Shuru
Apke Nagar Ki App…
आप देख रहे हो राजस्थान प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
Parmeshvar redash
आप देख रहे हो राजस्थान प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by Parmeshvar redash1
- तो हेलो भाई आप देख सकते हैं यह राजस्थान राज्य का प्रतापगढ़ जिले का हाईवे जहां पर नहीं तो कोई सही सीट के हैं ना कोई जाने आने का रास्ता कुछ भी नहीं मिलेगी कोई निगरानी नहीं है अगर यह हाईवे डबल पट्टी बन जाता है तो यहां की जनता को बहुत ही फायदा बंद होगा यहां एक्सीडेंट होना कम उम्र नहीं यह अपने राजस्थान में नहीं होगा1
- अंत्योदय के संकल्प के साथ मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और सेवा कार्यों के साथ कार्यकर्ताओं ने दोहराया पार्टी का गौरवशाली इतिहास प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को जिले भर में हर्षोल्लास और 'अंत्योदय' के संकल्प के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में विभिन्न संगठनात्मक और सेवा कार्य आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। *ध्वजारोहण और पुष्पांजलि कार्यक्रम* स्थापना दिवस कार्यक्रमों का आगाज़ अरनोद रोड स्थित जिला कार्यालय पर हुआ। यहाँ जिला संगठन प्रभारी बंसीलाल खटीक की गरिमामयी उपस्थिति में पार्टी का ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात, पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरियावद रोड पहुंचे, जहाँ एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान और राष्ट्र सेवा को याद किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने अपने निवास पर पार्टी पदाधिकारीयों के साथ पार्टी का ध्वज फहराया । *सेवा कार्य और विचार गोष्ठी* भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि 'सेवा ही संगठन' के ध्येय को चरितार्थ करते हुए दीपनाथ महादेव परिसर में स्टेट गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया गया तथा पक्षियों के लिए परिंडें बांधे गए एवं महादेव का जलाभिषेक कर राष्ट्र की खुशहाली के मंगल कामना की। इसी परिसर में आयोजित विचार गोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने पार्टी की विकास यात्रा और ध्येय पर प्रकाश डाला। गोष्ठी को जिला प्रभारी बंसीलाल खटीक, जिला महामंत्री रवि जोशी, पूर्व जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया एवं लोकतंत्र सेनानी ओमप्रकाश बोराणा ने भी संबोधित करते हुए जनसंघ से लेकर भाजपा तक के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारीयों ने लोकतंत्र सेनानी ओम प्रकाश बोराणा का स्वागत किया। *इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति* इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य पिंकेश पोरवाल, कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष रितेश सोमानी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष सुरेश मालवीय, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई,जिला सह कोषाध्यक्ष हार्दिक छोरिया, जिला सोशल मीडिया संयोजक निशील छोरिया, जिला आईटी सेल संयोजक कुणाल दसलानिया, वरिष्ठ नेता डीडी सिंह राणावत, हीरालाल रैदास, गोपाल लाल मेघवाल उपस्थित रहे। साथ ही नगर महामंत्री दीपेश आमेटा, विकास चनाल, उपाध्यक्ष विपिन जोशी, जितेश सोनी, भूपेंद्र ग्वाला, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया, राकेश सोलंकी, रवि जांगिड़, अर्पित कोठारी, मांगू सिंह चौहान, विजय लाल शर्मा, ग्रामीण मंडल कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, अनिल ग्वाला, कैलाश मालवीय (बाबू)आशीष चतुर्वेदी, सतीश सोलंकी, धर्मेंद्र घावरी, अंबालाल कुमावत, गिरजा शंकर शर्मा प्रदीप वशिष्ठ, मुकेश पालीवाल, नाहर सिंह सिसोदिया ,गुड़ा लाल मीणा, कपिल बैरागी, प्रतीक खोईवाल और गोपाल टेलर ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। *महिला शक्ति की भागीदारी* कार्यक्रम में महिला मोर्चा और महिला पार्षदों की भी सक्रिय भूमिका रही, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनैना हापावत, पूर्व प्रधान सुमन मीणा, पार्षद प्रीति सोमानी, वर्षा कुंवर, सावित्री सोनी, नारंगी मीणा, स्नेह लता शर्मा, श्रद्धा नवीन, कुसुम बेरवा, प्रीति शर्मा, आशा टांक, सीमा चौरसिया और मिलन शर्मा सहित सुरेश चावड़ा, महेंद्र सिंह, दिनेश बाहेती, महेश टांक एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।4
- शामगढ़ कांग्रेस द्वारा अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष के रूप में कन्हैयालाल सिसोदिया को जिला अध्यक्ष के पद से नवाजा गया इस अवसर पर शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने किया नवनिर्वाचित कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष को भव्य स्वागत लेकर मिठाई खिलाई साफा पहनाया एवं की आतिशबाजी दी बधाई1
- दलौदा पुलिस द्वारा 34 किलोग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड केस में फरार मुख्य सरगना 5000 रु का ईनामी रहमत अजमेरी को राजस्थान से किया गिरफ्तार मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत फरार चल रहे अपराधियों के गिरफ्तारी के संबंध में मध्यप्रदेश के सभी जिलों मे अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिहं बघेल एवं श्रीमान SDOP महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ फरार चल रहे 5000/ रुपये के इनामी बंदमाश फरार आरोपी रहमत उर्फ कारु पिता शफी मोहम्मद अजमेरी निवासी बागलिया थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ़ को प्रतापगढ़ राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । घटना का संक्षिप्त विवरण - घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना दलौदा पर दिनांक 25.11.2024 को सोनगिरी निरधारी रोड पर टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकल से दो व्यक्तियों के कब्जे से 34 किलोग्राम एसिटिक एनाड्राइड, 11 किलोग्राम सोडियम सहित 275 ग्राम स्मैक जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 520/24 धारा8/21,25,29 9A एनडीपीएस एक्ट इसका पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण में मुख्य सरगना रहमत उर्फ कारु अजमेरी घटना दिनांक से फरार चल रहे हैं जिन्हे पकडने के लिये विशेष टीम का गठन की गई थी जिनके द्वारा तकनीकी साक्षीयो के आधार पर वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार घटना दिनांक से मौके से फरार चल रहे 5000/ रुपये के इनामी बदमाश फरार आरोपी रहमत उर्फ कारू पिता शफी अजमेरी निवासी बागलिया थाना रहमत उर्फ कारू पिता शफी अजमेरी निवासी बागलिया थाना हतूनिया जिला प्रतापगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। सराहनीय कार्य- उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, सउनि प्रमोदसिंह तोमर, सउनि कैलाश सिंह बघेल , आर. सुनील यादव, आर. चालक 74 मुकेश नैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081072
- छोटी सादड़ी देश में गैस की कील्ल त की वजह से शादी समारोह में लकड़ियों से काम चलाना पड़ रहा है पुराने धरे पर पहले जिस प्रकार से भट्ठियों में ल डीयां जलाई जाती थी आज उसे पैटर्न पर पुन जमाना आ गया है3
- Post by Parmeshvar redash1