logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वीडियो वायरल,वजीरपुर में परिवार पर जानलेवा हमला, लूट व आगजनी का प्रयास एक दर्जन से अधिक लोग नामजद, पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की वजीरपुर में परिवार पर जानलेवा हमला, लूट व आगजनी का प्रयास एक दर्जन से अधिक लोग नामजद, पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की गंगापुर सिटी। पुलिस थाना वजीरपुर क्षेत्र के ग्राम मैडी में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, लूटपाट व आगजनी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित बनीसिंह मीना पुत्र देवफूल निवासी मैडी ने थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार घटना 31 जनवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे की है और पीड़ित के अनुसार उनके परिवार पर गांव के ही लोगों एवं बाहर से बुलाए गए उपद्रवी तत्वों ने एकराय होकर हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार रामचरण, विसराम, रामनिवास, धीरसिंह, धीरज, गोरो, दाखो, लाखन, मंतोष, रुकमकेश, सुमरत, संतरा, उर्मिला, रिंकू, नीतू, राधेश्याम, जीतू, धर्म, निरपत, कता, जीतन, मनीष, आकाश, मगती व अन्य अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों, चाकू, पेट्रोल से बने हथियारों तथा अवैध हथियारों से हमला किया। हमलावरों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों पर प्राणघातक हमला करते हुए लूटपाट व आगजनी का भी प्रयास किया। घटना में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल राजकीय अस्पताल वजीरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित का कहना है कि यदि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया होता तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। बनीसिंह मीना ने बताया कि हमलावर घटना के बाद भी गांव में खुलेआम गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे उनके परिवार की जान को अभी भी खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूटपाट व अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी अपील की है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

3 hrs ago
user_Bsmeena
Bsmeena
पत्रकार गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

वीडियो वायरल,वजीरपुर में परिवार पर जानलेवा हमला, लूट व आगजनी का प्रयास एक दर्जन से अधिक लोग नामजद, पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की वजीरपुर में परिवार पर जानलेवा हमला, लूट व आगजनी का प्रयास एक दर्जन से अधिक लोग नामजद, पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की गंगापुर सिटी। पुलिस थाना वजीरपुर क्षेत्र के ग्राम मैडी में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, लूटपाट व आगजनी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित बनीसिंह मीना पुत्र देवफूल निवासी मैडी ने थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार घटना 31 जनवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे की है और पीड़ित के अनुसार उनके परिवार पर गांव के ही लोगों एवं बाहर से बुलाए गए उपद्रवी तत्वों ने एकराय होकर हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार रामचरण, विसराम, रामनिवास, धीरसिंह, धीरज, गोरो, दाखो, लाखन, मंतोष, रुकमकेश, सुमरत, संतरा, उर्मिला, रिंकू, नीतू, राधेश्याम, जीतू, धर्म, निरपत, कता, जीतन, मनीष, आकाश, मगती व अन्य अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों, चाकू, पेट्रोल से बने हथियारों तथा अवैध हथियारों से हमला किया। हमलावरों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों पर प्राणघातक हमला करते हुए लूटपाट व आगजनी का भी प्रयास किया। घटना में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल राजकीय अस्पताल वजीरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित का कहना है कि यदि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया होता तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। बनीसिंह मीना ने बताया कि हमलावर घटना के बाद भी गांव में खुलेआम गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे उनके परिवार की जान को अभी भी खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूटपाट व अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी अपील की है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थित वाहन पार्किंग से यात्री परेशान गंगापुर सिटी। रेलवे स्टेशन परिसर में रास्तों पर खड़े वाहनों के कारण आए दिन मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। स्टेशन के मुख्य मार्ग और ऑटो–टेंपो स्टैंड के आसपास निजी वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पार्किंग शुल्क से बचने के उद्देश्य से कई वाहन चालक अपने दोपहिया व चारपहिया वाहन रास्तों में ही खड़े कर देते हैं। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि ऑटो-टेंपो चालकों और निजी वाहन चालकों के बीच कई बार कहा-सुनी की स्थिति भी बन जाती है। यात्रियों का कहना है कि जब ट्रेन आने या जाने का समय होता है, तब भीड़ अधिक होने के कारण रास्ता पूरी तरह जाम हो जाता है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में खासी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि स्टेशन परिसर में सख्ती से पार्किंग व्यवस्था लागू की जाए और अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और स्टेशन परिसर में यातायात सुचारू रूप से चल सके।
    1
    गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थित वाहन पार्किंग से यात्री परेशान
गंगापुर सिटी।
