Shuru
Apke Nagar Ki App…
महाशिवरात्रि 2026: शांति और सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा फैसला सुल्तानगंज में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियाँ तेज। बाबा अजगैबीनाथ की बारात को शांतिपूर्ण बनाने के लिए शांति समिति की अहम बैठक संपन्न। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश। 📍 सुल्तानगंज कैमरा पर्सन के साथ प्रवेश कुमार की रिपोर्ट, सुल्तानगंज।
Pravesh kumar
महाशिवरात्रि 2026: शांति और सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा फैसला सुल्तानगंज में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियाँ तेज। बाबा अजगैबीनाथ की बारात को शांतिपूर्ण बनाने के लिए शांति समिति की अहम बैठक संपन्न। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश। 📍 सुल्तानगंज कैमरा पर्सन के साथ प्रवेश कुमार की रिपोर्ट, सुल्तानगंज।
More news from बिहार and nearby areas
- मैं इस वक्त सुलतानगंज के मुरारका कॉलेज मैदान में मौजूद हूँ। आप देख सकते हैं कि मैदान की स्थिति काफी खराब है। जगह-जगह गड्ढे, उबड़-खाबड़ जमीन और घास की अनियमित स्थिति खिलाड़ियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। सबसे बड़ी समस्या है — यहाँ प्रकाश व्यवस्था का अभाव। शाम ढलते ही यह मैदान अंधेरे में डूब जाता है, जिससे युवाओं को अभ्यास और आम लोगों को टहलने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मैदान का समतलीकरण कराया जाए और चारों ओर हाईमास्ट LED लाइट लगाई जाए, तो यह मैदान सुलतानगंज के युवाओं के लिए एक आदर्श खेल केंद्र बन सकता है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर खेल सुविधाएँ युवाओं को नशे और गलत गतिविधियों से दूर रखने में भी मदद करती हैं।1
- Post by THE LIVE1
- यूको बैंक तारापुर में क्लर्क यूनियन की दस सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई। हड़ताल के कारण बैंक बंद रहा और ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा। इसी दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न-पत्र लेकर पहुंची ट्रक बैंक के बाहर करीब दो घंटे तक खड़ी रही। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीईओ कंचन लता ने शाखा प्रबंधक अभिषेक सिन्हा से संपर्क किया। दोपहर करीब 12 बजे शाखा प्रबंधक पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में बैंक का ताला खुलवाकर प्रश्न-पत्र सुरक्षित रखवाया गया। कर्मियों की मांगों में सरकारी बैंकों को मजबूत करना, निजीकरण पर रोक, पर्याप्त नियुक्ति, आउटसोर्सिंग बंद करना, एनपीएस खत्म कर ओपीएस बहाल करना तथा सेवा शुल्क में कमी शामिल है।1
- एक कार की दुर्घटना गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी गाड़ी की स्थिति देखकर आप खुद पता एल लग सकता है किसी स्थिति में होगा जो इस तरह की दुर्घटना हुई है2
- Sanhoula प्रखंड क्षेत्र के बड़ी नाकी पंचायत में मनरेगा के नाम पर फोटो खींचने का काम किया जा रहा है यह आप महिला ने मनरेगा कार्यों को लेकर कार्यक्रम है कार्यक्रम महिलाओं ने इनका खुलासा किया है3
- भागलपुर जिला के सन्हौला प्रखंड में मदारगंज पंचायत में मनरेगा में भारी लूट1
- सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत में बुधवार की रात करीब 9 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। वार्ड संख्या 7 की सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विजय यादव, पिता स्वर्गीय अकल यादव, घटना के समय अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधी ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे गोली सीधे उनकी छाती में जा लगी। गोली लगते ही विजय यादव जमीन पर गिर पड़े और उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की भीड़ जुटती देख हमलावर मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने तत्काल घायल को रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, विजय यादव उसी दिन अपनी बेटी को इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाकर भागलपुर से घर लौटे थे। खाना खाने के बाद वह बाहर टहलने निकले थे, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है।1
- Post by THE LIVE1
- तारापुर थाना प्रांगण में शहीद दिवस और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आईपीएस संकेत कुमार ने की। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को पूर्व वर्षों की भांति शहीद दिवस राजकीय समारोह के साथ मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि को लेकर विभिन्न पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एएसपी ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा ध्वनि प्रदूषण के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। शिव-पार्वती बारात, झांकी या जुलूस निकालने से पूर्व संबंधित थाना से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों एवं नगर प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।1