logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूको बैंक तारापुर में हड़ताल, दो घंटे बाहर खड़ा रहा मैट्रिक प्रश्न-पत्र वाहन यूको बैंक तारापुर में क्लर्क यूनियन की दस सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई। हड़ताल के कारण बैंक बंद रहा और ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा। इसी दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न-पत्र लेकर पहुंची ट्रक बैंक के बाहर करीब दो घंटे तक खड़ी रही। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीईओ कंचन लता ने शाखा प्रबंधक अभिषेक सिन्हा से संपर्क किया। दोपहर करीब 12 बजे शाखा प्रबंधक पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में बैंक का ताला खुलवाकर प्रश्न-पत्र सुरक्षित रखवाया गया। कर्मियों की मांगों में सरकारी बैंकों को मजबूत करना, निजीकरण पर रोक, पर्याप्त नियुक्ति, आउटसोर्सिंग बंद करना, एनपीएस खत्म कर ओपीएस बहाल करना तथा सेवा शुल्क में कमी शामिल है।

19 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
19 hrs ago

यूको बैंक तारापुर में हड़ताल, दो घंटे बाहर खड़ा रहा मैट्रिक प्रश्न-पत्र वाहन यूको बैंक तारापुर में क्लर्क यूनियन की दस सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई। हड़ताल के कारण बैंक बंद रहा और ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा। इसी दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न-पत्र लेकर पहुंची ट्रक बैंक के बाहर करीब दो घंटे तक खड़ी रही। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीईओ कंचन लता ने शाखा प्रबंधक अभिषेक सिन्हा से संपर्क किया। दोपहर करीब 12 बजे शाखा प्रबंधक पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में बैंक का ताला खुलवाकर प्रश्न-पत्र सुरक्षित रखवाया गया। कर्मियों की मांगों में सरकारी बैंकों को मजबूत करना, निजीकरण पर रोक, पर्याप्त नियुक्ति, आउटसोर्सिंग बंद करना, एनपीएस खत्म कर ओपीएस बहाल करना तथा सेवा शुल्क में कमी शामिल है।

More news from बिहार and nearby areas
  • यूको बैंक तारापुर में क्लर्क यूनियन की दस सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई। हड़ताल के कारण बैंक बंद रहा और ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा। इसी दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न-पत्र लेकर पहुंची ट्रक बैंक के बाहर करीब दो घंटे तक खड़ी रही। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीईओ कंचन लता ने शाखा प्रबंधक अभिषेक सिन्हा से संपर्क किया। दोपहर करीब 12 बजे शाखा प्रबंधक पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में बैंक का ताला खुलवाकर प्रश्न-पत्र सुरक्षित रखवाया गया। कर्मियों की मांगों में सरकारी बैंकों को मजबूत करना, निजीकरण पर रोक, पर्याप्त नियुक्ति, आउटसोर्सिंग बंद करना, एनपीएस खत्म कर ओपीएस बहाल करना तथा सेवा शुल्क में कमी शामिल है।
    1
    यूको बैंक तारापुर में क्लर्क यूनियन की दस सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई। हड़ताल के कारण बैंक बंद रहा और ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा। इसी दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न-पत्र लेकर पहुंची ट्रक बैंक के बाहर करीब दो घंटे तक खड़ी रही।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीईओ कंचन लता ने शाखा प्रबंधक अभिषेक सिन्हा से संपर्क किया। दोपहर करीब 12 बजे शाखा प्रबंधक पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में बैंक का ताला खुलवाकर प्रश्न-पत्र सुरक्षित रखवाया गया।
कर्मियों की मांगों में सरकारी बैंकों को मजबूत करना, निजीकरण पर रोक, पर्याप्त नियुक्ति, आउटसोर्सिंग बंद करना, एनपीएस खत्म कर ओपीएस बहाल करना तथा सेवा शुल्क में कमी शामिल है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    19 hrs ago
  • सुल्तानगंज थाना परिसर में गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरि, नगर सभापति राजकुमार गुड्डू तथा बीडीओ संजीव कुमार उपस्थित रहे। बैठक में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने आपसी भाईचारे, समन्वय और सहयोग के साथ पर्व मनाने पर जोर दिया। थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था का महापर्व है, जिसे शांति, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस, शोभायात्रा एवं मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा अफवाह फैलाने या शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सब इंस्पेक्टर संजय मंडल, विष्णुदेव, विट्टू कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों से महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
    1
    सुल्तानगंज थाना परिसर में गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरि, नगर सभापति राजकुमार गुड्डू तथा बीडीओ संजीव कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने आपसी भाईचारे, समन्वय और सहयोग के साथ पर्व मनाने पर जोर दिया। थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था का महापर्व है, जिसे शांति, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस, शोभायात्रा एवं मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा अफवाह फैलाने या शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सब इंस्पेक्टर संजय मंडल, विष्णुदेव, विट्टू कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों से महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • मैं इस वक्त सुलतानगंज के मुरारका कॉलेज मैदान में मौजूद हूँ। आप देख सकते हैं कि मैदान की स्थिति काफी खराब है। जगह-जगह गड्ढे, उबड़-खाबड़ जमीन और घास की अनियमित स्थिति खिलाड़ियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। सबसे बड़ी समस्या है — यहाँ प्रकाश व्यवस्था का अभाव। शाम ढलते ही यह मैदान अंधेरे में डूब जाता है, जिससे युवाओं को अभ्यास और आम लोगों को टहलने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मैदान का समतलीकरण कराया जाए और चारों ओर हाईमास्ट LED लाइट लगाई जाए, तो यह मैदान सुलतानगंज के युवाओं के लिए एक आदर्श खेल केंद्र बन सकता है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर खेल सुविधाएँ युवाओं को नशे और गलत गतिविधियों से दूर रखने में भी मदद करती हैं।
    1
    मैं इस वक्त सुलतानगंज के मुरारका कॉलेज मैदान में मौजूद हूँ।
आप देख सकते हैं कि मैदान की स्थिति काफी खराब है।
जगह-जगह गड्ढे, उबड़-खाबड़ जमीन और घास की अनियमित स्थिति खिलाड़ियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
सबसे बड़ी समस्या है — यहाँ प्रकाश व्यवस्था का अभाव।
शाम ढलते ही यह मैदान अंधेरे में डूब जाता है, जिससे युवाओं को अभ्यास और आम लोगों को टहलने में दिक्कत होती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मैदान का समतलीकरण कराया जाए और चारों ओर हाईमास्ट LED लाइट लगाई जाए, तो यह मैदान सुलतानगंज के युवाओं के लिए एक आदर्श खेल केंद्र बन सकता है।
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर खेल सुविधाएँ युवाओं को नशे और गलत गतिविधियों से दूर रखने में भी मदद करती हैं।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • गोड्डा जिला के बसंतरा प्रखंड अंतर्गत कैथिया गांव निवासी मोहम्मद रब्बानी की हैदराबाद में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं।
    1
    गोड्डा जिला के बसंतरा प्रखंड अंतर्गत कैथिया गांव निवासी मोहम्मद रब्बानी की हैदराबाद में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    32 min ago
  • सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत में बुधवार की रात करीब 9 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। वार्ड संख्या 7 की सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विजय यादव, पिता स्वर्गीय अकल यादव, घटना के समय अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधी ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे गोली सीधे उनकी छाती में जा लगी। गोली लगते ही विजय यादव जमीन पर गिर पड़े और
    1
    सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के
तिलकपुर पंचायत में बुधवार की रात करीब 9 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। वार्ड संख्या 7 की सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विजय यादव, पिता स्वर्गीय अकल यादव, घटना के समय अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधी ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे गोली सीधे उनकी छाती में जा लगी। गोली लगते ही विजय यादव जमीन पर गिर पड़े और
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Sonhaula, Bhagalpur•
    35 min ago
  • बांका बिहार )पूर्व रेलवे के जीएम के निरीक्षण के दौरान जसीडीह–देवघर–बांका रूट पर नई मेमू ट्रेन चलाने की घोषणा की गई। प्रस्तावित ट्रेन सुबह देवघर से खुलकर बांका पहुंचेगी। चांदन, कटोरिया व करझौसा में ठहराव होगा, जिससे दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
    1
    बांका बिहार )पूर्व रेलवे के जीएम के निरीक्षण के दौरान जसीडीह–देवघर–बांका रूट पर नई मेमू ट्रेन चलाने की घोषणा की गई। प्रस्तावित ट्रेन सुबह देवघर से खुलकर बांका पहुंचेगी। चांदन, कटोरिया व करझौसा में ठहराव होगा, जिससे दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    13 hrs ago
  • तारापुर थाना प्रांगण में शहीद दिवस और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आईपीएस संकेत कुमार ने की। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को पूर्व वर्षों की भांति शहीद दिवस राजकीय समारोह के साथ मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि को लेकर विभिन्न पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एएसपी ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा ध्वनि प्रदूषण के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। शिव-पार्वती बारात, झांकी या जुलूस निकालने से पूर्व संबंधित थाना से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों एवं नगर प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
    1
    तारापुर थाना प्रांगण में शहीद दिवस और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आईपीएस संकेत कुमार ने की। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को पूर्व वर्षों की भांति शहीद दिवस राजकीय समारोह के साथ मनाया जाएगा।
महाशिवरात्रि को लेकर विभिन्न पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एएसपी ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा ध्वनि प्रदूषण के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। शिव-पार्वती बारात, झांकी या जुलूस निकालने से पूर्व संबंधित थाना से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों एवं नगर प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    21 hrs ago
  • सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत में बुधवार की रात करीब 9 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। वार्ड संख्या 7 की सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विजय यादव, पिता स्वर्गीय अकल यादव, घटना के समय अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधी ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे गोली सीधे उनकी छाती में जा लगी। गोली लगते ही विजय यादव जमीन पर गिर पड़े और उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की भीड़ जुटती देख हमलावर मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने तत्काल घायल को रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, विजय यादव उसी दिन अपनी बेटी को इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाकर भागलपुर से घर लौटे थे। खाना खाने के बाद वह बाहर टहलने निकले थे, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है।
    1
    सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत में बुधवार की रात करीब 9 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। वार्ड संख्या 7 की सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विजय यादव, पिता स्वर्गीय अकल यादव, घटना के समय अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधी ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे गोली सीधे उनकी छाती में जा लगी।
गोली लगते ही विजय यादव जमीन पर गिर पड़े और उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की भीड़ जुटती देख हमलावर मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने तत्काल घायल को रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार, विजय यादव उसी दिन अपनी बेटी को इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाकर भागलपुर से घर लौटे थे। खाना खाने के बाद वह बाहर टहलने निकले थे, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.