Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ai के दुनिया का अंबेडकर नगर का बेताज बादशाह नसीम अहमद 8452959460
शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
Ai के दुनिया का अंबेडकर नगर का बेताज बादशाह नसीम अहमद 8452959460
More news from Ambedkar Nagar and nearby areas
- जनपद मुख्यालय में कचरा संग्रहण व्यवस्था पर उठे सवाल, घनी आबादी के बीच जमा कूड़ा बना स्वास्थ्य के लिए ख़तरा अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय के मुख्य कस्बे में कचरा संग्रहण की मौजूदा व्यवस्था स्थानीय नागरिकों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनती जा रही है। नगर पालिका द्वारा घर-घर से एकत्रित किए गए कचरे को मुख्य बाजारों और घनी आबादी वाले इलाकों में अस्थायी रूप से एकत्र कर दिया जा रहा है, जिससे सुबह से लेकर कचरा उठने तक पूरे क्षेत्र में तीव्र दुर्गंध फैल जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दुर्गंध के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं बाजार से गुजरने वाले राहगीरों और दुकानदारों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका असर सबसे अधिक देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार खुले में पड़े गीले कचरे से मक्खी-मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ता है, जिससे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसके अलावा सड़ते कचरे से निकलने वाली दुर्गंध और बैक्टीरिया सांस संबंधी रोगों को भी जन्म दे सकते हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से बताया गया है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नियमित सफाई अभियान चलाया जा रहा है और नागरिकों से कचरे को अलग-अलग करके देने की अपील की जा रही है। हालांकि, जमीनी हकीकत यह है कि कई बार कचरा उठाने वाली गाड़ियां समय से नहीं पहुंचतीं और जब पहुंचती भी हैं तो कचरे को ढककर नहीं ले जाया जाता, जिससे समस्या यथावत बनी रहती है। नगर पालिका के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही कचरा संग्रहण के लिए मुख्य आबादी वाले क्षेत्रों से बाहर उपयुक्त ट्रांसफर प्वाइंट विकसित किए जाएंगे, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके। वहीं स्थानीय निवासी और व्यापारी वर्ग इस मामले में त्वरित और ठोस सुधार की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक कचरा प्रबंधन की व्यवस्था वैज्ञानिक और व्यवस्थित नहीं होगी, तब तक स्वच्छता अभियान का वास्तविक लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पाएगा।2
- Post by शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश1
- Post by Vindhyavasini Yadav1
- Post by फैजाबाद की आवाज1
- अम्बेडक नगर के एक बैंक में करोड़ों रुपए की ठगी - नटवरलाल उमेर अहमद पकड़ा गया Ambedkarnagar_news1
- अम्बेडकरनगर पालसी के नाम पर लाखो की ठगी दो दर्जन से ज्यादा लोग परेशान1
- खौफनाक वीडिओ , यह वीडियो कहा का है तो पता नही परन्तु ऐसा कृत्य करने वालो को फांसी होनी चाहिए1
- भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला: पीएनबी कर्मियों व बीमा एजेंट पर किसानों की रकम हड़पने का आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना कोतवाली टाण्डा क्षेत्र अंतर्गत स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा छज्जापुर इन दिनों एक गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोपों को लेकर चर्चा में है। बैंक के कुछ कर्मियों एवं पीएनबी मेटलाइफ बीमा एजेंट पर भूमि अधिग्रहण के तहत किसानों को प्राप्त मुआवजा राशि में धोखाधड़ी और गबन करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़ित किसानों का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण के एवज में सरकार द्वारा उनके बैंक खातों में भेजी गई मुआवजा राशि को बैंक कर्मियों और बीमा एजेंट की कथित मिलीभगत से बिना किसी पूर्व सूचना और लिखित सहमति के बीमा पॉलिसियों में निवेश कर दिया गया। किसानों का कहना है कि न तो उन्हें बीमा योजनाओं की सही जानकारी दी गई और न ही किसी प्रकार की अनुमति ली गई, इसके बावजूद उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई को मनमाने ढंग से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया। मामले को लेकर किसानों ने पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर अभिजित आर. शंकर से लिखित शिकायत की, जिस पर एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और गहन जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी के आदेश पर संबंधित थाना पुलिस को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जांच के दौरान यदि बैंक कर्मियों अथवा बीमा एजेंट की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस प्रकरण के उजागर होने के बाद क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण मुआवजा उनकी आजीविका का एकमात्र सहारा होता है और उसमें इस प्रकार की हेराफेरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ित किसानों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और मुआवजा राशि की वापसी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1