Shuru
Apke Nagar Ki App…
🙏 श्री सांवलिया सेठ के टोटल लाइव श्रृंगार दर्शन | सेठ जी का आशीर्वाद | Hello Chittorgarh 🙏 श्री सांवलिया सेठ के टोटल लाइव श्रृंगार दर्शन | सेठ जी का आशीर्वाद | Hello Chittorgarh
Hello Chittorgarh News
🙏 श्री सांवलिया सेठ के टोटल लाइव श्रृंगार दर्शन | सेठ जी का आशीर्वाद | Hello Chittorgarh 🙏 श्री सांवलिया सेठ के टोटल लाइव श्रृंगार दर्शन | सेठ जी का आशीर्वाद | Hello Chittorgarh
More news from चित्तौड़गढ़ and nearby areas
- चित्तौड़गढ़ /निम्बाहेड़ा कांग्रेस को कहा अलविदा..भाजपा का थामा हाथ... देखिए खबर समाचार प्लस न्यूज़ चैनल पर... घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा.1
- मांडल में जिला स्तरीय किशोरी खेल उत्सव 2026 का हुआ आयोजन खेलों के माध्यम से किशोरियों ने दिखाई प्रतिभा, लोकेशन भीलवाड़ा राजस्थान राजाराम जैन मांडल में जिला स्तरीय किशोरी खेल उत्सव 2026 का हुआ आयोजन खेलों के माध्यम से किशोरियों ने दिखाई प्रतिभा, मांडल। किशोरियों में स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को मांडल के राजीव गांधी आदर्श खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय किशोरी खेल उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। महिला जन अधिकार समिति, अजमेर एवं जतन संस्थान, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस खेल उत्सव में किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेल गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान किशोरियों को खेलों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया गया। खेल मैदान में किशोरियों में खासा उत्साह देखने को मिला। समिति की पिंकी रावल ने बताया कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि किशोरियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और पहचान निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से किशोरियों को अपनी प्रतिभा सामने लाने के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। खेल इस प्रकार रहे खो-खो में विजेता महादेव ग्रुप राजसमंद ,उपविजेता खजुरिया श्याम ग्रुप रहा वॉलीबॉल में सहाडा विजेता और खमनोर उपविजेता रही, क्रिकेट में न्यू जेनरेशन टीम राजसमंद विजेता रही, कबड्डी में मेजा विजेता, उपविजेता अजयसर, अजमेर रही। उन्होंने कहा कि किशोरियों को खेलों से जोड़ना समाज में उनके सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विजेता टीमों को प्रशासक सीमा देवी माली मांडल ताराचंद जीनगर किरण शर्मा के द्वारा ट्रॉफिया व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका अशोक खटीक गोपाल लाल प्रजापति, सुनील खटीक, भागचंद चौधरी आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए अधिक से अधिक किशोरियों को खेल गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया गया।1
- बछ बारस पर गाय के दूध से बने उत्पादों से भी परहेज, चाकू से कटी सब्जी नहीं बनाई गाय-बछड़े की पूजा कर महिलाओं ने रखा व्रत, मिट्टी के गोवत्स बनाकर भी की आराधना; मक्का की रोटी और चने की दाल से निभाई परंपरा पवन अग्रवाल चिकारड़ा। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी को मनाया जाने वाला लोकपर्व बछ बारस (गोवत्स द्वादशी) मंगलवार को क्षेत्र में महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया । महिलाओं ने गाय-बछड़े की पूजा-अर्चना कर संतान की सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। यह पर्व मातृत्व, वात्सल्य और गौसेवा की भावना का प्रतीक माना जाता है। घरों व गौशालाओं में गाय-बछड़ों को स्नान कराकर सजाया गया। महिलाओं ने तिलक लगाकर माला पहनाई तथा गुड़, चना, हरा चारा और बाजरा खिलाकर पूजा की। अग्रवाल परिवारों में घर पर मिट्टी के गाय-बछड़े यानी गोवत्स बनाए गए, जिनकी सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की गई। वही सामूहिक रूप से बछ बारस की कथा सुनी और पर्व की पौराणिक मान्यताओं को जाना। व्रत में दूध से बने उत्पादों का भी त्याग बछ बारस के व्रत में विशेष नियमों का पालन किया जाता है। इस दिन गाय के दूध, दही, घी सहित दूध से बने किसी भी उत्पाद का सेवन नहीं किया गया। साथ ही चाकू से काटी गई सब्जी नहीं बनाई गई। नमक और मिर्च भी साबुत डालकर भोजन तैयार करने की परंपरा निभाई गई। मक्का की रोटी और चने की दाल का विशेष महत्व व्रत के भोजन में गेहूं, जौ और चावल जैसे अनाज का उपयोग नहीं किया जाता। महिलाओं ने मक्का की रोटी और चने की दाल का सेवन किया। बुजुर्ग महिला रामी बाई ने बताया कि बछ बारस पर मक्का को पवित्र और सात्विक अन्न मानकर ग्रहण करने की परंपरा है। सब्जियों को भी बिना काटे अथवा उबालकर तैयार किया गया। महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर शाम को कथा और पूजा-अर्चना के बाद भोजन ग्रहण किया। वहीं गौशालाओं में श्रद्धालुओं ने गौसेवा के साथ गौदान और चारा दान किया। ग्रामीणों ने बताया कि बछ बारस धार्मिक आस्था के साथ गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और सेवा का संदेश देने वाला पर्व भी है।1
