सोनभद्र: बीच सड़क बर्थडे मनाकर हुड़दंग काटना पड़ा भारी, 6 गिरफ्तार, 5 बाइक सीज पन्नूगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कसा शिकंजा, फरार 3 आरोपियों की तलाश जारी पन्नूगंज (सोनभद्र), 18 फरवरी, 2026: जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पन्नूगंज पुलिस ने आज हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। क्या था मामला? पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भुसौलिया मैरा पाण्डेय ग्राउंड में कुछ युवक मोटरसाइकिलों पर केक काटकर शोर-शराबा कर रहे हैं और शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिसिया कार्रवाई की मुख्य बातें: गिरफ्तारी: मौके से शांति भंग करने के आरोप में 06 अभियुक्तों (शिवानन्द, अजीत, पियूष, जयप्रकाश, सुरेश और विशाल) को हिरासत में लेकर धारा 170/126/135 BNSS के तहत न्यायालय भेजा गया। वाहन सीज: हुड़दंग में इस्तेमाल की जा रही 05 मोटरसाइकिलों को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। फरार आरोपी: मौके से भागे 3 अन्य युवकों (सूर्यनाथ, शशिकांत और विशाल) के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम: इस सफल कार्रवाई में प्र.नि. कुमुद शेखर सिंह के साथ कांस्टेबल शिवशंकर, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश और महिला कांस्टेबल ममता यादव शामिल रहीं।

- अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी डाला के सीएसआर के तहत कुपोषित और अति कुपोषित बच्चो को बुधवार दोपहर 12 बजे त्रैमासिक पोषण किट का वितरण किया गया। यह वितरण डाला सेक्टर सी क्षेत्र में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर उड़ान सेवा समिति के सहयोग से किया गया। पोषण किट में मुरमुरा,गुड़,भुना चना अन्य पोषक सामग्री शामिल थी।यह पोषण किट कुपोषित और अति कुपोषित बच्चो को दिया गया। इस मौके पर दर्जनों बच्चे उनकी मातायें, उड़ान सेवा समिति एनजीओ की मीनू चौबे और मुख्य सेविका नेहा भी मौजूद थीं।3
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- राबर्ट्सगंज विधानसभा के ग्राम पंचायत नरोखर के ग्रामीणों ने अपना दल एस के अल्पसंख्यक मंच जिलाध्यक्ष आसिफ अहमद और युवा मंच अध्यक्ष राबर्ट्सगंज लवकुश सिंह पटेल को खराब रोड के बारे में अवगत कराया। 1, अइलकर माइनर से नरोखर नहर टेल तक संपर्क मार्ग 2, जुलरहमान के घर से विरधी संपर्क मार्ग वाया बढ़उली संपर्क मार्ग 3, अइलकर माइनर से नरोखर तालाब तक1
- सोनभद्र.... चोपनसोनभद्र संपत्ति विवाद में परिवार के बीच खूनी संघर्ष बीच बाजार लाठी-डंडे और पत्थर चले, वीडियो वायरल चोपन थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड की घटना पारिवारिक कलह ने लिया उग्र रूप पिता की संपत्ति में बराबर हिस्सेदारी को लेकर विवाद परिवार के सदस्यों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले बीच बाजार मारपीट से मचा हड़कंप राहगीर बाल-बाल बचे, स्थानीय लोग सहमे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना कुछ घायल खुद पहुंचे सीएचसी चोपन, अन्य को पुलिस ने कराया भर्ती डॉक्टर के अनुसार कोई गंभीर रूप से घायल नहीं, प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, मामले की जांच जारी4
- Post by पत्रकार अमान खान1
- *जनपद – सोनभद्र* *✨ मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं साइबर सतर्कता अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न-* जनपद सोनभद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य फोकस महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, विधिक अधिकारों की जानकारी एवं साइबर अपराधों से बचाव रहा। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के सरल उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक प्रावधानों, हेल्पलाइन सेवाओं एवं साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं OTP साझा न करने के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई। पुलिस द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। *📢 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर-* 📞 112 – आपातकालीन सेवा 📞 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 📞 181 – महिला हेल्पलाइन 📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन 📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन *सोनभद्र पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत यह अभियान सतत रूप से संचालित किया जाता रहेगा।*4
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1