Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर महोत्सव में दर्शक को धमकाते दारोगा का वीडियो सोसल मीडिया पर हुआ वायरल। दर्शक को मौका पाकर दारोगा ने दिखाई वर्दी का रौब दर्शक ने वीडियो बनाकर किया वायरल। वायरल वीडियो 1 फरवरी का बताया जा रहा है। सिद्धार्थनगर महोत्सव में सुपर स्टार पवन सिंह के कार्यक्रम का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।
Vindhyavasini Yadav
ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर महोत्सव में दर्शक को धमकाते दारोगा का वीडियो सोसल मीडिया पर हुआ वायरल। दर्शक को मौका पाकर दारोगा ने दिखाई वर्दी का रौब दर्शक ने वीडियो बनाकर किया वायरल। वायरल वीडियो 1 फरवरी का बताया जा रहा है। सिद्धार्थनगर महोत्सव में सुपर स्टार पवन सिंह के कार्यक्रम का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- Post by Vindhyavasini Yadav1
- आकाशवाणी 6. 2 2026 ई0 ‼️ शिकायत है ‼️ यह रोड जैसा की वीडियो में दिखाई दे रहा है, पूरी तरह से टूट चुका है। रास्ता उखाड़ खाबड़ है। गाड़ियां इसके ऊपर चलती है तो जंप करती हैं। दुर्घटनाएं होने का बराबर भय बना रहता है। "यह मार्ग ग्राम पंचायत भगवानपुर का है "। ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर के उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। ग्राम पंचायत भगवानपुर के गांव कानापार से यह मार्ग राजकीय विद्यालय से होते हुए करमैनी गांव से होते हुए आमी नदी सेतु से होते हुए खलीलाबाद की तरफ निकल जाता है , तथा कर्मयनी गांव से यह मार्ग बखिरा मेहदावल हाईवे में मिल जाता है। यह एक व्यापारिक मार्ग है। गांव के यात्रियों का आना-जाना इसी रास्ते से बना रहता है। छोटी गाड़ियां बड़ी गाड़ियां भी इसके ऊपर चलती है । गांव के जो लोग व्यापार करते हैं उनका आना-जाना इसी रास्ते से होता है। लेकिन इस रास्ते के ऊपर शासन प्रशासन मौन साधे हुए है।1
- जनपद संतकबीरनगर के खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला शिव दर्शन नगर, तितौवा हुआ में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में 9वां प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित होने जा रहा है। यह पावन धार्मिक आयोजन हनुमानगढ़ी मंदिर, शिव दर्शन नगर में संपन्न होगा। कार्यक्रम के तहत— 👉 दोपहर 3:00 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, 👉 जबकि शाम 6:00 बजे से भव्य आरती एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। इस धार्मिक आयोजन के आयोजक गुड्डू बाबा हैं, जबकि हनुमानगढ़ी मंदिर, तितौवा हुआ के महंत के सान्निध्य में कार्यक्रम संपन्न होगा। श्रद्धा, भक्ति और आस्था से जुड़े इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।1
- बेहद दर्दनाक शराब पीने वाले अपने परिवार को ही कर रहे हैं बर्बाद1
- बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति किया गया सेल्फ डिफेंस से रिलेटेड1
- Post by शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश1
- भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला: पीएनबी कर्मियों व बीमा एजेंट पर किसानों की रकम हड़पने का आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना कोतवाली टाण्डा क्षेत्र अंतर्गत स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा छज्जापुर इन दिनों एक गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोपों को लेकर चर्चा में है। बैंक के कुछ कर्मियों एवं पीएनबी मेटलाइफ बीमा एजेंट पर भूमि अधिग्रहण के तहत किसानों को प्राप्त मुआवजा राशि में धोखाधड़ी और गबन करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़ित किसानों का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण के एवज में सरकार द्वारा उनके बैंक खातों में भेजी गई मुआवजा राशि को बैंक कर्मियों और बीमा एजेंट की कथित मिलीभगत से बिना किसी पूर्व सूचना और लिखित सहमति के बीमा पॉलिसियों में निवेश कर दिया गया। किसानों का कहना है कि न तो उन्हें बीमा योजनाओं की सही जानकारी दी गई और न ही किसी प्रकार की अनुमति ली गई, इसके बावजूद उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई को मनमाने ढंग से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया। मामले को लेकर किसानों ने पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर अभिजित आर. शंकर से लिखित शिकायत की, जिस पर एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और गहन जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी के आदेश पर संबंधित थाना पुलिस को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जांच के दौरान यदि बैंक कर्मियों अथवा बीमा एजेंट की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस प्रकरण के उजागर होने के बाद क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण मुआवजा उनकी आजीविका का एकमात्र सहारा होता है और उसमें इस प्रकार की हेराफेरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ित किसानों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और मुआवजा राशि की वापसी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Vindhyavasini Yadav1