Shuru
Apke Nagar Ki App…
पोल वाली लाइट खराब है आज एक साल हो गया कोई सुन नहीं रहा है यह light खराब हो गया है पर कोई बनाने नहीं आता है चौराहे पर है यहां पर रात में अंधेरा रहता है
Praduman kumar prajapati
पोल वाली लाइट खराब है आज एक साल हो गया कोई सुन नहीं रहा है यह light खराब हो गया है पर कोई बनाने नहीं आता है चौराहे पर है यहां पर रात में अंधेरा रहता है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Gajendra gupta1
- युवक की पीट पीट कर हत्या का आरोप, चार पुलिस की हिरासत में. महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपराखल्ली गांव में यह सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बरगदवा निवासी अमजद अली को रविवार को कुछ युवक अपने साथ लेकर गए थे। बताया जा रहा है कि देर रात अटकहवा नहर के पास उसके साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि अमजद अली की मौके पर ही मौत हो गई। इस हिंसक घटना में युवराज चौधरी नाम का एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। मृतक अमजद अली के पिता अकबर अली ने फरेंदा थाने में तहरीर देकर जो कहानी बताई, वो किसी भी पिता के दिल को दहला देने वाली है। उनके मुताबिक, गांव का ही युवराज चौधरी रविवार सुबह करीब 11 बजे उनके बेटे को अपने साथ लेकर गया था। शाम तक सब सामान्य लग रहा था, लेकिन रात करीब 11 बजे अचानक उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग उनके बेटे के साथ मारपीट कर रहे हैं। जब वे मौके पर पहुंचे तो उनका बेटा अमजद अली जमीन पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरेंदा थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालांकि, शुरुआती जांच में यह साफ है कि युवक की मौत बेरहमी से की गई पिटाई से हुई है। #Maharajganj #police #phrenda1
- विकास का तालाब: DM-SP ऑफिस जाने वाली सड़क में 2 फीट गहरे 'मौत के गड्ढे', कुंभकर्णी नींद में सिस्टम लोहरौली से बोदना बाजार तक चीख रही बदहाली ******************************** निचलौल - महराजगंज। कागजों में ये पक्की सड़क है, हकीकत में मौत का कुआं । लोहरौली से कटखोर होते हुए बोदना बाजार जाने वाला रास्ता अब तालाब बन चुका है। 1 से 2 फीट गहरे गड्ढों से होकर रोज आधा दर्जन गांवों के हजारों लोग गुजरने को मजबूर हैं। शर्मनाक सच: इसी टूटी सड़क से होकर जाना पड़ता है ब्लॉक, तहसील, थाना ठूठीबारी, DM-SP ऑफिस, जिला अस्पताल, कचहरी, RTO। यानी फरियादी गड्ढे में गिरते-गिरते अफसरों तक पहुंचते हैं। जिस रास्ते से पत्रकार, जनप्रतिनिधि, अधिकारी रोज गुजरते हैं, वो बदहाली पर आंसू बहा रही है। सबसे दर्दनाक: बरसात में स्कूली बच्चों की पढ़ाई छूट जाती है। कीचड़-गड्ढों में नन्हे कदम स्कूल कैसे जाएं? अस्पताल जाता मरीज रास्ते में ही दम तोड़ सकता है। बाइक-साइकिल वाले गिरते हैं, बुजुर्ग कांपते हैं। सिस्टम पर चोट: ये दूर-दराज नहीं, जिला मुख्यालय जोड़ने वाली सड़क है। फिर भी विभाग कुंभकर्णी नींद में। लोहरौली, कटखोर, बोदना समेत गांवों की जिंदगी गड्ढों में धंस रही। बुजुर्ग का दर्द: अफसर एक दिन पैदल चल लें, अगले दिन टेंडर पास हो जाए। कचहरी जाने में ही जान निकल जाती है।1
