करौली जिले में एक नाबालिग किशोर के अपहरण और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस सनसनीखेज मामले को जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) लोकेश सोनवाल ने गंभीरता से लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कीं, जिनमें डीएसपी अनुज शुभम, कोतवाली थानाधिकारी नोबेल सैनी, सदर थानाधिकारी यदुवीर सिंह और मासलपुर थाना हेड कांस्टेबल परमजीत शामिल थे। इन टीमों की जगह-जगह दबिश के बाद पुलिस को सफलता मिली, जिसमें 21 वर्षीय मुख्य आरोपी अभिषेक गुर्जर और 24 वर्षीय सौरभ गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का बाजार में जुलूस भी निकाला। एसपी लोकेश सोनवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग किशोर पर दुकान में से पैसे चुराने का दबाव बनाया गया था। इसके बाद शाम के समय दुकान से ही उसका अपहरण कर जंगल में ले जाकर मारपीट की गई और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। गठित टीम ने करौली, हिंडौन, बयाना, सूरौठ, महवा, मासलपुर, भरतपुर सहित संबंधित निवास स्थानों पर दबिश दी और आसूचना संकलित की। इसी दौरान नाबालिग किशोर को जबरन कार में बिठाकर अपहरण करने और जंगल में मारपीट का वीडियो वायरल करने वाले मुख्य आरोपी अभिषेक गुर्जर और उसके सहयोगी सौरभ गुर्जर को जासोरा थाना गढी बाजना, भरतपुर से नादनपुर, धौलपुर के जंगलों की ओर भागते समय 12 किलोमीटर पीछा कर कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया। इस अपहरण में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर लिया गया है। इस दौरान आरोपियों के जंगल में भागने से उन्हें और पुलिस स्टाफ को मामूली चोटें भी आईं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। इन सनसनीखेज मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी में करौली डीएसपी अनुज शुभम, करौली सदर थानाधिकारी यदुवीर सिंह और मासलपुर थाना हेड कांस्टेबल परमजीत की अहम भूमिका रही।
करौली जिले में एक नाबालिग किशोर के अपहरण और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस सनसनीखेज मामले को जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) लोकेश सोनवाल ने गंभीरता से लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कीं, जिनमें डीएसपी अनुज शुभम, कोतवाली थानाधिकारी नोबेल सैनी, सदर थानाधिकारी यदुवीर सिंह और मासलपुर थाना हेड कांस्टेबल परमजीत शामिल थे। इन टीमों की जगह-जगह दबिश के बाद पुलिस को सफलता मिली, जिसमें 21 वर्षीय मुख्य आरोपी अभिषेक गुर्जर और 24 वर्षीय सौरभ गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का बाजार में जुलूस भी निकाला। एसपी लोकेश सोनवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग किशोर पर दुकान में से पैसे चुराने का दबाव बनाया गया था। इसके बाद शाम के समय दुकान से ही उसका अपहरण कर जंगल में ले जाकर मारपीट की गई और इसका वीडियो बनाकर सोशल
मीडिया पर वायरल कर दिया गया। गठित टीम ने करौली, हिंडौन, बयाना, सूरौठ, महवा, मासलपुर, भरतपुर सहित संबंधित निवास स्थानों पर दबिश दी और आसूचना संकलित की। इसी दौरान नाबालिग किशोर को जबरन कार में बिठाकर अपहरण करने और जंगल में मारपीट का वीडियो वायरल करने वाले मुख्य आरोपी अभिषेक गुर्जर और उसके सहयोगी सौरभ गुर्जर को जासोरा थाना गढी बाजना, भरतपुर से नादनपुर, धौलपुर के जंगलों की ओर भागते समय 12 किलोमीटर पीछा कर कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया। इस अपहरण में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर लिया गया है। इस दौरान आरोपियों के जंगल में भागने से उन्हें और पुलिस स्टाफ को मामूली चोटें भी आईं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। इन सनसनीखेज मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी में करौली डीएसपी अनुज शुभम, करौली सदर थानाधिकारी यदुवीर सिंह और मासलपुर थाना हेड कांस्टेबल परमजीत की अहम भूमिका रही।
