Shuru
Apke Nagar Ki App…
village hafjabad up Surjan nagla problem रास्ता बुहत करब है प्लीज जल्दी से जल्दी कार्यवाई करी जाए
Shakir Khan
village hafjabad up Surjan nagla problem रास्ता बुहत करब है प्लीज जल्दी से जल्दी कार्यवाई करी जाए
More news from हरियाणा and nearby areas
- पलवल पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला आईपीएस के कुशल निर्देशन में "नशा मुक्त भारत" अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस पलवल द्वारा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नशा मुक्ति टीम पलवल के टीम इंचार्ज निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव खाम्बी, हसनपुर में स्थित BVN सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान टीम द्वारा छात्रों एवं शिक्षक विभाग से सीधा संवाद स्थापित किया गया। उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, एवं सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। साथ ही नशे से बचाव के उपायों, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। नशा मुक्ति टीम द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित समस्या, मानसिक तनाव अथवा परामर्श की आवश्यकता होने पर भारत सरकार द्वारा संचालित मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर निःशुल्क सहायता प्राप्त की जा सकती है। हेल्पलाइन की उपयोगिता एवं गोपनीयता के बारे में भी आमजन को विस्तार से समझाया गया अभियान के दौरान स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की तथा नशे के विरुद्ध सहयोग का आश्वासन दिया। जिला पुलिस पलवल द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे नशे से दूर रहें, अपने परिवार एवं समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस को दें।1
- लंबे समय से जलभराव के कारण गांव छायंसा में बिमारी ने जन्म ले लिया है। सरकार भलभराव को लेकर हल्के में लेती रही, जब बिमारी पूरी तरह घर कर गयी, तब प्रशासन जगा', इसका जिम्मेदार कौन ?1
- श्रीकृष्ण जन्म स्थान मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी श्री कृष्ण जन्म स्थान से संबंधित 18 मुकदमों की सुनवाई आज प्रयाग राज हाई कोर्ट में हुई, इसमें कोर्ट नंबर 53 में जस्टिस अवनीश सक्सेना द्वारा सुना गया, सुनवाई के दौरान अधिवक्ता गौरव कुमार एडवोकेट और एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ए पी सिंह सुप्रीम कोर्ट ऑनलाइन जुडे, दोनों पक्षों को सुनने के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 12 मार्च डेट लगा दी । मुस्लिम पक्ष ने जबाव दाखिल करने के लिए समय मांगा। हिंदू पक्ष भी अगली डेट पर अपने सबूतों को लेकर उपस्थित रहेंगे।श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के याचिका कर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के मामले में जितने भी प्राचीन साक्ष्य थे,वह हम न्यायालय में जमा कर चुके हैं और न्यायालय सबूत के आधार पर फैसला देता है,हमको संविधान पर विश्वास है ,जिस प्रकार अयोध्या में भगवान श्री राम का दरबार सजा है उसी प्रकार मथुरा में भी भगवान श्री कृष्ण भव्य मंदिर बनेगा ,आपको बता दें कि यह वही दिनेश फलाहारी महाराज है जिन्होंने संकल्प ले रखा है कि जब तक श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से मस्जिद नहीं हटेगी तब तक वह भोजन नहीं करेंगे ।आज भी उनका अनशन जारी है।1
- सिविल पुलिस बनकर दंपति को खैर से गाड़ी में बिठाकर टप्पल मे लूटा घर से बल्लमगढ़ के लिए जा रहा थे पति पत्नी1
- भागवत कथा सांसारिक उलझनों में न रहकर ईश्वर की भक्ति और प्रेम में जीवन जीना सिखाता है - पंडित मुरारी लाल पाराशर ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर श्री मद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ अमर दीप सेन डीग। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर 21 से 28 फरवरी तक आयोजित हो रही श्री मद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान शनिवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।इस दौरान शहर के मुख्य बाजार,लोहा मंडी,नई सड़क,पोस्ट आफिस,राजकीय चिकित्सालय,गणेश मंदिर,हिन्दी पुस्तकालय होते हुए कलश यात्रा अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची। इस मौके पर कलश यात्रा में महिलाएं लाल रंग की परिधान में सिर पर मंगल कलश धारण बैंड बाजों की मधुर धुन नृत्य करती हुई चल रही थी।तथा कलश यात्रा का शहर वासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं जलपान करा कर के भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भागवताचार्य लक्ष्मण मंदिर के महंत पूज्य पंडित मुरारी लाल पाराशर ने भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि भक्ति केवल शब्द नहीं जीवन जीने की सजग यात्रा है।भक्ति कोई नाम या दिखावा नहीं बल्कि अपने भीतर ही सजग यात्रा है।सच्ची भक्ति तब है जब हम आत्म मंथन द्वारा दूसरे से पहले स्वयं को जांचें अपनी कमियों में सुधार लायें। पाराशर ने बताया कि भागवत कथा सांसारिक उलझनों में न रहकर ईश्वर की भक्ति और प्रेम में जीवन जीना सिखाता है।और भगवान के चरण कमलों तक पहुँचाता है। इस अवसर पर बाबा शिवराम दास जी महाराज, आचार्य गणेश दत्त पाराशर,गोपाल दास ,शिवचरन शर्मा,हरेष बंसल, पूर्व पार्षद मोहन स्वरुप पाराशर,कृष्ण बल्लभ शर्मा,हरिओम पाराशर,पिन्टा पंडित,जुगला खण्डेलवाल,रमेश अरोड़ा, इन्द्रमोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।4
- Post by Vinay_creator1121
- Post by Saleem khan Saleem khan2
- वार्ड नं 09-10 में पिछले एक सप्ताह से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जिसे इंसान तो दूर पशु भी नहीं पी सकते। वार्ड वासियों में इसे लेकर भारी नाराजगी है।1
- शादी से पहले मातम! साले की बारात से पहले जीजा ने उठाया खौफनाक कदम8