logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुधवार, 18 फरवरी 2026 क्या है आज ख़ास रायपुर आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। शतभिषा नक्षत्र रात्रि 21:16 बजे तक रहेगा, तत्पश्चात पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ होगा। आज से वसंत ऋतु का आरंभ एवं चंद्रदर्शन का विशेष महत्व है। शुभ यात्रा दिशा: पश्चिम-दक्षिण (दूध या गुड़ का सेवन कर यात्रा करें) आज जन्मे शिशुओं का नामकरण आज २१:१६ तक जन्मे शिशुओ का नाम शतभिषा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सा, सि, सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम, एवं द्वितीय चरण अनुसार (से, सो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है। तिथि विशेष  चंद्रदर्शन वसंत ऋतु आरंभ फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रारंभ गृहप्रवेश, विद्यारंभ, अक्षरारंभ एवं देव प्रतिष्ठा हेतु शुभ समय प्रातः 07:05 से 09:52 वाहन क्रय-विक्रय शुभ मुहूर्त 11:17 से 12:42 शुभ मुहूर्त  ✅ अमृत काल – 14:04 से 15:40 ✅ विजय मुहूर्त – 14:23 से 15:08 ✅ गोधूलि मुहूर्त – 18:05 से 18:31 ❌ राहुकाल – 12:31 से 13:55 ❌ दुर्मुहूर्त – 12:08 से 12:53 आज का राशिफल 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज के दिन लाभ के अवसर आपकी तलाश में रहेंगे। दिन में जिस किसी के भी संपर्क में रहेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा। कार्य क्षेत्र पर भी एक से अधिक साधनो से आय होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा मान-सम्मान बढेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा। महिलाओं का सुख सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। प्रातः काल जल्दी कार्यो में जुटने का फल शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम से पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग मुश्किल कार्यो में सहयोग करेंगे। आज आप जोड़ तोड़ वाली नीति अपना कर कठिन परिस्थितियों में भी अपना काम निकाल लेंगे। सरकारी कार्य मे भी सफलता की उम्मद जागेगी प्रयास करते रहे। दाम्पत्य जीवन मे छोटी-मोटी बातों को दिल पर ना लें स्थिति सामान्य ही रहेगी। मित्रो से कोई दुखद समाचार मिलेगा। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज के दिन आप सम्भल कर ही कार्य करेंगे फिर भी सफलता में संशय बना रहेगा। व्यवहारिकता की कमी के कारण जितना लाभ मिलना चाहिए उतना नही मिल सकेगा। घर अथवा बाहर बेवजह कलह के प्रसंग बनेगे। व्यापार व्यवसाय में सहकर्मियो की।मनमानी के कारण असुविधा एवं अव्यवस्था बनेंगी लेकिन फिर भी स्वयं के पराक्रम से खर्च लायक धनार्जन कर ही लेंगे। आस-पड़ोसी एवं भाई बंधुओ से बात का बतंगड़ ना बने इसके लिए मौन रखने की जरूरत है फिर भी महिलाये स्वभावानुसार बनती बात बिगाड़ लेंगी। विपरीत लिंग के प्रति कामासक्त रहेंगे। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज का दिन आशाओं के विपरीत रहने वाला है। सोची हुई योजनाए आरम्भ में सफल होती नजर आएंगी परन्तु मध्यान तक इनसे निराशा ही मिलेगी। आज आप जिससे भी सहायता मांगेंगे वो भ्रम की स्थिति में रखेगा। आज आप आत्मनिर्भर होकर अपने कार्यो को करें। भागीदारों से धन को लेकर अनबन हो सकती है। मीठा व्यवहार रखने पर भी लोग आपको केवल कार्य निकालने के लिए इस्तेमाल करेंगे। कार्य क्षेत्र की भड़ास घर पर निकालने से घर का माहौल भी बेवजह खराब होगा। पुराने कार्यो को पूर्ण करने की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंगों से निराश होंगे। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज का दिन भी आशानुकूल रहेगा। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को मन लगाकर करेंगे लेकिन किसी के हस्तक्षेप करने से मन विक्षिप्त हो सकता है। किसी के ऊपर ध्यान ना दें एकाग्र होकर अपने कार्य मे लगे रहे धन एवं सम्मान दोनों मिलने के योग है। लेकिन उधार के व्यवहार बढ़ने से असुविधा भी होगी। व्यावसाय में वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। भाई-बंधुओ का सहयोग आज अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे। स्त्री से सुखदायक समाचार मिलेंगे। