Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयोध्या मे राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के रूप में एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जीतेंद्र मिश्रा ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया अयोध्या मे राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के रूप में एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जीतेंद्र मिश्रा ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया,रविवार देर रात अयोध्या पहुंचे,जीतेंद्र मिश्रा ने आज सुबह रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर परिसर स्थित यात्री सुविधा केंद्र में बने अपने नवनिर्मित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
Mayank Srivastava
अयोध्या मे राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के रूप में एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जीतेंद्र मिश्रा ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया अयोध्या मे राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के रूप में एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जीतेंद्र मिश्रा ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया,रविवार देर रात अयोध्या पहुंचे,जीतेंद्र मिश्रा ने आज सुबह रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर परिसर स्थित यात्री सुविधा केंद्र में बने अपने नवनिर्मित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन। अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। जनौरा नाका स्थित नजूल की जमीन पर बने तीन मकानों पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। ब्रेकिंग अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन। अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। जनौरा नाका स्थित नजूल की जमीन पर बने तीन मकानों पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई का स्थानीय पीड़ित लोगों ने विरोध भी किया। जिला प्रशासन के मुताबिक, ये मकान नजूल की जमीन पर बने थे। प्रशासन का दावा है कि भवनों के मुआवजे का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। कुछ प्रभावित लोग मामले को लेकर हाईकोर्ट भी पहुंचे थे। प्रशासन के अनुसार, हाईकोर्ट से अब दिशा-निर्देश आने के बाद कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट और सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। नवंबर में प्रस्तावित 14 कोसी परिक्रमा को देखते हुए जिला प्रशासन परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण और अन्य तैयारियों को तेजी से पूरा करने में जुटा है।1
- दर्शन नगर बाजार में गणेश महोत्सव के दौरान बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति दर्शन नगर बाजार में गणेश महोत्सव के दौरान बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति अयोध्या। अयोध्या धाम क्षेत्र के नगर निगम वार्ड संख्या 204 स्थित दर्शन नगर बाजार में श्री गणेश पूजा समिति साकेत, दर्शन नगर द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा महोत्सव के तहत रविवार की रात करीब 7 बजे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्री गणेश के भक्ति गीतों एवं भजनों पर मनमोहक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से पूरा कार्यक्रम स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं एवं अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से आरती की गई। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। आरती के दौरान पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद श्री गणेश पूजा समिति साकेत, दर्शन नगर की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में सूरज गुप्ता, आकाश गुप्ता, आशीष गुप्ता, सानू गुप्ता, आकाश गुप्ता (गुरु जी), विवेक सिंह, यतेंद्र सिंह, विनीत सिंह, अरविंद चौरसिया (गब्बर), अनिल गुप्ता, पिंटू गुप्ता, विक्की गुप्ता, अनुराग गुप्ता,अभय,निर्मल गुप्ता,(कल्लू) सोनू गुप्ता,अभिषेक मोदनवाल, अंकित विशाल मोदनवाल,प्रिस गुप्ता,दिव्यांश मोदनवाल, शिवम गुप्ता, अमन गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता अनुज गुप्ता सहित समस्त दर्शन नगर बाजार निवासीगण मौजूद रहे। बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भगवान गणेश की आरती और पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों ने भगवान श्री गणेश से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।1
- अयोध्या मे राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के रूप में एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जीतेंद्र मिश्रा ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया अयोध्या मे राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के रूप में एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जीतेंद्र मिश्रा ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया,रविवार देर रात अयोध्या पहुंचे,जीतेंद्र मिश्रा ने आज सुबह रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर परिसर स्थित यात्री सुविधा केंद्र में बने अपने नवनिर्मित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।1
- दुनिया की जनता सुन लो शहर अब प्रदुशित अधिक हो रही है पेड़ पौधे अधिक लगाओ जीवन सफल बमाओ विश्व व अपने देश को स्वच्छ सुंदर बनाए पर्यावरण संरक्षण करें जीवन अनमोल बने सभी का ख्याल करेंजि और शुद्ध हवाओं ने,,, देखो दुनिया के लोग जागो नही तो प्रदुषित शहर होने मे देरी नही होती जागो पर्यावरण सेव करो, आओ चले धरती माँ को हरियाली युक्त मौसम बनाओ जीवन अनमोल धरोहर है देख भाल करो, प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण करे जीवन में पेड़ पौधे अधिक लगाये जीवन खुशहाल बनाएं आओ हम सब मिलकर अपने देश को स्वच्छ सुंदर बनाए पर्यावरण संरक्षण करें जीवन अनमोल बने सभी का ख्याल करेंजि और शुद्ध हवाओं के साथ योग करें और पर्यावरण स्वच्छ सुंदर बनाएं भारत सरकार राज्यों की सरकार से कंधा से कंधा मिलाकर चले पेड़ पौधे लगाने के लिए एनवायरनमेंट सेव करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। ।। Aaj subah times।। ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni,,1
