सुल्तानपुर में युवक को गोली मारी, शरीर में लगे चार छर्रे: पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहा था, 4 टीमें जांच में जुटीं सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 6:30 बजे एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, यह मामला छेड़छाड़ से जुड़ा है। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। अखंडनगर थाना क्षेत्र के सरावां गांव के रहने वाले 28 साल के राजन पुत्र रामस्वरथे अपनी पत्नी करिश्मा के साथ अलीपुर बाजार से घर लौट रहे थे। प्राथमिक विद्यालय सर्व के पास दो बाइक सवारों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद राजन की पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। वे राजन को एक प्राइवेट गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अखंडनगर ले गए। सीएचसी अखंडनगर के डॉक्टर अभय चौरसिया ने राजन को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें सुल्तानपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजन की पत्नी करिश्मा का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी करिश्मा और गांव के दो अन्य लोग एंबुलेंस से राजन के साथ जिला अस्पताल गए हैं। राजन को चार छर्रे लगे हैं। इनमें से एक सीने में, एक पेट में और दो पीठ में लगे हैं। राजन ने अपने बयान में बताया है कि शुभम शुक्ला ने दो लोगों को भेजा था। ये दोनों बाइक पर सवार थे और उनकी गाड़ी का नंबर UP 44 C 1922 था। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि घायल को बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि घायल युवक गांव की एक लड़की को परेशान कर रहा था। इसी वजह से लड़की के भाइयों ने यह कदम उठाया होगा। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। वहीं, जिस राजन पर आरोप लगाया गया है, वह मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने उसे भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।
सुल्तानपुर में युवक को गोली मारी, शरीर में लगे चार छर्रे: पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहा था, 4 टीमें जांच में जुटीं सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 6:30 बजे एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, यह मामला छेड़छाड़ से जुड़ा है। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। अखंडनगर थाना क्षेत्र के सरावां गांव के रहने वाले 28 साल के राजन पुत्र रामस्वरथे अपनी पत्नी करिश्मा के साथ अलीपुर बाजार से घर लौट रहे थे। प्राथमिक विद्यालय सर्व के पास दो बाइक सवारों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद राजन की पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। वे राजन को एक प्राइवेट गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अखंडनगर ले गए। सीएचसी अखंडनगर के डॉक्टर अभय चौरसिया ने राजन को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें सुल्तानपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया
गया। राजन की पत्नी करिश्मा का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी करिश्मा और गांव के दो अन्य लोग एंबुलेंस से राजन के साथ जिला अस्पताल गए हैं। राजन को चार छर्रे लगे हैं। इनमें से एक सीने में, एक पेट में और दो पीठ में लगे हैं। राजन ने अपने बयान में बताया है कि शुभम शुक्ला ने दो लोगों को भेजा था। ये दोनों बाइक पर सवार थे और उनकी गाड़ी का नंबर UP 44 C 1922 था। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि घायल को बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि घायल युवक गांव की एक लड़की को परेशान कर रहा था। इसी वजह से लड़की के भाइयों ने यह कदम उठाया होगा। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। वहीं, जिस राजन पर आरोप लगाया गया है, वह मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने उसे भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।
- अखण्डनगर, सुल्तानपुर सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला ब्रेकिंग न्यूज़ | अखण्डनगर, सुल्तानपुर सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अखण्डनगर, सुल्तानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरावां गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे 28 वर्षीय युवक राजन पुत्र रामस्वारथ पर असलहे से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल राजन को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. अभय चौरसिया ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। घायल के अनुसार वह अलीपुर बाजार स्थित अपने घर जा रहा था। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। राजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह आरोपियों को पहचानता है। उसने हमले का कारण आगामी ग्राम पंचायत चुनाव बताया है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे1