रेलवे स्टेशन परिसर में रास्तों पर खड़े वाहनों के कारण आए दिन मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। स्टेशन के मुख्य मार्ग और ऑटो–टेंपो स्टैंड के आसपास निजी वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार पार्किंग शुल्क से बचने के उद्देश्य से कई वाहन चालक अपने दोपहिया व चारपहिया वाहन रास्तों में ही खड़े कर देते हैं। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि ऑटो-टेंपो चालकों और निजी वाहन चालकों के बीच कई बार कहा-सुनी की स्थिति भी बन जाती है।
यात्रियों का कहना है कि जब ट्रेन आने या जाने का समय होता है, तब भीड़ अधिक होने के कारण रास्ता पूरी तरह जाम हो जाता है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में खासी दिक्कत होती है।
स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि स्टेशन परिसर में सख्ती से पार्किंग व्यवस्था लागू की जाए और अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और स्टेशन परिसर में यातायात सुचारू रूप से चल सके।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    पत्रकार गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • UGC समता विनियम 2026 पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे का हिण्डौन में जाटव समाज ने किया विरोध भारत सरकार द्वारा जारी UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु) विनियम, 2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्टे को लेकर जाटव समाज में गहरा रोष व्याप्त है। इसी क्रम में जाटव छात्रावास, महुआ रोड, हिंडौन में जाटव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने एक स्वर में इस स्टे का विरोध करते हुए केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष पूरी मजबूती से रखने की मांग की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जातिगत, सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न के मामलों में 118 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, ऐसे में समानता और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले इस विनियम को लागू होने से पहले ही गलत ठहरा देना दुर्भाग्यपूर्ण और समाज विरोधी कदम है। बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू खेड़ी हैवत ने कहा कि यह विनियम केवल एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए कानूनी सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में लंबे समय से भेदभाव, अपमान और उत्पीड़न की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिन पर अब तक ठोस कार्रवाई का अभाव रहा है। रिंकू खेड़ी हैवत ने स्पष्ट किया कि “यदि सरकार वास्तव में बहुजन समाज की हितैषी है, तो उसे इस ऐतिहासिक विनियम के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट, तथ्यपरक और मजबूती से अपना पक्ष रखना चाहिए। शिक्षा में समानता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान का मूल तत्व है, इससे कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।” बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस विषय पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत समाज में जागरूकता हेतु पैम्फलेट तैयार कर वितरित किए जाएंगे, तहसील स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी, और इन बैठकों में SC, ST, OBC समाज के लोगों को आमंत्रित कर इस विनियम की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर उजागर, प्रदीप, गुट्टीराम, संतोष, अजीत, मनीष संतोष एवं रिंकू खेड़ी हैवत गोपाल फौजी सहित अनेक समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर कहा कि शिक्षा में समान अवसर और सम्मान की लड़ाई को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।
    1
    UGC समता विनियम 2026 पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे का हिण्डौन में जाटव समाज ने किया विरोध
भारत सरकार द्वारा जारी UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु) विनियम, 2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्टे को लेकर जाटव समाज में गहरा रोष व्याप्त है। इसी क्रम में जाटव छात्रावास, महुआ रोड, हिंडौन में जाटव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने एक स्वर में इस स्टे का विरोध करते हुए केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष पूरी मजबूती से रखने की मांग की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जातिगत, सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न के मामलों में 118 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, ऐसे में समानता और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले इस विनियम को लागू होने से पहले ही गलत ठहरा देना दुर्भाग्यपूर्ण और समाज विरोधी कदम है।
बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू खेड़ी हैवत ने कहा कि यह विनियम केवल एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए कानूनी सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में लंबे समय से भेदभाव, अपमान और उत्पीड़न की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिन पर अब तक ठोस कार्रवाई का अभाव रहा है।
रिंकू खेड़ी हैवत ने स्पष्ट किया कि
“यदि सरकार वास्तव में बहुजन समाज की हितैषी है, तो उसे इस ऐतिहासिक विनियम के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट, तथ्यपरक और मजबूती से अपना पक्ष रखना चाहिए। शिक्षा में समानता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान का मूल तत्व है, इससे कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस विषय पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत
समाज में जागरूकता हेतु पैम्फलेट तैयार कर वितरित किए जाएंगे,
तहसील स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी,