- रामधन गबन मामले में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज अयोध्या। रामधन गबन मामले में आरोपियों की जमानत अर्जियों पर न्यायालय में सुनवाई का सिलसिला जारी है। सोमवार को मामले में आरोपी रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव और अविनाश शुक्ला की जमानत अर्जी पर एंटी करप्शन कोर्ट में सुनवाई होगी। तीनों आरोपियों की ओर से दाखिल जमानत अर्जियों पर अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनी जाएंगी। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की जमानत अर्जियों पर सुनवाई मंगलवार और बुधवार को प्रस्तावित है। न्यायालय की सुनवाई और आदेश पर मामले से जुड़े पक्षों की नजर बनी हुई है।1
- अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग की जद में भाजपा के पूर्व पार्षद मुरारी यादव के नाका हनुमानगढ़ी स्थित घर-दुकान, वर्षों पुरानी पुश्तैनी संपत्ति पर चला बुलडोजर अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग की जद में भाजपा के पूर्व पार्षद मुरारी यादव के नाका हनुमानगढ़ी स्थित घर-दुकान, वर्षों पुरानी पुश्तैनी संपत्ति पर चला बुलडोजर। मार्ग में यही भवन बन रहा था बाधा.....* अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के विस्तार की कार्रवाई के बीच पूर्व पार्षद एवं करीब 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मुरारी यादव का घर और दुकान बीती रात में ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। 14 कोसी मार्ग पूरा करने का प्रशासन और निर्माण एजेंसी पर दबाव बना हुआ है।1
- **तीन साल से मौत को दावत देता बिजली का तार!** कुर्मी टोला में सिर के बेहद करीब लटक रहा तार, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप रामनगरी अयोध्या के निषाद राज वार्ड के कुर्मी टोला** से बिजली व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां पिछले करीब तीन साल से बिजली का तार बेहद नीचे लटक रहा है। हालात ऐसे हैं कि सड़क से गुजरने वाले लोगों के सिर के बेहद करीब से यह तार गुजर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि **कई बार तार को ठीक कराने और ऊंचा कराने की शिकायत बिजली विभाग से की गई**, लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर **तीन साल से इस खतरनाक स्थिति पर जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं पड़ी?* अनूप सोनकर के मुताबिक नीचे लटक रहे तार की वजह से **बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।* लोगों को आशंका है कि अगर समय रहते तार को ठीक नहीं कराया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। एक तरफ बिजली विभाग सुरक्षित बिजली व्यवस्था के दावे करता है, तो दूसरी तरफ कुर्मी टोला में जमीन से बेहद कम ऊंचाई पर लटकता तार उन दावों पर सवाल खड़े कर रहा है।** स्थानीय निवासी मनीष सोनकर ने बताया कि *शिकायतें करने के बाबजूद जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर सके।* अब स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि *तत्काल मौके का निरीक्षण कराया जाए, नीचे लटक रहे तार को सुरक्षित ऊंचाई पर कराया जाए और भविष्य में किसी भी संभावित हादसे को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।** फिलहाल बड़ा सवाल यही है—क्या बिजली विभाग किसी हादसे के बाद जागेगा, या उससे पहले ही कुर्मी टोला की इस गंभीर समस्या का समाधान किया जाएगा?1
- गुस्ताखी माफ:* *नमो... नमो..’ का जाप, और अपनों के ही आशियाने पर चला ‘बाबा’ का बुलडोजर!* *गुस्ताखी माफ:* *नमो... नमो..’ का जाप, और अपनों के ही आशियाने पर चला ‘बाबा’ का बुलडोजर!* *क़लम के काँटे से* अयोध्या में *'14 कोसी परिक्रमा मार्ग' के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम इतनी 'क्रूर गति' से चल रहा है कि* अब यह भी नहीं देखा जा रहा कि *बुलडोजर के नीचे आकर कौन पिस रहा है—विपक्षी या अपनी ही पार्टी का 30 साल पुराना 'हनुमान'!* ताजा शिकार बने हैं *भाजपा के पूर्व पार्षद और पिछले तीन दशकों से पार्टी का झंडा ढोने वाले मुरारी यादव जी!* बीती रात *रेतिया स्थित उनके वर्षों पुराने पुश्तैनी मकान और दुकान पर जब बुलडोजर की 'गरज' सुनाई दी, तो मुरारी जी के होश उड़ गए।* जो हाथ 30 साल से 'नमो... नमो...' के नारे लगा रहे थे, *जो पैर भाजपा का परचम लहराने के लिए गलियों में घिस गए थे, वही हाथ अब अपने ही ध्वस्त आशियाने के मलबे को देखकर माथा पीट रहे हैं!* वाह प्रशासन साहब! वाह! *इसे कहते हैं 'अंधा कानून और बेधड़क बुलडोजर'!* कम से कम अपने ही पुराने कार्यकर्ता की *वर्षों पुरानी पुश्तैनी जायदाद पर पीला पंजा चलाने से पहले एक बार तो विभागीय मुलाजिमों ने दिल पर हाथ रख लिया होता।* पर नहीं! *अयोध्या के प्रशासनिक बुलडोजर को तो बस 'टार्गेट' पूरा करना है,* चाहे उसके नीचे *किसी आम नागरिक की छत ढहे या फिर भाजपा के पूर्व पार्षद की 30 साल की वफादारी की दीवार!* अब पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग चुटकियां ले रहे हैं कि *"भैया! राजनीति में वफादारी की कीमत अब ईंट-पत्थर के मलबे के रूप में चुकाई जा रही है!"* विरोधी मुस्कुरा रहे हैं और *भाजपा के बाकी स्थानीय नेता अंदर ही अंदर अपनी-अपनी छतों को देखकर सिहर रहे हैं कि "कहीं अगला नंबर हमारा तो नहीं?"* खैर, इसे कहते हैं *'राम राज्य का बुलडोजर न्याय'!* मुरारी यादव जी अब मलबे के ढेर पर बैठकर शायद यही सोच रहे होंगे कि *जिन वफादार हाथों ने 30 साल तक पार्टी का झंडा थामा, आज उन्हीं हाथों को अपनी पुश्तैनी छत के चिथड़े समेटने पड़ रहे हैं।* अब देखना यह है कि पीड़ित पूर्व पार्षद जी को पार्टी दफ्तर से कोई 'मलहम' मिलता है, या *फिर यह मामला भी 'विकास की वेदी' पर चढ़ी एक और बलि मानकर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा!*1