logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोटेगांव में दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर विडियों तेजी से हो रहा वायरल

6 hrs ago
user_DEEPAK SAHU
DEEPAK SAHU
रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

गोटेगांव में दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर विडियों तेजी से हो रहा वायरल

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Kailash gupta tv 24
    1
    Post by Kailash gupta tv 24
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल गाडरवारा ​गाडरवारा में मौत का तांडव: डंपर के कहर से 3 दिन में 4 जानें गईं, आक्रोशित परिजनों का शांतिदूत तिराहे पर चक्का जाम ​
    1
    सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट   स्काई इंडिया टीवी चैनल      गाडरवारा 
​गाडरवारा में मौत का तांडव: डंपर के कहर से 3 दिन में 4 जानें गईं, आक्रोशित परिजनों का शांतिदूत तिराहे पर चक्का जाम
​
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • लोकेशन करेली रिपोर्टर आशीष कुमार दुबे नरसिंहपुर पुलिस का "ऑपरेशन ईगल क्लॉ": अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, भारी मात्रा में कच्ची शराब जब्त ​नरसिंहपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशा कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। करेली थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करेली के कुचबंदिया मोहल्ला निवासी नीरज, पिता स्व. जगदीश कुचबंदिया, अपने घर के समीप ड्रीम लैंड सिटी के पास बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब बेचने के उद्देश्य से छुपाकर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 75 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। ​पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस सफल ऑपरेशन में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। इस दौरान उप निरीक्षक विजय धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक संतलाल मरकाम, आरक्षक सचिन पटेल, अमित यादव, सुनील रैदास, कपिल राजपूत और राजेन्द्र उईके ने सक्रियता से काम करते हुए नशा तस्कर के मंसूबों को नाकाम कर दिया।​पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान ने जिले में अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जिले में नशा कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी
    1
    लोकेशन करेली 
रिपोर्टर आशीष कुमार दुबे 
नरसिंहपुर पुलिस का "ऑपरेशन ईगल क्लॉ": अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, भारी मात्रा में कच्ची शराब जब्त
​नरसिंहपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशा कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। करेली थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करेली के कुचबंदिया मोहल्ला निवासी नीरज, पिता स्व. जगदीश कुचबंदिया, अपने घर के समीप ड्रीम लैंड सिटी के पास बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब बेचने के उद्देश्य से छुपाकर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 75 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
​पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल ऑपरेशन में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। इस दौरान उप निरीक्षक विजय धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक संतलाल मरकाम, आरक्षक सचिन पटेल, अमित यादव, सुनील रैदास, कपिल राजपूत और राजेन्द्र उईके ने सक्रियता से काम करते हुए नशा तस्कर के मंसूबों को नाकाम कर दिया।​पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान ने जिले में अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जिले में नशा कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • एंकर - डंफर और बाइक में भीषण टक्कर के बाद 2 बाइक सवारों की मौके पर मौत जिनके शव आज सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए । सोमवार सुबह करीब 9 बजे शांतिदूत तिराहे पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब मृतकों के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों का साफ कहना है कि जब तक प्रशासन की ओर से उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक न चक्काजाम हटेगा और न ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका कहना है कि यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि न्याय की मांग है। सवालों के घेरे में प्रशासन स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इस मार्ग पर लंबे समय से भारी वाहनों का दबाव बना हुआ है, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभागों ने लगातार अनदेखी की। लोगों का मानना है कि यदि समय रहते अलग लेन, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए होते, तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था। लोगों का कहना है— “हादसा डंपर ने किया, लेकिन जिम्मेदार लापरवाह व्यवस्था है।” गुस्से में जनता, सड़क पर उतरा जनसैलाब घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। चक्काजाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी स्थिति को संभालने में जुटे रहे, लेकिन आक्रोशित परिजन बिना लिखित भरोसे के मानने को तैयार नहीं दिखे। क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन से लगातार सवाल कर रहे हैं— मौतों के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? क्या हर बार न्याय के लिए शव सड़क पर रखना पड़ेगा? जनता का आरोप स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन पहले ही संवेदनशीलता दिखाता, तो आज परिजनों को सड़क पर उतरकर न्याय की मांग नहीं करनी पड़ती। लोग अब सिर्फ मुआवजा नहीं, बल्कि जवाबदेही और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब बड़ा सवाल क्या प्रशासन समय रहते कोई ठोस कदम उठाएगा या फिर लोगों का आक्रोश और बढ़ेगा? रिपोर्टर - आकाश चौहान