- राजस्थान के हिंडौन स्थित नागरिया का पुरा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ डेढ़ वर्षीय मासूम अभय जाटव की करंट लगने से मौत हो गई। ड्यूटी डॉक्टर जयलाल माली ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे बच्चे को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया। मृतक की पहचान अजय जाटव के 16 माह के पुत्र अभय जाटव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अभय अपनी दादी की गोद में बैठा था, लेकिन खेलते हुए वह आंगन में चला गया और एक फर्राटा पंखे के तार के संपर्क में आ गया। उसकी माँ की नज़र पड़ते ही वह तुरंत दौड़कर बच्चे को तार से हटाने में सफल रही, मगर तब तक करंट की चपेट में आने से उसकी जान जा चुकी थी। परिजनों के अनुसार, अभय अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। इस दर्दनाक घटना से पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। रोते-बिलखते परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही अभय के शव को घर ले गए।1
- करौली जिले में एक नाबालिग किशोर के अपहरण और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस सनसनीखेज मामले को जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) लोकेश सोनवाल ने गंभीरता से लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कीं, जिनमें डीएसपी अनुज शुभम, कोतवाली थानाधिकारी नोबेल सैनी, सदर थानाधिकारी यदुवीर सिंह और मासलपुर थाना हेड कांस्टेबल परमजीत शामिल थे। इन टीमों की जगह-जगह दबिश के बाद पुलिस को सफलता मिली, जिसमें 21 वर्षीय मुख्य आरोपी अभिषेक गुर्जर और 24 वर्षीय सौरभ गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का बाजार में जुलूस भी निकाला। एसपी लोकेश सोनवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग किशोर पर दुकान में से पैसे चुराने का दबाव बनाया गया था। इसके बाद शाम के समय दुकान से ही उसका अपहरण कर जंगल में ले जाकर मारपीट की गई और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। गठित टीम ने करौली, हिंडौन, बयाना, सूरौठ, महवा, मासलपुर, भरतपुर सहित संबंधित निवास स्थानों पर दबिश दी और आसूचना संकलित की। इसी दौरान नाबालिग किशोर को जबरन कार में बिठाकर अपहरण करने और जंगल में मारपीट का वीडियो वायरल करने वाले मुख्य आरोपी अभिषेक गुर्जर और उसके सहयोगी सौरभ गुर्जर को जासोरा थाना गढी बाजना, भरतपुर से नादनपुर, धौलपुर के जंगलों की ओर भागते समय 12 किलोमीटर पीछा कर कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया। इस अपहरण में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर लिया गया है। इस दौरान आरोपियों के जंगल में भागने से उन्हें और पुलिस स्टाफ को मामूली चोटें भी आईं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। इन सनसनीखेज मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी में करौली डीएसपी अनुज शुभम, करौली सदर थानाधिकारी यदुवीर सिंह और मासलपुर थाना हेड कांस्टेबल परमजीत की अहम भूमिका रही।2
- करौली पुलिस ने एक दलित नाबालिग बालक के अपहरण और मारपीट से जुड़े एक गंभीर प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस पूरे मामले का मात्र 48 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत, प्रकरण के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।1
- करौली जिले की अतेवा ग्राम पंचायत के सरपंच के विरोध में ग्रामीणों और एक पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी सरपंच के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।1
- हिंडौन सिटी के गांवडा मीना स्थित नसीर बाबा स्टेडियम में चल रही गांवडा प्रीमियर लीग-4 के गुरुवार को हुए दो क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में शिवदासपुरा और जेएनसीसी कटकड़ ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आयोजन समिति के राम हरि अग्रवाल के अनुसार, पहले क्वार्टर फाइनल में शिवदासपुरा ने माता अंजनी क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराया। इस रोमांचक लो-स्कोरिंग मैच में माता अंजनी क्रिकेट क्लब 81 रन पर सिमट गई, जिसमें बंटी बडूवाल ने 20 गेंदों में 40 रन बनाए। जवाब