logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तंबौर में अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का केंद्र: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक संग लिए सात फेरे तंबौर में अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का केंद्र: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक संग लिए सात फेरे सीतापुर/तंबौर। जिले के तंबौर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अंतरधार्मिक विवाह को लेकर पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। यहां एक मुस्लिम युवती ने अपने हिंदू प्रेमी के साथ मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के आरा की रहने वाली नाज अंसारी और तंबौर निवासी राकेश गौतम के बीच पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों की मुलाकात हरियाणा के पानीपत स्थित एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी, जहां धीरे-धीरे यह जान-पहचान प्रेम में बदल गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपनी मर्जी से करीब तीन महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद बुधवार को तंबौर क्षेत्र के मां काली मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला कार्याध्यक्ष सुनील सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। मंदिर परिसर में आयोजित इस विवाह को देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस विवाह को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जहां कुछ लोग इसे प्रेम और आपसी सहमति का प्रतीक मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे सामाजिक नजरिए से अलग दृष्टिकोण से देख रहे हैं।

20 hrs ago
user_Naresh Gupta Reporter
Naresh Gupta Reporter
सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago
6f8ca331-a089-4411-8a2b-5a25b3fdabd7

तंबौर में अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का केंद्र: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक संग लिए सात फेरे तंबौर में अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का केंद्र: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक संग लिए सात फेरे सीतापुर/तंबौर। जिले के तंबौर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अंतरधार्मिक विवाह को लेकर पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। यहां एक मुस्लिम युवती ने अपने हिंदू प्रेमी के साथ मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के आरा की रहने वाली नाज अंसारी और तंबौर निवासी राकेश गौतम के बीच पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों की मुलाकात हरियाणा के पानीपत स्थित एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी, जहां धीरे-धीरे यह जान-पहचान प्रेम में बदल गई। बताया जा रहा

3dbb4ad6-9ed9-419c-9e89-9ab7403b0d7b

है कि दोनों ने अपनी मर्जी से करीब तीन महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद बुधवार को तंबौर क्षेत्र के मां काली मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला कार्याध्यक्ष सुनील सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। मंदिर परिसर में आयोजित इस विवाह को देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस विवाह को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जहां कुछ लोग इसे प्रेम और आपसी सहमति का प्रतीक मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे सामाजिक नजरिए से अलग दृष्टिकोण से देख रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिधौली तहसील में भ्रष्टाचार पर बड़ा वार: एक लाख घूस लेते SDM के पेशकार रंगे हाथ गिरफ्तार लखनऊ एंटी करप्शन टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दाखिल-खारिज के नाम पर वसूली का खुलासा संवाददाता,,नरेश गुप्ता सिधौली/सीतापुर। तहसील सिधौली में बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम ने एसडीएम के पेशकार (वरिष्ठ बाबू) अनुपम श्रीवास्तव को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अटरिया थाना क्षेत्र के एक किसान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के बदले पेशकार द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोपी ने कुल ₹1,00,000 की रकम तय की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से तहसील परिसर में जाल बिछाया। जैसे ही किसान ने आरोपी को रिश्वत की रकम सौंपी, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। शिकायतकर्ता जय प्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम मऊ की सतर्कता से यह कार्रवाई संभव हो सकी। पहले भी विवादों में रहा आरोपी सूत्रों के अनुसार, अनुपम श्रीवास्तव का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले जब वह सदर तहसील में तैनात था, तब भी उस पर भ्रष्टाचार और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के गंभीर आरोप लग चुके हैं। लगातार शिकायतों के चलते उसे वहां से हटाकर सिधौली भेजा गया था, लेकिन यहां भी उसकी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। तहसील में सन्नाटा, कर्मचारियों में खौफ अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में सन्नाटा पसर गया। कई कर्मचारी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर होते नजर आए। एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ लखनऊ ले गई है, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बड़ा संदेश: इस कार्रवाई ने साफ संकेत दे दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन अब पूरी तरह सख्त है और रिश्वतखोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फैक्ट बॉक्स ▪️ स्थान: तहसील सिधौली, जनपद सीतापुर ▪️ आरोपी: अनुपम श्रीवास्तव (पेशकार) ▪️ मामला: दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत ▪️ राशि: ₹1,00,000 ▪️ शिकायतकर्ता: अटरिया क्षेत्र का किसान (जय प्रकाश मिश्रा) ▪️ कार्रवाई: लखनऊ एंटी करप्शन टीम द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तारी ▪️ तरीका: शिकायत के बाद ट्रैप ऑपरेशन ▪️ पुराना रिकॉर्ड: ठगी व भ्रष्टाचार के आरोप, सदर तहसील से हटाया जा चुका ▪️ वर्तमान स्थिति: आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी