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन काफी उठा पटक वाला रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ में कार्यो की गति धीमी रहेगी समय पर वादा पूरा ना करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते है। कार्यो के प्रति नीरसत अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे परन्तु जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे विलंभ से ही सही सफल अवश्य होंगे धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हों जायेगा लेकिन संध्या पश्चात धन संबंधित कोई भी कार्य-व्यवहार ना करें। परिजन आपके टालमटोल वाले व्यवहार से दुखी रहेंगे। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज के दिन आप बुद्धि विवेक से कार्य करेंगे परन्तु परिस्थिति हर तरह से कार्यो में बाधा डालेगी। कार्य व्यवसाय से मन ऊबने लगेगा धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा पारिवारिक एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारो की प्रशंसा होगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी। महिलाये अधिक बोलने की समस्या से ग्रस्त रहेंगी। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज के दिन अनैतिक कार्यो से बच कर रहें मन भ्रमित रहने के कारण निषेधात्मक कार्यो में भटकेगा। लोग आपसे भावनात्मक संबंध बनाएंगे परन्तु आवश्यकता के समय कोई आगे नही आएगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियो का रूखा व्यवहार रहने से स्वयं के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग बनेंगे संभव हो तो आज टालें। पेट अथवा स्वांस, छाती संबंधित व्याधि हो सकती है। अधिकांश समय मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे किसी की गलती का विरोध करना भी बेवजह कलह का कारण बनेगा। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति वाला रहेगा। धन संबंधित समस्याएं काफी हद तक सुलझने पर दिन भर प्रसन्नता रहेगी। कार्य व्यवसाय से प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आमद शुरू हो जाएगी जो संध्या तक रुक रुक कर चलती रहेगी। मितव्ययी रहने के कारण खर्च भी हिसाब से करेंगे धन कोष में वृद्धि होगी। महिलाये किसी मनोकामना पूर्ति से उत्साहित होंगी। आज महिला वर्ग से कोई भी काम निकालना आसान रहेगा मना नही कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी। पर्यटन की योजना बनेगी। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा भाग-दौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे। आसानी से जितना मिल जाये उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु महिलाये इसके विपरीत रहेंगी अल्प साधनो से कार्य करने पर भाग्य को दोष देंगी। व्यवसाय की गति पल पल में बदलेगी जिससे सुकून से बैठने का समय नही मिलेगा। किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी रहेंगे। पारिवारिक खर्चो में अकस्मात वृद्धि होने से बजट गड़बड़ा सकता है। महिलाओं के मन मे आज उथल पुथल अधिक रहने के कारण बड़ी जिम्मेदारी का कार्य सौपना उचित नही रहेगा। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज के दिन मानसिक चंचलता के कारण बनते कार्यो को दुविधा के कारण आप स्वयं बिगाड़ लेंगे। सरकारी कार्य आज सावधानी से करें अन्यथा लंबित रखें हानि निश्चित रहेगी। संबंधो के प्रति भी आज ईमानदार नही रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके गलत आचरण से कलुषित होगा। सामाजिक क्षेत्र पर लोग पीठ पीछे बुराई करेंगे। सेहत में मानसिक दबाव के चलते उतार चढ़ाव लगा रहेगा। घर के बुजुर्ग आपसे नाराज रहेंगे। धन लाभ अचानक होने से स्थिति संभाल नही सकेंगे रुपया आते ही हाथ से निकल भी जायेगा। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आपको आज के दिन प्रत्येक कार्यो में सावधान रहने की आवश्यकता है। धन के पीछे भागने की प्रवृति पर आज लगाम लगाकर रखे अन्यथा धन के साथ-साथ मान हानि भी होगी। दोपहर से पहले के भाग में पुराने कार्य पूर्ण होने से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। इसके बाद का समय प्रतिकूल बनता जाएगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यो में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परिजनों से भी मामूली बात पर झगड़ा होगा। वाणी एवं व्यवहार से संयम बरतें।

