logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संदिग्ध परिस्थितियों में कारखाने की छत पर फंदे से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव जमीन विवाद के बाद युवक की मौत से मचा कोहराम, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप विशुनगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम असालताबाद में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कारखाने की छत पर फंदे से लटका मिला। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंच भीम आर्मी जिला महासचिव नेम कुमार आजाद पर व पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और आवश्यक नमूने एकत्रित किए। मृतक के परिजनों ने जमीन विवाद के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कारखाने की छत पर लटका मिला शव जानकारी के अनुसार, असालताबाद निवासी शिवा पुत्र वीरपाल, उम्र करीब 21 वर्ष, मंगलवार सुबह करीब पांच बजे असालताबाद स्थित स्पेलर कारखाने की छत पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक के शव को देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से आवश्यक नमूने एकत्रित किए, जिसके बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाया गया। सोमवार को हुआ था जमीन को लेकर विवाद परिजनों के अनुसार, सोमवार को छिबरामऊ में जमीन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मृतक के घरवालों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि शिवा को बचपन में उसकी चाची सुधा ने गोद लिया था। आरोप है कि चाची ने अपनी छिबरामऊ स्थित जमीन-जायदाद अपनी बेटी सीमा और दामाद किशन पुत्र बालकराम कमल निवासी विशुनगढ़ को दे दी थी। इसी बात को लेकर शिवा आएदिन विरोध करता था। परिजनों का कहना है कि जमीन-जायदाद को लेकर चल रहे विवाद के कारण युवक काफी समय से गुमसुम रहता था। सोमवार को हुए विवाद के बाद मंगलवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, हत्या के आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बहनोई के कारखाने में करता था काम बताया गया कि बीते 15 अगस्त को मृतक के बहनोई किशन ने असालताबाद में जमीन खरीदकर स्पेलर कारखाना शुरू करवाया था। शिवा इसी कारखाने में काम करता था। परिजनों के अनुसार, मृतक छिबरामऊ में अपनी चाची के पास रहता था। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके पिता रमेश चंद्र का बचपन में ही निधन हो गया था। कुछ समय पहले उसके चाचा वीरपाल की भी मृत्यु हो चुकी है। युवक की मां कुसमा देवी और चाची सुधा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में युवक की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना पाकर मौके पर पहुंची विशुनगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों की भी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

4 hrs ago
user_ओमकार कठेरिया पत्रकार
ओमकार कठेरिया पत्रकार
Court reporter तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
679387c5-91af-40b4-a9a9-52610449760e

संदिग्ध परिस्थितियों में कारखाने की छत पर फंदे से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव जमीन विवाद के बाद युवक की मौत से मचा कोहराम, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप विशुनगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम असालताबाद में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कारखाने की छत पर फंदे से लटका मिला। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंच भीम आर्मी जिला महासचिव नेम कुमार आजाद पर व पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और आवश्यक नमूने एकत्रित किए। मृतक के परिजनों ने जमीन विवाद के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कारखाने की छत पर लटका मिला शव जानकारी के अनुसार, असालताबाद निवासी शिवा पुत्र वीरपाल, उम्र करीब 21 वर्ष, मंगलवार सुबह करीब पांच बजे असालताबाद स्थित स्पेलर कारखाने की छत पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक के शव को देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से आवश्यक नमूने एकत्रित किए, जिसके बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाया गया। सोमवार को हुआ था जमीन को लेकर विवाद परिजनों के अनुसार, सोमवार को छिबरामऊ में जमीन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मृतक के घरवालों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि शिवा को बचपन में उसकी चाची सुधा ने गोद लिया था। आरोप है कि चाची ने अपनी छिबरामऊ स्थित जमीन-जायदाद अपनी

