शहीद दिवस व महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक ASP ने दिया शख्त निर्देश तारापुर थाना प्रांगण में शहीद दिवस और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आईपीएस संकेत कुमार ने की। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को पूर्व वर्षों की भांति शहीद दिवस राजकीय समारोह के साथ मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि को लेकर विभिन्न पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एएसपी ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा ध्वनि प्रदूषण के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। शिव-पार्वती बारात, झांकी या जुलूस निकालने से पूर्व संबंधित थाना से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों एवं नगर प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

- Post by THE LIVE1
- बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ, जिला शाखा मुंगेर के आह्वान पर अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर परिसर में क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर एक दिवसीय हड़ताल का समर्थन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रेमलता कुमारी ने की। संघ द्वारा जारी पत्र के आलोक में आयोजित इस प्रदर्शन में आशा एवं फैसिलिटेटर कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में जोरदार आवाज उठाई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य कमेटी के निर्णयानुसार अखिल भारतीय आम हड़ताल के अवसर पर आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। उन्होंने सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र और सकारात्मक पहल करने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपने की बात कही गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। अंत में प्रखंड अध्यक्ष प्रेमलता कुमारी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखते हुए अपनी मांगों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।1
- सुल्तानगंज में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियाँ तेज। बाबा अजगैबीनाथ की बारात को शांतिपूर्ण बनाने के लिए शांति समिति की अहम बैठक संपन्न। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश। 📍 सुल्तानगंज कैमरा पर्सन के साथ प्रवेश कुमार की रिपोर्ट, सुल्तानगंज।1
- सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में अरुण स्पोर्ट्स क्लब अजगैवीनाथ धाम के तत्वावधान में आयोजित अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट (द्वितीय वर्ष) का तीसरा मुकाबला गुरुवार को बांका और मुंगेर के मुबारकचक टीम के बीच खेला गया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। निर्धारित समय सीमा तक दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रहीं, जिससे मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद निर्णय के लिए पेनाल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें बांका टीम ने चार गोल किए, जबकि मुंगेर की टीम केवल दो गोल ही कर सकी। इस तरह बांका टीम ने 4–2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में राजभाषा सलाहकार समिति सदस्य सह गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय रेल के सलाहकार समिति सदस्य निशांत सिंह कार्यक्रम में पहुंचे। आयोजन समिति की ओर से समाजसेवी अश्वनी कुमार उर्फ बंटी सिंह, भजनदेव मांझी, कुंदन पांडे उर्फ कुंदन फौजी, संरक्षक अरुण चौधरी और अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने उन्हें बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल में किक मारकर खेल का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर आयोजन समिति के सदस्य और हजारों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।1
- सात लोगों पर बिजली चोरी की दर्ज कराई गई प्राथमिकी1
- 22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब राजू कलाकार को कर रहा कॉपी मिथुन ▶️ ▶️▶️▶️👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇1
- मीडिया की खबर का बड़ा असर: अमरपुर के निजी क्लिनिक में लगा ताला, एक्सपायरी दवाइयों का भंडार बरामद अमरपुर के पुरानी चौक स्थित निरंजन मेडिकल हॉल में दो दिन पूर्व नवजात की संदिग्ध मौत के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया। नवजात के परिजनों से ऑपरेशन के नाम पर ₹30,000 वसूले जाने का आरोप भी सामने आया था। मामला मीडिया में आने के बाद प्रशासन हरकत में आया1
- Post by THE LIVE1