नशा मुक्ति केंद्र से मरीजों के निकलने की सूचना, युवक की मौत; परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र स्थित पहचान नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 22 वर्षीय युवक की कथित आत्महत्या और कई मरीजों के केंद्र से निकल जाने का मामला सामने आया है। मृतक सत्येंद्र लोधी अशोकनगर का रहने वाला था और करीब एक महीने से केंद्र में इलाजरत था। परिजनों ने केंद्र प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं, केंद्र से करीब 50 से 60 मरीजों के निकल जाने की बात सामने आई है, हालांकि संख्या की आधिकारिक पुष्टि बाकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। वीओ — रावजी बाजार थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के मुताबिक, पहचान नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कुछ लोग अचानक वहां से निकल गए। उनका पता लगाने के लिए परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। इसी केंद्र में भर्ती सत्येंद्र लोधी की मौत की सूचना भी पुलिस को मिली। शुरुआती जानकारी में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन केशव लोधी ने केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि सत्येंद्र को करीब एक महीने पहले इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनसे मुलाकात नहीं हुई। केंद्र की ओर से वीडियो भेजकर इलाज चलने की जानकारी दी जाती थी। परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन ही उन्होंने इलाज के लिए छह हजार रुपये भी जमा कराए थे। परिवार ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। बाइट — केशव लोधी, मृतक के परिजन वीओ — वहीं, पहचान नशा मुक्ति केंद्र के सुरक्षाकर्मी अमन का कहना है कि केंद्र में मरीजों का उपचार ठीक से किया जाता है और उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जाता। उन्होंने कुछ मरीजों के अचानक केंद्र से निकल जाने की बात भी कही। बाइट — अमन, सुरक्षाकर्मी, पहचान नशा मुक्ति केंद्र वीओ — पुलिस का कहना है कि युवक की मौत की परिस्थितियों, परिजनों के आरोपों और केंद्र की व्यवस्थाओं सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। केंद्र से निकले मरीजों का पता लगाने के प्रयास भी जारी हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामले में किसी स्तर पर लापरवाही हुई है या नहीं। बाइट — मनीष मिश्रा, थाना प्रभारी, रावजी बाजार, इंदौर

- इंदौर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! नियमों के खिलाफ चल रही 10 दुकानें सील इंदौर में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम राऊ लोकेन्द्र सरल की टीम ने गोपुर चौराहे के पास बने ग्राउंड में संचालित 10 दुकानों की जांच की। इस दौरान नियमों के विपरीत संचालन और जरूरी संसाधनों की कमी पाए जाने पर सभी 10 दुकानों को सील कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। आपकी राय में नियम तोड़ने वालों पर ऐसी कार्रवाई जरूरी है?1
- Indore : बीमा हॉस्पिटल में कर्मचारियों के शोषण का आरोप, युवा अखिल भारत हिंदू महासभा का प्रदर्शन | Indore News1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | ग्राम रंगवासा, इंदौर 🚨 गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता में पशुपालकों का सम्मान। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दिनेश नंदकिशोर नारोलिया ने प्रथम पुरस्कार ₹1 लाख, धर्मेंद्र बद्रीलाल चौहान ने द्वितीय पुरस्कार ₹50 हजार तथा राहुल छगनलाल चौहान ने तृतीय पुरस्कार ₹25 हजार प्राप्त किए। कार्यक्रम में सरपंच ममतेश प्रवीण चौहान, तहसीलदार राकेश यादव, डॉ. अंजली सिंह, डॉ. विजय राठौड़ सहित अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।1
- ललितपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर भीषण सड़क हादसा, घायल व्यक्ति की मौत #Lalitpur #accident #rashtriyrajmarg #birdha #Raghavdarpan #express1
- इंदौर में नशामुक्ति केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए इलाज के लिए भर्ती कई नशे के आदी मरीज एक साथ केंद्र से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी मरीज अचानक चौराहे के पास पहुंच गए, जिसके बाद इलाके में डर का माहौल बन गया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक साथ इतने मरीज केंद्र से बाहर कैसे निकल गए? क्या मरीजों की निगरानी में लापरवाही बरती गई या फिर सुरक्षा के इंतजाम ही नाकाफी थे? इलाज के लिए भर्ती मरीजों के इस तरह भाग निकलने के बाद नशामुक्ति केंद्र की व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। आखिर इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा और जवाब देही किसकी तय होगी1
