logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ पीड़ित बिटिया के आंसू देख भड़के BKU नेता | सरकार को दी चेतावनी | धौरहरा खीरी 📅 दिनांक: 01/03/2026 📍 स्थान: धौरहरा, लखीमपुर खीरी (गांजर बाढ़ क्षेत्र) गांजर बाढ़ क्षेत्र के हजारों किसान, मजदूर और गरीब परिवार आज भी न्याय की आस लगाए बैठे हैं। बाढ़ पीड़ित किसानों के परिवार के लिए शासन-प्रशासन से न्याय की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने आवाज बुलंद की। तहसील अध्यक्ष पवन पाठक की अपील पर जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह सिंधू पीड़ित परिवार से मिले। बिटिया के आंसू देखकर उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि ब्रजेश सिंह के परिवार सहित अन्य पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो संगठन धरने पर बैठने को मजबूर होगा। किसान नेता Rakesh Tikait के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन की यह एक बड़ी कड़ी मानी जा रही है। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें। #धौरहरा #लखीमपुरखीरी #BKU #RakeshTikait #बाढ़पीड़ित #किसानआंदोलन #BreakingNews

13 hrs ago
user_Up Gram Kranti Digital Media
Up Gram Kranti Digital Media
Graphic designer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

बाढ़ पीड़ित बिटिया के आंसू देख भड़के BKU नेता | सरकार को दी चेतावनी | धौरहरा खीरी 📅 दिनांक: 01/03/2026 📍 स्थान: धौरहरा, लखीमपुर खीरी (गांजर बाढ़ क्षेत्र) गांजर बाढ़ क्षेत्र के हजारों किसान, मजदूर और गरीब परिवार आज भी न्याय की आस लगाए बैठे हैं। बाढ़ पीड़ित किसानों के परिवार के लिए शासन-प्रशासन से न्याय की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने आवाज बुलंद की। तहसील अध्यक्ष पवन पाठक की अपील पर जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह सिंधू पीड़ित परिवार से मिले। बिटिया के आंसू देखकर उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि ब्रजेश सिंह के परिवार सहित अन्य पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो संगठन धरने पर बैठने को मजबूर होगा। किसान नेता Rakesh Tikait के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन की यह एक बड़ी कड़ी मानी जा रही है। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें। #धौरहरा #लखीमपुरखीरी #BKU #RakeshTikait #बाढ़पीड़ित #किसानआंदोलन #BreakingNews

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ईसानगर–हसनपुर कटौली मार्ग पर तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटना के तुरंत बाद बस में आग लग गई और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी, ईसानगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल मोटरसाइकिल सवार को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके
    1
    लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ईसानगर–हसनपुर कटौली मार्ग पर तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटना के तुरंत बाद बस में आग लग गई और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी, ईसानगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।
घायल मोटरसाइकिल सवार को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके
    user_A.K.SRIVASTAVA
    A.K.SRIVASTAVA
    Court reporter धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | लखीमपुर खीरी ईसानगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिसैया कटौली रोड पर चहलर के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और बाइक में आग लग गई और बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे के बाद मौके पर मचा हड़कंप टक्कर के तुरंत बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजा गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जान नहीं गई, लेकिन हालात बेहद भयावह थे। मदद पहुंचने में भारी लापरवाही स्थानीय लोगों का आरोप है कि— पुलिस और एंबुलेंस करीब 30 मिनट की देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड 2 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंच सकी जबकि आग लगातार फैलती रही और लोग अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। प्रशासन और परिवहन विभाग पर उठे सवाल इस हादसे ने एक बार फिर प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सवाल यह है कि— हादसों पर काबू पाने की व्यवस्था कहां है? प्राइवेट बसों की रफ्तार पर लगाम क्यों नहीं? ओवरलोडिंग और लापरवाही पर कार्रवाई क्यों नहीं? जिम्मेदार अधिकारी चुप क्यों हैं? जनता में भारी आक्रोश घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिला। लोगों का कहना है कि अगर समय पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंच जाती, तो नुकसान और डर का माहौल कम हो सकता था। हर दिन बढ़ रहे सड़क हादसे, सिस्टम फेल! जिले में आए दिन हो रहे सड़क हादसे यह साबित कर रहे हैं कि यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, और सड़कों पर मनमानी जारी है। प्रशासन से जनता की मांग तत्काल राहत-बचाव व्यवस्था मजबूत की जाए तेज रफ्तार और अवैध बसों पर सख्त कार्रवाई हो जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाए सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए हक की आवाज न्यूज़ चैनल प्रधान संपादक ऑल इंडिया प्रेस महापात्रा दिनेश आचार्य 8948 98 3388 हर खबर के लिए संपर्क करें खबर पर नजर बनाए रखें — सच दिखाने की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | लखीमपुर खीरी 
ईसानगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिसैया कटौली रोड पर चहलर के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और बाइक में आग लग गई और बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
हादसे के बाद मौके पर मचा हड़कंप
टक्कर के तुरंत बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजा गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जान नहीं गई, लेकिन हालात बेहद भयावह थे।
मदद पहुंचने में भारी लापरवाही
स्थानीय लोगों का आरोप है कि—
पुलिस और एंबुलेंस करीब 30 मिनट की देरी से पहुंची
फायर ब्रिगेड 2 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंच सकी
जबकि आग लगातार फैलती रही और लोग अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे।
प्रशासन और परिवहन विभाग पर उठे सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
सवाल यह है कि—
हादसों पर काबू पाने की व्यवस्था कहां है?
प्राइवेट बसों की रफ्तार पर लगाम क्यों नहीं?
ओवरलोडिंग और लापरवाही पर कार्रवाई क्यों नहीं?
जिम्मेदार अधिकारी चुप क्यों हैं?
जनता में भारी आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिला। लोगों का कहना है कि अगर समय पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंच जाती, तो नुकसान और डर का माहौल कम हो सकता था।
हर दिन बढ़ रहे सड़क हादसे, सिस्टम फेल!
जिले में आए दिन हो रहे सड़क हादसे यह साबित कर रहे हैं कि यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, और सड़कों पर मनमानी जारी है।
प्रशासन से जनता की मांग
तत्काल राहत-बचाव व्यवस्था मजबूत की जाए
तेज रफ्तार और अवैध बसों पर सख्त कार्रवाई हो
जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाए
सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए
हक की आवाज न्यूज़ चैनल
प्रधान संपादक ऑल इंडिया प्रेस
महापात्रा दिनेश आचार्य 
8948 98 3388 
हर खबर के लिए संपर्क करें
खबर पर नजर बनाए रखें — सच दिखाने की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
    user_हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    Voice of people Dhaurahara, Lakhimpur Kheri•
    7 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखीमपुर खीरी 🚨 जिला लखीमपुर खीरी के ईसानगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिसैया कटौली रोड पर चहलर के पास बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस और बाइक में आग लग गई, जिसमें बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जिसे तुरंत निकटतम सरकारी चिकित्सालय भेजा गया। ⚠️ गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। ❗ स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस और एंबुलेंस करीब आधा घंटा देरी से मौके पर पहुंची, जबकि फायर ब्रिगेड 2 घंटे बाद भी नहीं पहुंच सकी, जिससे लोगों में नाराज़गी देखी गई। 👉 प्रशासन से मांग है कि ऐसी घटनाओं में तत्काल राहत और बचाव व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। #BreakingNews #LakhimpurKheri #Isanagar #RoadAccident
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखीमपुर खीरी 🚨