7 hrs ago
user_प्रकाश जोशी
प्रकाश जोशी
Newspaper publisher टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
7 hrs ago
e4f84481-5f0a-45a2-a263-692a7729cb48

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 15 फरवरी 2026। थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सूने औद्योगिक गोदाम को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 52 हजार रुपये कीमत का कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर व क्वाइल तथा वारदात में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल मोपेड (कीमत 15 हजार रुपये) जब्त की गई है। कुल जब्ती लगभग 67 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुलसी-नेवरा स्थित दाउजी फार्म्स प्रा.लि. के सूने गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर काटकर कॉपर और एल्युमिनियम चोरी किए जाने की सूचना रात्रि गश्त टीम को मिली। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। मुखबिर की सटीक सूचना पर बहेसर रोड तिल्दा में एक टीवीएस एक्सल मोपेड (CG 04 PL 283) पर सवार एक युवक और दो महिलाएं तीन बोरियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में पहले गोलमोल जवाब दिए गए, लेकिन सख्ती बरतने पर आरोपियों ने गोदाम से केबल वायर काटकर चोरी करना और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने मौके से चोरी का पूरा माल और वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सूरज देवार (20 वर्ष) – पिता टिंगली देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती रूपा देवार (28 वर्ष) – पति सूरज देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती आपा देवार (25 वर्ष) – पति स्व. राजा देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश गया है। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
    1
    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 15 फरवरी 2026।
थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सूने औद्योगिक गोदाम को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 52 हजार रुपये कीमत का कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर व क्वाइल तथा वारदात में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल मोपेड (कीमत 15 हजार रुपये) जब्त की गई है। कुल जब्ती लगभग 67 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुलसी-नेवरा स्थित दाउजी फार्म्स प्रा.लि. के सूने गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर काटकर कॉपर और एल्युमिनियम चोरी किए जाने की सूचना रात्रि गश्त टीम को मिली। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
मुखबिर की सटीक सूचना पर बहेसर रोड तिल्दा में एक टीवीएस एक्सल मोपेड (CG 04 PL 283) पर सवार एक युवक और दो महिलाएं तीन बोरियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में पहले गोलमोल जवाब दिए गए, लेकिन सख्ती बरतने पर आरोपियों ने गोदाम से केबल वायर काटकर चोरी करना और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने मौके से चोरी का पूरा माल और वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
सूरज देवार (20 वर्ष) – पिता टिंगली देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा
श्रीमती रूपा देवार (28 वर्ष) – पति सूरज देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा
श्रीमती आपा देवार (25 वर्ष) – पति स्व. राजा देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश गया है। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
    user_ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ न्यूज़
    ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ न्यूज़
    Media house टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • राजधानी रायपुर में रोज सुबह ओपन प्राउंड में बैडमिंटन खेलने वाले ईदगाहभाठा निवासी कारोबारी 57 वर्षीय अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय ही कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई.
