Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुगौली थाना परिसर में विनष्ट किया गया 1228 लीटर देशी शराब। मौके पर सीओ सह दंडाधिकारी और थानाध्यक्ष रहे मौजूद।
Shambhu sharan
सुगौली थाना परिसर में विनष्ट किया गया 1228 लीटर देशी शराब। मौके पर सीओ सह दंडाधिकारी और थानाध्यक्ष रहे मौजूद।
More news from बिहार and nearby areas
- सुगौली थाना परिसर में विनष्ट किया गया 1228 लीटर देशी शराब। मौके पर सीओ सह दंडाधिकारी और थानाध्यक्ष रहे मौजूद।1
- वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय पिसौर के प्रधानाध्यापक पर चार छात्राओं के साथ छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है। सोमवार को ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और प्रधानाध्यापक को एक कमरे में बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि शनिवार को प्रधानाध्यापक ने छात्राओं को गलत तरीके से छुआ, प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगाया और छेड़खानी की।घटना की सूचना पर डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार,एसीपी कैंट नितिन तनेजा,एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और प्रधानाध्यापक को हिरासत में ले लिया। डीसीपी ने बताया कि जांच पूरी की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।ग्रामीणों की मांग है कि POCSO एक्ट के तहत तुरंत सख्त कार्रवाई हो।इलाके में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।1
- नौतन खुर्द पंचायत अंतर्गत मदरसा खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सेमरा वृत्त वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच बरदाहा और विश्वास टीम के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जुटे। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में दोनों टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। कड़े और रोमांचक मुकाबले में बरदाहा की टीम ने विश्वास को तीन–एक से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच के हर सेट में खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, तेज सर्विस और सटीक स्मैश से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अंतिम सीटी के साथ ही बरदाहा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी अमर कुमार उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच सिखाता है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के चीफ गेस्ट एनडीपीएस के अधिवक्ता संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। समाज में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने में सहायक होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभा को आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं। वहीं हेल्थ केयर सेंटर मझौलिया के निदेशक डॉ. मोहम्मद शमीम अख्तर ने खेल को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताते हुए युवाओं को नियमित खेलकूद अपनाने की सलाह दी। आयोजन समिति के सचिव डॉ. सरफराज आलम ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेमरा वृत्त में खेलों को बढ़ावा देना समिति की प्राथमिकता है। जिला पार्षद मोहम्मद जियाउद्दीन ने भी आयोजन की सराहना की। बताते चलें कि बरदाहा विजेता और विश्वास उपविजेता रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजन समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान प्रकट किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष परवेज आलम उपाध्यक्ष चंद्र किशोर राम सचिव डॉक्टर सरफराज आलम डॉक्टर अरशद अली की काफी सराहनीय भूमिका रही। नेपाल से आए रेफरी मोहम्मद अफजाल अंसारी के सटीक निर्णयों को काफी सराहा गया। कॉमेंटेटर माटी वाला शमशाद आलम समेत शकील अहमद मोहम्मद इलियास मोहम्मद इम्तियाज अजमल हुसैन का सहयोग उल्लेखनीय देखा गया। दर्शक दीर्घा में दरोगा अनुज कुमार झा हाजी मोहम्मद इकराम उल हक धनंजय तिवारी इरशाद आलम आलमगीर अंसारी मोहम्मद अब्दुल्लाह अशोक राम सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए पत्रकार अनिल कुमार शर्मा और राजू शर्मा को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।4
- बिहार,गया में BDO 50 हज़ार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, संपति की भी होगी जांच I1
- Shaheen Academy Champaran में मैराथन का भव्य आयोजन, बालिका व बालक वर्ग के विजेता हुए सम्मानित।शहीन अकैडमी चंपारण के तत्वावधान में आज एक भव्य मैराथन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के लिए 5 किलोमीटर और बालक वर्ग के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। बालिकाओं की दौड़ सुर्पनीय से शुरू होकर शहीन अकैडमी चंपारण में समाप्त हुई, जबकि बालकों की दौड़ गांधी चौक, ढाका से शुरू होकर अकैडमी परिसर में संपन्न हुई। दौड़ के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में दोनों वर्गों में प्रथम से पाँचवें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम उत्साह और अनुशासन के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। #ShaheenAcademy #ShaheenAcademyChamparan #Marathon #FitIndia #YouthPower #SportsEvent #HealthyIndia #RunForFitness #ChamparanNews #DhakaBihar #LocalNews #SportsNews #Athletics #YouthInSports #PositiveIndia1
- चकिया (पूर्वी चंपारण): चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनी छपरा में सोमवार की शाम एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 के समीप उमेश राय के लीची बागान में एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। मृतक की पहचान धीरेंद्र शर्मा, उम्र लगभग 42 वर्ष, पिता सुरेश चंद्र शर्मा, निवासी मंगलापुरी मंडी, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है। इसकी जानकारी चकिया थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार ने दी1
- Post by Sadhana national News1
- बेतिया सरकार ने अपनी जमीन सबसे पहले किसे बेची थी और ये जमीन आम किसान तक कैसे पहुंचा वीडियो में देखे1