    2
    एंकर - डंफर और बाइक में भीषण टक्कर के बाद 2 बाइक सवारों की मौके पर मौत 
जिनके  शव आज सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए ।
सोमवार सुबह करीब 9 बजे शांतिदूत तिराहे पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब मृतकों के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
परिजनों का साफ कहना है कि जब तक प्रशासन की ओर से उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक न चक्काजाम हटेगा और न ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका कहना है कि यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि न्याय की मांग है।
सवालों के घेरे में प्रशासन
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इस मार्ग पर लंबे समय से भारी वाहनों का दबाव बना हुआ है, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभागों ने लगातार अनदेखी की।
लोगों का मानना है कि यदि समय रहते अलग लेन, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए होते, तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।
लोगों का कहना है—
“हादसा डंपर ने किया, लेकिन जिम्मेदार लापरवाह व्यवस्था है।”
गुस्से में जनता, सड़क पर उतरा जनसैलाब
घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। चक्काजाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
मौके पर पहुंचे अधिकारी स्थिति को संभालने में जुटे रहे, लेकिन आक्रोशित परिजन बिना लिखित भरोसे के मानने को तैयार नहीं दिखे।
क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन से लगातार सवाल कर रहे हैं—
मौतों के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम?
क्या हर बार न्याय के लिए शव सड़क पर रखना पड़ेगा?
जनता का आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन पहले ही संवेदनशीलता दिखाता, तो आज परिजनों को सड़क पर उतरकर न्याय की मांग नहीं करनी पड़ती।
लोग अब सिर्फ मुआवजा नहीं, बल्कि जवाबदेही और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
अब बड़ा सवाल
क्या प्रशासन समय रहते कोई ठोस कदम उठाएगा या फिर लोगों का आक्रोश और बढ़ेगा?
रिपोर्टर - आकाश चौहान
    user_News Chandra Shekher Sonu
    News Chandra Shekher Sonu
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने कराया धरना समाप्त, 30 दिवस में जांच का आश्वासन मांगें पूरी न होने पर पुनः आंदोलन या न्यायालय जाने की चेतावनी साईंखेड़ा। नगर परिषद साईंखेड़ा में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों, वित्तीय अनियमितताओं एवं जनसमस्याओं को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन को सोमवार को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद समाप्त कराया गया। तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी साईंखेड़ा जेपी रजक तथा थाना स्टाफ कलेक्टर महोदय के प्रतिनिधि के रूप में धरना स्थल पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर ज्ञापन प्राप्त किया। धरना स्थल पर अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि ज्ञापन में उल्लेखित सभी मांगों एवं शिकायतों पर 30 दिवस के भीतर जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन द्वारा समयसीमा दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थगित करने की घोषणा की। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित 30 दिवस की अवधि में बस स्टैंड एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण, नगर परिषद भवन, मुक्तिधाम, तालाब संरक्षण, सड़कों की गुणवत्ता, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, खेल मैदान संरक्षण, कृषि उपज मंडी विकास तथा नगर परिषद द्वारा खरीदे गए वाहनों सहित विभिन्न मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं की गई, तो वे पुनः धरने पर बैठने अथवा माननीय न्यायालय के समक्ष जाने के लिए स्वतंत्र होंगे। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रंजीत तोमर ने कहा कि जनता लंबे समय से इन मुद्दों पर न्याय की प्रतीक्षा कर रही है। प्रशासन द्वारा दिया गया आश्वासन अंतिम अवसर के रूप में स्वीकार किया गया है। यदि समयसीमा में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। धरना स्थल पर सुजान सिंह राजपूत, सुशांत राय, नितेश तोमर, पत्रकार कमलेश अवधिया, वीरेंद्र पटेल, जय नारायण अग्रवाल, मुन्नीलाल कुशवाहा, गोपाल प्रसाद अग्रवाल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। नगर में इस घटनाक्रम को लेकर व्यापक चर्चा रही ।
    2
    कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने कराया धरना समाप्त, 30 दिवस में जांच का आश्वासन
मांगें पूरी न होने पर पुनः आंदोलन या न्यायालय जाने की चेतावनी