- कोतवाली नगर,सुलतानपुर । जिला के क्षेत्रान्तर्गत तिकोनिया पार्क के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा एक युवती को टक्कर मार देने एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट सुलतानपुर। बुधवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के तिकोनिया पार्क के पास अज्ञात वाहन ने एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती घायल हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।1
- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बोलेरो पलटी, एक युवक की मौत: शादी का बोलकर दोस्तों संग लखनऊ गया था, पुलिस ने फोन पर दी मौत की खबर सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक बोलेरो पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। यह घटना हलियापुर थानाक्षेत्र में किमी 87 के पास हुई। मृतक की पहचान जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनारा बिझुरी गांव के रहने वाले मो. अंसार (27) पुत्र मो. कुद्दूस के रूप में हुई। उनके बड़े भाई बरकरत अली ने बताया कि वे सभी अंबेडकर नगर में ठेले पर सब्जी और फल का कारोबार करते हैं। अंसार मंगलवार शाम 6 बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह शादी में जा रहा है। जब वह रात तक नहीं लौटा तो परिवार ने उसे फोन किया। अंसार बार-बार कह रहा था कि वह लौट रहा है। आखिरकार बुधवार सुबह 7 बजे पुलिस का फोन आया, जिसने सड़क हादसे में उसकी मौत की खबर दी। अंसार दोस्तों के साथ बिना बताए लखनऊ चला गया था। हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों ने सभी घायलों को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दुर्गेश सिंह (25), रोहित (24), राकेश (34) और बोलेरो चालक सॉरी मोहन (22) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया। वहीं मनीष यादव (24) और अर्पित विश्वकर्मा (17) का इलाज कुमारगंज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजने का इंतजाम किया। हलियापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। हलियापुर थाने के उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद ने बताया कि हादसे में 25 वर्षीय अंसार की मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया था। शाम 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव ले जाया गया, जहां रात को उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मृतक अंसार चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके भाई इस्माइल, बेलाल और एक बड़ी बहन फरजाना हैं। इनमें से किसी की अभी शादी नहीं हुई है। मां तबस्सुम बानो और पिता कुद्दूस का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला अखण्डनगर, सुल्तानपुर सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अखण्डनगर, सुल्तानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरावां गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे 28 वर्षीय युवक राजन पुत्र रामस्वारथ पर असलहे से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल राजन को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. अभय चौरसिया ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। घायल के अनुसार वह अलीपुर बाजार स्थित अपने घर जा रहा था। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। राजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह आरोपियों को पहचानता है। उसने हमले का कारण आगामी ग्राम पंचायत चुनाव बताया है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे1
