सार्थक App पर आर-पार! सचिव बोले— अब पीछे नहीं हटेंगे" आज राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी की साप्ताहिक जनसुनवाई में दमोह और सागर जिले के बड़ी संख्या में पंचायत सचिव एवं सहायक सचिव पहुंचे। उनका कहना है कि वे गांव-गांव जाकर फील्ड में काम करते हैं, इसलिए 'सार्थक App' के माध्यम से अनिवार्य उपस्थिति दर्ज करना उनके काम की प्रकृति के अनुरूप नहीं है। सचिव संघ ने मांग रखी कि यदि ऐसा नियम लागू किया जाए तो पूरे प्रदेश में समान रूप से लागू हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे कानूनी रास्ता अपनाने पर भी विचार करेंगे। वहीं, राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने संबंधित मंत्री और अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा करने का आश्वासन दिया। आपकी राय क्या है? क्या फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए App आधारित अटेंडेंस उचित है? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें। 📍 पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें और अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।1
- तेंदूखेड़ा में खाद की किल्लत से किसानों . में नाराजगी, पैसा लेने के लगे आरोप तेंदूखेड़ा (दमोह)। तेंदूखेड़ा क्षेत्र में खाद की कमी को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। खाद वितरण केंद्र पर बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए और समय पर खाद नहीं मिलने से आक्रोश जताया। इस दौरान कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि खाद वितरण के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कल से खाद का वितरण व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा, ताकि सभी पात्र किसानों को बिना किसी परेशानी के खाद उपलब्ध कराई जा सके। अधिकारियों ने किसानों से धैर्य बनाए रखने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाद प्राप्त करने की अपील की। वहीं किसानों ने मांग की कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि खेती-किसानी के कार्य प्रभावित न हों।1
- गोहलपुर सब्जी मंडी निर्माण करने की मांग को लेकर पार्षद ने किया प्रदर्शन मंगलवार को नगर निगम की जनसुनवाई में पार्षद प्रमोद पटेल और सब्जी मंडी व्यापारियों के के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया उन्होंने बताया कि कि गोहलपुर थाने के बाजू में लगभग 30 से 35 व से लगभग 200 से 250 परिवारों का सब्जी बेच कर जीवन यापन चल रहा है नगर निगम के द्वारा बैठकी वसूली भी लगातार की जाती हैं लेकिन वहां पर सब्जी विक्रेता एवं सब्जी खरीदारों को किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है मेरे द्वारा दिनांक 22/09/2022 से प्रस्ताव तैयार कर लगातार एवं व्यक्तिगत मुलाकात के माध्यम से गोहलपुर सब्जी मंडी के अंदर टीन सेट चबूतरा एवं फर्शीकरण करने की माग की गई है और उक्त प्रस्ताव पर वर्तमान समय तक प्रस्ताव को आयुक्त महोदय आपके द्वारा सिर्फ टालने का प्रयास कि जा रहा है जो कि आज गोहलपुर सब्जी मंडी से सारे सब्जी विक्रेता आप से आ करने आये है कि सब्जी मंडी का निर्माणकार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करने की kare पार्षद प्रमोद पटेल सहित अन्य जन्म मौजूद रहे3
- दतिया 13 राउंड में कांग्रेस के घनश्याम सिंह 14, 689 वोटों की बम्पर लीड, अब केवल 2 राउंड की गिनती बाकी.. अवधेश नायक के वार्ड से भी कॉंग्रेस बम्पर वोटों से जीती1
- थाना हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही विधविवादित बालक सहित 3 शातिर वाहन चोर तथा बैटरी चुराने वाला एवं चुराई हुई बैटरी खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, चुराये हुये 10 दुपहिया वाहन एवं 4 बैटरी जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आयुष जाखड़ और नगर पुलिस अधीक्षक श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में हनुमानताल थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक चोरी के वाहन बेचने की फिराक में बकरा मार्केट इलाके में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जितेंद्र सोनकर और मुशीर उर्फ मूसा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने नशे की लत के कारण वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक्टिवा, चेतक, केटीएम और होंडा साइन समेत सात दोपहिया वाहन बरामद किए। इसी दौरान पुलिस ने एक विधि-विवादित बालक को भी गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर तीन अन्य चोरी के वाहन जब्त किए गए। हनुमानताल थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से बैटरियां चोरी होने के मामले में भी पुलिस ने प्रथम उर्फ प्रदीप सोनकर और शाहरुख नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार बैटरियां भी बरामद कर ली हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने जिले के अन्य इलाकों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। रिपोर्टर-- मदन रैकवार, वंदे भारत न्यूज, जबलपुर2