कसया मार्ग पर सनसनी: मोबाइल ब्लास्ट से अनियंत्रित हुई बाइक, तीन लोग घायल कुशीनगर से इस वक्त एक सनसनीखेज खबर। चलती बाइक… और अचानक हुआ जोरदार धमाका। कसया थाना क्षेत्र के कसया–तुर्कपट्टी मार्ग पर खरदर पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार युवक की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि बाइक चालक घबरा गया, बाइक अनियंत्रित हुई और सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग—दामाद, सास और साली—सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोबाइल की बैट्री फटते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पलभर में सफर हादसे में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। यह हादसा मोबाइल बैट्री से जुड़ी लापरवाही के खतरों की एक बड़ी चेतावनी है। कुशीनगर से… ब्रेकिंग न्यूज़।
कसया मार्ग पर सनसनी: मोबाइल ब्लास्ट से अनियंत्रित हुई बाइक, तीन लोग घायल कुशीनगर से इस वक्त एक सनसनीखेज खबर। चलती बाइक… और अचानक हुआ जोरदार धमाका। कसया थाना क्षेत्र के कसया–तुर्कपट्टी मार्ग पर खरदर पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार युवक की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि बाइक चालक घबरा गया, बाइक अनियंत्रित हुई और सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग—दामाद, सास और साली—सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोबाइल की बैट्री फटते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पलभर में सफर हादसे में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। यह हादसा मोबाइल बैट्री से जुड़ी लापरवाही के खतरों की एक बड़ी चेतावनी है। कुशीनगर से… ब्रेकिंग न्यूज़।
- देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गबन किया गया ट्रक और 4.75 लाख रुपये बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार देवरिया जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना मईल व बरहज पुलिस की संयुक्त टीम ने गबन के मामले में वांछित अभियुक्त अजय यादव को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से गबन किया गया ट्रक और सरिया बिक्री की रकम में कुल 4,75,000 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त चालक ने अपने साथी खलासी के साथ मिलकर पटना से कानपुर व हरदोई ले जाई जा रही 25,040 किलो सरिया को रास्ते में श्रावस्ती में बेच दिया था। इस मामले में थाना मईल पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को कुण्डौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।2
- दयाल फाउंडेश के चेयरमैन राजेश सिंह दयाल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन हुआ जिसमें चिकित्सीय परामर्श,जांच,दवा मुफ्त वितरण किया गया इस दौरान हजारों मरीजों ने इसका लाभ उठाया।2
- यूपी के देवरिया से एक चौंकाने वाली और फिल्मी जैसी खबर सामने आई है। भटनी नगर पंचायत में एक दुकान की मालकिन ने अपने ही नौकर को दिल दे दिया। चोरी-छिपे शुरू हुआ यह प्यार धीरे-धीरे खुल गया और आखिरकार मालकिन अपने प्रेमी के साथ अंबेडकर नगर भाग गई, जबकि पांच बच्चे घर पर रह गए। परेशान पति ने अंततः मजबूरी में अपनी पत्नी की शादी प्रेमी से मंदिर में करा दी। देवरिया के लोग इस अनोखी प्रेम कहानी को सुनकर हैरान और मज़ाक में कह रहे हैं कि “देवरिया की यह रियल-लाइफ कहानी बॉलीवुड को भी पीछे छोड़ गई!1
- देवरिया बैतालपुर श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा गन्ना समिति बैतालपुर केन यूनियन के द्वारा आयोजन किया गया आयोजन अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मणि एवं राजकुमार गुप्ता मुकेश राव पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे1
- देवरिया। भाटपार रानी व बनकटा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पशु तस्करी कर रहे तीन अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन, चार गौवंशीय पशु तथा एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष भाटपार रानी व बनकटा मय पुलिस बल क्षेत्र में संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बनकटा-अमेठिया मार्ग ऐंठी के पास एक पिकअप वाहन में गौवंशीय पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वाहन सवार अभियुक्तों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान एक अभियुक्त ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर देशी तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में उक्त अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम छोटे अली उर्फ कमरे आलम पुत्र इब्राहिम अली निवासी खगौरा थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार) बताया। उसके पास से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। मौके से दो अन्य अभियुक्तों अरविन्द पासवान उर्फ टेनी पुत्र श्रीकान्त मांझी निवासी बघड़ा थाना मुफस्सिल, जनपद सिवान (बिहार) तथा अफरोज आलम उर्फ सुड्डू पुत्र शलाउद्यीन निवासी खगौरा थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन तथा चार गौवंशीय पशुओं को अपने कब्जे में लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी में: एक पिकअप वाहन, एक देशी तमंचा, दो कारतूस व चार गौवंशीय पशु शामिल हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष भाटपार रानी उ0नि0 अभिषेक कुमार राय, थानाध्यक्ष बनकटा उ0नि0 विशाल कुमार, उ0नि0 दुग्रेश बरनवाल, उ0नि0 जय प्रकाश दुबे, कांस्टेबल अजय मौर्या, दिनेश सोनकर, शिवम सिंह, राकेश तिवारी व सज्जन चौहान की प्रमुख भूमिका रही।1
- देवरिया में मोमोज के लालच में छात्र से 85 लाख के गहने चोरी, महिला समेत दो गिरफ्तार देवरिया में सातवीं के छात्र को मोमोज का लालच देकर घर से 85 लाख रुपये के आभूषण चोरी करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने इस मामले में लीलावती देवी और राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चोरी करने वाले नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया। पुलिस ने लगभग ढाई लाख रुपये के गहने बरामद किए हैं, जबकि मुख्य आरोपी फरार है और शेष गहनों की तलाश जारी है।1
- हरिद्वार मो दीपक देखो तुम्हारे रहते ये रुजवान क्या कर रहा है इसपर नही बोलेगा मो दीपक और उसके भक्त??1
- देवरिया: गो-तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 03 गोवंशीय पशुओं के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार देवरिया जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना श्रीरामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर बैकुण्ठपुर–रामपुर प्रतापपुर चीनी मिल कॉलोनी के पास से महिन्द्रा बोलेरो पिकअप में लदे 03 गोवंशीय पशुओं के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 04 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के ठाकुर द्वारा मंदिर भूमि के बड़ा फर्जीवाड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने लिखित शिकायत कर प्रशासन से भूमि माफियों पर कार्यवाही की मांग की।2