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मदरसा प्रबंधन विवाद से जुड़े एक अहम मामले में सख्त रुख अपनाते हुए उपजिलाधिकारी (SDM) का आदेश रद्द कर दिया है। यह मामला “कमेटी ऑफ मैनेजमेंट मदरसा अजीजिया” बनाम उत्तर प्रदेश सरकार से संबंधित है, जिसमें SDM निचलौल द्वारा 23 फरवरी 2026 को पारित आदेश को चुनौती दी गई थी। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि पूर्व में 12 फरवरी 2026 को पारित आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसी भी कार्यवाही से पहले यह तय किया जाए कि मामला सुनवाई योग्य (Maintainable) है या नहीं। लेकिन SDM ने इस महत्वपूर्ण बिंदु की अनदेखी करते हुए सीधे मामले पर निर्णय दे दिया। कोर्ट ने इसे प्रक्रिया की गंभीर त्रुटि मानते हुए SDM के आदेश को निरस्त कर दिया। साथ ही निर्देश दिया कि संबंधित प्राधिकारी मामले की पुनः सुनवाई करते हुए सबसे पहले Maintainability का निर्णय लें और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई करें। हाईकोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि पूरी प्रक्रिया दो महीने के भीतर पूरी की जाए। बताया जा रहा है कि यह मामला निचलौल तहसील क्षेत्र से जुड़ा है, जहां नगर पालिका सिसवा के मोहल्ला मिसिकारी में स्थित “मदरसा अजीजिया अशाअतुल” से संबंधित विवाद चल रहा है। इस मुकदमे में अंजुम कादरी द्वारा पैरवी की जा रही है। इस फैसले को मदरसा प्रबंधन और समिति विवाद से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।3
- रोज मरा की जिंदगी में हो रही है परेशानी , काम छोड़ छोड़ कर लगना पड़ रहा है लाइन में ,,,,1
- सिद्धार्थ नगर पेट्रोल पंप की मनमानी खूब देखी जा रही है बोर्ड पर ‘तेल नहीं’, अंदर ₹200 में ब्लैक किया जा रहा जिसका वीडियो देखे जा रहे है टिकुईया चौराहे के पेट्रोल पंप पर खुली लूट। और जेब पर डाका डाला जा रहा है उपभोक्ताओं से खुली लूट की जा रही है बाहर बोर्ड पर ‘तेल नहीं’ लिखकर आम लोगों को लौटाया जा रहा है, जबकि अंदर ही अंदर ₹200 प्रति लीटर में पेट्रोल की ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जरूरतमंदों को मजबूरी का फायदा उठाकर महंगे दामों पर तेल बेचा जा रहा है।1
- कैम्पियरगंज की राप्ती नदी के विशुनपुर कोनी चल रहा निर्माण कार्य 4 करोड़ 98 लाख 10 हजार का प्रोजेक्ट सही ढंग से नहीं हो रहा काम, बोलें ग्रामीण #Gorakhpur #campierganj1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- बहुत ही दुखद खबर कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटाई भरपूरवा गांव में बाइक एक्सीडेंट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कटाई भरपूरवा उचका टोला निवासी अटल यादव बिपिन गुप्ता दोनों की हालत बहुत नाज़ुक बताई जा रही है। दोनों भाई हॉस्पिटल में भर्ती हैं, भगवान से बस यही प्रार्थना है कि दोनों भाई जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं यही कामना करते हैं...!! 🙏🙏ऐसी घटनाएँ सिर्फ खबर नहीं होतीं, बल्कि हमारे लिए चेतावनी होती हैं। ❗ सोचिए, एक छोटी सी लापरवाही कितनी बड़ी तकलीफ दे सकती है ❗ परिवार वालों पर क्या गुजरती होगी ❗ ज़िंदगी एक पल में बदल सकती है 👉 कृपया हमेशा ये बात याद रखें: • हेलमेट जरूर पहनें • तेज़ रफ्तार से बचें • शराब पीकर गाड़ी न चलाएँ • ट्रैफिक नियमों का पालन करें • मोबाइल का इस्तेमाल ड्राइविंग के दौरान न करें आपकी सावधानी ही आपकी और दूसरों की जान बचा सकती है । . .1