    1
    सिधौली तहसील में भ्रष्टाचार पर बड़ा वार: एक लाख घूस लेते SDM के पेशकार रंगे हाथ गिरफ्तार
लखनऊ एंटी करप्शन टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दाखिल-खारिज के नाम पर वसूली का खुलासा
संवाददाता,,नरेश गुप्ता
सिधौली/सीतापुर।
तहसील सिधौली में बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम ने एसडीएम के पेशकार (वरिष्ठ बाबू) अनुपम श्रीवास्तव को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि अटरिया थाना क्षेत्र के एक किसान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के बदले पेशकार द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोपी ने कुल ₹1,00,000 की रकम तय की थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से तहसील परिसर में जाल बिछाया। जैसे ही किसान ने आरोपी को रिश्वत की रकम सौंपी, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। शिकायतकर्ता जय प्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम मऊ की सतर्कता से यह कार्रवाई संभव हो सकी।
पहले भी विवादों में रहा आरोपी
सूत्रों के अनुसार, अनुपम श्रीवास्तव का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले जब वह सदर तहसील में तैनात था, तब भी उस पर भ्रष्टाचार और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के गंभीर आरोप लग चुके हैं। लगातार शिकायतों के चलते उसे वहां से हटाकर सिधौली भेजा गया था, लेकिन यहां भी उसकी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ।
तहसील में सन्नाटा, कर्मचारियों में खौफ
अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में सन्नाटा पसर गया। कई कर्मचारी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर होते नजर आए। एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ लखनऊ ले गई है, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बड़ा संदेश:
इस कार्रवाई ने साफ संकेत दे दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन अब पूरी तरह सख्त है और रिश्वतखोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
फैक्ट बॉक्स
▪️ स्थान: तहसील सिधौली, जनपद सीतापुर
▪️ आरोपी: अनुपम श्रीवास्तव (पेशकार)
▪️ मामला: दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत
▪️ राशि: ₹1,00,000
▪️ शिकायतकर्ता: अटरिया क्षेत्र का किसान (जय प्रकाश मिश्रा)
▪️ कार्रवाई: लखनऊ एंटी करप्शन टीम द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तारी
▪️ तरीका: शिकायत के बाद ट्रैप ऑपरेशन
▪️ पुराना रिकॉर्ड: ठगी व भ्रष्टाचार के आरोप, सदर तहसील से हटाया जा चुका
▪️ वर्तमान स्थिति: आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सिधौली तहसील में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, एसडीएम का पेशकार गिरफ्तार रिपोर्ट: स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश, अरुण कुमार यादव अपना रिपोर्टर अशोक यादव सीतापुर जनपद की सिधौली तहसील में बुधवार को एंटी करप्शन टीम, लखनऊ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय में तैनात पेशकार (वरिष्ठ बाबू) को ₹1.07 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, अटरिया थाना क्षेत्र के एक किसान से भूमि के दाखिल-खारिज (नामांतरण) के नाम पर यह रकम मांगी गई थी। किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम बताया।
    2
    सिधौली तहसील में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, एसडीएम का पेशकार गिरफ्तार
रिपोर्ट: स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश, अरुण कुमार यादव 
अपना  रिपोर्टर अशोक यादव
सीतापुर जनपद की सिधौली तहसील में बुधवार को एंटी करप्शन टीम, लखनऊ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय में तैनात पेशकार (वरिष्ठ बाबू) को ₹1.07 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, अटरिया थाना क्षेत्र के एक किसान से भूमि के दाखिल-खारिज (नामांतरण) के नाम पर यह रकम मांगी गई थी। किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
एंटी करप्शन टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम बताया।
    user_अशोक यादव
    अशोक यादव
    Court reporter बिसवां, बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिधौली तहसील में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, एसडीएम का पेशकार गिरफ्तार रिपोर्ट: स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश, अरुण कुमार यादव सीतापुर जनपद की सिधौली तहसील में बुधवार को एंटी करप्शन टीम, लखनऊ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय में तैनात पेशकार (वरिष्ठ बाबू) को ₹1.07 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, अटरिया थाना क्षेत्र के एक किसान से भूमि के दाखिल-खारिज (नामांतरण) के नाम पर यह रकम मांगी गई थी। किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम बताया।