और इन बैठकों में SC, ST, OBC समाज के लोगों को आमंत्रित कर इस विनियम की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर उजागर, प्रदीप, गुट्टीराम, संतोष, अजीत, मनीष संतोष एवं रिंकू खेड़ी हैवत  गोपाल फौजी सहित अनेक समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर कहा कि शिक्षा में समान अवसर और सम्मान की लड़ाई को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कुटीला हनुमान मंदिर में स्काउट यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न संवाददाता हनीस शेख कुतकपुर कि खास रिपोर्ट नांगलशेरपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वावधान में ग्राम पंचायत पहाड़ी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कुटीला बालाजी (हनुमान) मंदिर परिसर में 27 जनवरी से 2 फरवरी तक सात दिवसीय स्काउट यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में टोडाभीम, नादौती, हिंडौन सिटी, सपोटरा, महावीरजी एवं मंडरायल ब्लॉक से कुल 56 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग के सिद्धांत, अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं व्यवहारिक गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के अंतिम दिन 2 फरवरी को सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसके पश्चात आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टोडाभीम ब्लॉक की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आशा गुप्ता ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को विद्यालय स्तर पर लागू कर बच्चों को अनुशासित, संस्कारयुक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बनाया जाना चाहिए। सेवा का अवसर मिलने पर सदैव तत्पर रहना ही स्काउटिंग की पहचान है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवकेश मीणा ने कहा कि स्काउटिंग जीवन भर साथ रहने वाली सीख है। एक सच्चा स्काउट हर परिस्थिति में सेवा के लिए आगे रहता है। शिविर प्रभारी एवं प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर भयसिंह मीणा ने स्काउटिंग के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्काउटिंग के माध्यम से युवाओं में चरित्र निर्माण, स्वावलंबन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित होती है। एडवांस कोर्स के संचालन दल में लीडर ट्रेनर राम अवतार शर्मा, सहायक शिविर संचालक भय सिंह मीणा, सुरेश चंद शर्मा एवं स्थानीय संघ सचिव गिर्राज सिंह शामिल रहे। वहीं बेसिक कोर्स के संचालन दल में लीडर ट्रेनर प्रकाश चंद सुमन, पूरण सिंह डागुर, कैलाश चंद मीणा एवं कालूराम मीणा ने प्रशिक्षण दिया। यह शिविर न केवल प्रशिक्षण तक सीमित रहा, बल्कि शिक्षकों में स्काउटिंग के प्रति नई ऊर्जा, जिम्मेदारी और सेवा भावना को भी मजबूत करने का माध्यम बना।
    1
    कुटीला हनुमान मंदिर में स्काउट यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न
संवाददाता हनीस शेख कुतकपुर कि खास रिपोर्ट 
नांगलशेरपुर।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वावधान में ग्राम पंचायत पहाड़ी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कुटीला बालाजी (हनुमान) मंदिर परिसर में 27 जनवरी से 2 फरवरी तक सात दिवसीय स्काउट यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में टोडाभीम, नादौती, हिंडौन सिटी, सपोटरा, महावीरजी एवं मंडरायल ब्लॉक से कुल 56 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग के सिद्धांत, अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं व्यवहारिक गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर के अंतिम दिन 2 फरवरी को सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसके पश्चात आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टोडाभीम ब्लॉक की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आशा गुप्ता ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को विद्यालय स्तर पर लागू कर बच्चों को अनुशासित, संस्कारयुक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बनाया जाना चाहिए। सेवा का अवसर मिलने पर सदैव तत्पर रहना ही स्काउटिंग की पहचान है।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवकेश मीणा ने कहा कि स्काउटिंग जीवन भर साथ रहने वाली सीख है। एक सच्चा स्काउट हर परिस्थिति में सेवा के लिए आगे रहता है।
शिविर प्रभारी एवं प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर भयसिंह मीणा ने स्काउटिंग के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्काउटिंग के माध्यम से युवाओं में चरित्र निर्माण, स्वावलंबन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित होती है।
एडवांस कोर्स के संचालन दल में लीडर ट्रेनर राम अवतार शर्मा, सहायक शिविर संचालक भय सिंह मीणा, सुरेश चंद शर्मा एवं स्थानीय संघ सचिव गिर्राज सिंह शामिल रहे। वहीं बेसिक कोर्स के संचालन दल में लीडर ट्रेनर प्रकाश चंद सुमन, पूरण सिंह डागुर, कैलाश चंद मीणा एवं कालूराम मीणा ने प्रशिक्षण दिया।
यह शिविर न केवल प्रशिक्षण तक सीमित रहा, बल्कि शिक्षकों में स्काउटिंग के प्रति नई ऊर्जा, जिम्मेदारी और सेवा भावना को भी मजबूत करने का माध्यम बना।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • उपखंड की टोडा धामा गोल्यां बगीची स्थित मां शारदे माध्यमिक विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामविलास मीणा, कन्हैयालाल मीणा एवं अनिल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विधायक ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया, वहीं कन्हैयालाल मीणा ने समय के सदुपयोग व मोबाइल से दूरी की बात कही। अंत में विद्यार्थियों व अतिथियों को स्मृतिचिन्ह भेंट किए गए। सुनिए विधायक ने क्या कहा ?
    1
    उपखंड की टोडा धामा गोल्यां बगीची स्थित मां शारदे माध्यमिक विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित हुआ। 
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामविलास मीणा, कन्हैयालाल मीणा एवं अनिल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विधायक ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया, वहीं कन्हैयालाल मीणा ने समय के सदुपयोग व मोबाइल से दूरी की बात कही। अंत में विद्यार्थियों व अतिथियों को स्मृतिचिन्ह भेंट किए गए। 
सुनिए विधायक ने क्या कहा  ?
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    13 hrs ago
  • लालसोट : ठाकुर जी के भात भरण के साथ पाट उत्सव का समापन श्री श्याम मंदिर लालसोट की 19 में विशाल पाट उत्सव के चतुर्थी दिन श्री अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज रतलाम वालों की श्री मुख से नानी बाई के मायरा की कथा का बहुत ही रोचक प्रसंग भात न्योतने से लेकर भात भरण तक नरसी की ठाकुर जी के पति अटूट आस्था की भक्ति भावना का सजीव चित्रण जीवंत झांकियां के साथ किया इस दौरान सारे भक्तजन प्रेमी भावुक हो गए बीरा भात भरण ने आयो रे इस अवसर पर कथा में आई सभी महिलाओं ने भात भरा मंच पर ठाकुर जी को विराजमान किया गया श्याम मंदिर में श्याम बाबा का कोलकाता के फूलों से अलौकिक श्रृंगार इत्र वर्षा पुष्प वर्षा की गई कथा में आए सभी महिला पुरुषों ने झुम कर नाच कर देर रात तक ठाकुर जी को रिझाया इस मौके पर सोनू बिनोरी सुभाष भिवाल द्वारका गर्ग कृष्ण छिपा महेश साहू राजेश चौधरी रामचरण बोहरा राजेंद्र गर्ग ओम प्रकाश चौधरी प्रकाश जोशी विपिन अग्रवाल मनीष बडाया अशोक गौतम विष्णु अग्रवाल राजेश वेध नरेश गर्ग बबलू ठाकुरिया कैलाश सैनी राहुल चौधरी शीतल बढ़ाया रघु मिश्रा सुभाष ठाकुरिया ओम प्रकाश शर्मा रमन शर्मा मुकेश बुटेला जगदीश अग्रवाल अशोक लाखनपुर अर्चना नाटाणी सभापति पिंकी चतुर्वेदी रश्मि गर्ग मीना ठाकुरिया सीमा पंसारी पिंकी चौधरी रेखा सैनी ज्योति गौतम दीपा चौधरी सावित्री जांगिड़ मंजू चौधरी राखी सोनी मुक्त शर्मा श्री श्याम जनउपयोगी संस्थान बांदीकुई श्री श्याम परिवार गंगापुर सिटी रामगढ़ मंडावरी दोसा जयपुर आदि से आए श्याम भक्तों ने देर रात तक कथा का आनंद प्राप्तकिया।
    4
    लालसोट : ठाकुर जी के भात भरण के साथ पाट उत्सव का समापन 
श्री श्याम मंदिर लालसोट की 19 में विशाल पाट उत्सव के चतुर्थी दिन श्री अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज रतलाम वालों की श्री मुख से नानी बाई के मायरा की कथा का बहुत ही रोचक प्रसंग भात न्योतने से लेकर भात भरण तक नरसी की ठाकुर जी के पति अटूट आस्था की भक्ति भावना का सजीव चित्रण जीवंत झांकियां के साथ किया इस दौरान सारे भक्तजन प्रेमी भावुक हो गए  बीरा भात भरण ने आयो रे इस अवसर पर कथा में आई सभी महिलाओं ने भात भरा मंच पर ठाकुर जी को विराजमान किया गया श्याम मंदिर में श्याम बाबा का कोलकाता के फूलों से अलौकिक श्रृंगार इत्र वर्षा पुष्प वर्षा की गई कथा में आए सभी महिला पुरुषों ने झुम  कर नाच कर देर रात तक ठाकुर जी को रिझाया इस मौके पर सोनू बिनोरी सुभाष भिवाल   द्वारका गर्ग कृष्ण छिपा महेश साहू राजेश चौधरी रामचरण बोहरा राजेंद्र गर्ग ओम प्रकाश चौधरी प्रकाश जोशी विपिन अग्रवाल मनीष बडाया  अशोक गौतम विष्णु अग्रवाल राजेश वेध  नरेश गर्ग बबलू ठाकुरिया कैलाश सैनी राहुल चौधरी शीतल बढ़ाया रघु मिश्रा सुभाष ठाकुरिया ओम प्रकाश शर्मा रमन शर्मा मुकेश बुटेला जगदीश अग्रवाल अशोक लाखनपुर  अर्चना नाटाणी सभापति पिंकी चतुर्वेदी रश्मि गर्ग मीना ठाकुरिया सीमा पंसारी पिंकी चौधरी रेखा सैनी ज्योति गौतम दीपा चौधरी सावित्री जांगिड़ मंजू चौधरी  राखी सोनी मुक्त शर्मा श्री श्याम जनउपयोगी संस्थान बांदीकुई श्री श्याम परिवार गंगापुर  सिटी रामगढ़ मंडावरी दोसा जयपुर आदि से आए श्याम भक्तों ने देर रात तक कथा का आनंद प्राप्तकिया।