संतकबीरनगर पुलिस की कार्रवाई: वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार, 04 पर शांति भंग में कार्रवाई; 259 वाहनों से 4.55 लाख रुपये सम्मन शुल्क वसूला संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को वांछित एवं न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ शांति भंग की आशंका में भी कार्रवाई की गई। महुली पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार थाना महुली पुलिस ने दबिश देकर वारण्टी अभियुक्त धनपत पुत्र रामनरेश कन्नौजिया निवासी छितही, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्र, उपनिरीक्षक नागेन्द्र तथा आरक्षी सुनील सिंह शामिल रहे। शांति भंग में चार अभियुक्त गिरफ्तार जनपद पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी कार्रवाई की। थाना धनघटा पुलिस ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत दो अभियुक्तों तथा थाना महुली पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पीआरवी 6005 की तत्परता से तीन घायलों को मिला उपचार थाना बेलहरकला क्षेत्र के मंझरिया पठान चौराहा पर दो मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पीआरवी 6005 के कर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। साथ ही घटना की सूचना थाना बेलहरकला पुलिस को दी गई। हादसे में नीरज मिश्रा पुत्र राम अचल मिश्रा, मोनू पुत्र गोरखनाथ गौंड निवासीगण ग्राम तेनुआडाड़ मंझारी तथा आशा पत्नी पप्पू निवासी ग्राम मंझरिया पठान घायल हुए। पीआरवी कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से घायलों को समय से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की। पीआरवी स्टाफ में आरक्षी अभिषेक मिश्रा, आरक्षी इन्द्रजीत वर्मा तथा होमगार्ड चालक महेन्द्र नाथ मिश्रा शामिल रहे। 259 वाहनों से 4.55 लाख रुपये सम्मन शुल्क वसूला यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ भी जनपद पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। बुधवार को सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान 259 वाहनों से कुल 4,55,100 रुपये सम्मन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप रहा और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया।

- *मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत महिला पुलिस टीम की प्रभावी गश्त* *महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मनचलों एवं अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर* पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति अभियान एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत थाना महुली की महिला पुलिस यूनिट द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों, बाजारों, कस्बों, स्कूल-कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावी पैदल गश्त एवं सघन भ्रमण किया गया। गश्त के दौरान महिला पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं महिलाओं/बालिकाओं के साथ अभद्रता करने वाले मनचलों पर सतर्क निगाह रखी गई। महिला पुलिस टीम द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, बाजार, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों के आसपास महिलाओं एवं बालिकाओं को परेशान करने, पीछा करने, अशोभनीय टिप्पणी करने अथवा किसी भी प्रकार की अभद्रता करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मिशन शक्ति के उद्देश्य एवं महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस का संदेश “महिलाओं की सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाएं और बालिकाएं निर्भीक होकर अपने घर से बाहर निकलें—महुली पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।” थाना महुली पुलिस द्वारा मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत निरंतर गश्त, सतर्क निगरानी एवं जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसा सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक महिला एवं बालिका स्वयं को सम्मानित, सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस कर सके।3
- जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक गोरखपुर जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक नाले में एक युवक चादर में लिपटा मिला। युवक की पहचान गोविंदपुर निवासी 25 वर्षीय रामप्रवेश पुत्र संगम के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, रामप्रवेश पिछले तीन दिनों से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की तहरीर घघसरा चौकी पर दी गई थी। वह इंटरमीडिएट तक पढ़े थे और बाहर मजदूरी करते थे, कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे। रामप्रवेश के परिवार में दो भाई हैं, जिनमें दूसरे भाई का नाम नितेश है। परिजनों ने बताया कि नितेश का मोबाइल फोन भी पिछले तीन दिनों से बंद है। बुधवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने नाले में चादर में लिपटा युवक देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिवार ने मौके पर पहुंचकर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे गोरखपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। युवक ऐसी परिस्थितियों में कैसे हुई इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।3