    1
    राजधानी रायपुर में रोज सुबह ओपन प्राउंड में बैडमिंटन खेलने वाले ईदगाहभाठा निवासी कारोबारी 57 वर्षीय अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय ही कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई.
    user_Shweksha Pathak
    Shweksha Pathak
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    23 hrs ago
  • आज रायपुर में रेलवे के जीएम से पत्रकार Vinod Khedule जनहित के मुद्दों पर सवाल करना चाहते थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें प्रश्न पूछने से रोक दिया। क्या लोकतंत्र में प्रश्न पूछना अपराध है? पत्रकारिता की आवाज दबाना जनता के अधिकारों का हनन है। जवाबदेही से भागना बंद होना चाहिए। सोचिए,
    1
    आज रायपुर में रेलवे के जीएम से पत्रकार  Vinod Khedule  जनहित के मुद्दों पर सवाल करना चाहते थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें प्रश्न पूछने से रोक दिया। क्या लोकतंत्र में प्रश्न पूछना अपराध है? पत्रकारिता की आवाज दबाना जनता के अधिकारों का हनन है। जवाबदेही से भागना बंद होना चाहिए। सोचिए,
    user_Pravakar srivastav
    Pravakar srivastav
    Raipur, Chhattisgarh•
    23 hrs ago
  • चकरभाटा थाना क्षेत्र के कपड़ा दुकान में काम करने वाली 19 वर्ष 3 माह की युवती ने वैलेंटाइन डे के दूसरे दिन भाग कर बॉयफ्रेंड के साथ जीवन बिताने का लिया निर्णय मंगलवार की रात 11:00 बजे लड़की एवं लड़का पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 10:30 पर लड़की के पिता ने थाना चकरभाठा में उपस्थित होकर अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उनकी बड़ी लड़की जिसकी उम्र 19 वर्ष 3 माह है जो चकरभाठा थाना क्षेत्र की निवासी है और चकरभाठा के एक कपड़ा दुकान में काम करती है जो रोजाना की तरह दिनांक 15-2-2026 की सुबह 10:30 बजे काम करने अपने घर से कपड़ा दुकान काम मे जा रही हु बोल कर निकली है दोपहर 2:00 बजे लंच करने उनकी लड़की घर नहीं आई तो उसके पिता द्वारा कपड़ा दुकान में जाकर पूछा गया तो दुकानदार ने बताया कि उनकी लड़की सुबह से ही काम करने नहीं आई है जिसकी आसपास एवं रिश्तेदारों और परिचितों में पता तलाश किया गया जिसका कुछ भी पता न चलने पर थाना चकरभाठा में गुम इंसान कायम कराया गया जिसका हुलिया कद 4 फीट 9 इंच रंग गोरी चेहरा लंबा बाल काला कक्षा दसवीं तक पढ़ाई की है गुलाबी रंग का टॉप और काले रंग का लेगिस पहनी है हिंदी भाषा बोलता है जो दिनांक 16.2.2026 तक घर वापस नहीं आई है सूचक की सूचना पर गुम इंसान क्रमांक 13/2026 कायम कर पता साजी में लिया गया था इसके बाद अगले दिन मंगलवार की दोपहर में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के नंबर से घर में फोन किया कि मैं अपने बॉयफ्रेंड के साथ हूं इसके बाद पिता ने घटना की जानकारी थाना चकरभाठा में दी और दोनों युवक युवती और उनके परिवार को मंगलवार की रात थाना बुलाया जहां लड़की का पिता लड़की को बार-बार घर जाने का आग्रह करता रहा लेकिन लड़की नहीं मानी क्योंकि वह अब बालिक हो चुकी है जिसे अपने जिंदगी के निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त हो चुका है इसलिए लड़की ने निर्णय लिया कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करके जिंदगी