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • कालीसिल बांध में अधेड़ के पाल पर कपड़े व मोबाइल मिलने की सूचना पर पंहुचा प्रशासनिक अमला, रेस्क्यू के बाद भी देर शाम तक नहीं मिली सफलता करौली जिले के सपोटरा उपखंड क्षेत्र में कैलादेवी कस्बे के पटपरी गांव के पास कालीसिल बांध में एक अधेड़ व्यक्ति के डूबने की आशंका पर बांध किनारे कपड़े और एक मोबाइल फोन मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को अधेड़ व्यक्ति के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद प्रशासनिक अमला और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही कैलादेवी पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा व कैलादेवी थानाधिकारी रामवतार मीणा के साथ आपदा प्रबंधन टीम के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से बांध में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बांध किनारे मिले कपड़े और मोबाइल फोन लापता व्यक्ति हरिमोहन मीणा के बताए जा रहे हैं। लेकिन रेस्क्यू अभियान के दौरान बांध क्षेत्र में पैरों के निशान भी मिले हैं। जलाशय में मगरमच्छों की मौजूदगी की सूचना मिलने के कारण बचाव दल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमित क्षेत्र में ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जबकि देर शाम तक अंधेरे तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार सुबह फिर से जारी रखने सहित पुलिस परिजनों और आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ करने में जुटी हुई है। ताकि लापता व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हासिल हो सके।
    1
    कालीसिल बांध में अधेड़ के पाल पर कपड़े व मोबाइल मिलने की सूचना पर पंहुचा प्रशासनिक अमला, रेस्क्यू के बाद भी  देर शाम तक नहीं मिली सफलता
करौली जिले के सपोटरा उपखंड क्षेत्र में कैलादेवी कस्बे के पटपरी गांव के पास कालीसिल बांध में एक अधेड़ व्यक्ति के डूबने की आशंका पर बांध किनारे कपड़े और एक मोबाइल फोन मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को अधेड़ व्यक्ति के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद प्रशासनिक अमला और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची।
सूचना मिलते ही कैलादेवी पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा  व कैलादेवी थानाधिकारी रामवतार मीणा के साथ आपदा प्रबंधन टीम के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से बांध में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बांध किनारे मिले कपड़े और मोबाइल फोन लापता व्यक्ति हरिमोहन मीणा के बताए जा रहे हैं। लेकिन
रेस्क्यू अभियान के दौरान बांध क्षेत्र में पैरों के निशान भी मिले हैं। जलाशय में मगरमच्छों की मौजूदगी की सूचना मिलने के कारण बचाव दल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमित क्षेत्र में ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
जबकि देर शाम तक अंधेरे तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार सुबह फिर से जारी रखने सहित पुलिस परिजनों और आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ करने में जुटी हुई है। ताकि लापता व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हासिल हो सके।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • UGC समता विनियम 2026 पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे का जाटव समाज ने किया विरोध हिंडौन सिटी | संवाददाता भारत सरकार द्वारा जारी UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु) विनियम, 2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्टे को लेकर जाटव समाज में गहरा रोष व्याप्त है। इसी क्रम में जाटव छात्रावास, महुआ रोड, हिंडौन में जाटव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने एक स्वर में इस स्टे का विरोध करते हुए केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष पूरी मजबूती से रखने की मांग की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जातिगत, सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न के मामलों में 118 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, ऐसे में समानता और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले इस विनियम को लागू होने से पहले ही गलत ठहरा देना दुर्भाग्यपूर्ण