नाला खुदाई से पेड़ गिरा, आवागमन ठप भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच बिजली के पोल भी सड़क पर गिरे। नवाबगंज। नवाबगंज-मंझना मार्ग पर एसबीआई बैंक के पास नगर पंचायत द्वारा कराई गई नाला खुदाई के चलते सड़क किनारे लगे पेड़ की जड़ें कट गईं। शनिवार को हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण सुबह करीब 9 बजे पेड़ अचानक टूटकर सड़क के बीचों-बीच जा गिरा। पेड़ गिरने से मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी दौरान बिजली का पोल भी टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। सड़क पर पेड़ और बिजली का पोल गिरने से राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला खोदते समय पेड़ की जड़ों के कट जाने से पेड़ कमजोर हो गया था। बारिश और तेज हवा के चलते वह सड़क पर गिर गया। जिसके बाद बन विभाग में इसकी सूचना दी गई सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम ने पेड़ को सड़क से हटवाया जिसपर रोड का आवागमन चालू किया गया।
नाला खुदाई से पेड़ गिरा, आवागमन ठप भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच बिजली के पोल भी सड़क पर गिरे। नवाबगंज। नवाबगंज-मंझना मार्ग पर एसबीआई बैंक के पास नगर पंचायत द्वारा कराई गई नाला खुदाई के चलते सड़क किनारे लगे पेड़ की जड़ें कट गईं। शनिवार को हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण सुबह करीब 9 बजे पेड़ अचानक टूटकर सड़क के बीचों-बीच जा गिरा। पेड़ गिरने से मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी दौरान बिजली का पोल भी टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। सड़क पर पेड़ और बिजली का पोल गिरने से राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला खोदते समय पेड़ की जड़ों के कट जाने से पेड़ कमजोर हो गया था। बारिश और तेज हवा के चलते वह सड़क पर गिर गया। जिसके बाद बन विभाग में इसकी सूचना दी गई सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम ने पेड़ को सड़क से हटवाया जिसपर रोड का आवागमन चालू किया गया।
- पाइप वाली पुलिया नहीं, ब्रिज वाली पुलिया की मांग पर भूमि पूजन रोका गुना। वार्ड क्रमांक 7 और 12 को जोड़ने वाली ईदगाह बाड़ी की पुलिया के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि पूजन का वार्डवासियों ने विरोध करते हुए इसे रोक दिया। वार्डवासियों का कहना है कि यहां छोटी पाइप वाली पुलिया की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आवागमन की सुविधा को देखते हुए ब्रिज वाली पुलिया का निर्माण कराया जाना चाहिए। वार्डवासियों ने मौके पर अपनी मांग रखते हुए कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त और सुरक्षित आवागमन के लिए मजबूत ब्रिज का निर्माण जरूरी है। उनका कहना है कि पाइप वाली पुलिया बनने से भविष्य में जल निकासी और आवागमन को लेकर परेशानी हो सकती है। वार्डवासियों के विरोध के बाद भूमि पूजन का कार्यक्रम रोक दिया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता सहित संबंधित जनप्रतिनिधियों के समक्ष वार्डवासियों ने अपनी मांग रखी और ब्रिज वाली पुलिया बनाने की मांग की।1
- शाहजहांपुर 26 सितंबर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक जाने वाली संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर कैंप कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई। शाहजहांपुर 26 सितंबर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक जाने वाली संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर कैंप कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बताया गया कि यह संकल्प यात्रा 01 अक्टूबर को सायं 5:00 बजे नगरिया मोड़ से जनपद में प्रवेश करेगी। यात्रा स्मार्ट रोड से लाल इमली चौराहा होते हुए हनुमत धाम के शेल्टर होम में रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन 2 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे हरदोई मोड़ से शाहाबाद होते हुए जनपद हरदोई के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा में 100 लोग बाइक से शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रा के स्वागत के लिए साफ-सफाई, भव्य सजावट, सुरक्षा और विद्युत व्यवस्था पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा का स्वागत बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर किया जाए और हनुमत धाम पर वृक्षारोपण भी कराया जाए। सभी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार एवं नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे1
