Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जिले के कुठौंद ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी (BDO) अरुण सिंह के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा प्रधानों ने एक वीडियो के आधार पर उन पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राम प्रधानों का आरोप है कि विकास कार्यों के भुगतान के लिए कमीशन की मांग की जाती है। साथ ही यह भी कहा गया है कि केवल उन्हीं प्रधानों और ठेकेदारों के बिल पास किए जाते हैं, जो कमीशन देते हैं। मामले को लेकर ग्राम प्रधानों ने क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन को एक शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने बीडीओ को तत्काल हटाने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। यह मामला सामने आने के बाद कुठौंद ब्लॉक में हड़कंप मचा हुआ है और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
SHIVPAL SINGH
जालौन जिले के कुठौंद ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी (BDO) अरुण सिंह के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा प्रधानों ने एक वीडियो के आधार पर उन पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राम प्रधानों का आरोप है कि विकास कार्यों के भुगतान के लिए कमीशन की मांग की जाती है। साथ ही यह भी कहा गया है कि केवल उन्हीं प्रधानों और ठेकेदारों के बिल पास किए जाते हैं, जो कमीशन देते हैं। मामले को लेकर ग्राम प्रधानों ने क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन को एक शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने बीडीओ को तत्काल हटाने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। यह मामला सामने आने के बाद कुठौंद ब्लॉक में हड़कंप मचा हुआ है और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाये रखने हेतु जिला अस्पताल महिला व राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण* *मरीजों से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं, दवा उपलब्धता पर संतोष; मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता सुधार के सख्त निर्देश* जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल (महिला) एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी तथा विभिन्न वार्डों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकांश मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से ही दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा उपचार संतोषजनक ढंग से मिल रहा है। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, व्यवस्था एवं अनुशासन को और बेहतर बनाया जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके। विशेष रूप से राजकीय मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें।1
- उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से जिला अस्पताल (महिला) एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी और विभिन्न वार्डों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली।अधिकांश मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से ही दवाइयां मिल रही हैं और उपचार भी संतोषजनक है। इस पर जिलाधिकारी ने संतोष जताते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।1
- जालौन में नाबालिग बेटे की संदिग्ध मौत के बाद न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पिता, एसपी से लगाई गुहार जालौन जिले में एक पिता अपने 15 वर्षीय बेटे की मौत के बाद न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद भी कार्रवाई न होने पर वह सीधे पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामला गोहन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित पिता के अनुसार उसके नाबालिग बेटे फईम की मौत सामान्य नहीं बल्कि हत्या है। घटना के बाद उसने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन आरोप है कि थाना स्तर पर उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। पिता का कहना है कि वह कई बार थाने और अधिकारियों के चक्कर लगा चुका है, लेकिन हर बार उसे सिर्फ आश्वासन ही मिला। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो वह जिला मुख्यालय पहुंचा और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित पिता का कहना है कि बेटे की अचानक मौत से परिवार टूट गया है और अब उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए। वहीं स्थानीय लोगों में भी मामले को लेकर चर्चा है। अब देखना होगा कि पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद जांच में क्या कार्रवाई होती है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- Post by Bheem rajawat 96288004584
- जालौन। 15 जनवरी को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के बेटे सचिन ने कोतवाली में दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छिरिया सलेमपुर निवासी विनोद कुमार 15 जनवरी की शाम करीब 7 बजे जालौन से अपने गांव छिरिया जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पुत्र सचिन ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- जिला जालौन के जिम्मेदार PWDके रोड से संबंधित वह अधिकारी क्यो अपनी आखो पर पट्टी लगाकर बैठे हो। यह रोड का वीडियो बरसात के समय का है। देखलो आपलोग कभी निकलेगे ' 'क्या ऐंबुलेंस इस रोड से गुजर सकती है। यह रोड जिला जालौन मे सातमील से लेकर सिहारी माइनर तक लगभग 7 किलोमीटर पूर्ण रूप से उखडा पडा है।मरीज रास्ते मे मर जायेगा लेकिन हास्पिटल नही पहुंच पायैगा 'इस रोड का बजट पास हो चुका है लेकिन रोड कब बनेगा ये पता नही। इतना निवेदन है उस ठेकेदार को ठेका मत मिले जिसने यह रोड मार्च 2021 मे बनाया था लेकिन मई2021 मे उखडना शुरू हो गया था पाच साल की जो गारंटी होती है वह सिर्फ दिखावा होता है। 2 गड्डे भरते है 4 गड्डे छोडते है। निवेदन रोड भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का कष्ट करे2
- जालौन में तेज रफ्तार बेकाबू कार से मचाई तबाही, दर्दनाक हादसा सीसीटीवी में कैद, तेज रफ्तार कार ने महज 2 सेकेंड में बाइक चालक, बुजुर्ग और खड़े ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, बेकाबू कार चालक ने सड़क पर पहले बाइक चालक को रौंदा और फिर बुजुर्ग व ई-रिक्शा को हवा में उड़ाया, बेकाबू कार की टक्कर से बाइक चालक और बुजुर्ग गंभीर रूप से हुए घायल, हादसे में बाइक और ई-रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त, सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग और बाइक चालक को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, कोंच-उरई मुख्य मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे की लाइव वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, कोंच कोतवाली क्षेत्र के कोंच-उरई मार्ग स्तिथ पनयारा गांव का हादसा।1