बिताना चाहती है एवं लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी इससे पहले भी 3 साल पहले उसी लड़के के साथ एक बार और भाग गई थी जिसे लड़के के घर वालो ने ये बोल कर घर वापस भेज दिया था की तुम अभी नाबालिक हो घर जाओ नहीं तो तुम्हारे बॉयफ्रेंड को जेल हो जायेगा जो बड़े मुश्किल से घर लौटी थी उस समय भी हमने थाना चकरभाठा में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी एवं लड़की से पूछताछ करने पर लड़की ने बताया कि उनके माता-पिता के व्यवहार से वह ना खुस है उसे घर में घुटन होती है इसलिए वह अब अपने बॉयफ्रेंड से शादी करके उसी के साथ जीवन यापन करेगी वैलेंटाइन डे के दूसरे दिन घर छोड़कर भागी इस युक्ति को पुलिस ने भी समझने का बहुत प्रयास किया लेकिन पुलिस और युवती के माता-पिता मजबूत थे क्योंकि युवती को अब कानूनी तौर पर खुद से निर्णय लेने और जीवनसाथी चुनने का अधिकार मिल चुका है आज के माडल जमाने की नाबालिक एवं बालिक लड़कियों के ज्यादातर घर छोड़कर भागने के मामलों में अक्सर देखा गया है जिन लड़कियों के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती माता-पिता में अनबन लड़ाई झगड़े होते रहते हैं या जिन लड़कियों के माता-पिता नहीं होते और परवरिश सही ढंग से नहीं हो पाती या पिता शराबी किस्म का होता है तो ऐसी घर की लड़कियां घर से परेशान होकर लड़कों की बातों में आकर घर छोड़कर भाग जाती हैं फिलहाल युवती और युवक के बयान लेने के बाद उसे लड़के के साथ भेज दिया गया है लड़की के पिता ने शर्त रखी है कि उनकी लड़की भले ही घर छोड़कर अपने मन मुताबिक जीवन साथी चुन ली है लेकिन उनकी लड़की और लड़का इस छेत्र को छोड़कर कही और जा कर जीवन यापन करे इस छेत्र से चले जाए अब हम दोनों का मुंह नहीं देखना चाहते हम अपनी बेटी कि इस गलती की वजह से घर मोहल्ले में बेइज्जती नहीं झेल पाएंगे
    1
    चकरभाटा थाना क्षेत्र के कपड़ा दुकान में काम करने वाली 19 वर्ष 3 माह की युवती ने वैलेंटाइन डे के दूसरे दिन भाग कर बॉयफ्रेंड के साथ जीवन बिताने का लिया निर्णय 
मंगलवार की रात 11:00 बजे लड़की एवं लड़का पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार 
सोमवार की रात 10:30 पर लड़की के पिता ने थाना चकरभाठा में उपस्थित होकर अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उनकी बड़ी लड़की जिसकी उम्र 19 वर्ष 3 माह है जो चकरभाठा थाना क्षेत्र की निवासी है और चकरभाठा के एक कपड़ा दुकान में काम करती है जो रोजाना की तरह दिनांक 15-2-2026 की सुबह 10:30 बजे काम करने अपने घर से कपड़ा दुकान काम मे जा रही हु बोल कर निकली है दोपहर 2:00 बजे लंच करने उनकी लड़की घर नहीं आई तो उसके पिता द्वारा कपड़ा दुकान में जाकर पूछा गया तो दुकानदार ने बताया कि उनकी लड़की सुबह से ही काम करने नहीं आई है जिसकी आसपास एवं रिश्तेदारों और परिचितों में पता तलाश किया गया जिसका कुछ भी पता न चलने पर थाना चकरभाठा में गुम इंसान कायम कराया गया जिसका हुलिया कद 4 फीट 9 इंच रंग गोरी चेहरा लंबा बाल काला कक्षा दसवीं तक पढ़ाई की है गुलाबी रंग का टॉप और काले रंग का लेगिस पहनी है हिंदी भाषा बोलता है जो दिनांक 16.2.2026 तक घर वापस नहीं आई है सूचक की सूचना पर गुम इंसान क्रमांक 13/2026 कायम कर पता साजी में लिया गया था इसके बाद अगले दिन मंगलवार की दोपहर में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के नंबर से घर में फोन किया कि मैं अपने बॉयफ्रेंड के साथ हूं 
