Shuru
Apke Nagar Ki App…
महराजगंज में पोखरी की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, पक्के मकान ध्वस्त | Pharenda News| Maharajganj News महराजगंज के फरेंदा तहसील क्षेत्र के सेमरा महाराजा गांव में सरकारी पोखरी की जमीन पर कथित अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर की मदद से पक्के निर्माण ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया।
Aapan Maharajganj
महराजगंज में पोखरी की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, पक्के मकान ध्वस्त | Pharenda News| Maharajganj News महराजगंज के फरेंदा तहसील क्षेत्र के सेमरा महाराजा गांव में सरकारी पोखरी की जमीन पर कथित अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर की मदद से पक्के निर्माण ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🚨 सेमरा महराज में गूंजा कुश्ती का रोमांच! फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र के सेमरा महराज गांव 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🚨 🤼♂️ सेमरा महराज में गूंजा कुश्ती का रोमांच! 🔥 फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र के सेमरा महराज गांव स्थित खेल स्टेडियम में भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अजय यादव के नेतृत्व में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। 💪 दंगल में सैकड़ों पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दांव-पेच, दमखम और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। एक-दूसरे को चित करने के लिए पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले हुए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। 🏆 शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को आयोजकों की ओर से इनाम देकर सम्मानित किया गया। 🔥 अखाड़े में पहलवानों का दमखम, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह! 📍 सेमरा महराज | फरेन्दा | महराजगंज Public maharajganj #PublicMaharajganjNews #Maharajganj #MaharajganjNews #Farenda #SemraMaharaj #KushtiDangal #Kushti #Wrestling #BreakingNews #UPNews #NewsUpdate #ViralNews #HindiNews #SportsNews #DesiKushti #LocalNews #everyone #followers1
- वायरल वीडियो --- एक मां-बाप इतने लार्ड प्यार से बेटी का लालन-पालन करते हैं , लेकिन आज वही बेटी मां-बाप की दुश्मन बन गई,प्यार में पागल,अंधी बनीं लड़की? लड़की और लड़का दोनों ने वीडियो जारी कर बताया वीडियो में लड़की ने अपने मां बाप को धम/कीं दी,, ऐसी बेटियों को लेकर क्या आप कहेंगे कमेंट में अपना राय जरुर दें ? #mahararagnj #police वायरल वीडियो --- एक मां-बाप इतने लार्ड प्यार से बेटी का लालन-पालन करते हैं , लेकिन आज वही बेटी मां-बाप की दुश्मन बन गई,प्यार में पागल,अंधी बनीं लड़की? लड़की और लड़का दोनों ने वीडियो जारी कर बताया वीडियो में लड़की ने अपने मां बाप को धम/कीं दी,, ऐसी बेटियों को लेकर क्या आप कहेंगे कमेंट में अपना राय जरुर दें ? #mahararagnj #police1
- इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली दो फ़्लाइट्स SG 5111 और SG 5105 के 24 घंटे से अधिक समय तक न उड़ने से 200 से अधिक यात्रियों ने एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर फर्श पर बैठकर एयरलाइन के खिलाफ नारेबाजी की और धरना शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि स्पाइसजेट का ग्राउंड स्टाफ सटीक जानकारी देने के बजाय नदारद हो गया और न ही समय पर रिफ्रेशमेंट या रहने का इंतजाम किया गया। स्पाइसजेट ने विमान ग्राउंडेड होने को देरी की वजह बताते हुए माफी मांगी और वैकल्पिक उड़ानों का आश्वासन दिया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली दो फ़्लाइट्स SG 5111 और SG 5105 के 24 घंटे से अधिक समय तक न उड़ने से 200 से अधिक यात्रियों ने एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर फर्श पर बैठकर एयरलाइन के खिलाफ नारेबाजी की और धरना शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि स्पाइसजेट का ग्राउंड स्टाफ सटीक जानकारी देने के बजाय नदारद हो गया और न ही समय पर रिफ्रेशमेंट या रहने का इंतजाम किया गया। स्पाइसजेट ने विमान ग्राउंडेड होने को देरी की वजह बताते हुए माफी मांगी और वैकल्पिक उड़ानों का आश्वासन दिया।1
- संतकबीरनगर- बेलहर कला पुलिस का दमदार एक्शन: ह#त्या/कांड का हुआ खुलासा ह#त्या के मामले में वांछित ह#त्यारोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, आलाक/त्ल नुकीली परखी बरामद। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल श्री सत्यदेव सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ह#त्या के सनसनीखेज मामले में वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर आलाक/त्ल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला को आज दिनांक 16.09.2026 को जंगल दशहर मोड़ बहदग्राम पिपरी से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद धारदार नुकीली परखी बरामद हुई है। क्या था पूरा मामला - पुरानी रंजिश में किया था वार घटना का विवरण के अनुसार दिनांक 15.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी श्रीमती मंजू देवी पत्नी स्व० राजू निवासी जंगल दशहर ने प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 15.09.