अजमेर में मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में 16 साल का छात्र घायल अजमेर के सिविल लाइंस इलाके में मकान मालिक और किराएदार के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया।झगड़े के दौरान दरगाह से जुड़े खादिम गुलरेज चिश्ती ने फायरिंग कर दी।इस फायरिंग में एक 16 वर्षीय छात्र के हाथ में गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अजमेर में मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में 16 साल का छात्र घायल अजमेर के सिविल लाइंस इलाके में मकान मालिक और किराएदार के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया।झगड़े के दौरान दरगाह से जुड़े खादिम गुलरेज चिश्ती ने फायरिंग कर दी।इस फायरिंग में एक 16 वर्षीय छात्र के हाथ में गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अजमेर में मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में 16 साल का छात्र घायल अजमेर के सिविल लाइंस इलाके में मकान मालिक और किराएदार के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया।झगड़े के दौरान दरगाह से जुड़े खादिम गुलरेज चिश्ती ने फायरिंग कर दी।इस फायरिंग में एक 16 वर्षीय छात्र के हाथ में गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अजमेर में मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में 16 साल का छात्र घायल अजमेर के सिविल लाइंस इलाके में मकान मालिक और किराएदार के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया।झगड़े के दौरान दरगाह से जुड़े खादिम गुलरेज चिश्ती ने फायरिंग कर दी।इस फायरिंग में एक 16 वर्षीय छात्र के हाथ में गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- कोटा शहर के नयापुरा बस स्टैंड डिपो पर देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि ये लोग बस डिपो पर आने-जाने वाले यात्रियों को भी निशाना बनाते हैं और आए दिन बदसलूकी की घटनाएं सामने आ रही हैं। डिपो पर तैनात कर्मचारियों के अनुसार, हाल ही में एक गंभीर मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया, जिसमें डिपो के कर्मचारी अब्दुल को निशाना बनाया गया। इस मामले में थाना नया पुरा, कोटा में लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन आज दिनांक तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि ये असामाजिक तत्व बाहरी यात्री बसों को भी टारगेट बनाकर लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश करते हैं। देर रात के समय सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कमजोर नजर आती है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। रोडवेज कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड पर पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाई जाए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।1
- अजमेर में मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में 16 साल का छात्र घायल अजमेर के सिविल लाइंस इलाके में मकान मालिक और किराएदार के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया।झगड़े के दौरान दरगाह से जुड़े खादिम गुलरेज चिश्ती ने फायरिंग कर दी।इस फायरिंग में एक 16 वर्षीय छात्र के हाथ में गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- अंधविश्वास से बच्चे सुनिए पूरी कहानी1
- ✍ ..*आज़ाद शेरवानी* कोटा 01 अप्रैल 2026, केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर, इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीव रेड्डी जी एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री श्री जगदीश राज श्रीमाली जी के निर्देशानुसार थर्मल कर्मचारी संघ (इंटक), कोटा ने कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन, कोटा के मुख्य द्वार पर काले श्रम कानूनों के विरोध में काली पट्टी बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन थर्मल कर्मचारी संघ इंटक कोटा के अध्यक्ष शिवपाल चौधरी के नेतृत्व में किया गया जिसमें रमेश चन्द मीणा, रामेश्वर मीणा, ललित कुमावत, लोकेश मीणा, भानु प्रताप सिंह, दिनेश जाट, तोताराम त्यागी, प्रिंस शर्मा, महेन्द्र बैरवा, जीतेंद्र मीणा, महेश चन्द डागुर , बाबूलाल धाप सहित अनेक कर्मचारियों ने काले कानूनों को वापिस लेने के लिए नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया1
