Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के समस्तीपुर में सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर रेल मंडल विभाग में कार्यरत कर्मी APO अरुण मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई की टीम ने उनके सरकारी आवास से एक गैर लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हथियार और कारतूस की बरामदगी के बाद सीबीआई की टीम APO अरुण मंडल को अपने साथ लेकर रवाना हो गई है।
Chunnu Kumar Singh
बिहार के समस्तीपुर में सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर रेल मंडल विभाग में कार्यरत कर्मी APO अरुण मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई की टीम ने उनके सरकारी आवास से एक गैर लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हथियार और कारतूस की बरामदगी के बाद सीबीआई की टीम APO अरुण मंडल को अपने साथ लेकर रवाना हो गई है।
More news from बिहार and nearby areas
- सोनम वांगचुक ने 28 दिनों के लंबे समय बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है। इस दौरान जेपी नड्डा ने खुद पहुंचकर उन्हें जूस पिलाया और उनका अनशन तुड़वाया।1
- 23 जुलाई, गुरुवार को पटना के बख्तियारपुर स्थित स्टेशन रोड, पुरानी बाईपास के नंदन पैलेस में श्री श्याम सेवा मंडल की ओर से 11वें भव्य श्री श्याम कीर्तन समारोह का आयोजन बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। शाम से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में बख्तियारपुर सहित आसपास के कई गांवों और प्रखंडों से बड़ी संख्या में श्याम भक्त पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम की पूजा-अर्चना और मंगल आरती के साथ हुआ, जिसके बाद आयोजित भजन संध्या में गायकों की प्रस्तुतियों से पूरा परिसर "हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य यजमान गोपाल कृष्ण लोहिया एवं मधु लोहिया ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्री श्याम सेवा मंडल द्वारा आयोजित इस वार्षिक कीर्तन में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भागीदारी रही और लोग देर रात तक भजनों की धुन पर झूमते रहे। आयोजकों ने बताया कि वर्ष 2021 में स्थापित श्री श्याम सेवा मंडल का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। मंडल के सदस्यों और स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका से संपन्न हुए इस कार्यक्रम के अंत में बाबा श्याम की आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।1
- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा अंतर्गत बेलसंडी तारा पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय अर्जुन कुमार राय के पुत्र अलू आलोक ने 'विजन बिहार | अलू आलोक मेगा प्रोजेक्ट 2026' का खाका साझा किया है। डिजिटल क्रिएटर, इंजीनियर और फिल्म मेकर अलू आलोक का लक्ष्य आने वाली दिवाली तक अपने गाँव में एक फिल्म सिटी और आम के निर्यात का आधुनिक केंद्र विकसित करना है। इस योजना के तहत गंगा नदी जलमार्ग और उपलब्ध परिवहन सुविधाओं का उपयोग कर क्षेत्र के व्यापार को बढ़ाने की रणनीति तैयार की जा रही है। प्रस्तावित फिल्म सिटी में फिल्मों, वेब सीरीज, गानों और रील्स की शूटिंग लोकेशन के अलावा पब्लिक पार्क, फैमिली एंटरटेनमेंट जोन, जिम, स्पोर्ट्स एरिया, शॉपिंग सेंटर और ऑल इंडिया स्टेट स्पेशल फूड कोर्ट बनाने की योजना है। सुविधाओं के हिसाब से इसके लिए लगभग ₹25 प्रति घंटे से शुरू होने वाले किफायती एंट्री और एक्टिविटी प्लान रखे जाएंगे। इसके जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ हर महीने 25 से 50 युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बरसात के मौसम को देखते हुए उन्होंने सरकार से बिहार के हर गाँव में मजबूत सड़क और बेहतर बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं पर प्राथमिकता से ध्यान देने की अपील की है। बेलसंडी तारा गाँव रेल और सड़क मार्ग से समस्तीपुर, मुज़फ़्फ़रपुर, हाजीपुर, रोसड़ा, हसनपुर, बेगूसराय, दलसिंहसराय और पटना से जुड़ने की क्षमता रखता है। इस बीच, वर्तमान में बारिश के पानी से बेलसंडी तारा गाँव जलमग्न भी हो गया है।1
- वैशाली प्रखंड में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर वोटर सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया।1
- समस्तीपुर रेल मंडल में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक कार्मिक पदाधिकारी (APO) अरुण मंडल को कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। CBI की इस कार्रवाई के बाद से रेल मंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि पेपर लीक के मामलों पर अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। इस मुद्दे पर सरकार की ओर से कैबिनेट में कड़े फैसले लेने की पूरी तैयारी की जा रही है।1
- बिहार के पटना में सुबह साढ़े 7 बजे डकैतों ने घर के मालिक को बंधक बनाकर डकैती की चौंकाने वाली घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ डकैतों ने सुबह-सुबह सीधे गृहस्वामी को बंधक बनाया और डकैती की इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।1