हरदोई में किशोरी झाड़ियों में खून से लथपथ मिली, इलाके में हड़कंप ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ हरदोई। जिले के लोनार थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बावन कस्बे के पास झाड़ियों में एक किशोरी गंभीर हालत में खून से लथपथ मिली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि झाड़ियों के पास पड़ी किशोरी को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना स्थल चौकी से कुछ ही दूरी पर होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, किशोरी की हालत को देखते हुए लोगों में दरिंदगी की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि लोनार थाना क्षेत्र में एक किशोरी के घायल अवस्था में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच तेज कर दी है और संदिग्धों की तलाश के साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ हरदोई। जिले के लोनार थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बावन कस्बे के पास झाड़ियों में एक किशोरी गंभीर हालत में खून से लथपथ मिली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि झाड़ियों के पास पड़ी किशोरी को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना स्थल चौकी से कुछ ही दूरी पर होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, किशोरी की हालत को देखते हुए लोगों में दरिंदगी की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि लोनार थाना क्षेत्र में एक किशोरी के घायल अवस्था में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच तेज कर दी है और संदिग्धों की तलाश के साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।1
- Post by Anoopshukla1
- Post by शुभम तिवारी भरावन हरदोई1
- सिधौली तहसील में भ्रष्टाचार पर बड़ा वार: एक लाख घूस लेते SDM के पेशकार रंगे हाथ गिरफ्तार लखनऊ एंटी करप्शन टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दाखिल-खारिज के नाम पर वसूली का खुलासा संवाददाता,,नरेश गुप्ता सिधौली/सीतापुर। तहसील सिधौली में बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम ने एसडीएम के पेशकार (वरिष्ठ बाबू) अनुपम श्रीवास्तव को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अटरिया थाना क्षेत्र के एक किसान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के बदले पेशकार द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोपी ने कुल ₹1,00,000 की रकम तय की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से तहसील परिसर में जाल बिछाया। जैसे ही किसान ने आरोपी को रिश्वत की रकम सौंपी, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। शिकायतकर्ता जय प्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम मऊ की सतर्कता से यह कार्रवाई संभव हो सकी। पहले भी विवादों में रहा आरोपी सूत्रों के अनुसार, अनुपम श्रीवास्तव का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले जब वह सदर तहसील में तैनात था, तब भी उस पर भ्रष्टाचार और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के गंभीर आरोप लग चुके हैं। लगातार शिकायतों के चलते उसे वहां से हटाकर सिधौली भेजा गया था, लेकिन यहां भी उसकी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। तहसील में सन्नाटा, कर्मचारियों में खौफ अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में सन्नाटा पसर गया। कई कर्मचारी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर होते नजर आए। एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ लखनऊ ले गई है, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बड़ा संदेश: इस कार्रवाई ने साफ संकेत दे दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन अब पूरी तरह सख्त है और रिश्वतखोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फैक्ट बॉक्स ▪️ स्थान: तहसील सिधौली, जनपद सीतापुर ▪️ आरोपी: अनुपम श्रीवास्तव (पेशकार) ▪️ मामला: दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत ▪️ राशि: ₹1,00,000 ▪️ शिकायतकर्ता: अटरिया क्षेत्र का किसान (जय प्रकाश मिश्रा) ▪️ कार्रवाई: लखनऊ एंटी करप्शन टीम द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तारी ▪️ तरीका: शिकायत के बाद ट्रैप ऑपरेशन ▪️ पुराना रिकॉर्ड: ठगी व भ्रष्टाचार के आरोप, सदर तहसील से हटाया जा चुका ▪️ वर्तमान स्थिति: आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी1
- jhopadiyon mein Aag lag Gai2
- Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी1
- लखनऊ के टेढ़ी पुलिया रिंग रोड स्थित झुग्गी बस्ती में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने 250 से ज्यादा झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। सिलेंडरों के लगातार धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी रहीं, लेकिन देर रात तक आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी। एहतियात के तौर पर पुलिस ने इलाके को घेर लिया और लोगों को अंदर जाने से रोक दिया। घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। जिन परिवारों का सब कुछ जल गया, वे सड़कों पर खड़े अपनी जिंदगी का मलबा देखते नजर आए।1
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ बुलंदशहर। जनपद बुलंदशहर में एक दारोगा का कथित दांव-पेंच इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि दारोगा रामवीर कहीं से लौटते समय एक दुकान पर खरीदारी के लिए रुके, जहां पहले से बैठे ग्रामीणों के साथ उन्होंने वर्दी के रौब में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो दारोगा ने थाने में फोन कर सूचना दी कि “10-12 लोग उनकी वर्दी खींच रहे हैं।” हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिससे मामला और तूल पकड़ गया। वायरल वीडियो में घटना की सच्चाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने सिर्फ अभद्रता का विरोध किया था, लेकिन उनके खिलाफ ही कार्रवाई कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।1