Shuru
Apke Nagar Ki App…
Omkar Verma
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Omkar Verma1
- जनपद बाराबंकी जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 11/12.02.2026 को 02 वारण्टी व 10 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा 20 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी। *01.➡थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 लाकेट, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, नगदी व तमंचा बरामद-* थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 12.02.2026 को मु0अ0सं0 45/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त हसीब पुत्र मुसीब निवासी ग्राम पारा थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ को जबरी अण्डर पास के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का मंगलसूत्र का लकेट, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 9530 रुपये नगद, मोबाइल फोन व 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। तमंचा बरामदगी के आधार पर थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ एवं जांच में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त दिनांक 11.02.2026 को थाना कुर्सी क्षेत्रान्तर्गत मदारपुर के पास से एक महिला के गले से मंगलसूत्र का लाकेट छीनकर भाग गया था, तथा बरामद रूपये थाना बीकेटी, जनपद लखनऊ से चोरी किया था। 02.➡थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा 02 शातिर चोर/अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की पायल व नगदी बरामद थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.02.2026 को मु0अ0सं0 65/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्ता 1. पालन पत्नी हरीश खरवार पुत्री स्व0 ज्योति खरवार, 2. विभा पुत्री स्व0 ज्योति खरवार निवासिनी ग्राम बिहिया टिपरा कालोनी थाना बिहिया जनपद भोजपुर (प्रान्त बिहार) को पटेल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तागण के कब्जे से चोरी की 01 जोड़ी पायल व 2720 रुपये नगद बरामद किया गया। *03.➡थाना जैदपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 416 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-* थाना जैदपुर द्वारा आज दिनांक 12.02.2026 को मादक पदार्थ तस्कर/ अभियुक्त चन्दन राज पुत्र सुरजलाल निवासी मोहावरी पुरवा पैसार थाना कोतवाली नगर बाराबंकी को अटवा चौराहा, जैदपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 416 ग्राम अवैध मारफीन व 02 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद कार बैगनार नं UP 32 BF 8844 बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 35/2026 धारा 8/21C/29/60(3) एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीकृत किया गया।1
- Post by Journalist Manoj Shukla1
- प्रेस विज्ञप्ति जनपद-बाराबंकी, दिनांक-12 फरवरी 2026 जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा अवगत कराया गया कि मेसर्स यू0ए0 एग्रो सोल्यूशन प्रा0लि0 लखनऊ द्वारा यह सूचना दी गयी कि उनके द्वारा मेसर्स चौहान होलसेल प्रा0लि0, ट्रान्सपोर्ट नगर-लखनऊ से बॉबी खरबूजा सीड्स मात्रा 4.70 किग्रा0 क्रय कर अपने सम्बन्धित केन्द्र नवीन खुशहाली किसान सेवा केन्द्र, बुढ़वल रामनगर पर आपूर्ति किया गया था, बीज बिक्री के दौरान खरबूजा बीज के पैकेट पर महीन स्टीकर चस्पा पाया गया है, बीज पर संदेह होने की स्थिति में उनके द्वारा जिन-जिन किसानों को बीज बिक्री किया गया था, उनसे बीज वापस मंगा लिया गया है। आपूर्तित संदिग्ध बीज की जांच/पुष्टि सम्बन्धित कम्पनी से कराने पर कम्पनी द्वारा संदिग्ध बीज आपूर्ति बताये जाने पर आज दिनांक 12.02.2026 को नवीन खुशहाली किसान सेवा केन्द्र, बुढ़वल रामनगर पर सम्बन्धित कम्पनी के ब्रांच मैनेजर श्री राजेश कुमार यादव के साथ जिला कृषि अधिकारी द्वारा पहुंच कर जांच की गयी, जांच के दौरान बॉबी खरबूजा के पैकेटों पर स्टीकर चस्पा पाये जाने तथा बीज संदिग्ध पाये जाने की दशा में 01 नमूना परीक्षण हेतु ग्रहित कर समस्त खरबूजा बीज सील कर, उसकी सुपुदर्गी केन्द्र प्रभारी को सुरक्षार्थ दिया गया। जिलाधिकारी महोदय की अनुमति के उपरान्त संदिग्ध बीज आपूर्तिकर्ता मेसर्स चौहान होलसेल प्रा0लि0, ट्रान्सपोर्ट नगर-लखनऊ के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मुकद्मा दर्ज कराया जायेगा जिला कृषि अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त बीज विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया गया है कि उपरोक्त फर्म मेसर्स चौहान होलसेल प्रा0लि0, ट्रान्सपोर्ट नगर-लखनऊ से कोई भी बीज क्रय कर बिक्री न किया जाये। कृषक भाईयों से अपील की गयी कि खरबूजा बीज (बॉबी प्रजाति) का बीज क्रय करते समय पैकेट का सही से जांच/परीक्षण करने के उपरान्त ही बीज क्रय करें तथा उसकी कैशमेमो विक्रेता से अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। किसी प्रकार से बीज पर संदेह की स्थिति में तत्काल कन्ट्रोल रूम नं0 9116295764 पर अवगत कराये। (राजित राम) जिला कृषि अधिकारी बाराबंकी2