इसके बाद पिता ने घटना की जानकारी थाना चकरभाठा में दी और दोनों युवक युवती और उनके परिवार को मंगलवार की रात थाना बुलाया जहां लड़की का पिता लड़की को बार-बार घर जाने का आग्रह करता रहा लेकिन लड़की नहीं मानी क्योंकि वह अब बालिक हो चुकी है जिसे अपने जिंदगी के निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त हो चुका है इसलिए लड़की ने निर्णय लिया कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करके जिंदगी बिताना चाहती है 
एवं लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी इससे पहले भी 3 साल पहले उसी लड़के के साथ एक बार और भाग गई थी जिसे लड़के के घर वालो ने ये बोल कर घर वापस भेज दिया था की तुम अभी नाबालिक हो घर जाओ नहीं तो तुम्हारे बॉयफ्रेंड को जेल हो जायेगा जो बड़े मुश्किल से घर लौटी थी उस समय भी हमने थाना चकरभाठा में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी एवं लड़की से पूछताछ करने पर लड़की ने बताया कि उनके माता-पिता के व्यवहार से वह ना खुस है उसे घर में घुटन होती है इसलिए वह अब अपने बॉयफ्रेंड से शादी करके उसी के साथ जीवन यापन करेगी 
वैलेंटाइन डे के दूसरे दिन घर छोड़कर भागी इस युक्ति को पुलिस ने भी समझने का बहुत प्रयास किया लेकिन पुलिस और युवती के माता-पिता मजबूत थे क्योंकि युवती को अब कानूनी तौर पर खुद से निर्णय लेने और जीवनसाथी चुनने का अधिकार मिल चुका है 
आज के माडल जमाने की नाबालिक एवं बालिक लड़कियों के ज्यादातर घर छोड़कर भागने के मामलों में अक्सर देखा गया है जिन लड़कियों के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती माता-पिता में अनबन लड़ाई झगड़े होते रहते हैं या जिन लड़कियों के माता-पिता नहीं होते और परवरिश सही ढंग से नहीं हो पाती या पिता शराबी किस्म का होता है तो ऐसी घर की लड़कियां घर से परेशान होकर लड़कों की बातों में आकर घर छोड़कर भाग जाती हैं
फिलहाल युवती और युवक के बयान लेने के बाद उसे लड़के के साथ भेज दिया गया है लड़की के पिता ने शर्त रखी है कि उनकी लड़की भले ही घर छोड़कर अपने मन मुताबिक जीवन साथी चुन ली है लेकिन उनकी लड़की और लड़का इस छेत्र को छोड़कर कही और जा कर जीवन यापन करे इस छेत्र से चले जाए अब हम दोनों का मुंह नहीं देखना चाहते हम अपनी बेटी कि इस गलती की वजह से घर मोहल्ले में बेइज्जती नहीं झेल पाएंगे
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
  • होली में भी खुलेगी शराब दुकान!" अब नही होगी स्टांक की कमी ​#BreakingNews ​#HoliSpecial ​#darudukanNews​#BilaspurUpdates ​#ExciseDepartment
    1
    होली में भी खुलेगी शराब दुकान!" अब नही होगी स्टांक की कमी
​#BreakingNews ​#HoliSpecial
​#darudukanNews​#BilaspurUpdates
​#ExciseDepartment
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
  • गरीबों की गुमठी पर चालानी कार्रवाई करने वाली दुर्ग नगर निगम की अलका बाघमार सरकार धनवानो के अवैध कब्जे पर कब चलाएगी बुलडोजर। दुर्ग जिला के सबसे बड़े बाजार इंदिरा मार्केट के मध्य चौराहे पर ओम ज्वैलर्स द्वारा सड़क तक किया जा रहा अवैध कब्जा यातायात प्रभावित जिम्मेदार कौन..
