Shuru
Apke Nagar Ki App…
खेत में तरबूज खाने के मासूम की पीट पीट कर निर्मम हत्या, आगरा के बसई जगनेर थाना क्षेत्र के रणधीर पुरा गांव का मामला...
रविन्द्र सेजवार
खेत में तरबूज खाने के मासूम की पीट पीट कर निर्मम हत्या, आगरा के बसई जगनेर थाना क्षेत्र के रणधीर पुरा गांव का मामला...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by रविन्द्र सेजवार1
- आगरा थाना फतेहपुर सीकरी ब्रेकिंग!!! कल दिनांक 02.05.2026 को थाना फतेहपुर सीकरी को अज्ञात युवक द्वारा एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई, थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया एवं घटना के सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित करते हुए मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 02.05.2026 को अभियुक्त कासिम उर्फ मिर्ची पुत्र सिराजुद्दीन निवासी मोहल्ला तालाब कस्बा व थाना फतेहपुर सीकरी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार (मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल) किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई तथा घटना में अपने एक अन्य साथी के बारे में भी बताया गया। घटना में फरार अन्य अभियुक्त की तलाश टीमों द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त हत्या जैसे जघन्य अपराध में पूर्व में भी जेल जा चुका है। उक्त के संबंध में प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी श्री आदित्य द्वारा दी गई बाइट।1
- विश्व धरोहर स्मारक फतेहपुर सीकरी की साख पर एक दरिंदे एवं उसके साथी ने बट्टा लगा दिया है। स्मारक घूमने आई युवती को धमकाकर दो युवक सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव की ग्रेजुएट युवती शनिवार दोपहर करीब दो बजे विश्व धरोहर स्मारक घूमने आई थी। स्मारक में प्रवेश से पूर्व रास्ते में युवती लघुशंका के लिए भीड़ से अलग होकर सुनसान जगह पर गई। इसी दौरान दो युवकों ने उसका वीडियो बना लिया। युवती ने वीडियो बनाने का विरोध किया। तभी दोनों युवकों ने उसे धमकाते हुए पकड़ लिया। निर्जन स्थान पर एक युवक द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया, जबकि दूसरा साथी निगरानी करता रहा। बड़ी मुश्किल से थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। घटनाक्रम की जानकारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसीपी ने भी पीड़िता से घटनाक्रम की जानकारी ली। पीड़िता ने दोनों आरोपित युवकों का हुलिया प्रभारी निरीक्षक को बताया है। दोनों आरोपित युवकों को पहचान कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।1
- फतेहाबाद। फतेहाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 मोहल्ला शिवाजी नगर में नगर पंचायत द्वारा एक ट्यूबवेल लगाए जाने के साथ-साथ बगल में एक कमरे का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है। निरीक्षण के दौरान नामित सभासद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बालेश गुप्ता तथा नामित सभासद निक्की पाराशर (अविनाश) ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण में पीली ईंटों सहित अन्य निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की मजबूती और गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।दोनों सभासदों ने इस संबंध में मौके पर मौजूद ठेकेदार से भी बातचीत की, लेकिन आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद मामले की जानकारी अधिशासी अधिकारी फतेहाबाद डी.एस वर्मा को दी गई। वहीं बालेश गुप्ता और निक्की पाराशर ने चेतावनी दी है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे जिलाधिकारी आगरा से मिलकर पूरे प्रकरण की शिकायत करेंगे।1
- फिरोजाबाद मुशायरा LIVE मौसम-ए-हिज्र” का इजरा शायरी में डूबा शहर।1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- फिरोजाबाद के ओसियन गार्डन, बंबा रोड पर बज़्म-ए-फरोग़ अदब व चिराग समिति की ओर से आयोजित भव्य कार्यक्रम में अदब और साहित्य की खूबसूरत झलक देखने को मिली, जहां समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे; इस मौके पर चिराग समिति के निदेशक डॉ. जफर आलम ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मोहब्बत और इल्म की रौशनी फैलाते हैं, वहीं शिवराज सिंह यादव ने साहित्य को संस्कृति की आत्मा बताते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए जरूरी बताया और डॉ. दिलीप यादव ने अदब को इंसानियत की पहचान बताया; कार्यक्रम की खास बात मशहूर शायर कलीम नूरी की नई किताब का विमोचन रहा, जिस पर उन्होंने सभी मेहमानों और साहित्य प्रेमियों का दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यही मोहब्बत उन्हें आगे लिखने की ताकत देती है, और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने शायरी और अदबी माहौल का भरपूर आनंद ब्यूरो रिपोर्ट MTF NEWS फिरोजाबाद “ऐसी ही और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे चैनल के साथ।”1
- ◆ निर्माणाधीन मकान पर बड़ा हादसा, गार्डर गिरने से तीन मजदूर नीचे गिरे ◆ तीसरी मंजिल पर चल रहा था काम, अचानक भरभराकर गिरी संरचना ◆ दो मजदूरों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती ◆ एक घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज, दो का निजी अस्पताल में इलाज जारी ◆ सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, सभी घायलों को तुरंत भिजवाया अस्पताल ◆ ट्रांस यमुना फेस-1 में निर्माण कार्य के दौरान हादसे से मचा हड़कंप ◆ एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस1