थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा जिले में हत्या जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिलचीपुर श्री धर्मवीर सिंह नागर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक उमाशंकर मुकाती के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। दिनांक 09.02.2026 को फरियादी कुलदीप पिता मनोहर राजपूत निवासी देवपुर थाना चाचौड़ा जिला गुना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने परिचित भगवान सिंह पिता मांगीलाल राजपूत उम्र 60 वर्ष निवासी सिरोजी थाना खुजनेर के साथ जा रहा था। रास्ते में भोजपुर नाका खिलचीपुर पर साइड मांगने की बात को लेकर एक पिकअप वाहन चालक से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने लोहे की रॉड से भगवान सिंह के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। घटना के समय फरियादी आरोपी को पहचानता नहीं था, परंतु विवाद के दौरान आरोपी द्वारा कहा गया कि “मेरा नाम कैलाश तंवर निवासी राजपुरा है, जो करना है कर लेना।” इसके बाद आरोपी मौके से पिकअप वाहन लेकर फरार हो गया। घायल को परिजन उपचार हेतु बिना सूचना दिए झालावाड़ ले गए, जहां से बाद में रात्रि लगभग 09:00 बजे सिविल अस्पताल खिलचीपुर लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर द्वारा परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्राप्त रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 103, 296(बी) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया, जिससे घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन की पहचान की गई। साथ ही मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी संसाधनों को सक्रिय किया गया। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी कैलाश पिता हजारीलाल तंवर निवासी राजपुरा थाना खिलचीपुर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। 👮♂️ *सराहनीय भूमिका* *उक्त कार्रवाई में थाना खिलचीपुर से*– निरीक्षक उमाशंकर मुकाती (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक विष्णु मीणा, सउनि नरेश मीणा, प्रधान आरक्षक जय सिंह मीणा (490), प्रधान आरक्षक कृष्णचंद तिवारी (280), प्रधान आरक्षक राजेंद्र शर्मा (472), आरक्षक राजीव गुर्जर (846), आरक्षक कमल मीणा (347), आरक्षक विशेष जाट (684), आरक्षक देवेंद्र रघुवंशी (817), आरक्षक धर्मेंद्र अहिरवार (772), आरक्षक रवि जाट थाना जीरापुर से एवं सायबर सेल राजगढ़ से उनि जितेंद्र अजनारे,प्र आर 42 कुलदीप कुंभकार,आर अशोक राहोरिया ,आर पवन मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही

- Post by Banwari katariya1
- थाना : नरसिंहगढ़, जिला : राजगढ़ *लगातार प्रयासों के बाद नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका को इंदौर से सुरक्षित दस्तयाब किया गया* जिला राजगढ़ में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी को लेकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ श्री *अमित तोलानी (IPS)* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता, तत्परता एवं गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में राजगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रयास करते हुए गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी में सफलता प्राप्त की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री के.एल. बंजारे* एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस नरसिंहगढ़ *मिनी शुक्ला (IPS)* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 03/03/2026 को फरियादी द्वारा थाना नरसिंहगढ़ में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई है। रिपोर्ट पर से थाना नरसिंहगढ़ में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 137(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने के कारण पुलिस द्वारा तत्काल गंभीरता से कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी डाटा विश्लेषण, एवं पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर लगातार तलाश करते हुए नाबालिग बालिका को इंदौर (मध्य प्रदेश) से सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। बालिका के कथनों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *सराहनीय भूमिका* उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान, उप निरीक्षक गुंजा जमादार, उप निरीक्षक अभय सिंह, प्रधान आरक्षक केशव सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक दीपक यादव, प्रधान आरक्षक प्रताप, प्रधान आरक्षक हृदेश, महिला आरक्षक पूजा तथा सायबर सेल राजगढ़ से पवन मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- पचोर उदनखेड़ी में ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से लगी आग से किसान संजय नागर पिता नारायणसिंह ,हरिओम पिता नारायण सिंह ओर उनके काका दुर्गाप्रसाद नागर पिता बापूलाल के करीब 12 बीघा से अधिक गेहूं जल गए , सूचना और आसपा सके किसानों ने टैंकर ,फायर वाहन, पुलिस भी पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया ,पटवारी की अनुपस्थिति में सहायक पहुंचे और पंचनामा बनाया पीड़ित किसानों ने बिजली विभाग से आगजनी में नुकसान की भरपाई की मांग की।आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दूर जा पहुंची गंभीमत रही की किसान आसपास क्षेत्रों में हार्वेस्टर चकवा रहे थे वरना बड़ी हानि हो सकती थी ।किसानों ने बताया कि पिछले दिनों 25,30 बीघा जल गए थे लेकिन फिर भी बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया । बिजली विभाग की तानाशाही इतनी की निंदा प्रस्ताव पास होने के बाद भी सत्ता ओर शासन पर हावी हे किसानों के नुकसान की भरपाई कैसे होगी ,किसानों ने दूसरे की जमीन बंटाई कर मेहनत की ओर परिणाम सब चौपट ,,,,, सुबह 10 बजे दे रहे जिससे गर्मी में टूटना जरा सी चिंगारी आग का गोला बन रही हे ,कृपया बिजली विभाग सप्लाई में परिवर्तन करे सुबह 6 से 10 बजे तक ही करने की मांग कर रहे हे जनपद सदस्य शांतिलाल नागर ,ग्रामीणों ने कहा कि अगर कल से दिन में सप्लाई चालू हुई तो वे चक्काजाम करेंगे ,कब तक किसान बर्बाद होते रहेंगे, एसडीएम रोहित बम्होरे ने कहा कि पंचायतों से आवेदन बनवाकर भिजवा दीजिए बिजली सप्लाई सुबह 6 से 10 तक करवाने के लिए ,बिजली अधिकारियों से बात कर किसान हित में बात कर सप्लाई बंद करवाएंगे।2
- Post by Mahakal Dangi1
- मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के धतरावदा जोड़ के पास रात को आगर सारंगपुर रोड पर अनियंत्रित होकर कर पलट गई हादसे में कार चालक अल्पेश की मौत हो गई कार में सवार किस वर्षीय ऋषभ परिहार गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया पुलिस ने पहुंचकर डायल 112 को भी मौके पर बुलाया पायलट संतोष मालवीय और आरक्षक सोनू यादव ने पुलिस के साथ मिलकर दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहन बड़ोदिया पहुंचा जहां डॉक्टरों ने जांच कर अल्पेश को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल ऋषभ का उपचार जारी है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है मृतकअल्पेश का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सोपा है1
- बडोनी:आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई दतिया, 11 मार्च। आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा को पुलिस ने गोराघाट में रोक दिया। पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करके कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव भी गिरफ्तार कर लिए गए।पुलिस ने गोराघाट सिंध पुल के पास भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आंदोलन को खत्म कर दिया। पुलिस के बैरीकेट से आगे नहीं बढ़ सके भीम आर्मी के कार्यकर्त्ता। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बिना अनुमति यात्रा निकालने पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर हमला किया।पुलिस ने कहा कि आजाद समाज पार्टी की यात्रा को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने कहा कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।2
- Post by Jitendra Patidar1
- पचोर सदगुरु होटल के नजदीक उज्जैन की कार ट्रेक्टर में पीछे से घुस गई,, जिसमें कार सवार चार लोग हताहत है,, एक व्यक्ति क़ो गंभीर चोट आईं है,, उज्जैन से कामाख्या जा रहें थे जैसा उन्होंने बताया,, चारों क़ो शाजापुर भिजवाया गया,, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास दीक्षित,, नपाध्यक्ष विकास करोड़िया,, भाजपा नेता रवि शर्मा,, गोलू भंडारी,, अमित गोस्वामी सुदर्शन सोनी ने स्थानीय ग्रामीण जन की मदद से घायलों क़ो प्राथमिक उपचार हेतू पचोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।1