और समाज विरोधी कदम है। बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू खेड़ी हैवत ने कहा कि यह विनियम केवल एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए कानूनी सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में लंबे समय से भेदभाव, अपमान और उत्पीड़न की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिन पर अब तक ठोस कार्रवाई का अभाव रहा है। रिंकू खेड़ी हैवत ने स्पष्ट किया कि “यदि सरकार वास्तव में बहुजन समाज की हितैषी है, तो उसे इस ऐतिहासिक विनियम के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट, तथ्यपरक और मजबूती से अपना पक्ष रखना चाहिए। शिक्षा में समानता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान का मूल तत्व है, इससे कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।” बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस विषय पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत समाज में जागरूकता हेतु पैम्फलेट तैयार कर वितरित किए जाएंगे, तहसील स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी, और इन बैठकों में SC, ST, OBC समाज के लोगों को आमंत्रित कर इस विनियम की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर उजागर, प्रदीप, गुट्टीराम, संतोष, अजीत, मनीष संतोष एवं रिंकू खेड़ी हैवत गोपाल फौजी सहित अनेक समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर कहा कि शिक्षा में समान अवसर और सम्मान की लड़ाई को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।
    1
    UGC समता विनियम 2026 पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे का जाटव समाज ने किया विरोध
हिंडौन सिटी | संवाददाता
भारत सरकार द्वारा जारी UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु) विनियम, 2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्टे को लेकर जाटव समाज में गहरा रोष व्याप्त है। इसी क्रम में जाटव छात्रावास, महुआ रोड, हिंडौन में जाटव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने एक स्वर में इस स्टे का विरोध करते हुए केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष पूरी मजबूती से रखने की मांग की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जातिगत, सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न के मामलों में 118 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, ऐसे में समानता और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले इस विनियम को लागू होने से पहले ही गलत ठहरा देना दुर्भाग्यपूर्ण और समाज विरोधी कदम है।
बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू खेड़ी हैवत ने कहा कि यह विनियम केवल एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए कानूनी सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में लंबे समय से भेदभाव, अपमान और उत्पीड़न की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिन पर अब तक ठोस कार्रवाई का अभाव रहा है।
रिंकू खेड़ी हैवत ने स्पष्ट किया कि
“यदि सरकार वास्तव में बहुजन समाज की हितैषी है, तो उसे इस ऐतिहासिक विनियम के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट, तथ्यपरक और मजबूती से अपना पक्ष रखना चाहिए। शिक्षा में समानता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान का मूल तत्व है, इससे कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस विषय पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत
समाज में जागरूकता हेतु पैम्फलेट तैयार कर वितरित किए जाएंगे,
तहसील स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी,
और इन बैठकों में SC, ST, OBC समाज के लोगों को आमंत्रित कर इस विनियम की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर उजागर, प्रदीप, गुट्टीराम, संतोष, अजीत, मनीष संतोष एवं रिंकू खेड़ी हैवत  गोपाल फौजी सहित अनेक समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर कहा कि शिक्षा में समान अवसर और सम्मान की लड़ाई को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.