- शाहजहांपुर में बारिश के चलते जर्जर दीवार ढही, बड़ा हादसा टला शाहजहांपुर:शहर के बंगश मोहल्ले में शनिवार शाम मूसलाधार बारिश के दौरान एक पुराने मकान की जर्जर दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। घटना के वक्त दीवार के पास कोई नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मलबे की चपेट में आने से आसपास के दो मकानों को नुकसान पहुंचा, जिसमें एक घर का बिजली मीटर उखड़ गया और दूसरे की खिड़की टूट गई।1
- **मूसलाधार बारिश को लेकर शाहजहांपुर में रेड अलर्ट,साल 1986 का टूटा रिकॉर्ड** मौसम विभाग की रिपोर्ट अब तक सितंबर में नहीं हुई ऐसी भारी बारिश 25 सितम्बर सुबह 8 बजे से 26 सितम्बर 8 बजे तक 24 घंटे में 175 मिमी बारिश दर्ज सात सितंबर को भी 224 मिमी बारिश हुई थी, सितंबर माह में अभी तक बारिश नहीं हुई शाहजहांपुर। जिले में कल सुबह 4:30 बजे से हो रही बारिश कोई सामान्य बरसात नहीं है। यह एक तूफानी बारिश है, जोकि थमने का नाम ही नहीं ले रही है। जिले के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डा. मनमोहन सिंह के मुताबिक 1986 में ऐसी बारिश सितंबर में दर्ज होने के आंकड़े मिलते हैं, सितंबर में ऐसी बारिश कभी नहीं देखी है। 24 घंटे में जिले में अब तक 175 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। कल रविवार की शाम तक ऐसी ही बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस भारी बारिश से धान, गन्ना, सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है और फल, फूल व सब्जियों को भी नुकसान हुआ है।4
- Baba cir ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen babacir ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen1
- कच्चा कटरा मोड़ पर ट्रांसफार्मर के ऊपर गिरी बरगद की डाल, बिजली आपूर्ति बाधित कच्चा कटरा मोड़ पर ट्रांसफार्मर के ऊपर गिरी बरगद की डाल, बिजली आपूर्ति बाधित शाहजहांपुर। कच्चा कटरा मोड़ के पास ट्रांसफार्मर के ऊपर बरगद की डाल गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर गिरी हुई डाल को हटाने का प्रयास कर रही है। विभाग के अनुसार डाल हटाने के बाद विद्युत आपूर्ति जल्द ही सुचारू कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।1
- Shahjahanpur के किसानों के लिए राहत भरी खबर! DM Dharmendra Pratap Singh ने 24 घंटे में फसल क्षति सर्वे का आदेश दिया। शाहजहांपुर जिले में भारी बारिश से किसानों की धान की फसल गिर गई है। DM धर्मेंद्र प्रताप सिंह जी ने सभी लेखपालों को 24 घंटे में सर्वे करने का आदेश दिया है। किसान भाई अपना नाम लेखपाल को दे दें।1
- शाहजहाँपुर में लगातार हो रही बारिश से दलेल गंज में पुरानी इमारत का हिस्सा ढहा, नगर निगम ने की सतर्क रहने की अपील लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते तारीन गाड़ीपुरा, कसाई वाली पुलिया के समीप मोहल्ला दलेल गंज में एक पुरानी जर्जर इमारत का हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। इमारत काफी पुरानी होने के कारण अभी भी आसपास के इलाके में खतरे की आशंका बनी हुई है। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सतर्कता बरतने की सख्त हिदायत दी है।1
- ****पक्का घर होता तो शायद बच जाती तीन जिंदगियां, कच्ची दीवार ने उजाड़ दिया परिवार**** गोला गोकर्णनाथ। थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर में कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। दीवार के नीचे सो रहे मोहन पुत्र साधू कश्यप, उनकी पत्नी कविता कश्यप और छोटे बच्चे नानू की मौत हो गई। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यदि गरीब परिवार को समय रहते पक्का आवास मिल गया होता तो शायद यह दर्दनाक हादसा टल सकता था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई तथा मृतक परिवार को आर्थिक सहायता और पक्का आवास देने की मांग की। दीक्षित ने बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से केले, धान और गन्ने की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने तथा बजाज समूह से बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने की भी मांग की।1