जिला लखीमपुर खीरी के ईसानगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिसैया कटौली रोड पर चहलर के पास बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर के बाद बस और बाइक में आग लग गई, जिसमें बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जिसे तुरंत निकटतम सरकारी चिकित्सालय भेजा गया।
⚠️ गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।
❗ स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस और एंबुलेंस करीब आधा घंटा देरी से मौके पर पहुंची, जबकि फायर ब्रिगेड 2 घंटे बाद भी नहीं पहुंच सकी, जिससे लोगों में नाराज़गी देखी गई।
👉 प्रशासन से मांग है कि ऐसी घटनाओं में तत्काल राहत और बचाव व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
#BreakingNews #LakhimpurKheri #Isanagar #RoadAccident
    user_Up Gram Kranti Digital Media
    Up Gram Kranti Digital Media
    Graphic designer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ईसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईसानगर सिसैया चौराहा हसनपुर कटौली मार्ग पर तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर, से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर मौत एक गंभीर घायल, भीषण टक्कर के बाद बस बनी आग का गोला, ईसानगर पुलिस बल मौके पर मौजूद बस में किसी व्यक्ति होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी बस पूरी तरह जलकर हुई खाक लगभग आधे घंटे से ज्यादा का समय आग बुझ पाया नहीं प्रशासन बाइक सवार की भी स्थानीय लोगों के अनुसार बिरसिंहपुर का बाइक सवार के हो रही पुष्टि यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल यज्ञ राज मौर्य की खास रिपोर्ट
    3
    ईसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत  ईसानगर सिसैया  चौराहा हसनपुर कटौली मार्ग पर तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर, से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर मौत एक गंभीर घायल, भीषण टक्कर के बाद बस बनी आग का गोला,   ईसानगर पुलिस बल मौके पर मौजूद बस में किसी व्यक्ति होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी बस पूरी तरह जलकर हुई खाक लगभग आधे घंटे से ज्यादा का समय आग बुझ पाया नहीं  प्रशासन बाइक सवार की भी स्थानीय लोगों के अनुसार बिरसिंहपुर का बाइक सवार के  हो रही पुष्टि यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल यज्ञ राज मौर्य की खास रिपोर्ट
    user_यज्ञराज
    यज्ञराज
    Farmer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाला गया फ्लैग मार्च।
    1
    शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाला गया फ्लैग मार्च।
    user_Lakhimpur Kheri दस्तक
    Lakhimpur Kheri दस्तक
    News Anchor धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 7 मार्च को तहसील पर जिलाधिकारी को दिया जाएगा ज्ञापन विशाल अवस्थी उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर स्थित कारीकोट- सुजौली - हरखापुर मार्ग पूर्ण रूप से जर्जर हो गया है बताया जा रहा है कि इस सड़क के जर्जर होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं पिछले एक दशक से ज्यादा समय से ग्रामीण इस सड़क के निर्माण कार्य की मांग कर रहे हैं लेकिन सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है ग्रामीणों के मुताबिक कई वर्षों पहले सुजौली से हरखापुर की तरफ वाहन चलते थे सेंट्रल स्टेट फॉर्म भी खुला हुआ था लेकिन सेंट्रल स्टेट फॉर्म बंद होने के बाद और त्रिमुहानी घाट का पुल जर्जर होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य भी नहीं किया गया जिसके चलते सड़क पूर्ण रूप से बाधित हो चुकी है जिससे आए दिन बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है वही सुजौली से कारिकोट जाने वाला मार्ग भी पूर्ण रूप से जर्जर हो चला है करीब 5 किलोमीटर मार्ग पर आधा दर्जन से ज्यादा पुलिया स्थित है जो की जर्जर हो चली है हजारों ग्रामीणों का आवागमन प्रतिदिन सड़क पर होता है सड़क के निर्माण हेतु ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है लेकिन बीते कई सालों से इन सड़कों का निर्माण कार्य नहीं हो पाया है जिसके चलते ग्रामीण काफी परेशान है इस दौरान सुजौली ग्राम पंचायत भवन पर ग्रामीणों ने सैकड़ो की संख्या में एकत्र होकर सड़क के निर्माण हेतु आंदोलन का इजाद किया है ग्रामीणों के मुताबिक 7 मार्च को ग्रामीण एकत्र होकर तहसील मोतीपुर मिहिपुरवा जाएंगे जहां पर तहसील दिवस के दौरान सड़क निर्माण और पुलिया निर्माण करवाने हेतु जिलाधिकारी बहराइच को ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें समय सीमा भी निर्धारित रहेगी इसके बाद भी अगर सड़क निर्माण कार्य नहीं चालू होता है तो ग्रामीणों के द्वारा आंदोलन ओर धरना प्रदर्शन किया जाएगा
