*हेरहंज के मंदिर में हुई प्रेम विवाह, कोर्ट में शपथ पत्र बनवाकर रिश्ते को किया वैध* लातेहार: जिले के दो प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी रचाकर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया। जानकारी के अनुसार प्रेमी रूपेश कुमार रवि, पिता सुकन राम, ग्राम हुंडरा, थाना हेरहंज, जिला लातेहार तथा प्रेमिका सुनम कुमारी, पिता नरेश भुइयां, ग्राम हरिजन टोला बालूमाथ, पोस्ट व थाना बालूमाथ, जिला लातेहार, झारखंड की निवासी हैं।दोनों प्रेमी युगल ने बताया कि वे घर से निकलकर हेरहंज प्रखंड स्थित नवादा हनुमान मंदिर में दिनांक 11 मार्च (बुधवार) को विधि-विधान से विवाह कर लिए। इसके बाद दोनों लातेहार कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने शपथ पत्र बनवाकर अपने वैवाहिक संबंध को कानूनी रूप से मान्यता दी।प्रेमी युगल ने बताया कि उन्होंने अपनी स्वेच्छा से शादी की है और अब वे कानूनी रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खाई तथा समाज से उनके रिश्ते को स्वीकार करने की अपील की है।

- Post by Jharkhand local news1
- Post by AAM JANATA1
- Post by Vikram Dewang1
- मेरा जन्म होते ही अंग्रेज भारत छोड़कर भाग गए.......1
- Post by Sanjay Sahu1
- प्रतापपुर प्रखंड के हुमाजांग पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की जांच के लिए बुधवार को लगभाग 2 बजे जिला स्तरीय टीम पहुंची। टीम ने पंचायत के भौराज, विलासपुर, नवरत्नपुर तथा हुमाजांग गांव में बने डोभा और तालाब योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। जांच टीम का नेतृत्व जिला उपविकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा कर रहे थे। जांच के दौरान टीम ने डोभा व तालाब की लंबाई, चौड़ाई और गहराई का मापन किया तथा वहां कार्यरत मजदूरों से भी कार्य से संबंधित जानकारी ली। हालांकि कई स्थानों पर मजदूर और मेठ मौके पर मौजूद नहीं मिले, जिससे टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। इस संबंध में जिला उपविकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर हुमाजांग पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित डोभा व तालाब योजनाओं की जांच की गई है। प्रारंभिक जांच में कई योजनाओं में अनियमितता के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश योजनाओं में जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने की बात सामने आई है, जबकि मनरेगा में मशीनों के उपयोग की अनुमति नहीं है। साथ ही मजदूरों की पहचान और उनकी उपस्थिति को लेकर भी संदेह की स्थिति पाई गई। उन्होंने कहा कि जांच से संबंधित पूरी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांग्रेस नेता द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पर पैसे लेने के लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक जांच में पैसे के लेन-देन का कोई प्रमाण नहीं मिला है। बिना साक्ष्य के कोई भी आरोप लगा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर अन्य पंचायतों में भी मनरेगा योजनाओं की जांच की जाएगी। जांच टीम में अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम और कार्यपालक अभियंता यूएन मेहता सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। मौके पर बीडीओ, पंचायत सेवक, जेई और रोजगार सेवक भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस युवा नेता मोतीलाल पासवान ने मनरेगा योजनाओं और पेंशन में कथित घूसखोरी का आरोप लगाते हुए प्रतापपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी का पुतला दहन किया था। इसी मामले को लेकर हुमाजांग पंचायत की योजनाओं की जांच कराई जा रही है।1
- थाना चौक मनिका में बाल वाटिका प्ले स्कूल का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष लातेहार पूनम देवी ने किया वहीं इस मौके पर कई लोगों उपस्थित थे थाना चौक मनिका में खुला बाल वाटिका प्ले स्कूल में छोटे बच्चों को खेलने से संबंधित सारी सुविधा वाले खिलौने उपलब्ध हैं बाल वाटिका विद्यालय में बच्चों को खेल नौजवान एवं बेहतर आधुनिक शिक्षा मंत्र ₹700 प्रति माह की फीस पर दी जाएगी।1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by AAM JANATA1