logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला चिकित्सालय में घुसकर 15-20 नकाबपोश बदमाशों का हमला, मरीज के अटेंडर से बेरहमी से मारपीट दतिया जिला चिकित्सालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 15 से 20 बदमाशों का समूह अचानक अस्पताल परिसर में घुस आया और इलाज करा रहे मरीज के अटेंडरो के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, इस पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। जानकारी के अनुसार, गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम उपराय में एक वृद्ध राम हुजूर पाल के पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ था। इस मामले में गोराघाट पुलिस द्वारा चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। घायल वृद्ध का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। इसी दौरान दूसरे पक्ष के करीब 15 से 20 लोग अस्पताल पहुंचे और अचानक मरीज के परिजनों व अटेंडर पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान मरीज की अटेंडर को अस्पताल में दौड़ा-दौड़ा कर जमकर मारपीट की गई, जिससे अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया और मरीजों व स्टाफ में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और घायलों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

2 hrs ago
user_Vikas Sen
Vikas Sen
Photographer दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

जिला चिकित्सालय में घुसकर 15-20 नकाबपोश बदमाशों का हमला, मरीज के अटेंडर से बेरहमी से मारपीट दतिया जिला चिकित्सालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 15 से 20 बदमाशों का समूह अचानक अस्पताल परिसर में घुस आया और इलाज करा रहे मरीज के अटेंडरो के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, इस पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। जानकारी के अनुसार, गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम उपराय में एक वृद्ध राम हुजूर पाल के पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ था। इस मामले में गोराघाट पुलिस द्वारा चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। घायल वृद्ध का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। इसी दौरान दूसरे पक्ष के करीब 15 से 20 लोग अस्पताल पहुंचे और अचानक मरीज के परिजनों व अटेंडर पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान मरीज की अटेंडर को अस्पताल में दौड़ा-दौड़ा कर जमकर मारपीट की गई, जिससे अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया और मरीजों व स्टाफ में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और घायलों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ✨ भक्ति, संस्कृति और सुरक्षा का अद्भुत संगम ✨ श्री पण्डोखर सरकार धाम परिसर में आयोजित भव्य महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक मंच पर फिनिक्स सर्कस ग्रुप द्वारा शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे कार्यक्रमों और आकर्षक करतबों ने पूरे वातावरण को उत्साह और आनंद से भर दिया। इसी दौरान थाना प्रभारी पण्डोखर रिपुदमन सिंह राजावत अपने पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर मोर्चे पर तैनात रहे। 👮‍♂️ पुलिस की सतर्कता और तत्परता के चलते हजारों श्रद्धालु निश्चिंत होकर कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं। 🙏 पण्डोखर धाम में आस्था, संस्कृति और सुरक्षा—तीनों का बेहतरीन संगम देखने को मिल रहा है।
    1
    ✨ भक्ति, संस्कृति और सुरक्षा का अद्भुत संगम ✨
श्री पण्डोखर सरकार धाम परिसर में आयोजित भव्य महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक मंच पर फिनिक्स सर्कस ग्रुप द्वारा शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे कार्यक्रमों और आकर्षक करतबों ने पूरे वातावरण को उत्साह और आनंद से भर दिया।
इसी दौरान थाना प्रभारी पण्डोखर रिपुदमन सिंह राजावत अपने पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर मोर्चे पर तैनात रहे।
👮‍♂️ पुलिस की सतर्कता और तत्परता के चलते हजारों श्रद्धालु निश्चिंत होकर कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं।
🙏 पण्डोखर धाम में आस्था, संस्कृति और सुरक्षा—तीनों का बेहतरीन संगम देखने को मिल रहा है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया में एक मां की आंखों में बेबसी और दिल में उम्मीद लिए की गई गुहार ने प्रशासन को झकझोर दिया। “मेरा बेटा मुझे वापस दिला दीजिए…”—इस एक विनती पर जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर तत्काल ओडिशा शासन और वहां के जिला प्रशासन से संपर्क साधा गया। दोनों राज्यों के प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए लगातार प्रयास किए गए। नतीजा—महज दो दिनों के भीतर नाबालिग बच्चे को सुरक्षित छुड़ाकर दतिया वापस लाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चा ओडिशा में बंधक बनाकर श्रम में लगाया गया था। प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता और गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और बच्चे को सकुशल उसके परिवार से मिलाया। यह घटना सिर्फ एक बच्चे की घर वापसी नहीं, बल्कि एक मां के विश्वास की जीत और प्रशासन की संवेदनशीलता व प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है—जहां हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    1
    दतिया में एक मां की आंखों में बेबसी और दिल में उम्मीद लिए की गई गुहार ने प्रशासन को झकझोर दिया। “मेरा बेटा मुझे वापस दिला दीजिए…”—इस एक विनती पर जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर तत्काल ओडिशा शासन और वहां के जिला प्रशासन से संपर्क साधा गया। दोनों राज्यों के प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए लगातार प्रयास किए गए। नतीजा—महज दो दिनों के भीतर नाबालिग बच्चे को सुरक्षित छुड़ाकर दतिया वापस लाया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चा ओडिशा में बंधक बनाकर श्रम में लगाया गया था। प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता और गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और बच्चे को सकुशल उसके परिवार से मिलाया।