- उदलियास के जंगल में 12 फीट का अजगर को रेस्क्यू टिम ने रेस्क्यू किया उदलियास | उदलियास में बाग़ के बालाजी मंदिर के पीछे जंगल में रात करीब 8: 30 बज्जे 12 फीट का अजगर दिखा ग्रामीणों ने रेस्क्यू टिम को फोन किया ओर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टिम साफ़ रेस्क्यू किया मुकेश जांगिड़ ने बताया कि बीती रात करीब 8 : 30 बजे बाग के बालाजी मंदिर के पीछे जंगल में झाड़ियों के बीच बने गड्ढे में यह विशाल अजगर दिखा। अजगर को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब 2 घंटे की काफी कोशिश के बाद गड्ढे व झाड़ियों में से 12 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला और वन विभाग को दे दिया। रेस्क्यू टिम राजू बैरवा ने बताया कि यह गंगा किनारे पाया जाने वाला पाइथन प्रजाति का अजगर है। इसमें कोई जहर नहीं होता है, लेकिन अपनी मजबूत पकड़ और नुकीले दांतों से यह किसी पर भी हमला कर उसे मार या निगल सकता है। इस मौके पर रेस्क्यू राजू बैरवा इरास टिम ओर ग्रामीण पिंटू सिंह भरू सिंह देवी सिंह मुकेश सुथार राजू शर्मा रायमल भील और अन्य ग्रामीण मौजूद थे2
- पेट्रोल पंप पर ठगी का सनसनीखेज मामला, 2700 रुपये का डीजल लेकर फरार नीमच। केंट थाना क्षेत्र के रमाया पेट्रोलियम एचपी पंप पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने कैमरे से बचने के लिए चेहरे पर हाथ रखा और वाहन में करीब 2700 रुपये का डीजल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए फरार हो गया। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पेट्रोल पंप संचालक द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने की बात सामने आई है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुट सकती है। हेडलाइन: 🚨 केंट थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर ठगी, 2700 रुपये का डीजल भरवाकर युवक फरार1
- पार्क की जमीन पर रास्ते का विवाद या अतिक्रमण? घोसुंडा में मातृशक्ति ने मनाया बछ बारस पर्व चित्तौड़गढ़ में पार्क की जमीन पर रास्ते को लेकर गरमाया विवाद, कलेक्टर-SP तक पहुंचा मामला | घोसुंडा में मातृशक्ति ने गौ माता-बछड़े की पूजा कर मनाया बछ बारस पर्व1
- सुनवाई न होने पर नीमच कलेक्टर कार्यालय में जमीन विवाद को लेकर किसान का प्रदर्शन नीमच। कलेक्टर कार्यालय परिसर में उस वक्त प्रशासनिक हलचल तेज हो गई, जब कंजार्डा के रहने वाले किसान हीरालाल मालवीय ने अपनी जमीन के विवाद को लेकर तीखा विरोध प्रदर्शन किया। किसान का आरोप है कि उसकी जमीन का विवाद लंबे समय से लंबित है। अधिकारियों को कई बार आवेदन और शिकायतें देने के बावजूद समस्या का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ, जिससे नाराज होकर उन्हें दोबारा कार्यालय आकर विरोध जताना पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम पराग जैन और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन का कहना है कि इस जमीन विवाद की जांच के लिए पूर्व में ही तीन स्तरीय जांच के आदेश दिए जा चुके हैं और संबंधित प्रकरण में न्यायालयीन प्रक्रिया भी चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच जारी है और आगामी कार्रवाई न्यायालयीन निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।1
- सुखाड़ घाटी में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, राहगीर ने 108 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल #सुखाड़घाटी #सड़कहादसा #छोटीसादड़ी #अज्ञातवाहन #RoadAccident #BreakingNews #RajasthanNews #PratapgarhNews #DesiNews247 #108Ambulance #LocalNews #ViralNews #LatestNews1
- NEWS:-कंजार्डा निवासी किसान का जमीन विवाद में सुनवाई नहीं होने का आरोप, कलेक्टर कार्यालय में फिर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास, मनासा।जमीन विवाद के निराकरण की मांग को लेकर मंगलवार को कंजार्डा निवासी हीरालाल मालवीय ने एक बार फिर नीमच कलेक्टर कार्यालय परिसर में अपने शरीर पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीएम पराग जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।हीरालाल मालवीय ने अधिकारियों पर उसे लगातार परेशान और प्रताड़ित करने तथा जमीन विवाद के मामले में एकपक्षीय कार्रवाई किए जाने के आरोप लगाए। उसका कहना है कि कंजार्डा स्थित उसकी जमीन से संबंधित विवाद लंबे समय से लंबित है।किसान निराकरण के लिए वह कई बार अधिकारियों को आवेदन और शिकायतें दे चुका है,लेकिन उसकी समस्या का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ। इसी से नाराज होकर उसने दोबारा आत्मदाह का प्रयास किया।बता दे कि हीरालाल मालवीय द्वारा इससे पहले भी अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया जा चुका है। इसके बावजूद जमीन विवाद का निराकरण नहीं होने का आरोप लगाते हुए उसने मंगलवार को फिर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। *प्रशासन ने तीन स्तरीय जांच के आदेश बताए* मामले में प्रशासन का कहना है कि जमीन विवाद की जांच के लिए पूर्व में ही तीन स्तरीय जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।सागर मंथन संबंधित प्रकरण में न्यायालयीन प्रक्रिया भी चल रही है। अधिकारियों ने हीरालाल को समझाइश देते हुए बताया कि प्रकरण में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच और न्यायालयीन कार्रवाई जारी है।घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। अब मामले में चल रही जांच एवं न्यायालयीन प्रक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात प्रशासन की ओर से कही गई है।1