- खड़गे जी एवं राहुल गांधी जी के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना बाय पास इन्दौर इंदौर। INDIA गठबंधन द्वारा 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए इंदौर जिले से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा साथी एवं आमजन पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में आज बसों एवं अन्य वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, जननायक श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आयोजित इस महारैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। महारैली में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा, मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी पुरजोर तरीके से उठाई जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण पटेल ने कहा कि आज देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता पर जनता का विश्वास कायम रहना चाहिए। इसी उद्देश्य से INDIA गठबंधन द्वारा आयोजित यह महारैली देश की जनता की आवाज बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि इंदौर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की इस लड़ाई में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ के संकल्प के साथ दिल्ली रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में महारैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री रघुनंदन सिंह परमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला संघ अध्यक्ष श्री राधेश्याम पटेल, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्री चेतन चौधरी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव श्री शक्ति सिंह (महू) सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।1
- नशा मुक्ति केंद्र से मरीजों के निकलने की सूचना, युवक की मौत; परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र स्थित पहचान नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 22 वर्षीय युवक की कथित आत्महत्या और कई मरीजों के केंद्र से निकल जाने का मामला सामने आया है। मृतक सत्येंद्र लोधी अशोकनगर का रहने वाला था और करीब एक महीने से केंद्र में इलाजरत था। परिजनों ने केंद्र प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं, केंद्र से करीब 50 से 60 मरीजों के निकल जाने की बात सामने आई है, हालांकि संख्या की आधिकारिक पुष्टि बाकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। वीओ — रावजी बाजार थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के मुताबिक, पहचान नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कुछ लोग अचानक वहां से निकल गए। उनका पता लगाने के लिए परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। इसी केंद्र में भर्ती सत्येंद्र लोधी की मौत की सूचना भी पुलिस को मिली। शुरुआती जानकारी में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन केशव लोधी ने केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि सत्येंद्र को करीब एक महीने पहले इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनसे मुलाकात नहीं हुई। केंद्र की ओर से वीडियो भेजकर इलाज चलने की जानकारी दी जाती थी। परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन ही उन्होंने इलाज के लिए छह हजार रुपये भी जमा कराए थे। परिवार ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। बाइट — केशव लोधी, मृतक के परिजन वीओ — वहीं, पहचान नशा मुक्ति केंद्र के सुरक्षाकर्मी अमन का कहना है कि केंद्र में मरीजों का उपचार ठीक से किया जाता है और उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जाता। उन्होंने कुछ मरीजों के अचानक केंद्र से निकल जाने की बात भी कही। बाइट — अमन, सुरक्षाकर्मी, पहचान नशा मुक्ति केंद्र वीओ — पुलिस का कहना है कि युवक की मौत की परिस्थितियों, परिजनों के आरोपों और केंद्र की व्यवस्थाओं सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। केंद्र से निकले मरीजों का पता लगाने के प्रयास भी जारी हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामले में किसी स्तर पर लापरवाही हुई है या नहीं। बाइट — मनीष मिश्रा, थाना प्रभारी, रावजी बाजार, इंदौर1
- 🚨 **ब्रेकिंग न्यूज़ | इंदौर** 🚨 **EPIC WALLS WALLPAPER FACTORY OUTLET – BFS ENTERPRISES लेकर आया दीवारों की खूबसूरती का शानदार कलेक्शन!** अब अपने घर और ऑफिस को दीजिए आकर्षक और मॉडर्न लुक। एक ही जगह उपलब्ध हैं शानदार वॉलपेपर्स, सेल्फ एडहेसिव मार्बल, UV शीट, कुशन हेड और 3D पैनल। खूबसूरत डिजाइन और बेहतरीन कलेक्शन के लिए आज ही पहुंचें! 📍 **पता:** लेकपार्क कॉलोनी के अंदर, नियर चोइथराम हॉस्पिटल, मानिकबाग रोड, इंदौर। 📞 **संपर्क सूत्र:** 9926700052 91718 30053 **EPIC WALLS WALLPAPER – BFS ENTERPRISES** 🔥 अपनी दीवारों को दीजिए खूबसूरती का नया अंदाज!1