logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CITY NEWS लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

4 hrs ago
user_CITY NEWS
CITY NEWS
Farrukhabad, Uttar Pradesh•
4 hrs ago

CITY NEWS लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, गंगा आरती के साथ जागरूकता का संदेश फर्रुखाबाद। 16 मार्च से चल रहे नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा का समापन 28 मार्च को भव्य गंगा आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर गंगा तट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, छात्रों और अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से गंगा की स्वच्छता और संरक्षण का संदेश दिया गया। गंगा आरती का आयोजन विद्वान आचार्य डॉक्टर प्रदीप नारायण शुक्ला द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया। श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर गंगा मैया की पूजा-अर्चना की और स्वच्छता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला गंगा समिति की अध्यक्ष निहारिका पटेल द्वारा भी स्वच्छता अभियान को लेकर विशेष पहल की गई और लोगों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसडीएम सदर ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा की सफाई किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है, इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गंगा को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक बनें और दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता। इस दौरान डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी गंगा स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और घाटों पर साफ-सफाई कर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संकल्प लिया।
    2
    नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, गंगा आरती के साथ जागरूकता का संदेश
फर्रुखाबाद। 16 मार्च से चल रहे नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा का समापन 28 मार्च को भव्य गंगा आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर गंगा तट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, छात्रों और अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से गंगा की स्वच्छता और संरक्षण का संदेश दिया गया।
गंगा आरती का आयोजन विद्वान आचार्य डॉक्टर प्रदीप नारायण शुक्ला द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया। श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर गंगा मैया की पूजा-अर्चना की और स्वच्छता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला गंगा समिति की अध्यक्ष निहारिका पटेल द्वारा भी स्वच्छता अभियान को लेकर विशेष पहल की गई और लोगों को जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसडीएम सदर ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा की सफाई किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है, इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गंगा को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक बनें और दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता।
इस दौरान डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी गंगा स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और घाटों पर साफ-सफाई कर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संकल्प लिया।
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *सौरिख कन्नौज* सौरिख थाना क्षेत्र में स्थित कंपोजिट विद्यालय बेटा रामपुर विकासखंड सहोर जनपद कन्नौज में आज सुबह उसे समय झज्जर देने वाली घटना सामने आई जब विद्यालय आई दो बहने निधि नेहा जो की कक्षा तीन में पढ़ती थी शनिवार को दोनों बहने स्कूल आई थी उसी समय महिला अध्यापिका ने बच्चियों को डांट फटकार कर की साफ कपड़े पहन के नहीं आती हो ना धोखे क्यों नहीं आती हो भाग जाओ से परेशान दोनों छात्राएं रोती हुई घर पहुंची अपनी मां को आप बीती बताई उसके बाद बड़ी बहन निधि अपने घर के बरामदे में कुर्सी पर खड़े होकर लाल साड़ी से फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली वहीं ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीण ने सब को स्कूल में रखकर कार्रवाई की मांग की
    2
    *सौरिख कन्नौज*
सौरिख थाना क्षेत्र में स्थित कंपोजिट विद्यालय बेटा रामपुर विकासखंड सहोर जनपद कन्नौज में आज सुबह उसे समय झज्जर देने वाली घटना सामने आई जब विद्यालय आई दो बहने निधि नेहा जो की कक्षा तीन में पढ़ती थी शनिवार को दोनों बहने स्कूल आई थी उसी समय महिला अध्यापिका ने बच्चियों को डांट फटकार कर की साफ कपड़े पहन के नहीं आती हो ना धोखे क्यों नहीं आती हो भाग जाओ से परेशान दोनों छात्राएं रोती हुई घर पहुंची अपनी मां को आप बीती बताई उसके बाद बड़ी बहन निधि अपने घर के बरामदे में कुर्सी पर खड़े होकर लाल साड़ी से फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली वहीं ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीण ने सब को स्कूल में रखकर कार्रवाई की मांग की
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मैनपुरी में देवर-भाभी ने लगाई फांसीः खेत में एक ही साड़ी से लटके मिले दोनों के शव,रात में डीजे पर किया था जमकर डांस,पुलिस की जांच जारी... मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र में देवर-भाभी के फांसी लगाने का मामला सामने आया है। यह घटना ग्राम बखतपुरा में शनिवार सुबह लगभग 4 बजे हुई। जब किसान खेतों की ओर जा रहे थे। किसानों ने एक ही पेड़ पर दो शवों को एक साड़ी से फंदा लगाकर लटकते हुए देखा। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतकों की पहचान सरोजिनी और उनके देवर अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों के शव एक साथ लटकते हुए मिले थे। पुलिस परिवार के सदस्यों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र ग्राम बखतपुरा में अखिलेश कुमार के चाचा द्वारा नवमी के दिन शीतला मंदिर पर नेजा भी चढ़ाया गया था। नेजा चढ़ाए जाने के बाद घर लौटकर आने के बाद डीजे पर डांस भी किया गया। रात ढाई बजे के बाद जब सभी लोग सोने के लिए चले गए और सुबह उठकर देखा तो अखिलेश और सरोजिनी एक ही साड़ी से फंदे पर लटकते हुए मिले हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...। #mainpuripolice #procellmainpuri
    1
    मैनपुरी में देवर-भाभी ने लगाई फांसीः खेत में एक ही साड़ी से लटके मिले दोनों के शव,रात में डीजे पर किया था जमकर डांस,पुलिस की जांच जारी...
मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र में देवर-भाभी के फांसी लगाने का मामला सामने आया है। यह घटना ग्राम बखतपुरा में शनिवार सुबह लगभग 4 बजे हुई। जब किसान खेतों की ओर जा रहे थे।
किसानों ने एक ही पेड़ पर दो शवों को एक साड़ी से फंदा लगाकर लटकते हुए देखा। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतकों की पहचान सरोजिनी और उनके देवर अखिलेश कुमार के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों के शव एक साथ लटकते हुए मिले थे। पुलिस परिवार के सदस्यों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र ग्राम बखतपुरा में अखिलेश कुमार के चाचा द्वारा नवमी के दिन शीतला मंदिर पर नेजा भी चढ़ाया गया था। नेजा चढ़ाए जाने के बाद घर लौटकर आने के बाद डीजे पर डांस भी किया गया। रात ढाई बजे के बाद जब सभी लोग सोने के लिए चले गए और सुबह उठकर देखा तो अखिलेश और सरोजिनी एक
ही साड़ी से फंदे पर लटकते हुए मिले हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...।
#mainpuripolice #procellmainpuri
    user_गौतम कश्यप
    गौतम कश्यप
    Court reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मानक के विपरीत इंटरलॉकिंग निर्माण की तैयारी, ग्रामीणों ने लगाया लीपापोती का आरोप शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के खंडहर गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गली में मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है, बल्कि पुराने पीले खड़ंजे के ऊपर ही इंटरलॉकिंग बिछाने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का कार्य न केवल गुणवत्ता के साथ समझौता है, बल्कि भविष्य में सड़क के जल्दी खराब होने की आशंका भी बढ़ाता है। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) महिला जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मालती कश्यप ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में इंटरलॉकिंग का कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने पीले रोड़े (खड़ंजे) के ऊपर ही इंटरलॉकिंग डाली जा रही है, जो पूरी तरह गलत है। जब इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी रेनू यादव से जानकारी ली गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। वहीं ग्राम प्रधान रामवीर सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि यदि कहीं पीला रोड़ा पड़ा है तो उसे हटवा दिया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कराकर मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग की है।
    1
    मानक के विपरीत इंटरलॉकिंग निर्माण की तैयारी, ग्रामीणों ने लगाया लीपापोती का आरोप
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के खंडहर गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गली में मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है, बल्कि पुराने पीले खड़ंजे के ऊपर ही इंटरलॉकिंग बिछाने की तैयारी की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का कार्य न केवल गुणवत्ता के साथ समझौता है, बल्कि भविष्य में सड़क के जल्दी खराब होने की आशंका भी बढ़ाता है। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) महिला जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मालती कश्यप ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में इंटरलॉकिंग का कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने पीले रोड़े (खड़ंजे) के ऊपर ही इंटरलॉकिंग डाली जा रही है, जो पूरी तरह गलत है।
जब इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी रेनू यादव से जानकारी ली गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। वहीं ग्राम प्रधान रामवीर सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि यदि कहीं पीला रोड़ा पड़ा है तो उसे हटवा दिया जाएगा।
फिलहाल ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कराकर मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग की है।
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    Jalalabad, Shahjahanpur•
    7 hrs ago
  • आज रात 1 घंटे अंधेरे में डूबेगी दुनिया... जानिए क्यों खास हैं Earth Hour के ये 60 मिनट आज रात सिर्फ एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें बंद होंगी, लेकिन इसका संदेश बहुत बड़ा है. अर्थ आवर 2026 के 20 साल पूरे होने पर दुनिया के 190 से ज्यादा देशों के साथ भारत में भी लोग इस वैश्विक अभियान का हिस्सा बन रहे हैं. हर साल मार्च के आखिरी शनिवार को दुनिया भर में एक खास पहल देखने को मिलती है-नाम है वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड का अर्थ आवर. इस दिन लोग, शहर और बड़े-बड़े लैंडमार्क एक घंटे के लिए अपनी गैर-जरूरी लाइटें बंद कर देते हैं. साल 2026 में यह अभियान 28 मार्च रात 8:30 से 9:30 बजे के बीच मनाया जा रहा है. क्या होता है अर्थ आवर? अर्थ आवर एक ग्लोबल मूवमेंट है, जिसकी शुरुआत 2007 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से हुई थी. इसका मकसद लोगों को यह एहसास दिलाना है कि ऊर्जा की बचत और पर्यावरण की सुरक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है. इस दौरान सिर्फ लाइट बंद करना ही नहीं, बल्कि यह एक प्रतीक है. जलवायु परिवर्तन, बढ़ते कार्बन उत्सर्जन और प्रकृति के संरक्षण के लिए सामूहिक कदम उठाने का.