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- -- नेपाल में भीषण आपदा के दौरान राहत बचाव में हेलीकॉप्टर से शानदार रेस्क्यू : - पानी के सैलाब के चलते नदी के किनारे खड़ी कई मंजिला इमारत नदी के बीच पहुंच गयी है,बस ढहने के कगार पर है। - सबसे ऊपरी छत पर खडा हुआ एक लड़का अपनी टीशर्ट घुमाकर सेना के हैलीकाप्टर से मदद मांगता है। - हैलीकाप्टर इस छत तक आने का प्रयास करता है और फिर छत के एक सिरे पर नीचे..और नीचे आ जाता है। - लड़का हैलीकाप्टर को जैसे ही छूता है,ऊपर बैठा सैनिक उसे हाथ पकड़कर ऊपर उठा लेता है.....रेस्क्यू पूरा होते ही आसपास मौजूद लोग तालियां बजाकर उत्साह वर्धन करते हैं। - रेस्क्यू का ये वीडियो नेपाल में आये भयंकर प्रलय के बाद का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला1
- पुलिस कस्टडी से दुष्कर्म आरोपी फरार!,पेशाब कराने के बहाने पहरेदार को दिया चकमा,घटना छिपाने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल,केस दर्ज हुआ तो सामने आई पूरी कहानी.......1
- *गोरखपुर* नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, गंडक में बढ़ सकता है पानी का दबाव,डीएम दीपक मीणा बोले- गोरखपुर में फिलहाल खतरे की स्थिति नहीं, राप्ती और घाघरा का पानी उतर रहा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी अलर्ट,प्रभावित इलाकों में राहत व स्वास्थ्य टीमों की निगरानी जारी गोरखपुर।नेपाल में आए फ्लैश फ्लड के कारण भारी मात्रा में पानी भरने और वहां व्यापक नुकसान की सूचना के बाद गोरखपुर प्रशासन ने नदियों के जलस्तर और संभावित प्रभाव को लेकर निगरानी बढ़ा दी है।जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ का अधिक असर गंडक नदी में देखने को मिल सकता है।हालांकि गोरखपुर में फिलहाल इसका कोई विशेष प्रभाव पड़ने की स्थिति नहीं है।उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी तरह की अफवाह या आशंका को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।डीएम ने बताया कि नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काफी पानी जमा हुआ है और वहां काफी नुकसान भी हुआ है।इसका प्रभाव मुख्य रूप से गंडक नदी के जलप्रवाह में दिखाई देने की संभावना है। गोरखपुर में राप्ती नदी का जलस्तर अभी काफी कम है,जबकि घाघरा नदी में भी पानी घट रहा है।ऐसे में वर्तमान स्थिति को लेकर जिले में किसी प्रकार की चिंता की बात नहीं है।उन्होंने बताया कि बड़हलगंज क्षेत्र के छह गांव और खजनी क्षेत्र का एक गांव पूर्व में प्रभावित हुआ था।प्रभावित परिवारों तक प्रशासन की ओर से राहत सामग्री पहुंचाई गई थी और राशन किट का वितरण किया गया था।प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मेडिकल टीमों को भी कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की निगरानी में राहत एवं स्वास्थ्य सेवाएं लगातार संचालित की जा रही हैं।डीएम के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में भी पानी अब धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है, जिससे स्थिति में सुधार हो रहा है। नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी जिलाधिकारी ने कहा कि घाघरा और राप्ती नदी में पानी फिलहाल कम है। प्रशासन जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है और संबंधित अधिकारियों को किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित टीमों को आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रहने को कहा गया है, ताकि जलस्तर में अचानक वृद्धि अथवा किसी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण गंडक नदी में संभावित प्रभाव को देखते हुए प्रशासन पड़ोसी जनपद कुशीनगर की स्थिति पर भी नजर रख रहा है। डीएम ने कहा कि कुशीनगर में गंडक नदी का प्रभाव दिखाई देने की संभावना है। वहां आवश्यकता के अनुरूप एनडीआरएफ की टीम भेजने के लिए निर्देश दिए जाएंगे,ताकि संभावित परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। *गोरखपुर में किसी नागरिक के लापता होने की सूचना नहीं।डीएम दीपक मीणा ने स्पष्ट किया कि अभी तक गोरखपुर जिले के किसी नागरिक के लापता होने की सूचना प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने या किसी परिवार को बाढ़ अथवा जलभराव के कारण परेशानी होने की सूचना मिलती है तो प्रशासन तत्काल आवश्यक मदद उपलब्ध कराएगा।उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी तरह की समस्या या आपात स्थिति सामने आने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें,ताकि समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल गोरखपुर के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं और नदियों के जलस्तर से लेकर प्रभावित गांवों तक लगातार निगरानी की जा रही है। स्थिति में किसी भी प्रकार का बदलाव होने पर प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएंगे।1
- अखिलेश-डिंपल ने योगी सरकार को घेरा! छात्र, महिला और रोजगार पर उठाए बड़े सवाल | UP Politics1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 की तरफ से सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं1