logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैम्पियरगंज की राप्ती नदी के विशुनपुर कोनी चल रहा निर्माण कार्य 4 करोड़ 98 लाख 10 हजार का प्रोजेक्ट सही ढंग से नहीं हो रहा काम, बोलें ग्रामीण #Gorakhpur #campierganj

3 hrs ago
user_R K SINGH Y
R K SINGH Y
News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

कैम्पियरगंज की राप्ती नदी के विशुनपुर कोनी चल रहा निर्माण कार्य 4 करोड़ 98 लाख 10 हजार का प्रोजेक्ट सही ढंग से नहीं हो रहा काम, बोलें ग्रामीण #Gorakhpur #campierganj

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सीएम योगी के गृह जनपद में ग्रामीणों को पुलिस वालों ने धमकाया लगा आरोप! #gorakhpur #campierganj #police
    1
    सीएम योगी के गृह जनपद में ग्रामीणों को पुलिस वालों ने धमकाया लगा आरोप!
#gorakhpur 
#campierganj 
#police
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • सिद्धार्थ नगर पेट्रोल पंप की मनमानी खूब देखी जा रही है बोर्ड पर ‘तेल नहीं’, अंदर ₹200 में ब्लैक किया जा रहा जिसका वीडियो देखे जा रहे है टिकुईया चौराहे के पेट्रोल पंप पर खुली लूट। और जेब पर डाका डाला जा रहा है उपभोक्ताओं से खुली लूट की जा रही है बाहर बोर्ड पर ‘तेल नहीं’ लिखकर आम लोगों को लौटाया जा रहा है, जबकि अंदर ही अंदर ₹200 प्रति लीटर में पेट्रोल की ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जरूरतमंदों को मजबूरी का फायदा उठाकर महंगे दामों पर तेल बेचा जा रहा है।
    1
    सिद्धार्थ नगर पेट्रोल पंप की मनमानी खूब देखी जा रही है बोर्ड पर ‘तेल नहीं’, अंदर ₹200 में ब्लैक किया जा रहा जिसका वीडियो देखे जा रहे है टिकुईया चौराहे के पेट्रोल पंप पर खुली लूट।
और जेब पर डाका डाला जा रहा है उपभोक्ताओं से खुली लूट की जा रही है
बाहर बोर्ड पर ‘तेल नहीं’ लिखकर आम लोगों को लौटाया जा रहा है, जबकि अंदर ही अंदर ₹200 प्रति लीटर में पेट्रोल की ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जरूरतमंदों को मजबूरी का फायदा उठाकर महंगे दामों पर तेल बेचा जा रहा है।
    user_Ravindra kumar Kashyap
    Ravindra kumar Kashyap
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • गोरखपुर: जनपद के पीपीगंज नगर पंचायत में ऑपरेशन के दौरान अभिषेक मद्धेशिया की कथित चिकित्सकीय लापरवाही से हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति पर सपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मृतक के घर, वार्ड नं. 16 भगवानपुर आजाद नगर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पार्टी नेताओं ने आश्वासन दिया कि मामले से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। सपा नेताओं ने गोरखपुर प्रशासन से मांग की है कि संबंधित अस्पताल के मालिक, डॉक्टर और उनकी टीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, अस्पताल को पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक सीज करने और मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई गई। इस दौरान जनपद व कैंम्पियरगंज विधानसभा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक भी मौजूद रहे। यह जानकारी सपा नेता सुरेंद्र मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष कैंम्पियरगंज ने दी।
    1
    गोरखपुर: जनपद के पीपीगंज नगर पंचायत में ऑपरेशन के दौरान अभिषेक मद्धेशिया की कथित चिकित्सकीय लापरवाही से हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति पर सपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मृतक के घर, वार्ड नं. 16 भगवानपुर आजाद नगर पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पार्टी नेताओं ने आश्वासन दिया कि मामले से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा।
सपा नेताओं ने गोरखपुर प्रशासन से मांग की है कि संबंधित अस्पताल के मालिक, डॉक्टर और उनकी टीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, अस्पताल को पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक सीज करने और मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई गई।
इस दौरान जनपद व कैंम्पियरगंज विधानसभा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक भी मौजूद रहे। यह जानकारी सपा नेता सुरेंद्र मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष कैंम्पियरगंज ने दी।
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भजन कीर्तन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, झूमे भक्तगण मेंहदावल, संत कबीर नगर। रविवार को मेंहदावल विधानसभा के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के आवास पर भगवान परशुराम की जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा विगत चार वर्षो से अपने निज निवास करमा कला में परशुराम जयंती का आयोजन किया जा रहा हैं। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा अक्षय तृतीया के पावन काल पर विप्र समाज की उपस्थिति में भगवान परशुराम जी के चित्र का पूजन अर्चन कर जन्मजयंती मनाई गयी। ब्राह्मण शिरोमणि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर विधायक आवास पर पूजन अर्चन, भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम दोपहर से ही चलता रहा। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम मानवता को बचाने के लिए सदैव आगे रहे। उन्होंने पापियों के सर्वनाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भगवान शिव व भगवान विष्णु के संयुक्त अवतार माने जाते हैं। शिव जी से उन्होंने संहार लिया व विष्णु जी उन्होंने पालक के गुण प्राप्त किए। शिव जी से कई अद्वितीय शस्त्र प्राप्त हुए, इन्ही में से एक भगवान शिव का परशु जिन्हे फरसा या कुल्हाड़ी भी कहते हैं। इस दौरान आये बाल रूप में वटुक के मनमोहक रूप को देखकर उपस्थित जनसमुदाय हर्षित रहा। गुरुकुल के आये वटुक बच्चो को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, चन्द्रशेखर बर्नवाल, विंध्याचल सिंह, हेमंत मिश्रा, हेमन्त चौधरी, दीपक शुक्ला, सुभाष राय, दिवाकर त्रिपाठी, संगम पाण्डेय, रविशंकर मिश्र, शैलेंद्र पांडेय, मनोज जायसवाल, गुड्डू शर्मा, प्रशांत मिश्रा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
    4
    भजन कीर्तन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, झूमे भक्तगण
मेंहदावल, संत कबीर नगर।
रविवार को मेंहदावल विधानसभा के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के आवास पर भगवान परशुराम की जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा विगत चार वर्षो से अपने निज निवास करमा कला में परशुराम जयंती का आयोजन किया जा रहा हैं। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा अक्षय तृतीया के पावन काल पर विप्र समाज की उपस्थिति में भगवान परशुराम जी के चित्र का पूजन अर्चन कर जन्मजयंती मनाई गयी। ब्राह्मण शिरोमणि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर विधायक आवास पर पूजन अर्चन, भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम दोपहर से ही चलता रहा। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम मानवता को बचाने के लिए सदैव आगे रहे। उन्होंने पापियों के सर्वनाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भगवान शिव व भगवान विष्णु के संयुक्त अवतार माने जाते हैं। शिव जी से उन्होंने संहार लिया व विष्णु जी उन्होंने पालक के गुण प्राप्त किए। शिव जी से कई अद्वितीय शस्त्र प्राप्त हुए, इन्ही में से एक भगवान शिव का परशु जिन्हे फरसा या कुल्हाड़ी भी कहते हैं। इस दौरान आये बाल रूप में वटुक के मनमोहक रूप को देखकर उपस्थित जनसमुदाय हर्षित रहा। गुरुकुल के आये वटुक बच्चो को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, चन्द्रशेखर बर्नवाल, विंध्याचल सिंह, हेमंत मिश्रा, हेमन्त चौधरी, दीपक शुक्ला, सुभाष राय, दिवाकर त्रिपाठी, संगम पाण्डेय, रविशंकर मिश्र, शैलेंद्र पांडेय, मनोज जायसवाल, गुड्डू शर्मा, प्रशांत मिश्रा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Vill Bhadwal post Naugarh Birdpur no.13
    1
    Vill Bhadwal
post Naugarh
Birdpur no.13
    user_Sujeet Thakur
    Sujeet Thakur
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • यह light खराब हो गया है पर कोई बनाने नहीं आता है चौराहे पर है यहां पर रात में अंधेरा रहता है
    2
    यह light खराब हो गया है पर कोई बनाने नहीं आता है चौराहे पर है यहां पर रात में अंधेरा रहता है
    user_Praduman kumar prajapati
    Praduman kumar prajapati
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मेहदावल थानाक्षेत्र में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, पुलिस टीम पर पथराव की सूचना। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात। संतकबीरनगर - नगर पंचायत मेहदावल के तुलसीपुर वार्ड के पास दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद । इस घटना में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे एक पक्ष नाराज होकर सड़क पर बैठ गया। मामले की सूचना मेंहदावल पुलिस को मिली। मेंहदावल थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक एक पक्ष के लोगों ने पुलिस के वाहन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसमें एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। मौके पर तीन थानों की फोर्स तैनात है। शनिवार की देर रात 8:30 बजे मेंहदावल के रोडवेज के पास दो पक्षों में विवाद होने के बाद मारपीट हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद एक पक्ष के लोगों के समर्थन में चार गांव के लोग जुट गए। इसके बाद दोबारा तुलसीपुर के पास मारपीट हुई। पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर भीड़ को हटाया। इसके बाद विवाद शांत हुआ। इसी दौरान एक पक्ष के लोग सड़क पर बैठ गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों के वाहनों पर पथराव कर दिया। एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। जानकारी मिलने के बाद मेंहदावल सीओ सर्वदमन सिंह, बखिरा थानाध्यक्ष सतीश सिंह के अलावा खलीलाबाद सीओ दुधारा व बेलहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी थी।
    5
    मेहदावल थानाक्षेत्र में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, पुलिस टीम पर पथराव की सूचना। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात।
संतकबीरनगर - नगर पंचायत मेहदावल के तुलसीपुर वार्ड के पास दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद । इस घटना में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे एक पक्ष नाराज होकर सड़क पर बैठ गया। मामले की सूचना मेंहदावल पुलिस को मिली। मेंहदावल थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक एक पक्ष के लोगों ने पुलिस के वाहन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसमें एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। मौके पर तीन थानों की फोर्स तैनात है।
शनिवार की देर रात 8:30 बजे मेंहदावल के रोडवेज के पास दो पक्षों में विवाद होने के बाद मारपीट हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद एक पक्ष के लोगों के समर्थन में चार गांव के लोग जुट गए। इसके बाद दोबारा तुलसीपुर के पास मारपीट हुई। पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर भीड़ को हटाया। इसके बाद विवाद शांत हुआ।
इसी दौरान एक पक्ष के लोग सड़क पर बैठ गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों के वाहनों पर पथराव कर दिया। एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। जानकारी मिलने के बाद मेंहदावल सीओ सर्वदमन सिंह, बखिरा थानाध्यक्ष सतीश सिंह के अलावा खलीलाबाद सीओ दुधारा व बेलहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी थी।
    user_Raj Kumar verma
    Raj Kumar verma
    Artist मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • युवक की पीट पीट कर हत्या का आरोप, चार पुलिस की हिरासत में. महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपराखल्ली गांव में यह सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बरगदवा निवासी अमजद अली को रविवार को कुछ युवक अपने साथ लेकर गए थे। बताया जा रहा है कि देर रात अटकहवा नहर के पास उसके साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि अमजद अली की मौके पर ही मौत हो गई। इस हिंसक घटना में युवराज चौधरी नाम का एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। मृतक अमजद अली के पिता अकबर अली ने फरेंदा थाने में तहरीर देकर जो कहानी बताई, वो किसी भी पिता के दिल को दहला देने वाली है। उनके मुताबिक, गांव का ही युवराज चौधरी रविवार सुबह करीब 11 बजे उनके बेटे को अपने साथ लेकर गया था। शाम तक सब सामान्य लग रहा था, लेकिन रात करीब 11 बजे अचानक उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग उनके बेटे के साथ मारपीट कर रहे हैं। जब वे मौके पर पहुंचे तो उनका बेटा अमजद अली जमीन पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरेंदा थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालांकि, शुरुआती जांच में यह साफ है कि युवक की मौत बेरहमी से की गई पिटाई से हुई है। #Maharajganj #police #phrenda
    1
    युवक की पीट पीट कर हत्या का आरोप, चार पुलिस की हिरासत में.
महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपराखल्ली गांव में यह सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बरगदवा निवासी अमजद अली को रविवार को कुछ युवक अपने साथ लेकर गए थे। बताया जा रहा है कि देर रात अटकहवा नहर के पास उसके साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि अमजद अली की मौके पर ही मौत हो गई। इस हिंसक घटना में युवराज चौधरी नाम का एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।
मृतक अमजद अली के पिता अकबर अली ने फरेंदा थाने में तहरीर देकर जो कहानी बताई, वो किसी भी पिता के दिल को दहला देने वाली है। उनके मुताबिक, गांव का ही युवराज चौधरी रविवार सुबह करीब 11 बजे उनके बेटे को अपने साथ लेकर गया था। शाम तक सब सामान्य लग रहा था, लेकिन रात करीब 11 बजे अचानक उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग उनके बेटे के साथ मारपीट कर रहे हैं। जब वे मौके पर पहुंचे तो उनका बेटा अमजद अली जमीन पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरेंदा थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालांकि, शुरुआती जांच में यह साफ है कि युवक की मौत बेरहमी से की गई पिटाई से हुई है।
#Maharajganj 
#police 
#phrenda
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.