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी में मंगलसूत्र लूट का आरोपी गिरफ्तार बाइक नकदी और अवैध हथियार बरामद* बाराबंकी के फतेहपुर में थाना कुर्सी पुलिस ने एक महिला से मंगलसूत्र लूट की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र का लॉकेट, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, नगद रुपये, मोबाइल फोन और एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना कुर्सी पुलिस टीम ने जबरी अंडरपास के पास से अभियुक्त हसीब पुत्र मुसीब, निवासी ग्राम पारा, थाना गुडम्बा, जनपद लखनऊ को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का मंगलसूत्र का लॉकेट, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, 9,530 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन और एक अवैध तमंचा. 12 बोर मय एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुर्सी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की पूछताछ में यह सामने आया कि अभियुक्त हसीब ने 11 फरवरी 2026 को थाना कुर्सी क्षेत्र के मदारपुर के पास एक महिला के गले से मंगलसूत्र का लॉकेट झपटकर फरार हो गया था। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि उसके पास से बरामद नगद रुपये थाना बीकेटी, जनपद लखनऊ क्षेत्र में हुई एक अन्य चोरी की घटना से संबंधित हैं। पुलिस अब अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और यह भी जांच कर रही है कि उसने पहले इस तरह की कितनी अन्य घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना कुर्सी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लट और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिली है।1
- Post by Mohd Sultan Warsi1
- थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर अन्तर्जनपदीय अभियुक्त/चोरों की गिरफ्तारी, कब्जे/निशांदेही से 31 गैलन व 02 ड्रम में चोरी का 1495 लीटर अवैध डीजल, चोरी की घटना में प्रयुक्त एक अदद इनोवा कार, औजार/उपकरण, तथा 01 अदद तमंचा बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय की बाइट-1
- जनपद बाराबंकी स्वाट/सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 02 अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों/अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के जेवरात, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल व नगदी बरामद पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा डिजिटल डेटा की मदद से आज दिनांक 12.02.2026 को मु0अ0सं0 67/2026 धारा 331(3)/305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. मो0 अमान पुत्र मो0 बशीर निवासी किराये का मकान मुन्नी देवी निकट कलाम कैफे करीम गंज थाना सहादतगंज जनपद लखनऊ, 2. अजमल पुत्र अरशद निवासी कैम्पबेल रोड निकट एमडी मैरिज हाल थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ को लखनऊ-अयोध्या हाइवे, थाना कोतवाली नगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी का एक डिब्बा हार का सेट पीली धातु, बिछिया 08 पीस सफेद धातु, एक अदद नाक की कील पीली धातु, 02 सफेद धातु के सिक्के, 01 अदद पायल सफेद धातु, 01 सेट झुमकी पीली धातु, 01 नग जड़ा हुआ हार सफेद धातु, 01 गले का मटर माला पीली धातु, 01 गले का हार लाल नग जड़ा मांग टीका सहित, 01 अदद सफेद धातु का हार, 31 अदद पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, 1160/- रुपये नगद, 02 एलआईसी का रशीद, 01 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल यूपी 32 एमजेड 6166 बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/111(6)/317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगणों द्वारा दिन में आस-पास क्षेत्रों में घूमकर रेकी करते है, फिर रात में ताला बन्द घरों में चोरी करते है। दिनांक 29.01.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत शान्ति विहार कालोनी, राजेन्द्र नगर स्थित एक घर से ताला तोड़कर जेवरात व नगदी चोरी की थी। *अभियुक्त मो0 अमान के विरूद्ध जनपद लखनऊ व बाराबंकी में कुल दो दर्जन से अधिक व अभियुक्त अजमल के विरूद्ध एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।