सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला अखण्डनगर, सुल्तानपुर सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अखण्डनगर, सुल्तानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरावां गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे 28 वर्षीय युवक राजन पुत्र रामस्वारथ पर असलहे से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल राजन को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. अभय चौरसिया ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। घायल के अनुसार वह अलीपुर बाजार स्थित अपने घर जा रहा था। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। राजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह आरोपियों को पहचानता है। उसने हमले का कारण आगामी ग्राम पंचायत चुनाव बताया है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे
सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला अखण्डनगर, सुल्तानपुर सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अखण्डनगर, सुल्तानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरावां गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे 28 वर्षीय युवक राजन पुत्र रामस्वारथ पर असलहे से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल राजन को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. अभय चौरसिया ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। घायल के अनुसार वह अलीपुर बाजार स्थित अपने घर जा रहा था। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। राजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह आरोपियों को पहचानता है। उसने हमले का कारण आगामी ग्राम पंचायत चुनाव बताया है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे
- सुल्तानपुर में बीफार्मा छात्रा को कार से रौंदा: परिजन बोले- आरोपी करता था छेड़छाड़; कलेक्ट्रेट के सामने हुई घटना, चालक फरार सुल्तानपुर में कलेक्ट्रेट के सामने बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बीफार्मा की छात्रा को रौंद दिया। घटना के बाद चालक कार लेकर पंत स्टेडियम की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। घायल छात्रा जिले के एक कॉलेज से बीफार्मा थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही है। वह शाम को कॉलेज से घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप कुमार पाठक ने बताया कि बस स्टॉप से एक महिला कार का पीछा करते हुए आ रही थी और 'पकड़ो, पकड़ो' चिल्ला रही थी। छात्रा कार के सामने खड़ी हो गई, जिसके बाद चालक ने कार पीछे कर उसके ऊपर चढ़ा दी। छात्रा के चचेरे भाई ने बताया कि आरोपी लड़का अजीत सिंह पिछले दो-तीन महीने से छात्रा को परेशान कर रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत कहीं नहीं की थी। अजीत सिंह कोतवाली नगर के नारायणपुर का रहने वाला है। वह कॉलेज में छात्रा को देखने के बाद से उसके पीछे पड़ गया था। घायल छात्रा का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस टीम आरोपी अजीत सिंह और उसकी कार को पकड़ने की कोशिश कर रही है।2
- अखण्डनगर सुल्तानपुर। जिले के ग्राम सरावां में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा दी गयी बाइटः-1
- *सुल्तानपुर बल्दीराय क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप,डीएम से लगाई गुहार* *तीन साल से अतिक्रमण का आरोप,कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हटा कब्जा* सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा हैधनाकला में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे और निर्माण का मामला गरमा गया है।कार्रवाई न होने से नाराज अशोक मिश्र,राजेश मिश्र,चंद्रभान मिश्र,आशुतोष मिश्र,अंकुर मिश्र समेत अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से मुलाकात कर शिकायत की। ग्रामीणों ने कथित अतिक्रमण हटवाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।शिकायत के अनुसार गांव निवासी शिव बहादुर तिवारी पुत्र राम अंजोर पर गाटा संख्या 2252 की 0.2530 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा कर प्राथमिक विद्यालय के सामने निर्माण कराने का आरोप है। वहीं गाटा संख्या 2256 की 0.5060 हेक्टेयर तालाब भूमि में करीब आठ फीट ऊंचा चबूतरा बनाकर निर्माण सामग्री जमा करने की बात कही गई है।ग्रामीणों का आरोप है कि मामले को लेकर 16 मई,छह जून और 11 सितंबर को समाधान दिवस समेत अधिकारियों के समक्ष शिकायत की गई,लेकिन अब तक कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि शिकायतों के बाद भी निर्माण गतिविधियां जारी हैं।शिकायतकर्ताओं ने संबंधित क्षेत्र में लंबे समय से तैनात लेखपाल पर विपक्षी पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और विरोध करने पर धमकियां दी जा रही हैं।ग्रामीणों ने किसी अप्रिय घटना की स्थिति में जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की है।शिकायतकर्ताओं ने डीएम से राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच कराकर गाटा संख्या 2252 और 2256 को अतिक्रमणमुक्त कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।3
- सुल्तानपुर पुलिस लाइन सभागार में अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का कार्यक्रम ,हुआ संपन्न सुल्तानपुर जनपद के पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की मौजूदगी में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न किया गया जहां पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे1