    1
    आज रात 1 घंटे अंधेरे में डूबेगी दुनिया... जानिए क्यों खास हैं Earth Hour के ये 60 मिनट
आज रात सिर्फ एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें बंद होंगी, लेकिन इसका संदेश बहुत बड़ा है. अर्थ आवर 2026 के 20 साल पूरे होने पर दुनिया के 190 से ज्यादा देशों के साथ भारत में भी लोग इस वैश्विक अभियान का हिस्सा बन रहे हैं.
हर साल मार्च के आखिरी शनिवार को दुनिया भर में एक खास पहल देखने को मिलती है-नाम है वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड का अर्थ आवर. इस दिन लोग, शहर और बड़े-बड़े लैंडमार्क एक घंटे के लिए अपनी गैर-जरूरी लाइटें बंद कर देते हैं. साल 2026 में यह अभियान 28 मार्च रात 8:30 से 9:30 बजे के बीच मनाया जा रहा है.
क्या होता है अर्थ आवर?
अर्थ आवर एक ग्लोबल मूवमेंट है, जिसकी शुरुआत 2007 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से हुई थी.
इसका मकसद लोगों को यह एहसास दिलाना है कि ऊर्जा की बचत और पर्यावरण की सुरक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है. इस दौरान सिर्फ लाइट बंद करना ही नहीं, बल्कि यह एक प्रतीक है. जलवायु परिवर्तन, बढ़ते कार्बन उत्सर्जन और प्रकृति के संरक्षण के लिए सामूहिक कदम उठाने का.
    user_हाशिम रिपोर्टर
    हाशिम रिपोर्टर
    कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • फर्रुखाबाद ब्रेकिंग - सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी ने चलाया चेकिंग अभियान जिला जेल चौराहे फतेहगढ़ पहुंच सभी प्रतिष्ठानो को किया चेक,व्यावसायिक सिलेंडर न होने पर घरेलू सिलेंडर किए गए जब्त प्रतिष्ठानों पर जानकारी दी गई कि वह व्यावसायिक सिलेंडरों का ही प्रयोग करें ,अपना व्यावसायिक सिलेंडर के लिए नजदीकी एजेंसी से रजिस्ट्रेशन करा लें अवैध गैस कटिंग में एक एजेंसी के हॉकर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला जिला जेल चौराहा फतेहगढ़ का
    2
    फर्रुखाबाद ब्रेकिंग - सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी ने चलाया चेकिंग अभियान 
जिला जेल चौराहे फतेहगढ़ पहुंच सभी प्रतिष्ठानो को किया चेक,व्यावसायिक सिलेंडर न होने पर घरेलू सिलेंडर किए गए जब्त 
प्रतिष्ठानों पर जानकारी दी गई कि वह व्यावसायिक सिलेंडरों का ही प्रयोग करें ,अपना व्यावसायिक सिलेंडर के लिए नजदीकी एजेंसी से रजिस्ट्रेशन करा लें 
अवैध गैस कटिंग में एक एजेंसी के हॉकर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामला जिला जेल चौराहा फतेहगढ़ का
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जनपद शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र के ढाई घाट पर बजरी से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में उतर गया। चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय किसानों ने कई ट्रैक्टरों की मदद से वाहन निकालने की कोशिश की, लेकिन काफी मशक्कत हुई। जोगेंद्र पाल सिंह व राघवेंद्र सिंह समेत किसानों ने स्थिति संभाली। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को नदी से निकाला जा सका.क्षेत्र में चिंता का माहौल है, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। खबर शनिवार दोपहर के 2:00
    1
    जनपद शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र के ढाई घाट पर बजरी से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में उतर गया। चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय किसानों ने कई ट्रैक्टरों की मदद से वाहन निकालने की कोशिश की, लेकिन काफी मशक्कत हुई। जोगेंद्र पाल सिंह व राघवेंद्र सिंह समेत किसानों ने स्थिति संभाली। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को नदी से निकाला जा सका.क्षेत्र में चिंता का माहौल है, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। खबर शनिवार दोपहर के 2:00
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    Media house जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.