- सुल्तानपुर में फार्मा छात्रा को कार से रौंदने का आरोप, भाई ने लगाया पीछा कर प्रताड़ित करने का आरोप* सुल्तानपुर,DM आवास के पास एक फार्मा छात्रा को कार से रौंद कर घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल छात्रा के भाई मोहम्मद उबैद खान ने एक युवक पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया है। भाई का आरोप है कि नारायणपुर निवासी अजित सिंह नाम का युवक पिछले 3-4 महीने से उसकी बहन साइमा सुल्ताना का पीछा कर रहा था और परेशान कर रहा था। आज जब बहन रिक्शे से जा रही थी तो उसने पीछे से गाड़ी से टक्कर मार दी। फिलहाल छात्रा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मेरा नाम मोहम्मद उबैद खान है, मेरी बहन का नाम साइमा सुल्ताना है। 2-3 महीने से अजित नाम का एक लड़का है वो बहन के पीछे पड़ा था, परेशान कर रहा था। आज जब वो आ रही थी तो DM आवास के पास मैंने कहा कि रिक्शे से रुक जाइए, मैं उसके पीछे-पीछे गाड़ी से चल रहा हूँ। पार्क तक पहुंचा हूं उसके बाद एक गाड़ी को टक्कर मार चुका था बैक करने पर, मेरी बहन जब आगे बढ़ी तो गाड़ी पूरी मेरी बहन को रौंद के निकल गई। भाई ने शिकायत कहीं नहीं की थी। फरीदीपुर में पढ़ रही है अभी, फार्मा कर रही है। लड़के का नाम अजित सिंह है, नारायणपुर का रहने वाला है। कॉलेज में देखा बस तब से पीछे लग गया है, 3-4 महीनों से चल रहा है। बच्ची ने बताया था कई बार इसको पकड़ा मगर ये भाग जाता था।1
- तीन महीने तक नहीं लगाई लेखपाल ने रिपोर्ट, रकम मांगने पर धमकी देने का भी आरोप भाई की बिजली की चपेट में आने से मौत हुई तो परिवार को सरकारी आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद जगी। इसी सहायता की प्रक्रिया में रिपोर्ट लगवाने के लिए 10 हजार रुपये घूस देने का आरोप अब पीड़ित को अधिकारियों के दरवाजे तक ले आया है। बेलगरा गांव निवासी सुरेश कुमार का आरोप है कि हल्का लेखपाल ने पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की रिपोर्ट लगाने के नाम पर उससे 10 हजार रुपये घूस लिए, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लगाई। सुरेश कुमार ने बुधवार को एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की। उसने लेखपाल से हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी अधिकारियों को सौंपी है। पीड़ित के मुताबिक उसके भाई शेर बहादुर की बिजली दुर्घटना में मौत हुई थी। दुर्घटना के बाद मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए आवश्यक रिपोर्ट तैयार कराने के नाम पर लेखपाल अखंड प्रताप ने 14 जून को उससे 10 हजार रुपये घूस लिए थे। आरोप है कि रुपये देने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लगाई गई। सुरेश का कहना है कि वह लगातार लेखपाल के चक्कर लगाता रहा, लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया। आखिरकार उसने रकम वापस मांगी तो कथित तौर पर उसे धमकाया गया। पीड़ित का कहना है कि उसने ब्याज पर पैसा लेकर लेखपाल को दिया था। इस समय उसका बेटा कैंसर से पीड़ित है और इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। एक तरफ भाई की मौत का दुख, दूसरी तरफ इलाज का खर्च और ऊपर से सरकारी मदद के लिए भटकने की मजबूरी—इसी परेशानी के बीच सुरेश ने अब प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। नायब तहसीलदार को जाँच किये जाने की बात सामने आई है। अब शिकायत, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। पहले भी उठ चुके हैं सवाल इसी लेखपाल के खिलाफ मेहइयां गांव के किसानों ने भी तहसील दिवस में खतौनी में गाटा अंश निर्धारण में कथित गड़बड़ी और अनियमितता की शिकायत की थी। किसानों ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया था। एसडीएम संदीप कुमार यादव ने बताया कि शिकायती पत्र मिला हुआ है और नायब तहसीलदार को जांच के लिए कहा गया है जांच में दोषी पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।1
- जयसिंहपुर क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने विद्यालयों में किया जागरूकता,, कार्यक्रम सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आबकारी इंस्पेक्टर डॉक्टर संजय कुमार उपाध्याय ने आबकारी विभाग की टीम व पुलिस विभाग की टीम के साथ जयसिंहपुर क्षेत्र के कई विद्यालयों में पहुंचकर ,बच्चों के बीच में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम किया, जहां पर बच्चों के साथ व अध्यापकों के साथ मिलकर एक साथ शपथ ली1
- *थाना अखण्डनगर क्षेत्रान्तर्गत फायरिंग की घटना में घायल व्यक्ति का पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा जिला चिकित्सालय सुलतानपुर पहुंचकर CMS एवं CMO की उपस्थिति में लिया गया स्वास्थ्य संबंधी अपडेट।* *थाना अखण्डनगर क्षेत्रान्तर्गत फायरिंग की घटना में घायल व्यक्ति का पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा जिला चिकित्सालय सुलतानपुर पहुंचकर CMS एवं CMO की उपस्थिति में लिया गया स्वास्थ्य संबंधी अपडेट।*1