रजवाह में पानी की कमी पर फूटा किसानों का गुस्सा, प्रदर्शन कर डीएम से लगाई गुहार मैनपुरी। ब्लॉक जागीर क्षेत्र के सगामई-जागीर में शनिवार शाम करीब चार बजे राजलपुर से चौहानपुर नगरिया रजवाह में पर्याप्त पानी न पहुंचने से नाराज किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले करीब एक सप्ताह से रजवाह में पानी बेहद कम आ रहा है, जिससे धान की फसल की सिंचाई प्रभावित हो गई है। समय पर पानी नहीं मिलने से सैकड़ों बीघा धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष बरसात भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुई है। किसानों ने महीनों की मेहनत और अपनी जमा-पूंजी लगाकर धान की फसल तैयार की है, लेकिन अब सिंचाई के लिए पानी न मिलने से उनकी चिंता बढ़ गई है। मजबूरी में किसान निजी पंपसेट और पाइपों के माध्यम से रजवाह से पानी खींचकर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं, जिससे लागत भी लगातार बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली कटौती भी हो रही है, जिससे निजी संसाधनों से सिंचाई करना और अधिक कठिन हो गया है। ऐसे में उनकी पूरी उम्मीद नगरिया रजवाह के पानी पर टिकी हुई है। यदि जल्द पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल नगरिया रजवाह में पर्याप्त पानी छोड़ा जाए, ताकि समय रहते धान की फसल की सिंचाई हो सके और किसानों की मेहनत बर्बाद होने से बच जाए। प्रदर्शन में अफजल अली, घनश्याम दिवाकर, महेश यादव, दीपू यादव, मोहम्मद सलीम, महबूब अली, सूबेदार राजपूत, राजेश कुमार, रविकांत, दलबीर सिंह, मुकेश शर्मा सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे। सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि खंदी (अवरोध) होने के कारण रजवाह में पानी का प्रवाह कम हो गया था। अवरोध हटवाकर पानी छोड़ दिया गया है और रविवार सुबह तक नगरिया रजवाह में पर्याप्त पानी पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा।

- *राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विस्तृत जानकारी दी गई* मैनपुरी। आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे प्रार्थना सभा के दौरान स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन यादव ने छात्राओं को और समस्त स्टाफ को स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई। यह जानकारी भी दी कि हमें अपने आस -पास स्वच्छता बनाए रखना है नीले डस्टबिन और हरे डस्टबिन का प्रयोग करना है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग ना करें घर से बने हुए कपड़े के थैली, कागज के बैग का ही प्रयोग करे। स्वच्छता प्रभारी ज्योति सक्सेना ने स्वच्छता संबंधी छात्राओं से पोस्टर भी बनवाये। प्रधानाचार्य सुमन यादव ने छात्राओं को हैंड वॉश की क्रिया भी बताई और हाथ धोना भी बताया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ आशा शर्मा, डॉ सरोज यादव, शैली पांडे, सुनीता देवी, खुशबू पांडे, सुमन, समीक्षा, कुसुमा देवी, अंजना सक्सेना, गीता श्रीवास्तव, किरण पाल अभिलाषा शर्मा, सभी लोग उपस्थित रहे।1
- मैनपुरी ब्यूरो रिपोर्ट मैनपुरी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मासिक कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई।1
- मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है ससुरालीजनों में विवाहिता को दहेज की खातिर निकला घर से बाहर,, दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, एसपी से लगाई न्याय की गुहार पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। से एक बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बताते चले जनपद के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम कटरा परसट रठेह की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज की अतिरिक्त मांग, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार उपासना की शादी 28 मई 2025 को इटावा निवासी दिनेश पुत्र नरेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी में पर्याप्त दान-दहेज दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी दी गई और घर से निकाल दिया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार थाना किशनी में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।3
- राज्यसभा में मनोज झा का संजय सिंह पर तंज, सदन में गूंजे ठहाके राज्यसभा में मनोज झा का संजय सिंह पर तंज, सदन में गूंजे ठहाके1
- संसद में सनातन के कथित अपमान पर संत समाज का फूटा गुस्सा! संसद में सनातन के कथित अपमान पर संत समाज का फूटा गुस्सा!1
- रायबरेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें यहां पर पत्नी ने अपने पति के साथ मिलकर कथित तौर पर प्रेमी की हत्या कर शव को घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर दफना दिया@ पत्नी ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, शव को घर के अंदर गड्ढा खोदकर दफना दिया1