- ग्लोबल एक्सपोजर, ‘शार्क टैंक’ कॉन्क्लेव और एआई तकनीक से उद्योगों को नई पहचान, कैंटन फेयर चीन में जाएंगे 100 उद्योगपति कोटा | 1 अप्रैल 2026। एसएसआई एसोसिएशन, कोटा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना महत्वाकांक्षी विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है, जिसमें शहर के औद्योगिक विकास का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक मेहता ने बताया कि संगठन का उद्देश्य हाड़ौती क्षेत्र को वैश्विक औद्योगिक पहचान दिलाना है। कोटा को एक सशक्त एमएसएमई हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ स्थानीय उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा का मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि सचिव समीर सूद और कोषाध्यक्ष राहुल जैन के नेतृत्व में गवर्निंग बोर्ड ने कार्यकाल के पहले ही दिन परिणाम-उन्मुख कार्ययोजना लागू कर दी है, जिससे एमएसएमई सेक्टर को मजबूती मिलेगी। ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस पर विशेष फोकस विजन डॉक्यूमेंट में ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ को प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत सरकारी विभागों और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय के लिए समर्पित वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किए जाएंगे, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। स्टार्टअप से ग्लोबल एक्सपोजर तक बड़े आयोजन औद्योगिक विस्तार को बढ़ावा देने के लिए दिसंबर में ‘राजस्थान बिजनेस कॉन्क्लेव’ आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा और हर्षवर्धन जैन के सत्र भी प्रस्तावित हैं। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अक्टूबर में ‘ऑल वूमेन एंटरप्रेन्योर कॉन्क्लेव’ आयोजित किया जाएगा। वैश्विक स्तर पर कोटा की पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से एसोसिएशन अक्टूबर में चीन के कैंटन फेयर में 100 उद्योगपतियों का प्रतिनिधिमंडल भेजेगा। एआई और ‘शार्क टैंक’ मॉडल से स्टार्टअप को बढ़ावा आधुनिक तकनीकों के समावेशन के तहत एआई अवेयरनेस सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। साथ ही स्टार्टअप्स को फंडिंग उपलब्ध कराने के लिए ‘शार्क टैंक’ मॉडल पर आधारित कॉन्क्लेव भी आयोजित होगा। एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि विजन 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों में जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गई हैं। विभिन्न विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां रीको विभाग का नेतृत्व मनोज अग्रवाल और आशुतोष जैन को दिया गया है। जिला उद्योग केंद्र और एमएसएमई की जिम्मेदारी अक्षय सिंह एवं कौशल बंसल संभालेंगे। अन्य समन्वय कार्यों में ईशांत अरोड़ा, एमएस चौहान और उमेश गोयल की भूमिका रहेगी। ‘कोटा स्टोन’ को मिलेगी वैश्विक पहचान एसोसिएशन ने ‘कोटा स्टोन’ और सैंडस्टोन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए विशेष रणनीति बनाई है। इसके तहत इन उत्पादों की प्रोफेशनल प्रोफाइलिंग और ग्लोबल मार्केटिंग पर जोर दिया जाएगा। ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत ‘एसएसआई संवाद’ मैगजीन के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे खदान मालिकों और प्रोसेसिंग इकाइयों को वैश्विक मंच मिल सके। इस पहल से कोटा का पारंपरिक उद्योग आधुनिक प्रतिस्पर्धा में नई ऊंचाइयों को छू सकेगा।5
- Post by VKH NEWS1
- सांगोद थाना क्षेत्र की मंडिता पंचायत के गुड़ला गांव में हादसा: सांगोद से कोटा आते समय बैलेंस बिगड़ने से पुलिया पर एक ट्रैलर पलट गया, जिससे उसमें भरे लोहे के पाइप पुलिया के नीचे बने दो मकानों पर जा गिरे, जिससे दोनों मकान ढह गए, हादसे में सुनीता बैरवा और चतुर्भुज बैरवा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कोटा अस्पताल लाया गया है, वहीं ड्राइवर फरार है जिसकी तलाश जारी है...1
- जंग का आज 33 वां दिन: अमेरिका मध्य पूर्व में अपना तीसरा विमानवाहक पोत तैनात कर रहा है, USS जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश, जो एक परमाणु-संचालित विमानवाहक पोत है: इससे साबित होता है कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं और जंग खत्म होने से अभी कोसों दूर है। सिर्फ तैयारी के लिए टाइम पास चल रहा है: 32 मिनट पहले जारी वीडियो...1