साईंखेड़ा। नगर परिषद साईंखेड़ा में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों, वित्तीय अनियमितताओं एवं जनसमस्याओं को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन को सोमवार को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद समाप्त कराया गया। तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी साईंखेड़ा जेपी रजक तथा थाना स्टाफ कलेक्टर महोदय के प्रतिनिधि के रूप में धरना स्थल पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर ज्ञापन प्राप्त किया।
धरना स्थल पर अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि ज्ञापन में उल्लेखित सभी मांगों एवं शिकायतों पर 30 दिवस के भीतर जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन द्वारा समयसीमा दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थगित करने की घोषणा की।
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित 30 दिवस की अवधि में बस स्टैंड एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण, नगर परिषद भवन, मुक्तिधाम, तालाब संरक्षण, सड़कों की गुणवत्ता, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, खेल मैदान संरक्षण, कृषि उपज मंडी विकास तथा नगर परिषद द्वारा खरीदे गए वाहनों सहित विभिन्न मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं की गई, तो वे पुनः धरने पर बैठने अथवा माननीय न्यायालय के समक्ष जाने के लिए स्वतंत्र होंगे।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रंजीत तोमर ने कहा कि जनता लंबे समय से इन मुद्दों पर न्याय की प्रतीक्षा कर रही है। प्रशासन द्वारा दिया गया आश्वासन अंतिम अवसर के रूप में स्वीकार किया गया है। यदि समयसीमा में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
धरना स्थल पर सुजान सिंह राजपूत, सुशांत राय, नितेश तोमर, पत्रकार कमलेश अवधिया, वीरेंद्र पटेल, जय नारायण अग्रवाल, मुन्नीलाल कुशवाहा, गोपाल प्रसाद अग्रवाल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
नगर में इस घटनाक्रम को लेकर व्यापक चर्चा रही ।
    user_Ranjeet Tomar
    Ranjeet Tomar
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    4 hrs ago
  • गौ सम्मान दिवस के अवसर पर गौवंश की सुरक्षा और संवर्धन को लेकर नरसिंहपुर में बड़ी पहल की गई। साधु संतों और विभिन्न सामाजिक और गौ-भक्त संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सोमवार प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन सौंपते समय कार्यकर्ताओं ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति का आधार है। केवल दिवस मनाने से गौवंश सुरक्षित नहीं होगा, इसके लिए ठोस कानून और अलग मंत्रालय की सख्त आवश्यकता है। गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग भी शामिल रही
    1
    गौ सम्मान दिवस के अवसर पर गौवंश की सुरक्षा और संवर्धन को लेकर नरसिंहपुर में बड़ी पहल की गई। साधु संतों और विभिन्न सामाजिक और गौ-भक्त संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सोमवार प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन सौंपते समय कार्यकर्ताओं ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति का आधार है। केवल दिवस मनाने से गौवंश सुरक्षित नहीं होगा, इसके लिए ठोस कानून और अलग मंत्रालय की सख्त आवश्यकता है। गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग भी शामिल रही
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    4 hrs ago
  • गोटेगांव। बगासपुर रेलवे पुल के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घायल व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। मृतक की पहचान विनीत विश्वकर्मा (पिता शारदा प्रसाद विश्वकर्मा), निवासी पटेल वार्ड, गोटेगांव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    गोटेगांव। बगासपुर रेलवे पुल के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि घायल व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
मृतक की पहचान विनीत विश्वकर्मा (पिता शारदा प्रसाद विश्वकर्मा), निवासी पटेल वार्ड, गोटेगांव के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गोटेगांव में रेलवे पुल के पास कार ने स्थानीय निवासी एक व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
    1
    गोटेगांव में रेलवे पुल के पास कार ने स्थानीय निवासी एक व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्टस्काई इंडिया टीवी चैनल समर कैंप' नहीं, 'संस्कार कैंप': 15 साल के 7 बच्चे गुरु के साथ निकले मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा पर 7 से 8 बच्चे, उम्र महज 15 साल अपने गुरु के साथ मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा पर निकले हैं। कंधे पर झोला, हाथ में लाठी, पैरों में छाले, पर चेहरे पर नर्मदे हर की चमक।
    1
    नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्टस्काई इंडिया टीवी चैनल
समर कैंप' नहीं, 'संस्कार कैंप': 15 साल के 7 बच्चे गुरु के साथ निकले मां नर्मदा की पैदल 
परिक्रमा पर
7 से 8 बच्चे, उम्र महज 15 साल अपने गुरु के साथ मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा पर निकले हैं। कंधे पर झोला, हाथ में लाठी, पैरों में छाले, पर चेहरे पर नर्मदे हर  की चमक।
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.