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त रामदास गुप्ता ने नुकीले धारदार हथियार से उसके पति के पेट में कई जगह वार कर दिया। घायल पति को सीएचसी मेहदावल एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना बेलहरकला पर मु०अ०सं० 278/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ में उगला सच - पैसे के लेनदेन और कहासुनी बनी वजह पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि महेन्द्र व उसकी पत्नी का उसके यहाँ आना-जाना व उठना-बैठना होता था। राजू की पत्नी मंजू व उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। मंजू द्वारा हमेशा यह कहा जाता था कि मेरे चढ़ाने पर ही महेन्द्र उन लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता है। इसी बात को लेकर दिनांक 15.09.2026 को शाम को राजू, उसकी पत्नी मंजू तथा उसके बीच गाली-गलौज व मारपीट हो रही थी। झगड़े के दौरान उसने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली व धारदार परखी से राजू के सीने व पेट पर कई जगह वार कर दिया। बरामदगी और गिरफ्तारी टीम बरामदगी में एक अदद आलाकत्ल धारदार नुकीली परखी मिली है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बेलहरकला श्री सर्वेश कुमार, उ०नि० राजेश कुमार दूबे, का० रोहित कुमार, का० सतीश कुमार त्रिपाठी, का० ओमप्रकाश चौरसिया, का० अमरजीत मौर्य, का० पीयूष कुमार गुप्ता सर्विलांस सेल शामिल रहे।1
- महराजगंज ब्लॉक में बच्चों का आधार मुफ्त | 0-18 साल तक Free Aadhaar | नाम-पता संशोधन की सुविधा महराजगंज ब्लॉक परिसर में 0 से 18 साल तक के बच्चों का नया आधार कार्ड मुफ्त में बनाया जा रहा है। नाम और पता जैसे जरूरी संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध है, हालांकि फिलहाल जन्मतिथि में सुधार नहीं किया जा रहा है। आधार से जुड़े काम के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।1
- पोखरी की सार्वजनिक भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई पोखरी की सार्वजनिक भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई महराजगंज। तहसील फरेन्दा के राजस्व ग्राम सेमरा महराज में सार्वजनिक उपयोग की पोखरी की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। गाटा संख्या 554, रकबा 0.049 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में पोखरी के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को मंगलवार को राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में हटवाया गया। प्रशासन के अनुसार, उक्त भूमि के संबंध में 4 जून 2026 को बेदखली आदेश पारित किया गया था। इसके अनुपालन में पहले राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का सीमांकन किया था और अतिक्रमणकारियों को स्वेच्छा से अवैध कब्जा हटाने के लिए निर्धारित समय भी दिया गया था। हालांकि, समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद राजस्व टीम ने दोबारा मौके का सीमांकन कराया, जिसमें अतिक्रमण यथावत पाया गया। इसके पश्चात माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में 15 सितंबर 2026 को राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक उपयोग की पोखरी की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद भूमि को अतिक्रमणमुक्त कर सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित किया गया है।1
- एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को स्वरोजगार के लिए दी जानकारी सिद्धार्थनगर जिले में उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय की ओर से उद्यम लांच पैड के तहत एमएसएमई योजनाओं को लेकर बुधवार को लोहिया कला भवन में कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी दी गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश पर उद्यम लांच पैड के अंतर्गत एमएसएमई योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि कार्यशाला में दी जा रही जानकारी का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार के अवसर तलाशें और योजनाओं के माध्यम से अपना उद्यम शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग की ओर से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना समेत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को रोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में ऐसे और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक युवा और संभावित उद्यमी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर भी कार्यशालाएं आयोजित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर शासन से आए विशेषज्ञों ने पीपीटी के माध्यम से एमएसएमई योजनाओं, उद्यम स्थापना की प्रक्रिया तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में उद्यमियों, युवाओं और संबंधित विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।1
- दुष्कर्म की आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजो न्यायालय की अभीरक्षा में *महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष परसामलिक के नेतृत्व में उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार मय हमराह हे0का0 मुनायन यादव व का0 अंगद यादव द्वारा दिनाँक 16.09.2026 को थाना स्थानीय के *मु0अ0सं0 77/26 धारा 69/351(3)/352 BNS* के वांछित अभियुक्त कृष्णा सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी ग्राम महदेइया थाना परसामलिक जनपद महराजगंज उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। *गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का नाम पता-* कृष्णा सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी ग्राम महदेइया थाना परसामलिक जनपद महराजगंज उम्र करीब 25 वर्ष *गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण* 1.उ0नि0 श्री शैलेन्द्र कुमार 2.हे0का0 मुनायन यादव 3.का0 अंगद यादव1
- प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने 52 नंबर पिलर के पास उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और वारदात को अंजाम देकर बरौत की ओर फरार हो गए। गंभीर हालत में पवन यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है, जबकि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।1