में, शिवदासपुरा की शुरुआत लड़खड़ाई, लेकिन राकेश मीना ने 39 गेंदों में 50 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में मंकेस बैंरादा ने 4 विकेट लेकर मुकाबले का रुख बदला। इस मैच में मंकेस बैंरादा को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर, जबकि राकेश मीना को बेस्ट बैटर चुना गया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जेएनसीसी कटकड़ ने डॉ. ललिता मूंडिया इलेवन को 14 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कटकड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 97/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जिसमें सोनू शेखावत ने मात्र 22 गेंदों में नाबाद 53 रन की विस्फोटक पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉ. ललिता मूंडिया इलेवन दबाव में बिखर गई और 83/8 तक ही पहुंच सकी, जिसमें अनुज ने 22 और अनिल जाट ने 21 रन बनाकर संघर्ष किया। सोनू शेखावत ने बल्लेबाजी के साथ-साथ किफायती गेंदबाजी से भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच तथा बेस्ट बैटर चुना गया। आने वाले सेमीफाइनल मुकाबले शिवदासपुरा, जेएनसीसी कटकड़, टोडाभीम और कोंडर के बीच खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय किया और कहा कि खेलों से सर्वांगीण विकास होता है। एसपी सोनवाल ने युवाओं को नशे से दूर रहने और साइबर धोखाधड़ी से बचते हुए साइबर साक्षरता से लोगों को जागरूक करने की भी सलाह दी। इस अवसर पर केशव डेयरी के राम हरि अग्रवाल ने एसपी सोनवाल को गांवडा मीना गांव की पंच परंपरा के बारे में अवगत कराया, जिसकी एसपी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि आज भी कई गांव ऐसे हैं, जहां अधिकांश विवाद गांव की अथाई पर ही हल कर लिए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान पंच पटेलों ने एसपी सोनवाल का भव्य स्वागत-सत्कार किया।2
- करौली जिला पुलिस ने एक दलित नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ ₹25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया था, जिसके बाद वृत्ताधिकारी करौली अनुज शुभम के नेतृत्व में थाना कोतवाली करौली, थाना सदर करौली और थाना मासलपुर से विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीमों ने कड़ी मेहनत करते हुए घटना में शामिल दोनों मुख्य आरोपियों, अभिषेक पुत्र वेदप्रकाश गुर्जर (निवासी सुन्दरपुरा) और सौरभ पुत्र राजपाल गुर्जर (निवासी बदनपुरा, थाना सदर हिण्डौन सिटी) को धौलपुर जिले के नादनपुर वन क्षेत्र से धर दबोचा। आरोपियों ने एक दुकान से काम करके लौट रहे दलित नाबालिग बालक का अपहरण किया था और उसे जंगल में ले जाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा था। इतना ही नहीं, उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे अपमानित किया और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। घटना में प्रयुक्त शिफ्ट डिजायर कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस को पता चला कि आरोपी शिफ्ट डिजायर कार से जसोरा थाना गढ़ी बाजणा भरतपुर से नादनपुर जिला धौलपुर की तरफ जंगलों में जा रहे हैं। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस की गाड़ियों को देखकर गाड़ी छोड़ दी और जंगल की ओर भाग गए। इसके बाद पुलिस टीमों ने करीब 2 किलोमीटर तक उनका पीछा किया और घेराबंदी करके दोनों मुख्य आरोपियों को रम्धा वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जंगल और पहाड़ी इलाके में भागने-गिरने के दौरान आरोपियों के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। करौली पुलिस उपाध्यक्ष अनुज शुभम, करौली सदर थाना अधिकारी यदुवीर सिंह और मासलपुर थाना के हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह व उनकी टीमों ने आसूचना संकलन और आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।1
- करौली में बैरवा समाज द्वारा एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया। न्याय की मांग को लेकर हजारों की संख्या में लोग इस प्रदर्शन में एकजुट हुए और अपनी आवाज बुलंद की।1