- अमेठी डीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कियाः अमेठी के नए डीएम शशांक चौधरी ने पदभार संभालते ही काम शुरू कर दिया है। उन्होंने आज दोपहर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल परिसर में गंदगी देखी। इस पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए2
- सुल्तानपुर में युवक को गोली मारी, शरीर में लगे चार छर्रे: पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहा था, 4 टीमें जांच में जुटीं सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 6:30 बजे एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, यह मामला छेड़छाड़ से जुड़ा है। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। अखंडनगर थाना क्षेत्र के सरावां गांव के रहने वाले 28 साल के राजन पुत्र रामस्वरथे अपनी पत्नी करिश्मा के साथ अलीपुर बाजार से घर लौट रहे थे। प्राथमिक विद्यालय सर्व के पास दो बाइक सवारों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद राजन की पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। वे राजन को एक प्राइवेट गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अखंडनगर ले गए। सीएचसी अखंडनगर के डॉक्टर अभय चौरसिया ने राजन को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें सुल्तानपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजन की पत्नी करिश्मा का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी करिश्मा और गांव के दो अन्य लोग एंबुलेंस से राजन के साथ जिला अस्पताल गए हैं। राजन को चार छर्रे लगे हैं। इनमें से एक सीने में, एक पेट में और दो पीठ में लगे हैं। राजन ने अपने बयान में बताया है कि शुभम शुक्ला ने दो लोगों को भेजा था। ये दोनों बाइक पर सवार थे और उनकी गाड़ी का नंबर UP 44 C 1922 था। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि घायल को बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि घायल युवक गांव की एक लड़की को परेशान कर रहा था। इसी वजह से लड़की के भाइयों ने यह कदम उठाया होगा। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। वहीं, जिस राजन पर आरोप लगाया गया है, वह मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने उसे भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।2
- *आज दिनांक 23.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत तिकोनिया पार्क के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा एक युवती को टक्कर मार देने एवं थाना को0नगर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-* *आज दिनांक 23.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत तिकोनिया पार्क के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा एक युवती को टक्कर मार देने एवं थाना को0नगर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*1
- सुलतानपुर। लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का बुधवार को शुभारंभ हुआ सुलतानपुर। लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का बुधवार को शुभारंभ हुआ। लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा बटन दबाकर योजना की शुरुआत की गई। जिला सहकारी बैंक के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण एलईडी के माध्यम से देखा और सुना गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह समेत विभागीय अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे। अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया, जबकि किसानों को गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया। योजना के तहत पात्र लघु एवं सीमांत किसानों तथा नियमित रूप से ऋण चुकाने वाले पूर्व ऋणी सदस्यों को छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण छह प्रतिशत प्रभावी ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। समय से किस्त चुकाने वाले लाभार्थियों को सरकार की ओर से ब्याज अनुदान भी मिलेगा। आसान ईएमआई के माध्यम से ऋण चुकाने की सुविधा होगी। कृषि, कृषि आधारित गतिविधियों के साथ अकृषि क्षेत्र के लिए भी ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।1
- जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में कुएं में गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गयामिली जानकारी के अनुसार, सारंगपुर गांव में अपने ननिहाल में रह रहा पांच वर्षीय अंकुश, पुत्र मिथुन, कुछ बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक कुएं में गिर गया।बच्चे के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही गांव के तीन लोग कुएं में उतरे और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि अंकुश अपने ननिहाल में रह रहा था। उसका मूल निवास सुल्तानपुर के मुंगर क्षेत्र स्थित टिकई का पुरवा बताया गया है। परिजनों के अनुसार, अंकुश के पिता ने कुछ वर्ष पहले दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से वह अपने ननिहाल में रह रहा था।हादसे के बाद मृतक की मां गोल्डी का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकुश की दस वर्षीय बड़ी बहन महक और तीन वर्षीय छोटा भाई अनमोल भी घटना के बाद गमगीन हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में बच्चे के खेलते समय कुएं में गिरने की बात सामने आई है। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी।1