    1
    सिधौली तहसील में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, एसडीएम का पेशकार गिरफ्तार
रिपोर्ट: स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश, अरुण कुमार यादव
सीतापुर जनपद की सिधौली तहसील में बुधवार को एंटी करप्शन टीम, लखनऊ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय में तैनात पेशकार (वरिष्ठ बाबू) को ₹1.07 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, अटरिया थाना क्षेत्र के एक किसान से भूमि के दाखिल-खारिज (नामांतरण) के नाम पर यह रकम मांगी गई थी। किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
एंटी करप्शन टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम बताया।
    user_अवध इंडिया न्यूज़ स्टेट ब्यूरो
    अवध इंडिया न्यूज़ स्टेट ब्यूरो
    Lawyer बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • के घटना के संबंधित 01अभियुक्त की गिरफ्तारी व कब्जे/निशांदेही से 09 लाख 11 हजार 180 रुपये, 01 अदद लोहे की तिजोरी के बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट-*
    1
    के घटना के संबंधित 01अभियुक्त की गिरफ्तारी व कब्जे/निशांदेही से 09 लाख 11 हजार 180 रुपये, 01 अदद लोहे की तिजोरी के बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट-*
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • सीतापुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी अंकुर अग्रवाल के कड़े निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक ऐसे शातिर चोर को दबोचा है, जिसने न केवल सीतापुर बल्कि हरदोई, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी तक अपनी दहशत फैला रखी थी।"
    1
    सीतापुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी अंकुर अग्रवाल के कड़े निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक ऐसे शातिर चोर को दबोचा है, जिसने न केवल सीतापुर बल्कि हरदोई, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी तक अपनी दहशत फैला रखी थी।"
    user_Ram Krishna bajpai
    Ram Krishna bajpai
    पत्रकार Sitapur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ हरदोई। जिले के लोनार थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बावन कस्बे के पास झाड़ियों में एक किशोरी गंभीर हालत में खून से लथपथ मिली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि झाड़ियों के पास पड़ी किशोरी को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना स्थल चौकी से कुछ ही दूरी पर होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, किशोरी की हालत को देखते हुए लोगों में दरिंदगी की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि लोनार थाना क्षेत्र में एक किशोरी के घायल अवस्था में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच तेज कर दी है और संदिग्धों की तलाश के साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
    1
    ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
हरदोई। जिले के लोनार थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बावन कस्बे के पास झाड़ियों में एक किशोरी गंभीर हालत में खून से लथपथ मिली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
बताया जा रहा है कि झाड़ियों के पास पड़ी किशोरी को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना स्थल चौकी से कुछ ही दूरी पर होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, किशोरी की हालत को देखते हुए लोगों में दरिंदगी की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है।
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि लोनार थाना क्षेत्र में एक किशोरी के घायल अवस्था में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच तेज कर दी है और संदिग्धों की तलाश के साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    3 hrs ago
  • jhopadiyon mein Aag lag Gai
    2
    jhopadiyon mein Aag lag Gai
    user_Shahzad Ali
    Shahzad Ali
    बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🚨 सीतापुर में सनसनी: शारदा नहर से अज्ञात शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप सीतापुर। जनपद के थाना बिसवां क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। बिसवां स्थित पुरानी पुल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर शारदा नहर में एक अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नहर में शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच भी शुरू कर दी गई है। 👉 पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। रिपोर्ट: अरुण कुमार यादव स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
    2
    🚨 सीतापुर में सनसनी: शारदा नहर से अज्ञात शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप
सीतापुर। जनपद के थाना बिसवां क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। बिसवां स्थित पुरानी पुल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर शारदा नहर में एक अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने नहर में शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
👉 पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
रिपोर्ट: अरुण कुमार यादव
स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
    user_अवध इंडिया न्यूज़ स्टेट ब्यूरो
    अवध इंडिया न्यूज़ स्टेट ब्यूरो
    Lawyer बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.