यह घटना सिर्फ एक बच्चे की घर वापसी नहीं, बल्कि एक मां के विश्वास की जीत और प्रशासन की संवेदनशीलता व प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है—जहां हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दतिया कलेक्टर का अनोखा अंदाज भीषण गर्मी में भी किसानों के साथ
    1
    दतिया कलेक्टर का अनोखा अंदाज भीषण गर्मी में भी किसानों के साथ
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया के जिला चिकित्सालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 15–20 नकाबपोश बदमाश अचानक अस्पताल परिसर में घुस आए और जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने वहां मौजूद एक मरीज के अटेंडर के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे अस्पताल में मौजूद मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें नकाबपोश युवक अस्पताल के अंदर हंगामा करते और हमला करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उपराय गांव में हुए एक विवाद में घायल एक वृद्ध का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए और मौके का फायदा उठाकर अटेंडर पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर घायलों के बयान दर्ज किए हैं और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां इलाज के लिए पहुंचे लोग खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    4
    दतिया के जिला चिकित्सालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 15–20 नकाबपोश बदमाश अचानक अस्पताल परिसर में घुस आए और जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने वहां मौजूद एक मरीज के अटेंडर के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे अस्पताल में मौजूद मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई।
घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें नकाबपोश युवक अस्पताल के अंदर हंगामा करते और हमला करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि उपराय गांव में हुए एक विवाद में घायल एक वृद्ध का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए और मौके का फायदा उठाकर अटेंडर पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर घायलों के बयान दर्ज किए हैं और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां इलाज के लिए पहुंचे लोग खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ऐसे SDOP को अपनी औकात में रहना चाहिए प्रीतम लोधी के बचाव में आए दामोदर यादव IPS आयुष जाखड़ को दे दी यह बड़ी चेतावनी
    1
    ऐसे SDOP को अपनी औकात में रहना चाहिए 
प्रीतम लोधी के बचाव में आए दामोदर यादव IPS आयुष जाखड़ को दे दी यह बड़ी चेतावनी
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • #Datia : बिल्डिंग आलीशान लेकिन व्यवस्थाएं ध्वस्त, जिला अस्पताल दतिया में गर्मी से तड़पते मरीज..…. #वायरल #hospital #अस्पताल #healthcare #मरीज #MP
    1
    #Datia : बिल्डिंग आलीशान लेकिन व्यवस्थाएं ध्वस्त, जिला अस्पताल दतिया में गर्मी से तड़पते मरीज..….
#वायरल #hospital #अस्पताल #healthcare #मरीज #MP
    user_Hindi Varta News
    Hindi Varta News
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by AD SINGH DHAKAD
    1
    Post by AD SINGH DHAKAD
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दतिया जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बुधवार को मां शांति वेयर हाउस स्थित परासरी खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उनकी समस्याओं को तुरंत हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी किसान को असुविधा न हो। कलेक्टर ने गेहूं की खरीदी प्रक्रिया का भी बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने स्वयं गेहूं के नमूनों की गुणवत्ता जांची और अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल निर्धारित मानकों के अनुसार ही खरीदी सुनिश्चित की जाए। निम्न गुणवत्ता वाले अनाज को सख्ती से अस्वीकार करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिदिन बुक हो रहे स्लॉट, तुलाई की प्रगति और खरीदी लक्ष्य की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी प्रक्रिया को और तेज, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान वंचित न रहे। केंद्र पर कार्य सुचारू रूप से चलते पाए जाने के बावजूद कलेक्टर ने व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    1
    दतिया जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बुधवार को मां शांति वेयर हाउस स्थित परासरी खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उनकी समस्याओं को तुरंत हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी किसान को असुविधा न हो।
कलेक्टर ने गेहूं की खरीदी प्रक्रिया का भी बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने स्वयं गेहूं के नमूनों की गुणवत्ता जांची और अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल निर्धारित मानकों के अनुसार ही खरीदी सुनिश्चित की जाए। निम्न गुणवत्ता वाले अनाज को सख्ती से अस्वीकार करने के निर्देश भी दिए गए।
इसके साथ ही उन्होंने प्रतिदिन बुक हो रहे स्लॉट, तुलाई की प्रगति और खरीदी लक्ष्य की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी प्रक्रिया को और तेज, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान वंचित न रहे।
केंद्र पर कार्य सुचारू रूप से चलते पाए जाने के बावजूद कलेक्टर ने व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.