    1
    7 मार्च को तहसील पर जिलाधिकारी को दिया जाएगा ज्ञापन 
विशाल अवस्थी 
उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर स्थित कारीकोट- सुजौली - हरखापुर मार्ग पूर्ण रूप से जर्जर हो गया है बताया जा रहा है कि इस सड़क के जर्जर होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं पिछले एक दशक से ज्यादा समय से ग्रामीण इस सड़क के निर्माण कार्य की मांग कर रहे हैं लेकिन सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है ग्रामीणों के मुताबिक कई वर्षों पहले सुजौली से हरखापुर की तरफ वाहन चलते थे सेंट्रल स्टेट फॉर्म भी खुला हुआ था लेकिन सेंट्रल स्टेट फॉर्म बंद होने के बाद और त्रिमुहानी घाट का पुल जर्जर होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य भी नहीं किया गया जिसके चलते सड़क पूर्ण रूप से बाधित हो चुकी है जिससे आए दिन बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है वही सुजौली से कारिकोट जाने वाला मार्ग भी पूर्ण रूप से जर्जर हो चला है करीब 5 किलोमीटर मार्ग पर आधा दर्जन से ज्यादा पुलिया स्थित है जो की जर्जर हो चली है हजारों ग्रामीणों का आवागमन प्रतिदिन सड़क पर होता है सड़क के निर्माण हेतु ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है लेकिन बीते कई सालों से इन सड़कों का निर्माण कार्य नहीं हो पाया है जिसके चलते ग्रामीण काफी परेशान है इस दौरान सुजौली  ग्राम पंचायत भवन पर ग्रामीणों ने सैकड़ो की संख्या में एकत्र होकर सड़क के निर्माण हेतु आंदोलन का इजाद किया है ग्रामीणों के मुताबिक 7 मार्च को ग्रामीण एकत्र होकर तहसील मोतीपुर मिहिपुरवा जाएंगे जहां पर तहसील दिवस के दौरान सड़क निर्माण और पुलिया निर्माण करवाने हेतु जिलाधिकारी बहराइच को ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें समय सीमा भी निर्धारित रहेगी इसके बाद भी अगर सड़क निर्माण कार्य नहीं चालू होता है तो ग्रामीणों के द्वारा आंदोलन ओर धरना प्रदर्शन किया जाएगा
    user_Saket
    Saket
    पत्रकार मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मझगई। थाना क्षेत्र के नौगवां कस्बे से 300 मीटर दूर नौगवां से विशनुपुर जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में देर शाम शव मिला है। परिजनों ने धारदार हथियार से हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है संवाददाता निर्वेन्द्र कुमार गुप्ता मझगई थाना क्षेत्र के नौगवां कस्बे से 300 मीटर दूर नौगवां से विशनुपुर जाने वाले सम्पर्क म्राग पर घटना को अंजाम दिया गया। नौग़वां से विष्णुपुर रोड पर स्थित एक मैरिज हॉल के पास देर शाम युवक का शव मिला परिजनो ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया । मृतक की पहचान मझगई थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी 28 वर्षीय रमेश कुमार चौहान पुत्र जितेंद्र के रूप में हुई है। उसके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं।मृतक के परिजनों का आरोप है कि रमेश की धारदार हथियार से गर्दन, मुंह और छाती पर हमला कर हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि रमेश बाहर काम करता था और होली के त्योहार के चलते दो दिन पहले ही गांव आया था। मृतक की मोटरसाइकिल शव से लगभग 50 मीटर दूर खेत में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने परिजनों को रमेश की मृत्यु की सूचना दी, जिसके बाद घर में मातम छा गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट और जख्म के निशान मिले हैं, प्रथम दृश्यता में एक्सिडेंट की घटना प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मृतक की भाभी रामरती की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। वही मौके पर फार्मेसिंक टीम भी पहुंची फार्मेसिंक टीम ने भी मौका मुआयना किया और हर एगंल से जांच की और साक्ष्य जुटाए मृतक लगभग डेढ़ साल से अपनी बहन के यहा रहता था मृतक अपनी पत्नी संध्या और एक चार माह के बच्चे को अपने फिछे रोता छोड़ गया है।