* *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. मो0 अमान पुत्र मो0 बशीर निवासी किराये का मकान मुन्नी देवी निकट कलाम कैफे करीम गंज थाना सहादतगंज जनपद लखनऊ 2. अजमल पुत्र अरशद निवासी कैम्पबेल रोड निकट एमडी मैरिज हाल थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ *आपराधिक इतिहास-* *1. मो0 अमान पुत्र मो0 बशीर उम्र करीब 28 वर्ष नि0 किराये का मकान मुन्नी देवी निकट कलाम कैफे करीम गंज थाना सहादतगंज जनपद लखनऊ* 1. मु0अ0सं0 1217/2018 धारा 380/411/457 भादवि थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ 2. मु0अ0सं0 1259/2018 धारा 411/414 भादवि थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ 3. मु0अ0सं0 306/2015 धारा 379/411 भादवि थाना मडियांव जनपद लखनऊ 4. मु0अ0सं0 168/2013 धारा 380/411 भादवि थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ 5. मु0अ0सं0 1490/2018 धारा 380 भादवि थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ 6. मु0अ0सं0 19/2019 धारा 411 भादवि थाना नाका हिण्डोला जनपद लखनऊ 7. मु0अ0सं0 20/2019 धारा 3 आयुध अधि० थाना नाका हिण्डोला जनपद लखनऊ 8. मु0अ0सं0 761/2015 धारा 413/414 भादवि थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ 9. मु0अ0सं0 19/2016 धारा 380/411/457 भादवि थाना सादतगंज जनपद लखनऊ 10. मु0अ0सं0 63/2016 धारा 380/411/457 भादवि थाना सादतगंज जनपद लखनऊ 11. मु0अ0सं0 26/2019 धारा 379/411/420 भादवि थाना चौक जनपद लखनऊ 12. मु0अ0सं0 207/2016 धारा 2/3 गैगस्ट एक्ट थाना सादतगंज जनपद लखनऊ 13. मु0अ0सं0 321/2017 धारा 379/511 भादवि थाना पीजीआई जनपद लखनऊ 14. मु0अ0सं0 678/2018 धारा 380/411 भादवि थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ 15. मु0अ0सं0 684/2018 धारा 380/411/457 भादवि थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ 16. मु0अ0सं0 482/2018 धारा 411/413 आईपीसी थाना कोतवाली जनपद कन्नोज ,,,,,, 17. मु0अ0स0 119/25 धारा 305/317(2)/317(4)/331(4) बी.एन.एस. थाना मंडियांव जनपद लखनऊ 18. मु0अ0स0 256/25 धारा 305/317(2)/317(4)/331(4) बी.एन.एस. थाना मंडियांव जनपद लखनऊ 19. मु0अ0स0 0443/25 धारा 305(a)/317(2)/317(4) बी.एन.एस. थाना मंडियांव जनपद लखनऊ 20. मु0अ0स0 0445/25 धारा 305(a)/317(2)/317(4) बी.एन.एस. थाना मंडियांव जनपद लखनऊ 21. मु0अ0स0 447/25 धारा 304(2)/317(2)/317(4) बी.एन.एस. थाना मंडियांव जनपद लखनऊ 22. मु0अ0सं0 363/2025 धारा 305(ए)/331(4) बी.एन.एस. थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ 23. मु0अ0सं0 288/2010 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना चौक जनपद लखनऊ 24. मु0अ0सं0 122/2013 धारा 401 आईपीसी थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ 25. मु0अ0सं0 123/2013 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ 26. मु0अ0सं0 67/2026 धारा 331(3)/305(ए)/317(2)/111(6)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी *2. अजमल पुत्र अरशद उम्र करीब 26 वर्ष नि0 कैम्पबेल रोड निकट MD मैरेज हाल थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ* 1. मु0अ0स0 119/25 धारा 305, 317(2), 317(4), 331(4) बी.एन.एस. थाना मंडियांव जनपद लखनऊ 2. मु0अ0स0 256/25 धारा 305, 317(2), 317(4), 331(4) बी.एन.एस. थाना मंडियांव जनपद लखनऊ 3. मु0अ0स0 0443/25 धारा 305(a), 317(2), 317(4) बी.एन.एस. थाना मंडियांव जनपद लखनऊ 4. मु0अ0स0 0445/25 धारा 305(a), 317(2), 317(4) बी.एन.एस. थाना मंडियांव जनपद लखनऊ 5. मु0अ0स0 447/25 धारा 304(2), 317(2), 317(4) बी.एन.एस. थाना मंडियांव जनपद लखनऊ 6. मु0अ0सं0 67/2026 धारा 331(3)/305(ए)/317(2)/111(6)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी *पुलिस टीम-* *कोतवाली नगर-* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 2. उ0नि0 संजीव प्रकाश सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 3. उ0नि0 श्री पप्पू सिंह, उ0नि0 श्री शंशाक पाण्डेय थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 4. का0 कमलेश कुमार, का0 राजेन्द्र वर्मा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 5. का0 प्रशान्त गौरव सिंह, थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी *स्वाट टीम-* 1. उ0नि0 श्री अंकित त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम जनपद बाराबंकी 2. उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, उ0नि0 श्री अजीज़ुल हसन 3. हे0का0 अंगद गौड़, हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज 4. हे0का0 मुकेश यादव, का0 जरनैल सिंह 5. का0 अभय कुमार, का0 अंकित तोमर, 6. का0 अभिषेक राजवंशी, का0 नितिन कुमार *सर्विलांस टीम-* 1. उ0नि0 श्री अजय सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, जनपद बाराबंकी 2. हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 मजहर अहमद 4. हे0का0 चन्द्रभान, हे0का0 बृजेश कुमार 5. का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 प्रवीण शुक्ला 6. का0 अंकुर, का0 रवीन्द्र कुमार1