    1
    गरीबों की गुमठी पर चालानी कार्रवाई करने वाली दुर्ग नगर निगम की अलका बाघमार सरकार धनवानो के अवैध कब्जे पर कब चलाएगी बुलडोजर।
दुर्ग जिला के सबसे बड़े बाजार इंदिरा मार्केट के मध्य चौराहे पर ओम ज्वैलर्स द्वारा सड़क तक किया जा रहा अवैध कब्जा यातायात प्रभावित जिम्मेदार कौन..
    user_Sharad pansari
    Sharad pansari
    Media house दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    45 min ago
  • “लुटेरी दुल्हन” को कोर्ट से इंसाफ जिस दुल्हन को समाज में “लुटेरी दुल्हन” कहकर बदनाम किया गया… आज उसी महिला के हक में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। दुर्ग न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद स्पष्ट किया कि विवाह को लेकर लगाए गए आरोप कानून की कसौटी पर टिक नहीं पाए। क्या है पूरा मामला, दुर्ग में चर्चित रहे इस मामले में भारती जैन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने संतोष जैन नाम के रसूखदार परिवार में शादी कर धोखाधड़ी की। परिवार की ओर से विवाह को ही नकार दिया गया था, जबकि दोनों के रिश्ते से एक बच्चा भी है। मामला कोर्ट पहुंचा… जहां दस्तावेज, विवाह संबंधी तथ्य और कानूनी प्रावधानों पर लंबी सुनवाई हुई। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि प्रस्तुत वाद प्रचलन योग्य नहीं है और इसे खारिज किया जाता है। कोर्ट के फैसले के बाद भारती जैन को बड़ी राहत मिली है। जिन पर “लुटेरी दुल्हन” जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे, आज वही आरोप न्यायालय में साबित नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि विवाह हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था और दोनों के संबंध से एक संतान भी है। इसके बावजूद विवाह से इनकार किया जा रहा था। लेकिन अदालत के फैसले ने अब इस पूरे मामले की दिशा बदल दी है।
    1
    “लुटेरी दुल्हन” को कोर्ट से इंसाफ
जिस दुल्हन को समाज में “लुटेरी दुल्हन” कहकर बदनाम किया गया… आज उसी महिला के हक में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। दुर्ग न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद स्पष्ट किया कि विवाह को लेकर लगाए गए आरोप कानून की कसौटी पर टिक नहीं पाए। क्या है पूरा मामला, 
दुर्ग में चर्चित रहे इस मामले में भारती जैन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने संतोष जैन नाम के रसूखदार परिवार में शादी कर धोखाधड़ी की।
परिवार की ओर से विवाह को ही नकार दिया गया था, जबकि दोनों के रिश्ते से एक बच्चा भी है।
मामला कोर्ट पहुंचा… जहां दस्तावेज, विवाह संबंधी तथ्य और कानूनी प्रावधानों पर लंबी सुनवाई हुई।
अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि प्रस्तुत वाद प्रचलन योग्य नहीं है और इसे खारिज किया जाता है।
कोर्ट के फैसले के बाद भारती जैन को बड़ी राहत मिली है। जिन पर “लुटेरी दुल्हन” जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे, आज वही आरोप न्यायालय में साबित नहीं हो सके।
बताया जा रहा है कि विवाह हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था और दोनों के संबंध से एक संतान भी है। इसके बावजूद विवाह से इनकार किया जा रहा था।