    1
    मझगई। थाना क्षेत्र के नौगवां कस्बे से 300 मीटर दूर नौगवां से विशनुपुर जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में देर शाम शव मिला है। परिजनों ने धारदार हथियार से हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है 
संवाददाता निर्वेन्द्र कुमार गुप्ता 
मझगई थाना क्षेत्र के नौगवां कस्बे से 300 मीटर दूर नौगवां से विशनुपुर जाने वाले सम्पर्क म्राग पर घटना को अंजाम दिया गया। नौग़वां से विष्णुपुर रोड पर स्थित एक मैरिज हॉल के पास देर शाम युवक का शव मिला परिजनो ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया । मृतक की पहचान मझगई थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी 28 वर्षीय रमेश कुमार चौहान पुत्र जितेंद्र के रूप में हुई है। उसके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं।मृतक के परिजनों का आरोप है कि रमेश की धारदार हथियार से गर्दन, मुंह और छाती पर हमला कर हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि रमेश बाहर काम करता था और होली के त्योहार के चलते दो दिन पहले ही गांव आया था। मृतक की मोटरसाइकिल शव से लगभग 50  मीटर दूर खेत में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने परिजनों को रमेश की मृत्यु की सूचना दी, जिसके बाद घर में मातम छा गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट और जख्म के निशान मिले हैं, प्रथम दृश्यता में एक्सिडेंट की घटना प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मृतक की भाभी रामरती की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट  आने पर घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। वही मौके पर फार्मेसिंक टीम भी पहुंची फार्मेसिंक टीम ने भी मौका मुआयना किया और हर एगंल से जांच की और साक्ष्य जुटाए मृतक लगभग डेढ़ साल से अपनी बहन के यहा रहता था मृतक अपनी पत्नी संध्या और एक चार माह के बच्चे को अपने फिछे रोता छोड़ गया है।
    user_Reporter nirvendarkumr
    Reporter nirvendarkumr
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 📅 दिनांक: 01/03/2026 📍 स्थान: धौरहरा, लखीमपुर खीरी (गांजर बाढ़ क्षेत्र) गांजर बाढ़ क्षेत्र के हजारों किसान, मजदूर और गरीब परिवार आज भी न्याय की आस लगाए बैठे हैं। बाढ़ पीड़ित किसानों के परिवार के लिए शासन-प्रशासन से न्याय की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने आवाज बुलंद की। तहसील अध्यक्ष पवन पाठक की अपील पर जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह सिंधू पीड़ित परिवार से मिले। बिटिया के आंसू देखकर उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि ब्रजेश सिंह के परिवार सहित अन्य पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो संगठन धरने पर बैठने को मजबूर होगा। किसान नेता Rakesh Tikait के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन की यह एक बड़ी कड़ी मानी जा रही है। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें। #धौरहरा #लखीमपुरखीरी #BKU #RakeshTikait #बाढ़पीड़ित #किसानआंदोलन #BreakingNews
    1
    📅 दिनांक: 01/03/2026
📍 स्थान: धौरहरा, लखीमपुर खीरी (गांजर बाढ़ क्षेत्र)
गांजर बाढ़ क्षेत्र के हजारों किसान, मजदूर और गरीब परिवार आज भी न्याय की आस लगाए बैठे हैं। बाढ़ पीड़ित किसानों के परिवार के लिए शासन-प्रशासन से न्याय की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने आवाज बुलंद की।
तहसील अध्यक्ष पवन पाठक की अपील पर जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह सिंधू पीड़ित परिवार से मिले। बिटिया के आंसू देखकर उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि ब्रजेश सिंह के परिवार सहित अन्य पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो संगठन धरने पर बैठने को मजबूर होगा।
किसान नेता Rakesh Tikait के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन की यह एक बड़ी कड़ी मानी जा रही है।
👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।
👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें।
#धौरहरा #लखीमपुरखीरी #BKU #RakeshTikait #बाढ़पीड़ित #किसानआंदोलन #BreakingNews
    user_Up Gram Kranti Digital Media
    Up Gram Kranti Digital Media
    Graphic designer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.