Shuru
Apke Nagar Ki App…
Circle password
More news from बिहार and nearby areas
- --एक नंबर से छात्रों को पीछे छोड़ गई,उक्त विद्यालय के छात्राओं ने।* --। ए ग्रेड उपाधि लेने में 18-12% छात्र अवल रहे तो दूसरी तरफ 24-13% छात्राओं ने अवल स्थान प्राप्त किया। --विद्यालय के शिक्षकों के कड़ी मेहनत से बदलने लगी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरहा में शिक्षा की सूरत। ---सिरहा पंचायत के अभिभावकों से अपने बच्चों पर अपने बच्चियों पर शिक्षा के प्रति ध्यान रखने का शिक्षकों ने किया अपील। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सिरहाकोठी 01 अप्रैल 2026-सिरहाकोठी:-उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरहा के प्रधानाध्यापक कैसर आलम खान द्वारा 30 मार्च को विद्यालय के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट निकाला गया। विद्यालय में कूल लड़का का नामांकन 168 है तो दूसरी तरफ लड़कियों का नामांकन 196 है। परीक्षा में लड़का में 151 भाग लिया,तो लड़की ने 179 ने भाग लिया। ए ग्रेड उपाधि लेने में 18-12% छात्र अवल रहे तो दूसरी तरफ 24-13% छात्राओं ने अवल स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्रों में बी ग्रेड का स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 86-57% रही, तो छात्राओं की संख्या 94-53% तक पहुंच गई। सी ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 47-31% रही, तो छात्राओं की संख्या 61-34% तक पहुंच गई। विद्यालय का रिजल्ट पत्र यह दर्शाती है की सिरहा पंचायत में छात्रों की अभिरुचि से ज्यादा छात्राओं ने शिक्षा ग्रहण करने में अपनी भूमिका अभिरुचि लेकर निभाई है। आज कैसर आलम खान प्रधानाध्यापक ने दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार को बताया छात्रों में शिक्षा की प्रगति के लिए विद्यालय स्तर से समय-समय पर अभिभावकों की बैठक बुलाई जाती है उनसे अनुरोध किया जाता है कि आप अपने घर पर अपने बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। सिरहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक शशीभूषण वर्मा के द्वारा पूर्व के बीते सालों में जो बच्चे रोड पर घूमते नजर आ रहे थे या नदी किनारे खेलते नजर आ रहे थे वैसे बच्चों को शशि भूषण कुमार वर्मा उर्फ सोनू सर के द्वारा अपने मोटरसाइकिल पर बैठकर विद्यालय के प्रांगण में पहुंचाने जैसी कार्य प्रासंगिक रही है। विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच बहुत सुंदर समन्वय स्थापित की बातें देखने को मिलती है। बच्चों बच्चियों को रिजल्ट कार्यक्रम में शामिल विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैसर आलम खान, पूर्व प्रधानाध्यापिका एवं वर्तमान सहायक शिक्षिका ममता कुमारी, नरेंद्र कुमार शशि भूषण वर्मा गीतांजलि कुमारी वजदा तबस्सुम पूर्णिमा कुमारी कुमारी रेनू पृथ्वीराज संतोष कुमार चौधरी राकेश कुमार अनिता कुमारी शर्मिला कुमारी सिन्हा मौजूद रहे।2
- सुगौली में गैस वितरण में अनियमितता को लेकर लोगों में उबाल। सीपीएम ने इसको लेकर बीडीओ को दिया विज्ञप्ति3
- ट्रेन की ठोकर से महिला की मौत, शव की पहचान नहीं बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया-मझौलिया रेलखंड के मरनवा रेलवे गुमटी के समीप गुरुवार अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला की ट्रेन की ठोकर से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी देते हुए मझौलिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि हल्का चौकीदार द्वारा सूचना मिली कि महोदीपुर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 204 से 206 के बीच मरनवा गुमटी के आगे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, महिला के चेहरे पर गंभीर जख्म और खून के निशान पाए गए हैं। वह रंगीन साड़ी-ब्लाउज पहने हुए थी और हाथ में चूड़ियां थीं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मझौलिया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए शव को सार्वजनिक किया गया है तथा पोस्टमार्टम के बाद शीतगृह में सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।1
- डॉ मोबाइल गोपालगंज में मनीष कश्यप पहुंचे 45 दिन में सीखे मोबाइल बनाना #siwan #Gopalganj #drmobail #bhojpuri #Manishkashyap1
- Post by Santosh kumar1
- Post by Vishwanath Sahni1
- Post by RAJA KUMAR1
- स्वास्थ्य सेवा एक अधिकार है और UDF हर केरलवासी के लिए इस अधिकारको हकीकत बनाने के लिए यहाँ मौजूद है-राहुल गांधी। *--कल केरल के बालुसेरी में, बस में मेरी मुलाक़ात यमराज से हुई। बदकिस्मती से, मुझे या UDF के दूसरे नेताओं को देखकर वे ज़्यादा खुश नहीं हुए।* (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) नई दिल्ली 01 अप्रैल 2026 नई दिल्ली:-केरल में बस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता एवं लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को यमराज से मुलाकात के दौरान हुई बातों को सुना गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कल केरल के बालुसेरी में, बस में मेरी मुलाक़ात यमराज से हुई। बदकिस्मती से, मुझे या UDF के दूसरे नेताओं को देखकर वे ज़्यादा खुश नहीं हुए।UDF की 'ऊम्मन चांडी स्वास्थ्य बीमा योजना' हर परिवार को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवरेज देने का वादा करती है - इससे यमराज का काम-धंधा तो छिन जाएगा, लेकिन हम जल्द ही उनके लिए कोई और काम ढूँढ़ देंगे।हमारा मकसद सीधा-सा है: केरल में किसी भी परिवार को कभी भी किसी मेडिकल संकट का आर्थिक बोझ न उठाना पड़े। 25 लाख रुपये के कवरेज के साथ, हम यह पक्का कर रहे हैं कि बीमारी कभी भी किसी परिवार से उसकी इज़्ज़त, उसकी बचत या उसके भविष्य को न छीन पाए। स्वास्थ्य सेवा एक अधिकार है और UDF हर केरलवासी के लिए इस अधिकारको हकीकत बनाने के लिए यहाँ मौजूद है।1
- घोड़हिया घाट से शराब तस्कर गिरफ्तार, 50 लीटर से अधिक शराब बरामद श्रीनगर पुजहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए घोड़हिया घाट से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 लीटर से अधिक देसी व विदेशी शराब बरामद की है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र के रास्ते भारी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घोड़हिया घाट पर घेराबंदी कर सघन निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति शराब के साथ घाट पर पहुंचा, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 50 लीटर 800 एमएल शराब बरामद की गई। बरामद शराब में 40 पीस बियर (500 एमएल), 60 पीस 8 पीएम (200 एमएल) तथा करीब 20 लीटर देसी चुलाई शराब शामिल है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बैजुआ निवासी बलिस्टर यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।1