लेकिन अदालत के फैसले ने अब इस पूरे मामले की दिशा बदल दी है।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • ग्राम बेलमुंडी में सड़क किनारे गर्भवती गाय के डिलीवरी के समय पेट में फसा बच्चा छतौना के गौ सेवा धाम ने ऑपरेशन के बाद निकल मृत बच्चा मंगलवार की शाम 6:00 बजे करीब गौ सेवा धाम छतौना के संस्थापक प्रहलाद यादव जी से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 10:00 बजे के करीब गौ सेवा धाम छतौना जो निशुल्क रोड एक्सीडेंटल और बीमार गायों की सेवा करती है उन्हें एक कालर द्वारा फोन से सूचना दी गई की बेलमुंडी फ्लावर ब्रीच के नीचे साइड मे एक गौ माता बच्चों को जन्म नहीं दे पा रही बच्चा का पर बाहर आ गया है इलाज की आव्यस्यकता है सूचना मिलते हैं गौ सेवा धाम छतौना की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची जिनके द्वारा बच्चे को खीच बाहर निकलने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन बच्चा अंदर में फंसा हुआ था और नहीं निकल पाया इसके बाद गर्भवती गाय को गौ सेवा धाम छतौना लयागया और सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात में 1:00 बजे के करीब जल्दी ऑपरेशन कर उसके पेट में फंसे बच्चे को बाहर निकल गया लेकिन बच्चे की पेट में ही मौत हो चुकी थी और सड़ने लगा था फिलहाल मंगलवार की शाम 5:00 बजे आहत गाय जिसके पेट का ऑपरेशन हुआ था वह चारा चरते देखी गई जो अब सुरक्षित है लेकिन उसके बच्चे की मौत हो चुकी है यह लावारिस गाय किसी किसान की थी जिसे उसके मालिक ने कभी ढूंढने का प्रयास नहीं किया और मजबूरी में यह गर्भवती गाय अपने बच्चों को सड़क किनारे जन्म देने का प्रयास कर रही थी लेकिन मालिक की देख-रेख के आभाव में जन्म के समय गाय का बच्चा पेट में ही फस गया जिसके दोनो पैर बाहर आ गए थे और बच्चे की आधे जन्म के समय पेट में ही मौत हो गई थी जो पेट में ही सड़ने लगा था जिसे गौ सेवा धाम लाया गया था ऑपरेशन के बाद गाय के बच्चे से बाहर निकाला गया लेकिन बच्चा पेट में ही मर गया था बच्चे की जान तो पेट में ही चले गई थी इस लिए उसे नही बचाया जा सका गौ माता की हालत अब हालत सामान्य है
    1
    ग्राम बेलमुंडी में सड़क किनारे गर्भवती गाय के डिलीवरी के समय पेट में फसा बच्चा छतौना के गौ सेवा धाम ने ऑपरेशन के बाद निकल मृत बच्चा 
मंगलवार की शाम 6:00 बजे करीब गौ सेवा धाम छतौना के संस्थापक प्रहलाद यादव जी से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 10:00 बजे के करीब गौ सेवा धाम छतौना जो निशुल्क रोड एक्सीडेंटल और बीमार गायों की सेवा करती है उन्हें एक कालर द्वारा फोन से सूचना दी गई की बेलमुंडी फ्लावर ब्रीच के नीचे साइड मे एक गौ माता बच्चों को जन्म नहीं दे पा रही बच्चा का पर बाहर आ गया है इलाज की आव्यस्यकता है सूचना मिलते हैं गौ सेवा धाम छतौना की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची जिनके द्वारा बच्चे को खीच बाहर निकलने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन बच्चा अंदर में फंसा हुआ था और नहीं निकल पाया इसके बाद गर्भवती गाय को गौ सेवा धाम छतौना लयागया और सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात में 1:00 बजे के करीब जल्दी ऑपरेशन कर उसके पेट में फंसे बच्चे को बाहर निकल गया लेकिन बच्चे की पेट में ही मौत हो चुकी थी और सड़ने लगा था फिलहाल मंगलवार की शाम 5:00 बजे आहत गाय जिसके पेट का ऑपरेशन हुआ था वह चारा चरते देखी गई जो अब सुरक्षित है लेकिन उसके बच्चे की मौत हो चुकी है यह लावारिस गाय किसी किसान की थी जिसे उसके मालिक ने कभी ढूंढने का प्रयास नहीं किया और मजबूरी में यह गर्भवती गाय अपने बच्चों को सड़क किनारे जन्म देने का प्रयास कर रही थी लेकिन मालिक की देख-रेख के आभाव में जन्म के समय गाय का बच्चा पेट में ही फस गया जिसके दोनो पैर बाहर आ गए थे और बच्चे की आधे जन्म के समय पेट में ही मौत हो गई थी जो पेट में ही सड़ने लगा था जिसे गौ सेवा धाम लाया गया था ऑपरेशन के बाद गाय के बच्चे से बाहर निकाला गया लेकिन बच्चा पेट में ही मर गया था बच्चे की जान तो पेट में ही चले गई थी इस लिए उसे नही बचाया जा सका गौ माता की हालत अब हालत सामान्य है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.