7769b8b5-f7e0-4fbe-bb11-c7183c9e3589

बेटी सीमा और दामाद किशन पुत्र बालकराम कमल निवासी विशुनगढ़ को दे दी थी। इसी बात को लेकर शिवा आएदिन विरोध करता था। परिजनों का कहना है कि जमीन-जायदाद को लेकर चल रहे विवाद के कारण युवक काफी समय से गुमसुम रहता था। सोमवार को हुए विवाद के बाद मंगलवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, हत्या के आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बहनोई के कारखाने में करता था काम बताया गया कि बीते 15 अगस्त को मृतक के बहनोई किशन ने असालताबाद में जमीन खरीदकर स्पेलर कारखाना शुरू करवाया था। शिवा इसी कारखाने में काम करता था। परिजनों के अनुसार, मृतक छिबरामऊ में अपनी चाची के पास रहता था। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके पिता रमेश चंद्र का बचपन में ही निधन हो गया था। कुछ समय पहले उसके चाचा वीरपाल की भी मृत्यु हो चुकी है। युवक की मां कुसमा देवी और चाची सुधा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में युवक की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना पाकर मौके पर पहुंची विशुनगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों की भी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फकीरेपुरवा के जोगी डेरा में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख --सपा नेत्री रंजना पाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद दिलाने का दिलाया भरोसा बेला औरैया। थाना क्षेत्र के फकीरेपुरवा गांव स्थित जोगी डेरा में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से अंजू पत्नी अंकित नाथ के घर का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। परिवार के मुताबिक घर में रखा जरूरी सामान आग में जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। परिवार में छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें छह वर्षीय अर्पिता और चार वर्षीय अर्पित शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेत्री रंजना पाल फकीरेपुरवा गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कश्मीर सिंह यादव और रवि पाल भी मौजूद रहे। वहीं, मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
    2
    फकीरेपुरवा के जोगी डेरा में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

--सपा नेत्री रंजना पाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद दिलाने का दिलाया भरोसा
बेला औरैया। थाना क्षेत्र के फकीरेपुरवा गांव स्थित जोगी डेरा में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से अंजू पत्नी अंकित नाथ के घर का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। परिवार के मुताबिक घर में रखा जरूरी सामान आग में जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। परिवार में छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें छह वर्षीय अर्पिता और चार वर्षीय अर्पित शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेत्री रंजना पाल फकीरेपुरवा गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कश्मीर सिंह यादव और रवि पाल भी मौजूद रहे। वहीं, मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Rk न्यूज़ पीरज़ादा तौकी़र निजा़मी पूर्व AIMIM नेता मध्यप्रदेश ने औवेसी साहब aimim राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल आगमन पर पूछे कुछ बड़ा सवाल क्या औवेसी साहब भोपाल की अपनी सभा में देगें इन सवालों के जवाब
    1
    Rk न्यूज़ पीरज़ादा तौकी़र निजा़मी पूर्व AIMIM नेता मध्यप्रदेश ने औवेसी साहब aimim राष्ट्रीय अध्यक्ष  भोपाल आगमन पर पूछे कुछ बड़ा  सवाल क्या औवेसी साहब भोपाल की अपनी सभा में देगें इन सवालों के जवाब
    user_RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 17 सितंबर को अयाना में होगी पीडीए जनचौपाल, सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर किया जनसंपर्क औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एटा जनपद के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से आयोजित होगा। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पीडीए जनचौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला संगठन के पदाधिकारी, सेक्टर एवं जोन प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए, पार्टी कार्यकर्ता तथा समाज के लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा, गंगादासपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर लोगों से जनचौपाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा पीडीए जनचौपाल के उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को जानने का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान महेंद्र त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राजू मिश्रा, विनोद प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, पुष्पेन्द्र यादव, रामरतन दोहरे समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    17 सितंबर को अयाना में होगी पीडीए जनचौपाल, सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर किया जनसंपर्क
औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एटा जनपद के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से आयोजित होगा।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पीडीए जनचौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला संगठन के पदाधिकारी, सेक्टर एवं जोन प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए, पार्टी कार्यकर्ता तथा समाज  के लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा, गंगादासपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर लोगों से जनचौपाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा पीडीए जनचौपाल के उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को जानने का भी प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान महेंद्र त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राजू मिश्रा, विनोद प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, पुष्पेन्द्र यादव, रामरतन दोहरे समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज* *दिनांक-14.09.2026* पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज* *दिनांक-14.09.2026* पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
    1
    *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज*
*दिनांक-14.09.2026*

पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
*प्रेस नोट-जनपद कन्नौज*
*दिनांक-14.09.2026*
पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *गणेश चतुर्थी पर नीलकंठ महादेव मंदिर में भोले बाबा का भव्य श्रृंगार विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब* इटावा शहर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नीलकंठ महादेव मंदिर में भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर नीलकंठ मित्र मंडल की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलकंठ मित्र मंडल के सदस्य दीपक श्रीवास्तव, जतिन यादव एडवोकेट, रजत यादव,ओम् कान्त गुप्ता, इशू, सुमित प्रताप सिंह, कन्हैया यादव, विजय यादव, सूर्यांश सक्सेना, मयंक कुमार, हिमांशू तिवारी, राजा बाबू, आनंद, महेन्द्र, विक्की, पिंटू सोनी, मनू वर्मा, आकाश गुप्ता सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो. 7417197064
    4
    *गणेश चतुर्थी पर नीलकंठ महादेव मंदिर में भोले बाबा का भव्य श्रृंगार विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब*
इटावा शहर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नीलकंठ महादेव मंदिर में भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर नीलकंठ मित्र मंडल की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलकंठ मित्र मंडल के सदस्य दीपक श्रीवास्तव, जतिन यादव एडवोकेट, रजत यादव,ओम् कान्त गुप्ता, इशू, सुमित प्रताप सिंह, कन्हैया यादव, विजय यादव, सूर्यांश सक्सेना, मयंक कुमार, हिमांशू तिवारी, राजा बाबू, आनंद, महेन्द्र, विक्की, पिंटू सोनी, मनू वर्मा, आकाश गुप्ता सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो. 7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मैनपुरी से बड़ी खबर कलयुगी पुत्रों और पुत्रबधू ने बुजुर्ग माता पिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया,,, मैनपुरी: बुजुर्ग ने पुत्रों और बहू पर लगाया मारपीट व घर से निकालने का आरोप पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। नया नगला दीवानी निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय रामदीन ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्रों व बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार देवेंद्र सिंह का आरोप है कि उनके पुत्र अतुल कुमार व प्रदीप कुमार तथा बहू राखी देवी और प्रीती,,करीब पांच वर्षों से उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते आ रहे हैं। आरोप है कि रुपये मांगने से इनकार करने पर उन्हें घर में रहने नहीं दिया जाता और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया जाता है। पीड़ित ने बताया कि वह बीमारी से परेशान हैं तथा उनकी पत्नी का भी इलाज चल रहा है। आरोप है कि मकान की तीसरी मंजिल पर पटान कराने के लिए भी रुपये मांगे गए और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। देवेंद्र सिंह के मुताबिक मामले को लेकर कई बार थाना कोतवाली मैनपुरी में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करने तथा स्वयं और पत्नी का इलाज कराए जाने की मांग की है। वाइट,, पीड़ित की रिपोर्ट: पत्रकार मोहित गुप्ता, संपादक, जनपद मैनपुरी
    2
    मैनपुरी से बड़ी खबर कलयुगी पुत्रों और पुत्रबधू ने बुजुर्ग माता पिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया,,,
मैनपुरी: बुजुर्ग ने पुत्रों और बहू पर लगाया मारपीट व घर से निकालने का आरोप
पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी 
मैनपुरी। नया नगला दीवानी निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय रामदीन ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्रों व बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार देवेंद्र सिंह का आरोप है कि उनके पुत्र अतुल कुमार व प्रदीप कुमार तथा बहू राखी देवी और प्रीती,,करीब पांच वर्षों से उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते आ रहे हैं। आरोप है कि रुपये मांगने से इनकार करने पर उन्हें घर में रहने नहीं दिया जाता और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया जाता है।
पीड़ित ने बताया कि वह बीमारी से परेशान हैं तथा उनकी पत्नी का भी इलाज चल रहा है। आरोप है कि मकान की तीसरी मंजिल पर पटान कराने के लिए भी रुपये मांगे गए और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
देवेंद्र सिंह के मुताबिक मामले को लेकर कई बार थाना कोतवाली मैनपुरी में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करने तथा स्वयं और पत्नी का इलाज कराए जाने की मांग की है।
वाइट,, पीड़ित की 
रिपोर्ट: पत्रकार मोहित गुप्ता, संपादक, जनपद मैनपुरी
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • कुएं में गिरी गाय को प्रशासन और ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया औरैया। ब्लॉक औरैया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत निगड़ा में मंगलवार रात एक आवारा गाय अचानक पुराने कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो गाय उसमें गिरी हुई दिखाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता भूरे चौबे ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मामले से अवगत कराया। सूचना पर अग्निशमन दल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और सभी ने बचाव कार्य में सहयोग किया। गाय को बचाने में समाजसेवी एवं आरजेडी ग्रुप के संस्थापक राम जी दुबे, सूर्यांश चतुर्वेदी उर्फ छैया, बेटू दुबे, हर्षित दुबे, गोलू चतुर्वेदी, गगन तिवारी, अमित चतुर्वेदी, शशिकांत चतुर्वेदी, माधव चतुर्वेदी, पारस मिश्रा, मटरू चतुर्वेदी, टिंकू पांडेय, उपेंद्र चतुर्वेदी, आदर्श चतुर्वेदी, छोटू, बेटू, शिव जी, राजा और राघव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग किया। समय रहते ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
    3
    कुएं में गिरी गाय को प्रशासन और ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया

औरैया। ब्लॉक औरैया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत निगड़ा में मंगलवार रात एक आवारा गाय अचानक पुराने कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो गाय उसमें गिरी हुई दिखाई दी।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता भूरे चौबे ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मामले से अवगत कराया। सूचना पर अग्निशमन दल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और सभी ने बचाव कार्य में सहयोग किया।

गाय को बचाने में समाजसेवी एवं आरजेडी ग्रुप के संस्थापक राम जी दुबे, सूर्यांश चतुर्वेदी उर्फ छैया, बेटू दुबे, हर्षित दुबे, गोलू चतुर्वेदी, गगन तिवारी, अमित चतुर्वेदी, शशिकांत चतुर्वेदी, माधव चतुर्वेदी, पारस मिश्रा, मटरू चतुर्वेदी, टिंकू पांडेय, उपेंद्र चतुर्वेदी, आदर्श चतुर्वेदी, छोटू, बेटू, शिव जी, राजा और राघव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग किया।

समय रहते ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है दबंगो द्वारा किया जा रहा है अवैध कब्जा मैनपुरी: दबंगों पर महिला के प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के इटावा रोड निवासी मीना देवी पत्नी राजेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर अपने प्लॉट पर दबंगों द्वारा कथित रूप से किए गए अवैध कब्जे को हटवाने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। प्रार्थना पत्र में मीना देवी ने आरोप लगाया है कि उनके प्लॉट पर रजनेश मिश्रा पुत्र श्री कृष्णकांत मिश्रा, बीना मिश्रा पत्नी रजनेश मिश्रा तथा अनुभव दुबे, हरिशरण दुबे व वैभव मिश्रा द्वारा जबरन अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया गया है। पीड़िता का कहना है कि मामले को लेकर उन्होंने थाना बेवर में कई बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने तत्कालीन कप्तान मैनपुरी और विधायक को भी प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनकी पांच बेटियों की शादी में भी परेशानियां आ रही हैं और इसी कमजोरी का फायदा उठाकर दबंगों ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर रखा है। मीना देवी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं, जिनके डर से परिवार भयभीत रहता है। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने तथा जातिसूचक गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कराकर प्लॉट से कथित अवैध कब्जा हटवाया जाए तथा उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। रिपोर्ट: पत्रकार मोहित गुप्ता, संपादक, जनपद मैनपुरी
    2
    मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है दबंगो द्वारा किया जा रहा है अवैध कब्जा 
मैनपुरी: दबंगों पर महिला के प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार
पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी 
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के इटावा रोड निवासी मीना देवी पत्नी राजेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर अपने प्लॉट पर दबंगों द्वारा कथित रूप से किए गए अवैध कब्जे को हटवाने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में मीना देवी ने आरोप लगाया है कि उनके प्लॉट पर रजनेश मिश्रा पुत्र श्री कृष्णकांत मिश्रा, बीना मिश्रा पत्नी रजनेश मिश्रा तथा अनुभव दुबे, हरिशरण दुबे व वैभव मिश्रा द्वारा जबरन अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया गया है। पीड़िता का कहना है कि मामले को लेकर उन्होंने थाना बेवर में कई बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
आरोप है कि इसके बाद उन्होंने तत्कालीन कप्तान मैनपुरी और विधायक को भी प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनकी पांच बेटियों की शादी में भी परेशानियां आ रही हैं और इसी कमजोरी का फायदा उठाकर दबंगों ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर रखा है।
मीना देवी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं, जिनके डर से परिवार भयभीत रहता है। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने तथा जातिसूचक गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है।
पीड़िता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कराकर प्लॉट से कथित अवैध कब्जा हटवाया जाए तथा उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
रिपोर्ट: पत्रकार मोहित गुप्ता, संपादक, जनपद मैनपुरी
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.